आज का राशिफल एवं पंचांग

  ।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्……………………1942
मास…………………………….पौष
पक्ष……………………………शुक्ल
तिथी…………………………पूर्णिमा
रात्रि 12.42 पर्यंत पश्चात प्रतिपदा
रवि………………………..उत्तरायण
सूर्योदय……….प्रातः 07.07.50 पर
सूर्यास्त……….संध्या 06.12.19 पर
सूर्य राशि………………………मकर
चन्द्र राशि………………………कर्क
गुरु राशि………………………मकर
नक्षत्र…………………………..पुष्य
रात्रि 03.45 पर्यंत पश्चात अश्लेषा
योग…………………………….प्रीती
संध्या 07.19 पर्यंत पश्चात आयुष्मान
करण…………………………..विष्टि
दोप 01.03 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु……………………………हेमंत
दिन………………………….गुरुवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
28 जनवरी सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.17 से 01.01 तक  ।
?‍? राहुकाल :-
दोपहर 02.01 से 03.23 तक ।
⚜️ उदय लग्न मुहूर्त :-
मकर
06:17:25 08:04:05
कुम्भ
08:04:05 09:38:02
मीन
09:38:02 11:09:18
मेष
11:09:18 12:50:01
वृषभ
12:50:01 14:48:38
मिथुन
14:48:38 17:02:20
कर्क
17:02:20 19:18:30
सिंह
19:18:30 21:30:19
कन्या
21:30:19 23:40:59
तुला
23:40:59 25:55:36
वृश्चिक
25:55:36 28:11:46
धनु
28:11:46 30:17:25
? दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………..1
? शुभ रंग……………..केसरिया
✡ चौघडिया :-
प्रात: 11.16 से 12.38 तक चंचल
दोप. 12.38 से 02.01 तक लाभ
दोप. 02.01 से 03.23 तक अमृत
सायं 04.45 से 06.07 तक शुभ
सायं 06.07 से 07.45 तक अमृत
रात्रि 07.45 से 09.23 तक चंचल |
? आज का मंत्र :-
।। ॐ यज्ञपुरुषाय नमः ।।
? सुभाषितानि :-
तर्कविहीनो वैद्यः लक्षण हीनश्च पण्डितो लोके ।
भावविहीनो धर्मो नूनं हस्यन्ते त्रीण्यपि ॥
अर्थात :-
तर्कविहीन वैद्य, लक्षणविहीन पंडित, और भावरहित धर्म – ये अवश्य हि जगत में हाँसीपात्र बनते हैं ।
? आरोग्यं :-
3. कैमोमाइल चाय –
कैमोमाइल चाय बहुत ही लाभकारी है और बीमारियों से बचने में मददगार भी है कैमोमाइल चाय स्वाभाविक रूप से सुखदायक है। इसका इस्तेमाल लंबे समय तक औषधीय प्रयोजनों के लिए किया जाता रहा है। यह गला बैठने की दवा के रूप में काम करता है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। घर-परिवार की चिंता रहेगी। चोट व रोग से हानि संभव है। बेचैनी रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर में अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहजनक सूचना प्राप्त होगी। मान बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने का मन बनेगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
यात्रा लाभदायक रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नवीन वस्त्राभूषण के लिए व्यय होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य सहज ही होगा। मित्र व संबंधी से मेल बढ़ेगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते का बिगड़ सकते हैं। परिवार से सहयोग नहीं मिलेगा। तनाव बढ़ेगा। अप्रत्याशित खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में कमी होगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। नई योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। नए अनुबंध हो सकते हैं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। सौभाग्य वृद्धि होगी। जोखिम न लें।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। नई योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। नए अनुबंध हो सकते हैं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। सौभाग्य वृद्धि होगी। जोखिम न लें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कुसंगति से बचें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बाहर जाने का मन बनेगा। थकान तथा चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। विवाद से बचें। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। कोई ऐसा उपाय न करें जिससे कानूनी उलझन हो।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भाग्य का साथ मिलेगा। दूर से अच्छी खबर मिलेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। अपेक्षित कार्य समय पर पूरे होंगे। कार्य की संतुष्टि प्राप्त होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। जल्दबाजी न करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। विवाद न करें। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। मित्र व संबंधियों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्य का विस्तार हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय  ??
आज पौष शुक्ल पूर्णिमा तिथि है।
आज पूर्णिमा का व्रत है।
आज शाकम्भरी देवी का प्रकटोत्सव है।
? आज चार महत्वपूर्ण योग एक साथ हैं।
? गुरु पुष्य योग (पुष्यामृत योग), सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और चर योग है।
? चारों योग आज रात्रि 4:16 बजे तक रहेंगे।
? आज दोपहर 1:05 बजे तक भद्रा भी है।
? पुष्य नक्षत्र के स्वामी बृहस्पति अस्त हैं। इसलिए विवाह जैसे मांगलिक कार्य वर्जित हैं।
? आज के दिन वाहन, मकान क्रय – विक्रय, दुकान, ऑफिस का शुभारम्भ, व्यापार – नौकरी का शुभारम्भ, सगाई करने आदि का मुहूर्त्त उत्तम है।
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 28 जनवरी 2021 गुरुवार संवत् 2077 मास पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि मध्य रात्रि 12:39 बजे तक रहेगी पश्चात् प्रतिपदा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:16 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:04 बजे होगा । पुष्य नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 03:41 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्लेषा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:58 से 03:19 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:14 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपमें अधिक भावुकता रहेगी जिसके कारण किसी की बातों से या व्यवहार से आपकी भावनाओं को ठेस पहुँच सकती है । मां के स्वास्थ्य के कारण आप काफी परेशान रहेगें । आपके स्वाभिमान को ठेस पहुँच सकती है । आपको ग्लानि रहेगी । भोजन और नींद में अनियमितता रहेगी । स्त्री और पानी से दूर रहें । विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है । मन की शांति के लिए आध्यात्म ही उत्तम उपाय रहेगा । अचल संपत्ति के विषय में चर्चा को टालें ।

वृषभ :~ आपकी चिंताएं कम होने से आपको काफी राहत मिलेगी । आज आप काफी भावुक और संवेदनशील रहेगें , जिससे आपकी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति उभर कर आएगी । साहित्य लेखन तथा कलाक्षेत्र में योगदान कर सकेंगे । माता के साथ आत्मीयता बढ़ेगी । छोटी यात्रा या पर्यटन हो सकता है । वित्तीय मामलों पर ध्यान देंगे ।

मिथुन :~ शुरुआती परेशानी के बाद आपके निर्धारित कार्य पूरे होगें और जिससे आपको बहुत प्रसन्नता होगी । आर्थिक योजनाओं से कई परेशानियां कम होने लगेगीं । नौकरी व्यवसाय में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा । जिससे माहौल अच्छा रहेगा । मित्रों तथा प्रियजनों के साथ मुलाकात खुशी बढ़ा देगी । परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा ।

कर्क :~ दोस्तों , परिजनों तथा परिवार के साथ आपका दिन काफी बेहतर बीतेगा । उनसे मिले उपहार से हर्ष को दुगुना कर देगी । बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा तथा स्वादिष्ट भोजन का अवसर मिलेगा । शुभ समाचार मिलेगें तथा आर्थिक लाभ भी मिलेगा । पत्नी के साथ अच्छा समय बीतेगा । आज शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से आप आनंदित रहेंगे ।

सिंह :~ आज आप कोर्ट – कचहरी के मामलों से दूर रहे । मन में बेचैनी रहेगी तथा विभिन्न चिंताएं सताएगी । शारीरिक स्वास्थ्य खराब हो सकती है । अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखे अन्यथा तकरार हो सकती है । आज आप काफी भावुक रहेगें । खर्च अधिक रहेगा । स्त्री वर्ग से बचकर रहें । गलतफहमी ना होने दें वरना नुकसान हो सकता है ।

कन्या :~ आपको विविध क्षेत्रों में यश , कीर्ति और लाभ मिलेगा । लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी । बुजुर्गों तथा मित्रों के साथ दिन आनंद में बीतेगा । प्रवास पर जा सकते हैं । पत्नी और बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा । दांपत्यजीवन में आनंद होगा । संतान के समाचार मिलेगें । आपके प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात हो सकती है ।

तुला :~ आज आपके घर और कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण रहने से काफी प्रसन्नता रहेगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । नौकरी वालों को पदोन्नति का योग है । कार्यालय में उच्च पदाधिकारी आपके कार्य की सराहना करेगें । परिवार में हर्षोल्लास रहेगा । माता से लाभ मिलेगा । सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी ।

वृश्चिक :~ आज आपको शारीरिक और मानसिक रुप थकान और आलस्य रहेगा जिससे उत्साह की कमी रहेगी । इसका प्रभाव व्यावसाय में देखने को मिलेगा तथा उससे परेशानी हो सकती है । उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार आपके प्रति नकारात्मक रहेगा । संतान के साथ भी मतभेद होंगे । महत्त्वपूर्ण निर्णय को आज स्थगित रखना ही लाभदायक रहेगा ।

धनु :~ आज आप कोई भी नया काम आरंभ नहीं करे तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे । कफ तथा पेट संबंधी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं । शल्यक्रिया जैसे बड़े मामलों को आज टाल दें । आज आप काफी व्यग्र और चिंतित रहेगें । पानी से दूर रहें । अचानक ही कोई बीमारी सता सकती है । खर्च में वृद्धि होगी । वाणी और व्यवहार पर संयम रखे ।

मकर :~ आप दैनिक कार्यों के अलावा आज का समय मनोरंजन तथा मिलने जुलने में बीताएंगें । स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा तथा दोस्तों के साथ घूमने जाएंगें । प्रबल धन लाभ का योग है । व्यापार में वृद्धि होगी । भागीदारी से लाभ होगा । दलाली , कमिशन , ब्याज आदि की आय से लाभ होगा । सार्वजनिक मान – सम्मान बढ़ेगा । कार्यों में सफलता के साथ स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा ।

कुंभ :~ कार्य में सफलता के लिए आज का दिन उत्तम है । आपके द्वारा किए गए कार्य से यश और कीर्ति मिलेगी । पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा । तन – मन से ताजगी और स्फूर्ति रहेगी । नौकरी – धंधे मे सहयोगियों का सहयोग मिलेगा । माता की ओर से अच्छे समाचार मिलेगें । खर्च बढ़ेगा । बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा ।

मीन :~ आज आपकी कल्पनी शक्ति पूरे निखार पर होगी । आज का दिन साहित्य सृजन के लिए उत्तम है । विद्यार्थी विद्याध्यन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे । स्वभाव में अधिक भावुकता रहेगी । पेट दर्द का ध्यान रखे । मन में भय रहेगा । मानसिक संतुलन बनाए रखें। ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *