198
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास…………………………….माघ
पक्ष……………………………शुक्ल
तिथी…………………………प्रतिपदा
रात्रि 12.33 पर्यंत पश्चात द्वितीया
रवि…………………………उत्तरायण
सूर्योदय……….प्रातः 07.00.35 पर
सूर्यास्त……….संध्या 06.21.47 पर
सूर्य राशि………………………..मकर
चन्द्र राशि……………………….कुम्भ
गुरु राशि………………………..मकर
नक्षत्र………………………….धनिष्ठा
दोप 02.17 पर्यंत पश्चात शतभिषा
योग…………………………….परिघ
रात्रि 02.15 पर्यंत पश्चात शिव
करण………………………..किंस्तुघ्न
दोप 12.31 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु……………………………शिशिर
दिन…………………………..शुक्रवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
12 फरवरी सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ तिथि विशेष –
माघ मास शुक्ल गुप्त नवरात्रि प्रारंम्भ ।
☸ शुभ अंक………………….3
? शुभ रंग……………आसमानी
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.18 से 01.03 तक ।
?? राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 11.16 से 12.41 तक ।
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
? उदय लग्न मुहूर्त –
मकर
05:18:16 06:57:16
कुम्भ
06:57:16 08:39:11
मीन
08:39:11 10:10:10
मेष
10:10:10 11:50:53
वृषभ
11:50:53 13:49:30
मिथुन
13:49:30 16:03:12
कर्क
16:03:12 18:19:22
सिंह
18:19:22 20:31:11
कन्या
20:31:11 22:41:50
तुला
22:41:50 24:56:28
वृश्चिक
24:56:28 27:12:38
धनु
27:12:38 29:18:16
✡ चौघडिया :-
प्रात: 08.23 से 09.51 तक लाभ
प्रात: 09.51 से 11.16 तक अमृत
दोप. 12.40 से 02.04 तक शुभ
सायं 04.52 से 06.17 तक चंचल
रात्रि 09.28 से 11.04 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ नभस्थलाय नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
प्रथमे नार्जिता विद्या द्वितीये नार्जितं धनम् ।
तृतीये नार्जितं पुण्यं चतुर्थे किं करिष्यति ॥
अर्थात :-
जीवन के प्रथम (आश्रम) में जिसने विद्या न पायी, दूसरे में धन नहि पाया, तीसरे में पुण्य नहि पाया, वह चौथे में क्या करेगा ?
? आरोग्यं सलाह :-
जले हुए घाव के घरेलू उपचार :-
5. शहद –
शहद स्वाभाविक रूप से जीवाणुरोधी है, इसलिए इसे मुंहासे के उपचार और रोकथाम के लिए यह बहुत अच्छा माना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर शहद एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करता है। शहद का प्रयोग भी जले हुए स्थान पर करने से लाभ होता है, क्योंकि यह एक बेहतरीन एंटीबायोटिक होता है। जलने की मेडिसिन की तरह काम करता है। यह न केवल घाव के कीटाणुओं को खत्म करने में सहायक करता है बल्कि घाव को ठीक भी जल्दी करता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
व्यापारिक प्रतिष्ठा, लेन-देन अन्य कानूनी परेशानी संभव है। परिवार में किसी से विवाद होने की आशंका है। व्ययवृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। दूसरों पर विश्वास न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अनिश्चितता का वातावरण रहेगा। अपने कार्य-निर्णय गुप्त रखें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। नौकरी, रोजगार में उन्नति, सहयोग संभव है। आवश्यक मार्गदर्शन मिलेगा। बेरोजगारी दूर होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। संतान पक्ष के स्थायित्व की बात बनेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
प्रसन्नता में वृद्धि होगी। उत्तेजित न हों। लाभ होगा। रोजगार की संभावनाएँ बढ़ेंगी। महत्व के मामले सुलझेंगे। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। घर में मूल्यवान वस्तुओं को संभालना होगा। विरोधी, शत्रु शांत रहेंगे।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। लाभ होगा। वाहन क्रय करने के योग बनेंगे। इच्छाशक्ति का लाभ मिलेगा। मेहनत रंग लाएगी। कार्य की प्रशंसा होगी। यात्रा सफल रहेगी। पारिवारिक वातावरण से आशान्वित रहेंगे। स्थायी संपत्ति, क्रय-विक्रय से लाभ की संभावना है।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
मेहनत अधिक होगी। थकान रहेगी। व्यर्थ खींचतान में नुकसान संभव है। आर्थिक मामलों में विश्वास, भरोसे में नहीं रहें। पुराना रोग उभर सकता है। शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। दिन प्रतिकूल रहेगा। स्वभावगत चंचलता में कमी करना होगी।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आशानुरूप आमदनी होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार – व्यवसाय में अनुभव, निवेश में सफलता मिलेगी। समय का सदुपयोग होगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय ठीक चलेगा। बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों से संबंधों का लाभ मिल सकेगा। जोखिम, जवाबदारी के कामों में सावधानी आवश्यक है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। कानूनी बाधा दूर होगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। अपरिचित व्यक्तियों के सहयोग से आत्मविश्वास का संचार होगा। खर्चों में कमी का प्रयास करना होगा। लाभकारी निवेश बढ़ेगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। सतर्कता एवं सावधानीपूर्वक व्यापारिक योजनाओं को अंजाम दें। पुराना रोग उभर सकता है। कार्य में लापरवाही व जल्दबाजी न करें। कुसंगति से बचें। विद्यार्थी शिक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करेंगे। यात्रा न करें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
व्यवसाय लाभदायक रहेगा। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। अचानक धन की प्राप्ति संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। महत्वपूर्ण व्यक्ति सहायता को आगे आएंगे। कार्यसिद्धि होगी। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। अनुज सहयोग करेंगे।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। कार्य में प्रगति, उत्साह रहेगा। दूसरों की दखलंदाजी पसंद नहीं आएगी। कार्यस्थल पर सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। कर्ज, लेन-देन कम होगा। भेंट, उपहार की प्राप्ति होगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में पद, स्थिति से लाभान्वित हो पाएँगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। थकान रहेगी। आर्थिक मामलों में लोभ, प्रलोभन से बचें। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ?
।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 12 फरवरी 2021 शुक्रवार संवत् 2077 मास माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि मध्य रात्रि 12:30 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वितीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:06 एवं सूर्यास्त सायं 06:19 बजे होगा । घनिष्ठा नक्षत्र दोपहर 02:23 बजे तक रहेगा पश्चात् शततारा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 11:13 से 12:39 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:16 से 01:01 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज पंचक , कुंभ संक्रांति , सूर्य कुंभ राशि मे प्रवेश रात्रि 09:12 बजे से , पुण्यकाल दोपहर 02:48 बजे से , गुप्त नवरात्र प्रारंभ , श्री बल्लभ जयंती ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप सामाजिक कार्यों और मित्रों के साथ बिताएंगे । आपके मित्रों की मंडली में नए मित्र जुड़ेंगे । मित्रों पर खर्च होगा । बुजुर्गों से लाभ होगा और सहयोग मिलेगा । आकस्मिक लाभ मानसिक प्रसन्नता बढ़ाएगी । दूर रहनेवाले संतान के शुभ समाचार मिलेंगे ।
वृषभ :~ नौकरी में पदोन्नति होगी । उच्च पदाधिकारियों का सहयोग मिलेगा । सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आने से लाभ मिलेंगे । गृहस्थजीवन में सुख – शांति रहेगी । नए कार्यों को हाथ में लेंगे । अधूरे कार्य पूरे होंगे । तंदुरुस्ती रहेगी । धन और मान – सम्मान मिलेगा । व्यापारियों को बकायाराशि वसूल के लिए अनुकूल दिन है ।
मिथुन :~ आज आप थोड़ी प्रतिकूलताओं मे रहेंगे । स्वास्थ्य खराब हो सकता है । जिससे कोई भी कार्य का उत्साह नही रहेगा । नौकरी – धंधा मे साथी कर्मचारियों का और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न होने से मानसिक हताशा होगी । संतान की समस्या आएगी । विरोधियों के साथ वाद – विवाद नही करे । पिता को परेशानी होगी ।
कर्क :~ आज आप पर नकारात्मक्ता हावी रहेंगी । क्रोध अधिक रहेगा । स्वास्थ्य की शिकायत रहेगी । चोरी जैसे विचारों पर संयम रखें , अन्यथा अनिष्ट होगा । वाणी पर संयम रखे । पारिवारिक झगड़े विवाद की संभावना है । आर्थिक तंगी रहेगी ।
सिंह :~ आज आप मनोरंजन तथा घूमने – फिरने में समय बिताएंगे । फिर भी सांसारिक विषय में आपका व्यवहार उदासीन रहेगा । जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है । व्यक्तियों की मुलाकात प्रसन्नता नही देगा । व्यापारियों को भागीदारों के साथ धैर्य से काम ले । सार्वजनिक – सामाजिक काम में कम सफलता मिलेगी ।
कन्या :~ परिवार में आनंद एवं उत्साह से आपका मन भी प्रसन्न और स्वास्थ्य रहेगा । बिमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार से राहत होगी । कार्य में सफलता और यश मिलेगा । आफिस में सहकर्मी सहायक होंगे और व्यापार – धंधे में प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से नुकसान हो सकता है । ननिहाल से शुभ समाचार मिलेंगे ।
तुला :~ आज आप कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को अच्छी तरह काम में लगा सकेंगे । बौद्धिक प्रवृत्तियाँ या चर्चा में भाग लेंगे । संतान से शुभ समाचार मिलेगा । उनकी प्रगति होगी । स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा । प्रिय व्यक्ति से मिलन सुखद रहेगा । अधिक विचारों से मन विचलित रहेगा । सामान्य रूप से शारीरिक मानसिक ताजगी से सभी कार्य करेंगे ।
वृश्चिक :~ आज का दिन शांति से बिताए । स्वास्थ्य तो बिगड़ेगा ही , मानसिकरुप से आप अस्वस्थ रहेंगे । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । पारिवारिक अनबन से मन दुःखी होगा । स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज सावधानी से करे । स्त्री वर्ग से नुकसान हो सकता है । जलाशय से भय रहेगा ।
धनु :~ आज आप पर गूढ़ रहस्यवाद और आध्यात्मिकता मे रहेंगे । नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा । लघु यात्रा हो सकती है । मित्रों और सगे – सम्बंधियों से मुलाकात सुखद रहेगी । भाग्य साथ देगा । व्यापार – धंधे में प्रगति होगी ।
मकर :~ न बोलने में नौ गुण – इस कहावत की यथार्थता को समझकर आप यदि वाणी पर संयम रखेंगे तो बहुत से अनर्थ होने से रुक जाएँगे । पारिवारिक मनमुटाव न हो उसके लिए यह बात आवश्यक है । विद्यार्थियों को परिश्रम करने पड़ेंगे । नकारात्मक विचारों पर काबू रखे । स्वास्थ्य मध्यम रहेगा । दाहिने आँख में तकलीफ हो सकती है ।
कुंभ :~ शारीरिक , मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा । परिवारजनों के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद लेंगे । मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएंगे , साथ चिंतनशक्ति और आध्यात्मिक शक्ति भी अच्छी रहेगी । उपहार और धन की प्राप्ति होगी । प्रफुल्लता से दिन बितेगा ।
मीन :~ थोड़े समय में लाभ के लालच छोड़ने और पूँजी निवेश में ध्यान रखे । आज आपमे एकाग्रता कम रहेगी । स्वास्थ्य खराब होगा । संतान की समस्या परेशान करेगी । स्वजनों से दूर जा सकते है । धार्मिक कार्यों मे खर्च होगा । महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों या कोर्ट – कचहरी के काम में सावधानी रखे । आर्थिक लेन – देन के लिए अनुकूल समय नहीं है ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।