
।। ? ।।
??जय श्री राम??
? ? सुप्रभातम् ? ?
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग»»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्……………………1942
रवि………………………..उत्तरायण
मास…………………………….माघ
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी…………………………..चतुर्थी
संध्या 06.24 पर्यंत पश्चात पंचमी
सूर्योदय………..प्रातः 07.06.54 पर
सूर्यास्त………..संध्या 06.15.11 पर
सूर्य राशि……………………….मकर
चन्द्र राशि………………………कन्या
गुरु राशि……………………….मकर
नक्षत्र………………….उत्तराफाल्गुनी
रात्रि 11.52 पर्यंत पश्चात हस्त
योग………………………….अतिगंड
प्रातः 09.42 पर्यंत पश्चात धृति
करण………………………………बव
प्रातः 07.26 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु……………………………शिशिर
दिन…………………………..सोमवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
01 फरवरी सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.18 से 01.02 तक ।
?? राहुकाल :-
प्रात: 08.३2 से 09.५५ तक ।
उदय लग्न मुहूर्त :-
मकर
06:01:38 07:41:50
कुम्भ
07:41:50 09:22:13
मीन
09:22:13 10:53:32
मेष
10:53:32 12:34:15
वृषभ
12:34:15 14:32:52
मिथुन
14:32:52 16:46:34
कर्क
16:46:34 19:02:44
सिंह
19:02:44 21:14:33
कन्या
21:14:33 23:25:12
तुला
23:25:12 25:39:50
वृश्चिक
25:39:50 27:56:00
धनु
27:56:00 30:01:38
? दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक………………..9
? शुभ रंग………………सफ़ेद
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.09 से 08.31 तक अमृत
प्रात: 09.५4 से 11.16 तक शुभ
दोप. 02.02 से 03.24 तक चंचल
अप. 03.24 से 04.47 तक लाभ
सायं 04.47 से 06.10 तक अमृत
सायं 06.10 से 07.47 तक चंचल ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ नीलकंठाय नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि :-
प्रामाण्यबुद्धिर्वेदेषु साधनानामनेकता ।
उपास्यानामनियमः एतद् धर्मस्य लक्षणम् ॥
अर्थात :
वेदों में प्रामाण्यबुद्धि, साधना के स्वरुप में विविधता, और उपास्यरुप संबंध में नियमन नहीं – ये हि धर्म के लक्षण हैं ।
? आरोग्यं :-
गला बैठने पर घरेलू उपचार –
6. मेथी –
गला बैठा है तो मेथी आपके लिए सही उपचार है। मेथी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इसके कई रूप भी हैं। आप इसे बीज के रूप में खा सकते हैं या फिर तेल और चाय के रूप में भी पी सकते हैं। मेथी की चाय गले के लिए एक प्राकृतिक उपाय है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। नए कार्यकारी अनुबंध हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनार्जन होगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कोई फैसला जल्दबाजी में न लें। लाभ में कमी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। घर-बाहर विवाद हो सकता है। प्रमाद न करें। सत्संग का लाभ मिलेगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
राजकीय कोप का सामना करना पड़ सकता है। विवाद न करें। नेत्र पीड़ा रहेगी। बकाया वसूली होगी। धनहानि संभव है। लाभ में वृद्धि होगी। तीर्थयात्रा हो सकती है। कुसंगति से हानि होगी। पुराना रोग उभर सकता है।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
पैसों की आवक बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। सम्मान मिलेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। शत्रु भय रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली सुधरेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी आवश्यक है।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
घर-बाहर परेशानी दूर होगी। यात्रा सफल रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्य बनेंगे।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से हानि होगी। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। विवाद न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
प्रसन्नता रहेगी। रुके कार्य बनेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। शत्रु नतमस्तक होंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
मकान-दुकान के काम बनेंगे। फायदे का बड़ा सौदा हो सकता है। यात्रा में सावधानी रखें। बेरोजगारी दूर होगी। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर उन्नति होगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कार्यों के प्रति समर्पण बढ़ेगा। बेचैनी रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पारिवारिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका प्राप्त होगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
शारीरिक कष्ट संभव है। विवाद को सूझबूझ से टालें। भागदौड़ अधिक रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नौकरी के अधिकार बढ़ेंगे। धनार्जन होगा। कार्य के प्रति समर्पित रहेंगे। आय बढ़ेगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्य बनेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यवसाय ठीक चलेगा। विवेक का प्रयोग करें। शत्रु परास्त होंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। मेहमानों का आगमन होगा। प्रसन्नता रहेगी। क्रोध न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। धनार्जन होगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 01 फरवरी 2021 सोमवार संवत् 2077 मास माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सायं 06:25 बजे तक रहेगी पश्चात् पंचमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:10 एवं सूर्यास्त सायं 06:14 बजे होगा । उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 11:57 बजे तक रहेगा पश्चात् हस्त नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कन्या राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:29 से 09:51 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:14 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा मानसिक प्रसन्नता रहेगी । काल्पनिक दुनिया की सैर द्वारा आप आपकी सृजनशक्ति में नयापन का संचार करेंगे । साहित्यकला के क्षेत्र में भी आप अपनी सृजनात्मकता प्रस्तुत करेंगे । विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे । घर में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा । दैनिक कार्यों में कुछ अवरोध आएगा । व्यावसाय में उच्च अधिकारीगण के साथ वाद – विवाद न हो ऐसा रुख रखे ।
वृषभ :~ आज आप वाणी और व्यवहार पर संयम बरते । जलाशय से दूर रहे । जमीन और संपत्ति के पत्रों पर सही – मुहर लगाते समय ध्यान रखे । मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार होगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थ रहेंगे । मन की कल्पना की एक अनोखे विश्व के निर्माण का अनुभव कराएगी ।
मिथुन :~ आज का दिन सुख – शांति से बीतेगा । भाईयों के साथ मेलजोल से आप को लाभ होगा । मित्रों और स्वजनों से भेंट होगी । परंतु मध्याहन के बाद नकारात्मक विचारों से व्यग्रता रहेगी । समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा । आज कुछ अधिक ही भावुकता रहेगी । घर का वातावरण उग्र रहेगा । जमीन आदि के पत्रों पर हस्ताक्षर करने से पहले सोच – विचार करे ।
कर्क :~ आज के दिन आपको लाभ लेकर आएगा । परिवारजनों का सहयोग मिलेगा । वाणी की शैली से अपना कार्य सरलता से संपन्न हो जाएगा । मध्याहन के बाद प्रवास या पर्यटन होगा । सहकार्यकर के साथ निकटता होगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आज मन की प्रसन्नता आप आनंदित रहेंगे ।
सिंह :~ आज आप की कार्यपद्धति दृढ मनोबलयुक्त रहेगी । बडों से लाभ होगा । वैवाहिक जीवन में मेलजोल रहेगा । वाणी में उग्रता अधिक रहेगी जिसे कम करे । पारिवारिक मेलजोल रहेगा । आज खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखे । दूर स्थित स्वजनों , मित्रों से बहुत दिनों के बाद हो रहा व्यवहार आनंदप्रद और लाभदायी रहेगा ।
कन्या :~ मन आज भावना में अधिक न बहे । भ्रांति का निराकरण करना अनिवार्य है । किसी के साथ उग्र चर्चा और झगडे़ में न पड़ें । पारिवारिक मतभेद न हो इसका ध्यान रखे । आय से अधिक खर्च बढ सकता है । परंतु मध्याहन के बाद आप को पिता और बडों का सहयोग मिलता रहेगा , इससे आप के मन से चिंता कम होकर मन प्रफुल्लित होगा । आरोग्य में असंतोष रहेगा ।
तुला :~ नए कार्य का प्रारंभ न करे । आप का मन वैचारिक स्तर पर अटका रहेगा , जिससे मनोबल में कमी आएगी । मित्रवर्ग से विशेष लाभ होगा । व्यापार से भी लाभ होगा परंतु मध्याहन के बाद भावुकता से आप का मन व्यग्र बनेगा । चिंता से मानसिकता पर नकारात्मक असर पड सकती है । वाणी और व्यवहार में संयम रखें । खर्च आज कुछ अधिक रहेगा ।
वृश्चिक :~ व्यावसाय में आज आप के कार्य की प्रशंसा होगी । कार्य सरलता से पूरे होंगे । स्थाई संपत्ति के दस्तावेज अनुकूल दिन है । सरकार के कार्यों में लाभ होगा । गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी । मध्याहन के बाद मित्रों से लाभ होगा । दिनभर वैचारिक अनिश्चितता से किसी निश्चित निर्णय पर नहीं आ पाएँगे । आवश्यक निर्णय मध्याहन के बाद न ले ।
धनु :~ आज आप के स्वभाव में उग्रता के साथ में स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगी । धार्मिक यात्रा या प्रवास हो सकता है । व्यावसायिक में विध्न या विवाद हो सकता है , परंतु मध्याहन के बाद कार्यालय के वातावरण में कुछ सुधार होगा । कार्य में सफलता मिलेगी । कार्यक्षेत्र वर्चस्व बढता रहेगा । स्थाई संपत्ति के दस्तावेज हेतु समय अनुकूल है । पिता से लाभ होगा , साथ ही आरोग्य में सुधार होगा ।
मकर :~ आज बीमारी मे अधिक खर्च होगा । आकस्मिक खर्च हो सकता है । पारिवार मे उग्र बहस न हो इसका ध्यान रखे । बाहर के खान – पान को आज टाले । चारित्र्य पर कोई उंगली उठाए ऐसा कोइ कार्य न करें । निरर्थक वाद – विवाद या चर्चा से दूर रहे ।
कुंभ :~ आज व्यापारी और भागीदारों के साथ संभलकर कार्य करे । विद्यार्थियों का विद्याभ्यास में प्रदर्शन अच्छा रहेगा । घर का वातावरण शांतिप्रद रहेगा । दैनिक कार्य में विघ्न आ सकते हैं । व्यावसायिक स्थल पर अधिकारियों के साथ वाद – विवाद टाले । अधिक श्रम करने पर फल मनवाँछित नही होगा ।
मीन :~ आज आप का दिन मध्यम रहेगा। परिवार के साथ मेलजोल रहेंगा । दैनिक कार्य विलंब से होंगे । सहकार्यकरों का सहयोग कम मिलेगा । जीवनसाथी से मनमुटाव के होंगे । जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । सामाजिक में यश प्राप्त नहीं होगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।