आज का राशिफल एवं  पंचांग

  ।। ॐ  ।।
      ?? सुप्रभातम् ??
?  ««« आज का राशिफल एवं  पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………..5122
विक्रम संवत्…………………….2077
शक संवत्……………………….1942
मास………………………………..माघ
पक्ष………………………………..शुक्ल
तिथी………………………………..षष्ठी
दुसरे दिन प्रातः 08.18 पर्यंत पश्चात सप्तमी
रवि……………………………उत्तरायण
सूर्योदय…………..प्रातः 06.57.41 पर
सूर्यास्त…………..संध्या 06.24.47 पर
सूर्य राशि…………………………..कुम्भ
चन्द्र राशि……………………………मेष
गुरु राशि…………………………..मकर
नक्षत्र………………………………अश्विनी
रात्रि 11.49 पर्यंत पश्चात भरणी
योग…………………………………शुक्ल
रात्रि 02.29 पर्यंत पश्चात ब्रह्मा
करण………………………………कौलव
संध्या 07.02 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु……………………………….शिशिर
दिन……………………………….बुधवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
17 फरवरी सन 2021 ईस्वी ।
?‍? राहुकाल :-
दोपहर 12.४0 से 02.05 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कुम्भ
06:45:39 08:19:14
मीन
08:19:14 09:50:27
मेष
09:50:27 11:31:10
वृषभ
11:31:10 13:29:48
मिथुन
13:29:48 15:43:29
कर्क
15:43:29 17:59:39
सिंह
17:59:39 20:11:28
कन्या
20:11:28 22:22:08
तुला
22:22:08 24:36:45
वृश्चिक
24:36:45 26:52:55
धनु
26:52:55 28:58:34
मकर
28:58:34 30:45:39
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक……………………..8
? शुभ रंग……………………..हरा
⚜️  चौघडिया :-
प्रात: 08.25 से 09.50 तक अमृत
प्रात: 11.15 से 12.40 तक शुभ
दोप 03.29 से 04.54 तक चंचल
सायं 04.54 से 06.19 तक लाभ
रात्रि 07.54 से 09.29 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
|| ॐ प्रमोदाय नम: ||
? संस्कृत सुभाषितानि :-
सत्येनोत्पद्यते धर्मो दयादानेन वर्धते ।
क्षमायां स्थाप्यते धर्मो क्रोधलोभा द्विनश्यति ॥
अर्थात :-
धर्म सत्य से उत्पन्न होता है, दया और दान से बढता है, क्षमा से स्थिर होता है, और क्रोध एवं लोभ से नष्ट होता है ।
? आरोग्यं :-
डायबिटीज कंट्रोल करने के आयुर्वेदिक उपाय –
2. मेथी दाना –
मधुमेह या डायबिटज को कंट्रोल करने के लिए के निश्चित रूप से आपके घर में मेथी दाना का भंडार होना चाहिए। इसके लिए आप मेथी दाना अंकुरित का सेवन कर सकते हैं या सुबह में खाली पेट मेथी का पानी पी सकते हैं। डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए मेथी के बीज उपयोगी हो सकता है। बीज में फाइबर और अन्य रसायनों होते हैं जो डायबिटीज के लिए अच्छा होता है। इसका बीज शरीर को शुगर का उपयोग करने में सुधार करने में मदद कर सकता है और इंसुलिन की मात्रा को बढ़ा सकता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जल्दबाजी न करें। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएँगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
अपरिचितों पर विश्वास न करें। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्ययवृद्धि होगी। तनाव रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धैर्य एवं संयम बना रहेगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम न लें। व्यावसायिक चिंताएँ दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नई योजनाओं की शुरुआत होगी। संतान की प्रगति संभव है। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे।अतिथियों का आवागमन रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा।  परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएँ रखें। धनार्जन होगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शोक समाचार मिल सकता है। थकान महसूस होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। निवेश व नौकरी लाभ देंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लाभदायक समाचार मिलेंगे।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में नई योजनाएँ बनेंगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएँगे।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
झंझटों में न पड़ें। उधार दिया धन मिलने से राहत हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग उलझे मामले सुलझाने में सहायक हो सकेगा। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। वाहन सावधानी से चलाएँ।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 17 फरवरी 2021 बुधवार संवत् 2077 मास माघ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि दूसरे दिन प्रातः 08:45 बजे तक रहेगी पश्चात् सप्तमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:01 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:20 बजे होगा । अश्विनी नक्षत्र रात्रि 11:47 बजे तक रहेगा पश्चात् भरणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मेष राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:38 से 02:03 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । सभी कार्यों में सफलता मिलने से मन में हर्ष और प्रसन्नता रहेगी । आर्थिक क्षेत्र में लाभदायक होगा । मित्रों और सगे – सम्बंधियों के मिलने से घरेलू वातावरण आनंद और उल्लास रहेगा । उत्तम वस्त्र और भोजन मिलेगा । मित्र तथा शुभेच्छकों की तरफ से भेंट – उपहार से प्रसन्नता होगी ।

वृषभ :~ आज आप सावधानीपूर्वक चले । आपका मन अनेक प्रकार की चिंताओं मे रहेगा । स्वास्थ्य भी नरम – गरम रहेगा । विशेष आँख में तकलीफ होगी । स्नेहीजनों और परिवारजनों से मनमुटाव से मन में होगी । कार्य अधूरे रहेंगे । खर्च बढ़ेगा । उचित पारिश्रमिक न मिलने से निराशा होगी । अविचारी कदम या निर्णय से गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखें ।

मिथुन :~ आपका आज का दिन विविध लाभों वाला होगा । पुत्र और पत्नी से लाभदायक समाचार मिलेंगे । मित्रों के साथ मिलन – मुलाकात आनंदित करेंगे । व्यापारियों की आय में वृद्धि होगी । नौकरी में उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । स्त्री मित्रों से लाभ मिलेंगे । आनंददायक प्रवास होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

कर्क :~ नौकरी या व्यवसाय वालों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायक हैं । उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति होने की संभावना रहेगी । इनके साथ महत्त्वपूर्ण मामलों पर भी खुले मन से चर्चा करेंगे । शारीरिक – मानसिक ताजगी रहेगी । माता से सम्बंध अच्छे रहेंगे । धन मान – सम्मान के हकदार बनेंगे । सरकार से लाभ और सांसारिक सुख में वृद्धि होगी ।

सिंह :~ आपका आज का दिन मध्यम फलदायक होगा । धार्मिक और माँगलिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे । व्यवहार न्याय प्रिय रहेगा । धार्मिक प्रवास होगा । स्वास्थ्य साधारण नरम – गरम रहेगा । पेट दर्द से परेशान रहेंगे । विदेश में रहनेवाले स्वजनों का समाचार मिलेगा । उच्च पदाधिकारियों से सावधानीपूर्वक बर्ताव करें । नौकरी धंधे में तकलीफ आएगी । संतानों की चिंता रहेगी । शरीर में आलस , थकान और अनमनस्यकता रहेगी ।

कन्या :~ आज नए कार्य शुरू न करे । बाह्य खाद्य पदार्थ खाने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है । गुस्सा अधिक रहेगा अतः बोलने पर संयम रखें । पारिवारिक मनमुटाव होगा । पानी से बचें । महत्त्वपूर्ण निर्णय या जोखिम से बचे । उचित पारिश्रमिक न मिलने से उदासी रहेगी । हित शत्रुओं से संभलकर रहें ।

तुला :~ आपका आज का दिन सफलता और आमोद – प्रमोद से बीतेगा , जिससे पूरे दिन प्रसन्नता होगी । सार्वजनिक जीवन सम्बंधी कार्यों में सफलता और सिद्धि प्राप्त करेंगे । नए वस्त्राभूषण की खरीदारी होगी तथा उसे पहनने का अवसर मिलेगा । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । प्रणय के लिए दिन शुभ होगा ।

वृश्चिक :~ आज कुछ आकस्मिक घटनाएँ घटेंगी । पूर्वनिर्धारित मुलाकातें रद्द होने से हताशा और क्रोध होंगा । आपके हाथ के अवसर सरकते हुए लगेंगे । पारिवारिक मतभेद होंगे । ननिहाल पक्ष से कोई समाचार मिलने से मन व्यग्र होगा । विरोधी प्रतिस्पर्धियों से संभले । आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा । नए कार्य या योजनाएं आरंभ न करें ।

धनु :~ आपका आज का दिन मिश्र फलदायी हैं । पेट सम्बंधी समस्याएँ होंगी । संतानों का स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई की चिंता से मन व्यग्र रहेगा । कार्य में सफलता न मिलने से क्रोध पर काबू रखें । प्रिय व्यक्ति के साथ रोमांचक क्षणों का आनंद उठा सकेंगे । साहित्य और लेखन में रुचि रहेगी । बातचीत तथा बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहे ।

मकर :~ आपका आज का दिन प्रतिकुलताओं से भरा रहेगा , जिससे मन में खिन्नता रहेगी । शारीरिक स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा । सार्वजनिक मानहानि की संभावना रहेगी । छाती में दर्द हो सकता है । स्त्रीयों से काम लेने में संभलकर रहे ।

कुंभ :~ आज आप तन – मन से प्रसन्न रहेंगे । आपके मन से चिंता के बादल दूर होने से उत्साह बढ़ेगा । भाई – बंधुओं के साथ नए आयोजन को हाथ में लेंगे । उनके साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा । मित्रों तथा स्वजनों की मुलाकात आपको प्रसन्न रखेंगे । कार्यक्षेत्र में प्रभावकारी परिणाम प्राप्त करोगे ।

मीन :~ आज अपनी वाणी पर संयम रखे । क्रोध के कारण किसी के साथ तकरार या मनमुटाव हो सकता है । शारीरिक कष्ट होगा । विशेष रूप से आँख का ध्यान रखें । पारिवारिक और प्रेमीजनों द्वारा घर में विरोध होगा । गलत खर्च होगा । नकारात्मक विचार हावी न हो , ध्यान रखें । खान – पान पर संयम रखें । सामान्य रूप से आजका दिन सोच – समझकर चले । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *