आज का राशिफल एवं पंचांग

   ।। ? ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास……………………………..माघ
पक्ष……………………………..शुक्ल
तिथी…………………………..सप्तमी
प्रातः 10.58 पर्यंत पश्चात अष्टमी
रवि………………………….उत्तरायण
सूर्योदय…………प्रातः 06.56.35 पर
सूर्यास्त…………संध्या 06.25.23 पर
सूर्य राशि………………………..कुम्भ
चन्द्र राशि…………………………मेष
गुरु राशि………………………..मकर
नक्षत्र…………………………कृत्तिका
दुसरे दिन प्रातः 05.56 पर्यंत पश्चात रोहिणी
योग………………………………..इंद्र
दुसरे दिन प्रातः 04.21 पर्यंत पश्चात वैधृति
करण………………………….वणिज
प्रातः 10.58 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु…………………………….शिशिर
दिन……………………………शुक्रवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
19 फरवरी सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक…………………..1
? शुभ रंग……………आसमानी
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.17 से 01.03 तक ।
?‍? राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 11.15 से 12.40 तक ।
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
? उदय लग्न मुहूर्त –
कुम्भ
06:37:46 08:11:12
मीन
08:11:12 09:42:34
मेष
09:42:34 11:23:17
वृषभ
11:23:17 13:21:54
मिथुन
13:21:54 15:35:36
कर्क
15:35:36 17:51:46
सिंह
17:51:46 20:03:35
कन्या
20:03:35 22:14:15
तुला
22:14:15 24:28:52
वृश्चिक
24:28:52 26:45:02
धनु
26:45:02 28:50:41
मकर
28:50:41 30:37:46
✡ चौघडिया :-
प्रात: 08.24 से 09.49 तक लाभ
प्रात: 09.49 से 11.14 तक अमृत
दोप. 12.39 से 02.05 तक शुभ
सायं 04.55 से 06.20 तक चंचल
रात्रि 09.30 से 11.04 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ गंधधारिणे नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
धर्मो मातेव पुष्णानि धर्मः पाति पितेव च ।
धर्मः सखेव प्रीणाति धर्मः स्निह्यति बन्धुवत् ॥
अर्थात :-
धर्म माता की तरह हमें पुष्ट करता है, पिता की तरह हमारा रक्षण करता है, मित्र की तरह खुशी देता है, और संबंधीयों की भाँति स्नेह देता है ।
? आरोग्यं सलाह :-
डायबिटीज कंट्रोल करने के आयुर्वेदिक उपाय –
3. करेला –
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कड़वी चीजें बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। कड़वा करेला डायबिटीज में बिलकुल अमृत की तरह होता है। इसके अलावा आंवला और एलोवेरा जैसी कड़वी और आयुर्वेदिक चीज भी मधुमेह के प्रबंधन और नियंत्रण में प्रभावी पाया गया है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
साझेदारी में शुरू किया गया कार्य लाभ के अवसरों को बढ़ा सकता है। स्थायी संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। शत्रु परास्त होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। नए अनुबंध हो सकते हैं। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में विश्वास बढ़ेगा। कामकाज की गति बनी रहेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
घर की चिंता रहेगी। विरोधी भी आपसे प्रभावित होंगे। कला के क्षेत्र में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। धनार्जन होगा। सरकारी राज्यपक्ष के कामों में पर्याप्त सावधानी रखें। मित्रों से मदद मिलेगी।
राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
व्यावसायिक योजना के विस्तार में मित्रों से मदद मिलेगी। पुरानी झंझटों से राहत रह पाएगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखना होगा। कोई मुसीबत आ सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। फालतू खर्च होगा। जोखिम न उठाएं। व्यस्तता रहेगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मेहनत व लगन से कार्यक्षेत्र में बेहतर सफलता हासिल कर सकेंगे। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। अपने व्यसनों पर काबू रखना चाहिए। विवाह संबंधी प्रस्ताव आएँगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
धनार्जन होगा। रोजगार के बेहतर अवसर मिलने से आय बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नतावर्धक समाचार मिलेंगे। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
प्रसन्नता बढ़ेगी। कारोबार में वांछित तेजी आने की संभावना रहेगी। विवेक से निर्णय करने पर लाभ एवं सफलता प्राप्त हो सकेगी। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यस्तता रहेगी। नए कार्य का आरंभ लाभदायी रहेगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। भागदौड़ रहेगी। काम का बोझ कम करने के लिए जिम्मेदारियों को बाँटना आवश्यक है। आर्थिक कामों में परेशानी आने की संभावना है। दु:खद समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। दूसरों के काम में व्यर्थ मीन-मेख न निकालें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
विद्यार्थी सफल रहेंगे। धनार्जन होगा। पूँजी निवेश संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। आत्मविश्वास बना रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
संपत्ति के कार्य लाभप्रद रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में जल्दबाजी में निर्णय न लें। अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं। शत्रु सक्रिय रहेंगे। घर-बाहर तनाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिश्रम के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी। संतान की इच्छा पूरी होगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक करेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव लाभकारी रहेंगे। सही समय पर लिए गए फैसले लाभ दिला सकते हैं। विवाद से क्लेश होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। आवास संबंधी समस्या हल होने के योग हैं।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवाद न करें। उतावली में कोई काम न करें। पुरानी संपत्ति के रख-रखाव पर धन खर्च हो सकता है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। सामाजिक, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता रहेगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
लाभ में वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा संभव है। सुख के साधन जुटेंगे। कानूनी बाधा दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। संतान की रोजी-रोटी की चिंता समाप्त होने के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ?
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 19 फरवरी 2021 शुक्रवार संवत् 2077 मास माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि प्रातः 10:56 बजे तक रहेगी पश्चात् अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:02 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:20 बजे होगा । कृतिका नक्षत्र अगले दिन सूर्योदय प्रातःकाल 05:53 बजे तक रहेगा पश्चात् रोहिणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मेष राशि मे प्रातः 09:37 बजे तक भ्रमण करते हुए वृषभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 11:12 से 12:37 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ दिन के प्रारंभ में नए कार्य करने के लिए आप उत्साहित रहेंगे । शरीर और मन की स्वस्थता भी इस उत्साह को दोगुना कर देगी । स्नेही मित्रों तथा स्वजनों के साथ स्नेहमिलन में जा सकते है । आर्थिक लेन – देन में ध्यान रखे । मन की उदासीनता नकारात्मक भाव उत्पन्न न करे इसका ध्यान रखे । आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा ।

वृषभ :~ आज आप परिवार मे आवश्यक विचार – विमर्श करेंगे । घर की साज – सजावट में और अन्य विषयों में परिवर्तन करने की सोच रहेगी । माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे । कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ सम्बंध में सुधार आएगा । मध्याहन के बाद सामाजिक कार्यों मे अधिक रुचि लेंगे । संतानों से लाभ हो सकता है । आकस्मिक धन लाभ की संभावना है ।

मिथुन :~ पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा , दोनों स्थलों पर आवश्यक विषयों के संबंध में चर्चा के बाद निर्णायक स्थिति बनेगी । कार्यभार बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आएगा , परंतु मध्याहन के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा । मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद होगा । उनके साथ पर्यटन भी होगा । सामाजिक कार्यों में योगदान देंगे ।

कर्क :~ आज आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा । निर्धारित किए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी । परंतु प्रयास करने पर ऐसा लगेगा कि जितने भी प्रयत्न आप कर रहे हैं वह उल्टी दिशा में जा रहे हैं । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । क्रोध अधिक रहेगा , परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक निश्चिंतता के कारण प्रफुल्लित रहेंगे । व्यावसाय मे अधिकारीगण के साथ आवश्यक चर्चा होगी ।

सिंह :~ आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता और व्यग्रता रहेगी । क्रोध अधिक से किसी के साथ मनमुटाव होगा । परंतु मध्याहन के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा । परिवार में भी आनंद का वातावरण होगा । व्यापार मे उच्च अधिकारियों से आवश्यक चर्चा होगी । परिवारजनों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार करेंगे ।

कन्या :~ आज नये कार्य और प्रवास न करे । प्रेम और राग – द्वेष जैसी भावनाओं को छोड़कर समतापूर्वक व्यवहार करे । आध्यात्मिक सिद्धियाँ प्राप्त हो सकती है । परंतु स्वास्थ्य में शिथिलता और व्यग्रता रहेगी । क्रोध अधिक रहेगा , जिससे कार्य बिगडे़ नहीं ध्यान रखे । व्यवसाय मे किसी का दिल ना दुःखे ध्यान रखे ।

तुला :~ आज दिन का प्रारंभ आनंदप्रद रहेगा । विचारों में उग्रता और अधिकारत्व की भावनाएँ रहेंगी । आर्थिक लाभ और प्रवास हो सकता है । परंतु मध्याहन के बाद संध्या के समय अनर्थ न हो इसलिए वाणी पर संयम रखे ही । हितशत्रुओं से सावधान रहे । नए कार्य को प्रारंभ आज न करे ।

वृश्चिक :~ आज बौद्धिक के लिए तथा संपर्क रखने के लिए और लोगों से घुले – मिले रहने के लिए अच्छा दिन है । छोटा प्रवास हो सकता है । धन – सम्बंधित आयोजन करने के लिए समय शुभ है । मध्याहन तथा संध्याकाल के बाद आप मित्रों तथा सम्बंधियों के साथ प्रवास होगा । खान – पान का स्वाद भी लेंगे । पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा ।

धनु :~ शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए संभलकर चले । अधिक श्रम के बाद सफलता मिले तो निराश न हो । प्रवास – पर्यटन को आज टाल दे । मध्याहन के बाद समय अनुकूल होगा । शरीर में स्फूर्ति होगी । आर्थिक लाभ के लिए समय अनुकूल रहेगा । व्यावसायिक आयोजन अच्छी तरह से कर पाएंगे । अन्य समय आनंदपूर्वक बितेगा ।

मकर :~ आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे । भावना को भी ठेस पहुँच सकती है । वाहन चलाते समय ध्यान रखे । आपत्तिकर विचार , व्यवहार और आयोजन से दूर रहे । किसी भी कार्य में निर्णय जल्द ले । परिवार मे परस्पर मनमुटाव ना बढे़ ध्यान रखे । कार्य सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा ।

कुंभ :~ आज आवश्यक कार्यों के निर्णय न ले । नए कार्य के लिए आज दिन के प्रारंभ का समय बहुत अनुकुल है । परंतु मध्याहन के बाद आपकी मानसिक व्यग्रता बढेगी । संपत्ति के दस्तावेज करने के लिए समय अनुकूल नहीं है । विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम है । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । भावना को ठेस भी पहुंच सकती है ।

मीन :~ घर , कुटुंब तथा व्यावसायिक क्षेत्र में समाधानकारी व्यवहार अपनाने से वातावरण आपके पक्ष में रह सकता है । वाणी पर संयम रखने से विवाद तथा मनदुःख को टाल सकेंगे । आपमें आज कुछ सुधार होगा । नए कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे तथा कार्य का प्रारंभ भी कर सकेंगे । परंतु दुविधापूर्ण मानसिकता हो तो निर्णय न ले ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *