
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?गुरुवार, १८ फरवरी २०२१?
सूर्योदय: ? ०७:०४
सूर्यास्त: ? ०६:०९
चन्द्रोदय: ? १०:३८
चन्द्रास्त: ?२४:०८
अयन ? उत्तराणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ? बसंत
शक सम्वत: ? १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: ? २०७७ (प्रमादी)
मास ? माघ
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? षष्ठी (०८:१७ तक)
नक्षत्र ? भरणी (२६:५४ तक)
योग ? ब्रह्म (२७:३७ तक)
प्रथम करण ? तैतिल (०८:१७ तक)
द्वितीय करण ? गर (२१:३७ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कुम्भ
चंद्र ? मेष
मंगल ? मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
गुरु ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मकर (अस्त, पूर्व, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? १२:०८ से १२:५३
अमृत काल ? २१:२९ से २३:१८
विजय मुहूर्त ? १४:२३ से १५:०८
गोधूलि मुहूर्त ? १७:५६ से १८:२०
निशिता मुहूर्त ? २४:०५+ से २४:५६+
राहुकाल ? १३:५५ से १५:१९
राहुवास ? दक्षिण
यमगण्ड ? ०६:५४ से ०८:१८
होमाहुति ? शुक्र
दिशाशूल ? दक्षिण
अग्निवास ? पृथ्वी (०८:१७ तक)
चन्द्रवास ? पूर्व
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पूर्व (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
बसंत ऋतु आरम्भ, बुध उदय पूर्व में ०८:५७ से आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २६:५४ तक जन्मे शिशुओ का नाम
भरणी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ली, लू, ले, लो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम कृतिका नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (अ) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कुम्भ ३०:४१ से ०८:०७
मीन – ०८:०७ से ०९:३०
मेष – ०९:३० से ११:०४
वृषभ – ११:०४ से १२:५९
मिथुन – १२:५९ से १५:१४
कर्क – १५:१४ से १७:३५
सिंह – १७:३५ से १९:५४
कन्या – १९:५४ से २२:१२
तुला – २२:१२ से २४:३३+
वृश्चिक – २४:३३+ से २६:५२+
धनु – २६:५२+ से २८:५६+
मकर – २८:५६+ से ३०:३७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक – ०६:५४ से ०८:०७
शुभ मुहूर्त – ०८:०७ से ०८:१७
रोग पञ्चक – ०८:१७ से ०९:३०
चोर पञ्चक – ०९:३० से ११:०४
शुभ मुहूर्त – ११:०४ से १२:५९
रोग पञ्चक – १२:५९ से १५:१४
शुभ मुहूर्त – १५:१४ से १७:३५
मृत्यु पञ्चक – १७:३५ से १९:५४
अग्नि पञ्चक – १९:५४ से २२:१२
शुभ मुहूर्त – २२:१२ से २४:३३+
रज पञ्चक – २४:३३+ से २६:५२+
शुभ मुहूर्त – २६:५२+ से २६:५४+
चोर पञ्चक – २६:५४+ से २८:५६+
शुभ मुहूर्त – २८:५६+ से ३०:३७+
रोग पञ्चक – ३०:३७+ से ३०:५३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन शुभफलदायी रहेगा सेहत छोटी मोटी व्याधि को छोड़ सामान्य रहेगी लेकिन फिर भी कार्यो में आलस्य करने से विलम्ब होगा। घर से ज्यादा आज बाहर का वातावरण अधिक अनुकूल मिलेगा। कार्य व्यवसाय में पूर्व की गलतियों से अनुभव होगा अपनी गलती मानने से सहयोगियों से मतभेद कम होंगे। विपरीत लिंगीय के प्रति अधिक आकर्षण कार्यो में व्यवधान डाल सकता है सम्मान में कमी का कारण भी बनेगा। दोपहर के बाद पूर्व नियोजित कार्यो से धन लाभ होगा। संध्या का समय मित्रो एवं परिजनों के साथ आनंद मनोरंजन में बितायेंगे इससे थकान कम अनुभव होगी।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज भी परिस्थितिया प्रतिकूल रहने से कोई राहत की उम्मीद नहीं दिखेगी। लोग आपके हर निर्णय को गलत साबित करेंगे। पारिवारिक सदस्य के जिद्दी व्यवहार के कारण घरेलु वातावरण गर्म हो सकता है। आज आप केवल अपने मन की सुनना छोड़ अन्य लोगो के विचारो को भी प्रयोग करें निश्चित लाभ होगा। व्यवसायी वर्ग बार-बार असफल होने अथवा आशानुकूल काम ना बनने से हतोत्साहित होंगे फिर भी प्रयास जारी रखें संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। स्त्री पक्ष से पहले परेशानी बाद में लाभ संभावित है। कंजूसी करके कुछ धन बचाएंगे।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे लेकिन असमय क्रोध आने से रक्तचाप अनियंत्रित हो सकता है। जिम्मेदारी वाले कार्यो को प्राथमिकता देंगे कार्य व्यवसाय में थोड़ी अड़चनों का बाद निर्वाह योग्य आय कमा लेंगे सहकर्मियो से बिनाबात ना उलझे कार्य में विलम्ब हो सकता है। जोखिम वाले कार्यो में निवेश किसी की सलाह के बाद ही करें सही जगह निवेश भविष्य में लाभ कराएगा। पारिवारिक वातावरण में तालमेल की कमी रहेगी। घर के बड़े अथवा स्त्री वर्ग से विचारो में भिन्नता के कारण मतभेद उभर सकते है।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप पूर्वनियोजित कार्यो को आगे बढ़ाएंगे इसमें सहकर्मी एवं परिजनों का भी महत्वपूर्व सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा जातक काम से मन चुराने के कारण अपमानित हो सकते है सतर्क रहें। आज थोड़े प्रयास के बाद आशा से अधिक सफलता मिल सकती है। सभी सरकार नियंत्रित कार्य एवं जायदाद सम्बंधित कार्य मध्यान के आस-पास करना लाभदायक रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर नए प्रयोग अभी ना आजमाएं परन्तु निवेश अवस्य लाभ देगा। महिलाएं भी आज अधिक व्यस्त होने के कारण थकान अनुभव
करेंगी। विद्यार्थी पढ़ाई से मन चुरायेंगे।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत करेंगे परन्तु बीच-बीच में पारिवारिक उलझने परेशान करेंगी। व्यवसाय में परिश्रम का फल विलम्ब से मिलेगा धन लाभ के लिए अधिक इन्तजार करना पड़ेगा सहकर्मीयो से नम्रता से व्यवहार करें अन्यथा सारा कार्य खुद ही करना पड़ सकता है। आपके व्यवहार में परिवर्तन आने से लोग आश्चर्य करेंगे। सामाजिक क्षेत्र से आय के नवीन साधन बनेंगे उच्चवर्ग के लोगो से लाभदायक जान-पहचान होगी। पारिवारिक जीवन में विषमताओं का अहसास होगा खर्च करने पर भी स्थिति नियंत्रण से बाहर जायेगी स्वयजनो से वैर विरोध बढेगा।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप पूर्वाग्रह से ग्रसित रहेंगे। अपने जिद्दी स्वभाव के कारण आसपास का वातावरण अशान्त बनाएंगे। मनमानी के चलते घर में भी तनाव का वातावरण बनेगा। सामाजिक क्षेत्र पर धन के साथ साथ मान हानि के योग है बेहतर रहेगा की आज कोई भी बड़ा कार्य ना करें यात्रा भी अतिआवश्यक होने पर ही करें व्यर्थ समय एवं धन नष्ट होने की संभावनाएं अधिक है। परन्तु जोखिम वाले कार्यो में निवेश आज अवश्य लाभ कराएगा। परिवारक वातावरण आपकी गलतियों के कारण पहले कलुषित होगा लेकिन संध्या तक सब सामान्य होने लगेगा। महिलाओं से सतर्क रहें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए प्रत्येक कार्यो में विजय दिलाने वाला रहेगा परन्तु विरोधी भी प्रबल रहने से सफलता आसान नहीं रहेगी। आज जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे कोई ना कोई अड़चन अवश्य आएगी फिर भी यदि दृढ़ निश्चय कर लगे रहे तो सफलता निश्चित मिलेगी। घर में किसी बीमार के स्वास्थ्य में सुधार आएगा परन्तु आपको कब्ज,गैस सम्बंधित समस्या बनी रहेगी। व्यवसाय मे व्यस्तता के कारण किसी अन्य कार्य में देरी होने से हानि भी हो सकती है। प्रतिस्पर्धी आज चाहकर भी आपके धन लाभ को नहीं रोक पाएंगे। पारिवारिक वातावरण उदासीन फिर भी शांत रहेगा।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु कुछ भी करने के लिए तैयार रहेंगे परंतु ध्यान रहे अनैतिक कार्य एवं प्रलोभन के अवसर मिलने पर भी ये पारिवारिक मान हानि का कारण बन सकते है। दिन के आरंभ में कार्य क्षेत्र पर मंदी रहेगी भविष्य के लिये चिंतित हो सकते है लेकिन धीरे-धीरे कार्यो में गति आने लगेगी धन लाभ विलम्ब से परन्तु अवश्य होगा। संध्या तक संतोषजनक व्यवसाय रहने से राहत मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमो में सम्मिलित होने पर खर्च करेंगे। सुखोपभोग की वस्तुओ में कमी आएगी।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन का पूर्वार्ध आपकी आशाओं से थोड़ा कम लाभ देगा फिर भी कार्यो को बेहतर रूप से करने की कोशिश करेंगे। धन लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा इसका मध्यान से पहले फल अवश्य मिलेगा। सरकारी कार्यो में उलझने बढ़ने से धन एवं समय बर्बाद हो सकता है आज के लिए इन्हें निरस्त रखना ही ठीक रहेगा। मध्यान के बाद का समय कष्टप्रद रहेगा चल-अचल संपत्ति के कारण परिवार में विवाद होने की संभावना है किसी भी गंभीर स्थिति से बचने के लिए मूक दर्शक बनकर रहें ऐसा करने से फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। स्त्री संतान का सहयोग मिलेगा।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप अपनी मनमानी नीति के चलते सार्वजानिक क्षेत्र पर आलोचना के शिकार होंगे। कार्य व्यवसाय में अधिकांश समय आश्वासनो से ही काम चलाना पड़ेगा। आप का स्वभाव भी टालमटोल वाला रहेगा। अत्यधिक लोभी प्रवृति संभावित लाभ को हानि में बदल सकती है। किसी की मदद करने से पीछे ना हटे भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। आज परोपकारी स्वभाव ना होते हुए भी किसी की बेमन से सहायता करनी पड़ सकती है। घर के बुजुर्ग आप पर प्रसन्न रहेंगे जिसे अपनी बात मनवाने में आसानी रहेगी। स्त्री संतान भी सहयोग करेंगे।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति कर सकेंगे कार्य व्यवसाय में सरकारी सहयोग मिलने की संभावना अधिक रहेगी लोन सम्बंधित कार्य आज करना लाभदायक रहेगा। परन्तु सेहत के दृष्टिकोण से दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा शरीर में दर्द अकड़न की शिकायत रहेगी फिर भी कार्य बाधित नहीं होंगे। धन लाभ होने से और अधिक लगन से कार्यो को करेंगे। अधिकारी वर्ग का मूड संदिग्ध रहने से गुप्त भय बना रहेगा। परिवार में रिश्तेदारो के कारण कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। वाणी में मधुरता बनाये व्यर्थ की उलझनों से बचे रहेंगे। घर के बुजुर्ग आपके विचारों से सहमत रहेंगे।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपको अवश्य धन लाभ कराएगा। सेहत भी साथ देने से कार्यो में उत्साह बना रहेगा। लेकिन कार्य क्षेत्र पर लेन देन में स्पष्टता रखें विवाद के साथ सम्मान हानि हो सकती है। आज जिस भी कार्य को करेंगे उसमे सफलता की संभावना अधिक रहेगी। धन लाभ अल्प मात्रा में परंतु कई बार होने से आज का कोटा पूरा कर लेंगे। गृहस्थ में आज थोड़ी उठा-पटक लगी रहेगी किसी ना किसी के रूठने का कार्यक्रम लगा रहने से मानसिक रूप से थोड़ा विचलित हो सकते है फिर भी स्थिति आपके नियंत्रण में ही रहेगी। हास्य-परिहास के अवसर भी मिलते रहेंगे। संतान के विषय में शुभ समाचार मिलेगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 18 फरवरी 2021 गुरुवार संवत् 2077 मास माघ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि प्रातः 08:18 बजे रहेगी पश्चात् सप्तमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:01 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:20 बजे होगा । भरणी नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 02:54 बजे तक रहेगा पश्चात् कृतिका नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मेष राशि मै दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर
02:08 से 03:38 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:22 से 01:07 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो केशर का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज का दिन आपके लिए शुभ है । परिवारजन , स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ स्नेहमिलन समारोह में उपस्थित रह सकते हैं । नए कार्य करने मे उत्साह रहेगा , लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखे । शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का ध्यान रखे । आज धनप्राप्ति का योग है ।
वृषभ :~ आज आपको शारीरिक तथा मानसिक व्यग्रता रहेंगी । चिंताओं से मानसिक भार रह सकता है , जो कि आप को अस्वस्थ रख सकता है । परिवारिक मनमुटाव से घर का वातावरण बिगड सकता है । परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता से आर्थिक संकट की चिंता रहेगी । बिना सोचे समझे निर्णय न ले ।
मिथुन :~ व्यापारी के लिए आज का दिन शुभ फलदायक है । व्यापार में आय वृद्धि होगी । मित्रो से लाभ होगा । नौकरी में उच्चाधिकारियो की कृपादृष्टि से पदोन्नति संभव है । परिवार में पत्नी और पुत्र से लाभ होगा ।
कर्क :~ आजका दिन आपके लिए शुभ है । व्यापारियों पर अधिकारी खुश रहेंगे । नौकरी वालों को पदोन्नति के योग है । परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण रहेगा । नई साज – सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे । माता से लाभ मिलेगा । शारीरिक स्वस्थ और मानसिक प्रसन्न रहेंगे । धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।
सिंह :~ आज का दिन आलस्य तथा थकान में बीतेगा । उग्र स्वभाव से मानसिक व्यग्रता रहेगी । पेट दर्द से परेशानी होगी । सफलता के लिए परिश्रम करना पडेगा । संकटजनक विचार , व्यवहार और आयोजन से दूर रहे । धार्मिक यात्रा या प्रवास की संभावना है । क्रोध पर संयम बरते ।
कन्या :~ खान – पान में विशेष ध्यान रखे । आवेश और क्रोध अधिक रहेगा , इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान दे । साथ में वाणी पर संयम बरते । अनैतिक कृत्यों से दूर रहे । सरकार – विरोधी प्रवृत्तियो के कारण परेशानी न हो ध्यान रखे । खर्च बढेगा ।
तुला :~ आज सांसारिक जीवन का आनंद लेंगे । परिवारजनों के साथ सामाजिक हेतु से बाहर जा सकते हैं । छोटा प्रवास होगा । व्यापर में वृद्धि कर सकते हैं । सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश कीर्ति मिल सकती है । आकस्मिक धनलाभ है ।
वृश्चिक :~ आपका आज का दिन सुखमय बीतेगा । परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएँगे । शारीरिक स्वास्थ्य तथा मानसिक प्रफुल्लित रहेंगे । नौकरी वालो को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा । अधूरे कार्य आज पूरे होंगे ।
धनु :~ आज आप क्रोध पर संयम बरते । पेट सम्बंधित बीमारियों की समस्या रहेगी । किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आ सकती है । साहित्य या अन्य किसी सर्जानात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी । संतानो की चिंता से मन व्यग्र रहेगा । प्रवास को टाले ।
मकर :~ आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा । आपमें स्फूर्ति का अभाव रहेगा । परिवारिक झगडे – टंटे अथवा तो निरर्थक चर्चा के प्रसंग बनेंगे , इससे मन व्यथित रह सकता है । अपकीर्ति , अपयश मिल सकता है । अनिद्रा से स्वास्थ्य बिगडेगा ।
कुंभ :~ आज आप के मन से चिंता का भार हलका हो जाएगा और आप मानसिकरुप से प्रफुल्लितता रहेंगे । साथ में शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा । पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा । विशेष कर भाई – बहनों के साथ संबंधो में मधुरता रहेगी । छोटे प्रवास हो सकता है ।
मीन :~ नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाए । क्रोध और वाणी पर संयम बरते । किसी से वाद – विवाद या झगडे – टंटे को टाले । खान – पान पर संयम रखे । स्वास्थ्य मध्यम रहेगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।