
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम्??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास……………………………..माघ
पक्ष……………………………..कृष्ण
तिथी…………………………..अष्टमी
प्रातः 10.08 पर्यंत पश्चात नवमी
रवि…………………………उत्तरायण
सूर्योदय…………….प्रातः 07.04 पर
सूर्यास्त…………….संध्या 06.17.पर
सूर्य राशि………………………..मकर
चन्द्र राशि………………………..तुला
गुरु राशि………………………..मकर
नक्षत्र…………………………विशाखा
संध्या 06.23 पर्यंत पश्चात अनुराधा
योग……………………………..वृद्धि
संध्या 07.17 पर्यंत पश्चात ध्रुव
करण………………………….कौलव
प्रातः 10.08 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु…………………………..शिशिर
दिन………………………….शुक्रवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
05 फरवरी सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………….5
? शुभ रंग……………आसमानी
?? अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.18 से 01.02 तक ।
?? राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 11.17 से 12.40 तक ।
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
? उदय लग्न मुहूर्त –
मकर
05:45:52 07:15:06
कुम्भ
07:15:06 09:06:32
मीन
09:06:32 10:37:46
मेष
10:37:46 12:18:29
वृषभ
12:18:29 14:17:06
मिथुन
14:17:06 16:30:48
कर्क
16:30:48 18:46:58
सिंह
18:46:58 20:58:47
कन्या
20:58:47 23:09:26
तुला
23:09:26 25:24:04
वृश्चिक
25:24:04 27:40:14
धनु
27:40:14 29:45:52
✡ चौघडिया :-
प्रात: 08.30 से 09.53 तक लाभ
प्रात: 09.53 से 11.16 तक अमृत
दोप. 12.40 से 02.03 तक शुभ
सायं 04.49 से 06.12 तक चंचल
रात्रि 09.26 से 11.03 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ तेजोपहारिणे नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
धर्मस्य दुर्लभो ज्ञाता सम्यक् वक्ता ततोऽपि च ।
श्रोता ततोऽपि श्रद्धावान् कर्ता कोऽपि ततः सुधीः ॥
अर्थात :-
धर्म को जाननेवाला दुर्लभ होता है, उसे श्रेष्ठ तरीके से बतानेवाला उससे भी दुर्लभ, श्रद्धा से सुननेवाला उससे दुर्लभ, और धर्म का आचरण करनेवाला सुबुद्धिमान सबसे दुर्लभ है ।
? आरोग्यं सलाह :-
फ्लू से लड़ने के लिए आसान घरेलू उपचार –
4. दूध में हल्दी –
ऐसा देखा गया है कि फ्लू या सर्दी होने या शारीरिक पीड़ा होने पर घरेलू उपाय के रूप में हल्दी वाले दूध का इस्तेमाल किया जाता है। प्रतिरक्षा प्रणाली या इम्यून सिस्टम को मजूबूत करने के लिए हल्दी में बहुत ही क्षमता है और यह एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरिया और एंटी-फंगल गुणों के लिए जाना जाता है। हल्दीा दूध बीमारियों के साथ दर्द से तुरंत आराम देता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। लाभ होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं। नई योजनाओं की शुरुआत होगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मनोरंजक यात्रा होगी। प्रसन्नता रहेगी। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्य पूर्ण होंगे। आय बढ़ेगी। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मेहनत अधिक होगी। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे। शोक समाचार मिल सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। विवाद से बचें। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
धनार्जन होगा। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्यों में विलंब से चिंता होगी। मानसिक उद्विग्नता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दूसरों पर विश्वास हानि देगा। कार्य में बाधा होगी। पत्नी से आश्वासन मिलेगा। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। दूसरों की नकल न करें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
बाहरी सहायता से काम होंगे। ईश्वर में रुचि बढ़ेगी। कामकाज की अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। पूंजी संचय की बात बनेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार बढ़ेगा। सतर्कता से कार्य करें। संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें। आर्थिक तंगी रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वयं के ही प्रयासों से जनप्रियता एवं मान-सम्मान मिलेगा। रुका काम समय पर पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुका हुआ धन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा, नई योजनाएं बनेंगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
जोखिम न लें। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। अप्रत्याशित खर्च होंगे। तनाव रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। वस्तुएं संभालकर रखें। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा। उपहार मिल सकता है। संतान की चिंता दूर होगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अप्रत्याशित लाभ होगा। यात्रा होगी। व्यावसायिक अथवा निजी काम से सुखद यात्रा हो सकती है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों से न उलझें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 05 फरवरी 2021 शुक्रवार संवत् 2077 मास माघ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि प्रातः 10:08 बजे तक रहेगी पश्चात् नवमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:09 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:12 बजे होगा । विशाखा नक्षत्र सायं 06:28 बजे तक रहेगा पश्चात् अनुराधा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा तुला राशि मे दोपहर 12:47 बजे भ्रमण करते हुए वृश्चिक राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 11:19 से 12:43 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:20 से 01:05 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आजके दिन का प्रारंभ का समय आनंद – प्रमोद में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा । मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ न करे । वाणी और व्यवहार पर संयम बरते , वह आप के हित में रहेगा । राग – द्वेष से दूर रहे तथा अपने शत्रुओं से संभलकर चले । स्वास्थ्य भी संभाले । आध्यात्मिक सिद्धि के लिए दिन अच्छा है ।
वृषभ :~ व्यापारीवर्ग को यश और सफलता मिलेगी । सहकर्मचारियों का सहयोग मिलेगा । आर्थिक लाभ होगा । प्रतिस्पर्धीयों को आश्चर्य होगा । मध्याहन के बाद मनोरंजन की दुनिया में आप सैर करेंगे और प्रियपात्र आप के मन को प्रफुल्लित करेंगे । नए वस्त्र और गृहोपयोगी वस्तुओं के पीछे व्यय होगा । मान – सन्मान मिलेगा ।
मिथुन :~ आज आप का दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा । अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को कार्य में जोड़ेंगे । शारीरिक और मानसिकरुप से सावघान रहेंगे । मध्याहन के बाद व्यवसाय में लाभ हो सकता है । घर में शांति का माहौल रहेगा । विरोधियों और प्रतिस्पर्धीयों पर आप विजयी होंगे ।
कर्क :~ हताशा मानसिकरुप से अस्वस्थ बनाएगी । जिससे आपको अस्वस्थता रहेगी । प्रवास अनुकूल नहीं है । जमीन और वाहनों से जुडी समस्याएँ आएँगी । मध्याहन पश्चात् सुख – शांति रहेगी । मित्रों का सहयोग मिलेगा , शारीरिक स्फूर्ति रहेगी । अधिक विचार आपको विचलित करेंगे ।
सिंह :~ आज छोटा प्रवास होगा । विदेशवासियों को अच्छे समाचार मिलेंगे । धन लाभ होगा । नए कार्य के लिए अच्छा समय है । निवेशकारों के लिए लाभदायक है । परंतु मध्याहन के बाद आप अधिक सहनशील बनेंगे । मानसिक हताशा होगी । स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड सकता है । पारिवारिक तथा जमीन – जायदाद या संपत्ति से जुडी़ समस्याएँ आएगी ।
कन्या :~ अपने मन की दुविधा की स्थिति को ध्यान में रखकर नए कार्य का प्रारंभ न करे । वाणी पर संयम न रहने से मनदुःख होगा । परिवार मे वाद – विवाद हो सकता है । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाऐंगे । परंतु मध्याहन के बाद आपमे अनूकुल दिखेंगे । भाग्यवृद्धि के संकेत हैं ।
तुला :~ आज की कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति में बहुत निखार आएगा । शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे । वैचारिक दृढ़ता और समतोल विचारधारा से कार्य को संपन्न करेगे । मध्याहन के बाद आप का मन मे दुविधा रहेगी , जिससे निर्णय लेने में कठिनाई होगी । परिवार मे वाद – विवाद टाले । अपने अहम् को छोडकर व्यवहारिक निर्णय लेने से वातावरण मे मेलजोल रहेगा ।
वृश्चिक :~ आज उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है । सम्बंधियो के साथ सहसा कोई अनिष्ट घटना घट सकती है । परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक , मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे । आर्थिक विषयों का व्यवस्थित आयोजन कर सकेंगे । आज आपका आत्मविश्वास बढेगा ।
धनु :~ व्यावसाय में आज आपके लिए लाभकारी दिन है । परिवार में आनंद रहेगा । कार्य में पदोन्नति होगी । मित्रों के साथ बाहर जा सकते है । व्यापारीवर्ग को लाभ होगा । परंतु मध्याहन के बाद स्वास्थ्य संभाले । अविचारी कार्य अथवा व्यवहार समस्या में डाल सकता है । व्यावसायिक क्षेत्र में ऊंचे स्वर में बोलने से पहले अपनी गरिमा पर ध्यान दे । वाणी पर संयम रखे ।
मकर :~ आजका दिन गृहस्थजीवन मे आनंदमय रहेगा । परिवार मे आनंद रहेगा । व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं । व्यावसाय में भी अनुकूलता रहेगी । सहकर्मचारीयों का सहयोग मिलेगा । मध्याहन के बाद मित्रों से भेंट होगी और किसी पर्यटन की संभावना है । आय में वृद्धि होगी । व्यापारी वर्ग को लाभ होगा ।
कुंभ :~ आप आजके दिन बौद्धिक कार्य , नवसर्जन और लेखन – प्रवृत्ति मे रहेंगे । नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं । लंबे प्रवास या धार्मिक यात्रा हो सकती है । व्यवसाय में लाभ होगा । थोडा़ संभलकर चले । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । परंतु मध्याहन के बाद पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास रहेगा । माता से लाभ होगा ।
मीन :~ आज आप वाणी और व्यवहार को संयमित रखें । हितशत्रुओं से सावधान रहे । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । गूढ़ विद्या के लिए दिन अच्छा है । मघ्याहन के बाद विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे । व्यावसाय मे मिलेगा । किसी के साथ वाद – विवाद में न पडे ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।