आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शनिवार, ३० जनवरी २०२१?

सूर्योदय: ? ०७:१९
सूर्यास्त: ? ०५:५२
चन्द्रोदय: ? १९:३०
चन्द्रास्त: ?०८:२३
अयन ? उत्तराणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ❄️ शिशिर
शक सम्वत: ? १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: ? २०७७ (प्रमादी)
मास ? माघ
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? द्वितीया – २२:१२ तक
नक्षत्र ? मघा – ०२:२८ तक
योग ? सौभाग्य – १५:०९ तक
प्रथम करण ? तैतिल – १०:५९ तक
द्वितीय करण ? गर – २२:१२ तक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मकर
चंद्र ? सिंह
मंगल ? मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? कुम्भ (उदय, पश्चिम, वक्री)
गुरु ? मकर (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
शुक्र ? मकर (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? १२:०९ से १२:५२
अमृत काल ? ००:०९ से ०१:४२
विजय मुहूर्त ? १४:१८ से १५:००
गोधूलि मुहूर्त ? १७:४१ से १८:०५
निशिता मुहूर्त ? ००:०४ से ००:५७
राहुकाल ? ०९:४९ से ११:१०
राहुवास ? पूर्व
यमगण्ड ? १३:५१ से १५:११
होमाहुति ? मंगल
दिशाशूल ? पूर्व
अग्निवास ? आकाश
चन्द्रवास ? पूर्व
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पूर्व (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
बुध कुम्भ में वक्री २१:२२ से आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०२:२८ तक जन्मे शिशुओ का नाम मघा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (मा, मी, मू, में) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (मो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मकर – ०६:१४ से ०७:५६
कुम्भ – ०७:५६ से ०९:२१
मीन – ०९:२१ से १०:४५
मेष – १०:४५ से १२:१९
वृषभ – १२:१९ से १४:१३
मिथुन – १४:१३ से १६:२८
कर्क – १६:२८ से १८:५०
सिंह – १८:५० से २१:०९
कन्या – २१:०९ से २३:२७
तुला – २३:२७ से ०१:४८
वृश्चिक – ०१:४८ से ०४:०७
धनु – ०४:०७ से ०६:११
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०७:०९ से ०७:५६
शुभ मुहूर्त – ०७:५६ से ०९:२१
मृत्यु पञ्चक – ०९:२१ से १०:४५
रोग पञ्चक – १०:४५ से १२:१९
शुभ मुहूर्त – १२:१९ से १४:१३
मृत्यु पञ्चक – १४:१३ से १६:२८
अग्नि पञ्चक – १६:२८ से १८:५०
शुभ मुहूर्त – १८:५० से २१:०९
रज पञ्चक – २१:०९ से २२:१२
शुभ मुहूर्त – २२:१२ से २३:२७
चोर पञ्चक – २३:२७ से ०१:४८
शुभ मुहूर्त – ०१:४८ से ०२:२८
रोग पञ्चक – ०२:२८ से ०४:०७
शुभ मुहूर्त – ०४:०७ से ०६:११
मृत्यु पञ्चक – ०६:११ से ०७:०८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अधिकांश समय आराम में बिताना पसंद करेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायत पेट सम्बंधित समस्या मुख्यतः रहेगी। आकस्मिक कार्य आने से यात्रा करनी पड़ सकती है। धन लाभ दोपहर से पूर्व आसानी से होगा इसके बाद परिश्रम साध्य लाभ होगा सरकारी कार्य करना मध्यान से पहले उचित रहेगा बाद में लंबित रह सकता है। पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेगी। घर में महिलाओं एवं सन्तानो की फरमाइश पूरी करनी पड़ेगी। माता पिता से भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे इस कारण किसी अन्य सदस्य से क्लेश भी रह सकता है। संध्या का समय थकान वाला रहेगा फिर भी हास्य परिहास के अवसर मिलेंगें।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह है आज राह चलते लोग भी आपके व्यक्तित्त्व पर छींटाकशी करेंगे जिससे मानसिक स्थिति खराब रहेगी। ना चाहकर भी कटु वचन बोलने पड़ेंगे जिसके कारण बाद में आत्मग्लानि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर उधार वाले परेशान कर सकते है आज किसी से भी उधार के व्यवहार ना करें अन्यथा हानि में रहेंगे। असंयमित दिनचर्या के कारण शारीरिक स्वास्थ्य भी कार्यो में बाधक बनेगा रक्त-पित्त सम्बंधित समस्या रहेगी। विरोधी आपकी बातों को बढ़ा चढ़ा कर पेश करेंगे जिस वजह से मान हानि होगी। भाई-बंधुओ से वैर-विरोध रहने के कारण पारिवारिक वातावरण अशान्त रहेगा। धन संबंधित कार्य लटके रहेंगे।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप अपना ध्यान आवश्यक कार्यो पर एकाग्र करने का प्रयास करें अन्यथा जहाँ लाभ होना है वहां हानि मिलेगी। मन अनर्गल कार्यो में अधिक भटकेगा। विष्योपभोग में अधिक रुचि रहने के कारण धन खर्च की परवाह नहीं करेंगे। मौज-शौक पर अधिक खर्च रह सकता है। धन लाभ लापरवाही के चलते आगे के लिए टलेगा। व्यवसाय में निवेश अतिआवश्यक होने पर ही करें। स्वयं अथवा परिजन की स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं की अनदेखी आगे भारी पड़ सकती है। परिवार में आपके कारण खींच-तान रह सकती है किसी की बीमारी पर खर्च होगा। विवेकी व्यवहार अपनाए बेवजह की परेशानी से बचेंगे।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन भाग दौड़ अधिक रहेगी परन्तु परिणाम आशा के विपरीत रहने से मन मे नकारात्मक विचार बनेंगे। आर्थिक कारणों से कोई कार्य अधूरा रहेगा अथवा मनोकामना पूर्ति नही कर सकेंगे। कई कार्यो को एकसाथ करने के कारण दुविधा में पड़ेंगे। घर एवं व्यवसाय के कार्यो में तालमेल बैठाने में असहजता रहेगी। फिर भी धन लाभ थोड़े विलंब से हो जाने से कार्यो में अड़चन नहीं आएगी। महिलाओं से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। सरकारी कार्य थोड़ी शिफारिश के बाद आगे बढ़ेंगे। शेयर सट्टे में आज निवेश से बचे हानि हो सकती है। अन्य दैनिक उपभोग के व्यावसायिक कार्यो में निवेश उत्तम रहेगा। दैनिक जीवन में कोई चमत्कार होने से आश्चर्य होगा।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन प्रातः काल से ही मन मौज मस्ती की ओर आकर्षित रहेगा यात्रा प्रवास के योग भी बन रहे है ना चाहकर भी करनी पड़ सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित रहने पर भी कुछ ना कुछ फेर बदल करना पड़ेगा। सामाजिक व्यवहारों के कारण भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा लोगो को आज आपकी सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धिओ पर विजय प्राप्त करेंगे विरोधियो को आज पनपने ही नहीं देंगे। जिस भी कार्य में निवेश करेंगे उसमे थोड़े विलम्ब से ही पर सफलता निश्चित मिलेगी। पूजा पाठ में सम्मिलित होने के अवसर आएंगे। घर का वातावरण भी मंगलकारी रहेगा। स्त्रीवर्ग आध्यत्म में ज्यादा भाव रखेंगी।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन भी आपको विविध कष्टो का सामना करना पड़ेगा दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी। आप पूर्वाग्रह से ग्रसित रहेंगे। अपने जिद्दी स्वभाव के कारण आसपास का वातावरण अशान्त बनाएंगे। मनमानी के चलते घर में भी तनाव का वातावरण बनेगा। सामाजिक क्षेत्र पर धन के साथ साथ मान हानि के योग है बेहतर रहेगा की आज कोई भी बड़ा कार्य ना करें यात्रा भी अति आवश्यक होने पर ही करें व्यर्थ समय एवं धन नष्ट होने की संभावनाएं अधिक है। परन्तु जोखिम वाले कार्यो में निवेश निकट भविष्य में अवश्य लाभ कराएगा। परिवारक वातावरण आपकी गलतियों के कारण पहले कलुषित होगा सामान्य होने में समय लगेगा। महिलाओं से सतर्क रहें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आएंगे स्वास्थ्य नरम रहने पर भी कार्यो को प्रभावित नहीं होने देंगे। प्रातः काल के समय व्यवसाय में लाभ निकट आते-आते किसी विवाद की भेंट चढ़ सकता है। लेकिन हिम्मत बनाये रखे आर्थिक दृष्टिकोण से दिन संतोषजक रहने वाला है। महिलाये कार्य क्षेत्र पर पुरुषों से बेहतर प्रदर्शन करेंगी बीच-बीच में मन मुटाव के प्रसंग भी बनेंगे परन्तु कार्य में बाधक नही होंगे। परिवार के बुजुर्ग आज आपसे किसी कारण से नाराज होंगे। घर के अन्य सदस्य भी बड़ो का ही पक्ष लेंगे जिससे स्वयं को अकेला अनुभव करेंगे धैर्य के साथ मौन बनाये रखें। व्यवसायी बचत कर सकेंगे।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन धन के साथ-साथ सुख शान्ति दायक भी रहेगा। व्यापारी वर्ग को लाभदायक सौदे मिलेंगे। भविष्य की योजनाओं पर भी धन का निवेश करेंगे साथ ही बचत भी कर पाएंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा रहने पर भी आपके कार्य निर्विघ्न चलते रहेंगे परन्तु बीच-बीच में सहकर्मियो के कारण थोड़ी असुविधा बन सकती है। धन लाभ आशा के अनुरूप हो जाएगा कार्य के नए क्षेत्र मिलेंगे। मित्र स्वयजनो के साथ धार्मिक यात्रा के योग भी बनेंगे। महिला वर्ग सेहत को लेकर परेशान रह सकती है थकान अधिक रहेगी स्वभाव में भी चिड़चिड़ा पन रहने से घरेलु कार्य में विलंब होगा। विद्यार्थ पढ़ाई पर कम ध्यान देंगे।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपमे आध्यात्मिक उन्नति होगी। धर्म के गूढ़ रहस्यों को जानने में रुचि लेंगे। मानसिक रूप से प्रसन्न रहने के वातावरण बनते रहेंगे। सेहत में थोड़ी खराबी रह सकती है गले अथवा छाती सम्बंधित रोग एवं पेट मे दर्द से कष्ट होगा। धार्मिक स्थल के कार्यक्रमो में रूचि से हिस्सा लेंगे घर में भी पूजा पाठ का आयोजन करा सकते है। कल की अपेक्षा आज अधिकांश समय मौन रहना पसंद करेंगे जिससे आस पास संवादहीनता का वातावरण बनेगा। परिवार में आपकी आवश्यकता बढ़ेगी। कीमती सामान संभाल कर रखे चोरी अथवा नष्ट होने की संभावना है। विपरितलिंगीय के प्रति उदासीनता दिखाएंगे।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन थोड़ा उठा पटक वाला रहेगा। सेहत प्रातः काल से नरम रहेगी मन अकारण ही अशांत रहेगा। भावुकता भी स्वभाव में अधिक रहेगी जिससे अन्य लोग आपकी भावनाओं का गलत लाभ उठा सकते है। आज किसी के ऊपर जल्दी विश्वास करना हानि कराएगा सावधान रहें। धन सम्बंधित व्यवहार देख-भालकर कर ही करें। व्यवसाय आज आशा के अनुकूल नहीं रहेगा परन्तु खर्च अधिक रहने से आर्थिक संतुलन प्रभावित होगा। गृहस्थ में भी धन खर्च करने पर ही सुख की प्राप्ति हो सकेगी विवाद की स्थिति से बचकर रहें। सायंकाल का समय अपेक्षाकृत आराम से बितायेंगे। थकान मिटाने के लिए मनोरंजन के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन विविध क्षेत्रों में विजय दिलाने वाला रहेगा आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे आरम्भ में थोड़ी झिझक रहेगी परन्तु अंतिम फल शुभ ही रहेगा। सामाजिक क्षेत्र पर आपका दबदबा रहेगा। जिस किसी से भी कार्य निकालना चाहेंगे वह चाह कर भी मना नही कर सकेगा। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भी रहेगी फिर भी सोची गयी योजनाएं अवश्य फलीभूत होंगी। धन लाभ थोड़े इन्तजार के बाद होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर में पूजा पाठ का आयोजन करवा सकते है। नए कार्य फिलहाल टालें। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में शांति रहेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपको आज का दिन मिलाजुला फल देगा। आज का दिन लाभ दिला सकता है परन्तु क्रोध को वश में रखना जरूरी है वरना बना बनाया काम बिगड़ सकता है। लोग आपको किसी ना किसी कारण क्रोध दिलाएंगे परन्तु अपने काम से काम रखें। समय धन के साथ साथ मान सम्मान में भी वृद्धि करने वाला है। विदेशी व्यापार अथवा जमीन सम्बंधित कार्यो में अधिक लाभ की संभावना है। आकस्मिक यात्रा आने से जरूरी कार्य निरस्त करने पड़ सकते है। रिश्तेदारो के द्वारा लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक वातावरण में थोड़ी नोंकझोंक चलती रहेगी फिर भी स्थिति गंभीर नही होगी। महिलाये सहयोगी रहेंगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 30 जनवरी 2021 शनिवार संवत् 2077 मास माघ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रात्रि 10:02 बजे रहेगी पश्चात् तृतीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:16 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:02 बजे होगा । मघा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 02:19 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:41 से 11:03 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:47 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आप शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे । परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता से हताशा होगी । सत्ता के सम्बंध में चिंतित रहेंगे । काम की भाग – दौड़ में परिवार मे ध्यान नहीं देंगे । यात्रा टालें । पाचनतंत्र सम्बंधी शिकायत टालें । आपके व्यवहार से किसी को हानि न पहुँचे इसका ध्यान रखें ।

वृषभ :~ आप आज हर कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी । पिता से कोई लाभ मिलेगा । विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे । संतानों के पीछे खर्च या पूँजी निवेश करेंगे । कलाकारों तथा खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का उत्तम समय है । सरकार से लाभ होंगे ।

मिथुन :~ नई योजनाएँ शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है । व्यवसाय वालों को सरकार से लाभ और नौकरी वालों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । भाई – बंधुओं और पड़ोसियों से सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेंगे । शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थता रहेगी । प्रवास होगा । प्रतिस्पर्धियों से विजय मिलेगी । दिन मे तेजी से घटने वाली घटनाओं में व्यस्त रहेंगे ।

कर्क :~ आज आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थ रहेंगे परिणामस्वरूप मन में नकारात्मक आएंगे । किसी के साथ गलतफहमी होने के मनमुटाव होंगे । पारिवारिक वातावरण गंदा हो जाएगा । विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान नहीं देंगे । धन खर्च बढ़ेगा । अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहे ।

सिंह :~ भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ निर्णय शक्ति के कारण आज आप कोई भी कार्य त्वरित निर्णय लेकर पूरा करेंगे । समाज में मान – प्रतिष्ठा बढ़ेंगी । पिता तथा अभिभावकों का सहयोग होगा । मन आनंदित रहेगा , फिर भी स्वभाव में उग्रता और अहं बागी नही बिगाड़े , उसका ध्यान रखे । स्वास्थ्य की मामूली शिकायत रहेगी ।

कन्या :~ शारीरिक अस्वस्थता के साथ – साथ मानसिक चिंताओं में वृद्धि होगी । आँख की शिकायत होगी । पारिवार मे मनमुटाव होगा । उग्रवाणी और अहं के टकराव से झगड़े न हो , ध्यान रखें । आकस्मिक खर्च होगा । नौकरी वाले अपने अधीनस्थ व्यक्तियों से संभलकर चले । कोर्ट – कचहरी के कामकाज आज टाले ।

तुला :~ आज विविध क्षेत्र में लाभ मिलने से आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे । मित्रों से मुलाकात , रमणीय स्थानों पर प्रवास पर्यटन आज दैनिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे । गृहस्थ जीवन में सुख – शांति रहेगी । स्त्री मित्रों से मिलनहोगा । आय में वृद्धि होगी । उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी ।

वृश्चिक :~ आपके हर कार्य निर्विघ्न होंगे । गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा । मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । नौकरी – व्यवसाय में प्रगति होगी । उच्च पदाधिकारिगण और बुजुर्गों से लाभ मिलेगा । धन लाभ होगा । व्यापारी की बकाया वसूली होगी । संतानों की प्रगति से मन खुश रहेगा । शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मित्रों , स्नेहीजनों से लाभ होंगे ।

धनु :~ शरीर में थकान , ऊबन और बेचैनी रहेगी । स्वास्थ्य नरम – गरम रहेगा । मन चिंता से व्याकुल रहेगा । यात्रा स्थगित रखे । संतानों की चिंता रहेगी । भाग्य साथ नहीदेगा । नौकरी – धंधे मे पदाधिकारियों के क्रोध का शिकार बनना पड़ेगा । प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद टालें । साहसिक प्रवृत्तियाँ न करें ।

मकर :~ खान – पान पर ध्यान नहीं रखेंगे तो आज स्वास्थ्य खराब हो सकता है । चिकित्सा , प्रवास या व्यापार मे खर्च होगा । नकारात्मक विचार और क्रोध दूर रखने से बहुत सी मुसीबतों से बचेंगे । भागीदारों से मतभेद होगा । नौकरी – धंधे में प्रतिकूल वातावरण होगा । नए सम्बंध बनाने मे सावधानी रखें ।

कुंभ :~ भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल के साथ प्रणय और रोमांस आपके आज के दिन को रंगीन बनाएँगे । आनंददायक प्रवास पर्यटन और सुरुचिपूर्ण भोजन , नए वस्त्र आपके आनंद को दुगना करेंगे । सार्वजनिक मान – सम्मान में वृद्धि होगी । दंपतियों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्त होगा ।

मीन :~ घर में सुख – शांति और आनंद का वातावरण रहने से आप अपने दैनिक कार्यों को आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे । स्वाभाविक उग्रता और वाणी की आक्रामकता पर संयम रखे । नौकरी में सहकर्मियों और अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *