आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?रविवार, २१ फरवरी २०२१?

सूर्योदय: ? ०७:०१
सूर्यास्त: ? ०६:११
चन्द्रोदय: ? १२:२७
चन्द्रास्त: ?२६:५५
अयन ? उत्तराणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ❄️ शिशिर
शक सम्वत: ? १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: ? २०७७ (प्रमादी)
मास ? माघ
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? नवमी (१५:४२ तक)
नक्षत्र ? रोहिणी (०८:४४ तक)
योग ? विष्कुम्भ (२९:३५ तक)
प्रथम करण ? कौलव (१५:४२ तक)
द्वितीय करण ? तैतिल (२८:३४ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कुम्भ
चंद्र ? मिथुन (२१:५४ से)
मंगल ? वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? मकर (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? कुम्भ (अस्त, पूर्व, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? १२:०८ से १२:५३
अमृत काल ? २५:२१+ से २७:०६+
रवियोग ? ०८:४४ से ३०:५०+
विजय मुहूर्त ? १४:२४ से १५:०९
गोधूलि मुहूर्त ? १७:५९ से १८:२३
निशिता मुहूर्त ? २४:०५+ से २४:५५+
राहुकाल ? १६:४५ से १८:१०
राहुवास ? उत्तर
यमगण्ड ? १२:३१ से १३:५५
होमाहुति ? शुक्र
दिशाशूल ? पश्चिम
नक्षत्र शूल ? पश्चिम (०८:४४ तक)
अग्निवास ? पृथ्वी
चन्द्रवास ? दक्षिण (पश्चिम २१:५६ से)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
मंगल वृषभ में २८:३५ से आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०८:४४ तक जन्मे शिशुओ का नाम
रोहिणी नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (वू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम मृगशिरा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (वे, वो, क, की) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:५१ से ०७:५५
रोग पञ्चक – ०७:५५ से ०८:४४
शुभ मुहूर्त – ०८:४४ से ०९:१८
शुभ मुहूर्त – ०९:१८ से १०:५२
रोग पञ्चक – १०:५२ से १२:४७
शुभ मुहूर्त – १२:४७ से १५:०२
मृत्यु पञ्चक – १५:०२ से १५:४२
अग्नि पञ्चक – १५:४२ से १७:२३
शुभ मुहूर्त – १७:२३ से १९:४२
रज पञ्चक – १९:४२ से २२:००
शुभ मुहूर्त – २२:०० से २४:२१+
चोर पञ्चक – २४:२१+ से २६:४०+
शुभ मुहूर्त – २६:४०+ से २८:४४+
रोग पञ्चक – २८:४४+ से ३०:२५+
शुभ मुहूर्त – ३०:२५+ से ३०:५०+
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कुम्भ – ३०:२९ से ०७:५५
मीन – ०७:५५ से ०९:१८
मेष – ०९:१८ से १०:५२
वृषभ – १०:५२ से १२:४७
मिथुन – १२:४७ से १५:०२
कर्क – १५:०२ से १७:२३
सिंह – १७:२३ से १९:४२
कन्या – १९:४२ से २२:००
तुला – २२:०० से २४:२१+
वृश्चिक – २४:२१+ से २६:४०+
धनु – २६:४०+ से २८:४४+
मकर – २८:४४+ से ३०:२५+
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप दैनिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे दिनचार्य उटपटांग रहने से निराश भी होंगे मध्यान तक किसी भी कार्य को दिशा ना मिलती देख मेहनत व्यर्थ होती प्रतीत होगी लेकिन हताश ना हो आज देर से ही सही लाभ अवश्य होगा। आर्थिक मामले अन्य कार्यो की अपेक्षा ज्यादा उलझेंगे फिर भी संध्या तक धन की आमद संतोषजनक हो जाएगी। अधिकारियो से सतर्क रहना पड़ेगा गलती करने पर ज्यादा भार सौपेंगे। महिलाओ का मन आध्यात्म में डूबा रहेगा मनोकामना पूर्ति में विलंब से उदास रहेंगी। आकस्मिक कार्य आने से यात्रा अथवा अन्य आवश्यक कार्य निरस्त करने पड़ेंगे।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप अपने हास्य भरे व्यवहार से आस पास का वातावरण खुशनुमा बनाएंगे। व्यवहार में भी नरमी रहने से लोग आपके साथ समय बिताना पसंद करेंगे। कार्य क्षेत्र की चुनोतियाँ कुछ समय के लिये दुविधा में डालेंगी समय पर सहयोग मिलने पर इनसे भी पार पा ही लेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर आज ज्यादा तामझाम में नही पड़ेंगे दोपहर तक लाभ की संभावनाए ही दिखेंगी इसके संध्या के आसपास अकस्मात होने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे। महिलाये अधिक चंचल रहेंगी खुद किसी को कुछ भी बोलेंगी लेकिन किसी की मामूली बात को दिल से लगा लेंगी। जुखाम-बुखार होने से परेशानी होगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपकी आशाओ के विपरीत रहने वाला है अतिमहत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें अथवा आगे के लिए निरस्त करें। जहाँ से लाभ की उम्मीद लगाए रहेंगे वहां हानि होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र के साथ घरेलू कार्य करते समय सावधानी बरतें टूट-फुट अथवा अन्य क्षति हो सकती है। आर्थिक योजनाए आज किसी ना किसी कारण से अधर में लटकी रहेंगी। खर्च निकालने के लिये ले देकर कार्य करना पड़ेगा। मित्र रिश्तेदारों से कोई अशुभ समाचार मन की बेचैनी बढ़ायेगा। परिजन को छोड़ अन्य लोगो से मदद की आशा ना रखें। स्वास्थ्य में उतारचढ़ाव लगा रहेगा।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। पूर्व में किये शुभकर्मों का फल आज किसी ना किसी रूप में अवश्य मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विरोधी चाहकर भी आपको क्षति नही पहुचा सकेंगे। समाज के उच्चप्रतिष्ठित लोगो के साथ मेलजोल बढेगा आपकी क्षवि भी उच्चवर्गीय जैसी बनेगी। लेकिन कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी ईर्ष्या का भाव रखेंगे जानबूझ कर बना बनाया कार्य बिगाड़ सकते है सतर्क रहें। धन की कामना समय से थोड़ा विलम्ब लेकिन पूर्ण होगी। गृहस्थ सुख उत्तम रहेगा। भजन पूजन में समय देंगे। सेहत का भी ख्याल रखें।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन सिद्धिदायक है लेकिन आज किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी योजना बनाकर ही करें सफलता निश्चित मिलेगी इसके विपरीत जल्दबाजी में किया कार्य केवल हानि ही कराएगा। आध्यात्म में भी उन्नति के योग बन रहे है पूजा पाठ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नौकरी वाले जातक अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलने से उत्साहित रहेंगे। सरकारी कार्य मे आज आलस ना करें थोड़ी सी भागदौड़ से पूर्ण हो सकते है। सरकारी क्षेत्र से शुभ समाचार मिलेंगे। लोन अथवा अन्य धन संबंधित कागजी कार्य आज करना उत्तम रहेगा। परिवार में शांति रहेगी लेकिन महिलाओ का मन आज असंतुष्ट ही रहेगा। ठंडी चीजो का सेवन करने से बचे।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपको पूर्व में की किसी गलती अथवा आचरण का अफसोस होगा गलती मान लेने पर आपसी मतभेद शांत होंगे। घरेलू कार्य अथवा परिजनों की आवश्यकता पूर्ति समय से करेंगे। कार्य क्षेत्र से आज लाभ की संभावनाए कम ही रहेंगी धन की आमद अल्प रहने से खर्चो पर नियंत्रण करना पड़ेगा। घर का वातावरण मंगलमय रहेगा धार्मिक पूजापाठ में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। दैनिक जीवन की उलझनों के बाद भी विवेक जाग्रत रहने से मन शांत रहेगा। विरोधी किसी भी प्रकार से आपकी शांति को भंग नही कर पाएंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप दिनभर शारीरिक समस्या से जूझेंगे मौसमी बीमारियों का प्रकोप परिवार के सदस्यों को भी प्रभावित करेगा। अव्यवस्था रहने से प्रत्येक कार्य विलम्ब से चलेंगे पूर्ण होने में भी विलम्ब होगा। कार्य व्यवसाय से आज ज्यादा उम्मीद नही रहेगी आज पूर्ण होने वाले कार्य भी दौड़-धूप की कमी के कारण आगे के लिये निरस्त होंगे। धन संबंधित समस्या नही रहेगी फिर भी व्यर्थ के खर्च आने से मन दुखी होगा। महिलाये चाह कर भी घर को व्यवस्थित रूप से चलाने मे असफल रहेंगी। संध्या के समय परेशानी बढ़ेगी। घर अथवा बाहर किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अपनी व्यवहार कुशलता से बिगड़े कार्यो को भी बनाने की क्षमता रखेंगे। मित्र परिजन विषम परिस्थितियों से बाहर निकालने के लिये आपका सहयोग मांगेंगे अपना महत्त्व बढ़ता देख थोड़ी बहुत अहम की भावना भी आएगी जरूरत मंदों को व्यर्थ के चक्कर लगवाएंगे। कार्य क्षेत्र पर जिस काम को हाथ मे लेंगे उसमे निश्चित सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में भी सफल होने की संभावना अधिक है। बेरोजगार लोग आज प्रयास करें अवश्य अनुकूल रोजगार से जुड़ सकते है। व्यवसाय में मंदी के बाद भी धन का प्रबंध आवश्यकता के समय कही ना कही से हो ही जायेगा। खान-पान संयमित रखें सेहत खराब हो सकती है।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी आपके धन कोष अथवा अन्य सुख के साधनों में वृद्धि करेगा। कार्य व्यवसाय में पहले से चल रही योजना फलीभूत होने से धन की आमद होगी। भविष्य के लिये भी लाभ के सौदे हाथ लगेंगे। सहकर्मियों का साथ मिलने से निश्चित कार्य समय से पूर्ण कर सकेंगे। महिलाये को शारीरिक कमजोरी के कारण दैनिक कार्यो के अतिरिक्त घर की व्यवस्था सुधारने में परेशानी होगी। कंजूस प्रवृति के कारण घर के किसी सदस्य से मतभेद की संभावना है। आज आप अपनी गलती जानते हुए भी अपनी बात पर अडिग रहेंगे जिससे आस-पास का वातावरण कुछ समय के लिये खराब होगा। व्यवसायिक यात्रा से लाभ हो सकता है। छोटी-मोटी व्याधि को छोड़ सेहत सामान्य रहेगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपको अपनी बुद्धि चातुर्य पर गर्व रहेगा। अतिआत्मविश्वास से भरे रहेंगे प्रत्येक कार्य को मामूली समझ कर बाद के लिये टालेंगे परन्तु अंत समय मे पूर्ण करने में पसीने छूटेंगे। सरकारी कार्य को लेकर भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। काम-धंधा पहले से कुछ कम रहेगा जोड़ तोड़ कर ही धन की प्राप्ति हो सकेगी। आज कम समय और परिश्रम से अधिक लाभ कमाने की योजना मन मे रहेगी लेकिन अवसर ना मिलने के कारण लाभ नही उठा सकेंगे। महिलाये जितना कार्य करेंगी उससे ज्यादा सुनाएंगी। घर के सभी सदस्य स्वय को दूसरे से बेहतर प्रदर्शित करेंगे। छोटी-छोटी बातों पर नोकझोंक होगी। दिनचार्य संयमित ना रहने से सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह है। दिन के आरंभ से ही मन मे अकारण क्रोध रहेगा। परिजनों से जिस बात का भय रहेगा मध्यान तक उसके पूर्ण होने पर वातावरण खराब होगा। भाई बंधुओ में भी किसी ना किसी कारण से अनबन रहेगी। कार्य क्षेत्र पर सामान्य दिनचार्य रहते हुए भी किसी से धन को लेकर उग्र वार्ता होने की संभावना है। आज आप वरिष्ठ व्यक्तियों के परामर्श को भी नजरअंदाज करेंगे जिसके परिणाम स्वरूप किसी ना किसी रूप में धन एवं सम्मान हानि देखनी पड़ेगी। लोगो को शक की दृष्टि से देखने आपको महत्त्व नही मिलेगा। औरो को बेचैनी में डालकर स्वयं अपने मे मस्त रहेंगे।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन साधारण रहेगा आज आप अपनी व्यक्तिगत उलझनों के कारण अन्य लोगो को परेशान करेंगे लेकिन ध्यान रहें गुप्त बातो को आज परिजनों से भी ना बाटें। आप जिसे अपना हितैशी समझेंगे वही आपका भेद सार्वजनिक करके परेशानी बढ़ायेगा। कार्य व्यवसाय से भी निराशा ही मिलेगी फिर भी एक दो लाभ कमाने के अवसर अवश्य मिलेंगे इन्हें हाथ से ना जाने दें अन्यथा ज्यादा पाने के चक्कर मे इनसे भी हाथ धोना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण में स्वार्थ सिद्धि की भावना रहेगी इच्छा पूर्ति होने तक ही स्नेह सम्मान मिलेगा अन्यथा नही। स्वास्थ्य आज फिर से नरम होगा सचेत रहें।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️ ?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 21 फरवरी 2021 रविवार संवत् 2077 मास माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि दोपहर 03:38 बजे तक रहेगी पश्चात् दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:59 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:24 बजे होगा । रोहिणी नक्षत्र प्रातः 08:41 बजे तक रहेगा पश्चात् मृगशीर नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे रात्रि 09:50 बजे भ्रमण करते हुए मिथुन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल सायं 04:58 से 06:24 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:14 से 01:01 बजे रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–
महानंदा नवमी पर आज करें व्रत, दूर होगी दरिद्रता
आज यानी 22 फरवरी को श्रद्धालु महानन्दा नवमी का व्रत रखेंगे । इस नवमी का हिन्दू धर्म में खास महत्व है । महानंदा नवमी की व्रत करने से सभी प्रकार के रोग और कष्ट से छुटकारा मिलता है और घर में सुख – समृद्धि आती है ।

महानंदा नवमी का महत्व
महानंदा नवमी के दिन पूजाघर में दीपक जलाएं और ओम हीं महालक्ष्म्यै नम: का जाप करें । उसके बाद घर का कूड़ा सूप में रखकर घर के बाहर कर दें । इस प्रक्रिया में घर का सब कूड़ा एकत्र कर बाहर कर देना चाहिए। इसे अलक्ष्मी का विसर्जन कहा जाता है ।

महानंदा नवमी पर करें पूजा
महानंदा व्रत के दिन पूजा करने का खास विधान है। महानंदा नवमी से कुछ दिन पहले घर की साफ – सफाई करें। नवमी के दिन पूजाघर के बीच में बड़ा दीपक जलाएं और रात भर जगे रहें । रात्रि जागरण कर ओम ह्रीं महालक्ष्म्यै नम: का जाप करते रहें । जाप के बाद रात में पूजा कर पारण करना चाहिए। साथ ही नवमी के दिन कुंवारी कन्याओं को भोजन करा कुछ दान दें फिर उनसे आशीर्वाद मांगें । आशीर्वाद आपके लिए बहुत शुभ होगा ।

इस व्रत से जीवन में आएगा बदलाव
ऐसा माना जाता है कि महानंदा नवमी के दिन व्रत तथा पूजा करने से घर के सभी दुख और क्लेश दूर हो जाते हैं । इस व्रत के मनुष्य को न केवल भौतिक सुख मिलते हैं बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है । अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके घर में लक्ष्मी नहीं आ रही हैं और अगर आती भी हैं तो टीक नहीं रहीं तो आप महानंदा नवमी का व्रत जरूर करें। इस व्रत को करने और मन से लक्ष्मी का ध्यान कर पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि आती है जो हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए लाभदायी होता है।
महानंदा नवमी से जुड़ी कथा
महानंदा नवमी व्रत की कथा के अनुसार एक बार एक साहूकार अपनी बेटी के साथ रहता था। बेटी बहुत धार्मिक प्रवृति की थी वह प्रतिदिन एक पीपल के वृक्ष की पूजा करती थी। उस पीपल के वृक्ष में लक्ष्मी जी का वास करती थीं। एक दिन लक्ष्मी जी ने साहूकार की बेटी से दोस्ती कर ली। लक्ष्मी जी एक दिन साहूकार की बेटी को अपने घर ले गयीं और उसे खूब खिलाया – पिलाया। उसके बाद बहुत से उपहार देकर बेटी को विदा कर दिया । साहूकार की बेटी को विदा करते समय लक्ष्मी जी बोली कि मुझे कब अपने घर बुला रही हो इस पर साहूकार की बेटी उदास हो गयी । उदासी से उसने लक्ष्मीजी को अपने घर आने का न्यौता दे दिया ।
घर आकर उसने अपने पिता को यह बात बतायी और कहा कि लक्ष्मी जी का सत्कार हम कैसे करेंगे । इस पर साहूकार ने कहा हमारे पास जो भी है उसी से लक्ष्मी जी का स्वागत करेंगे । तभी एक चील उनके घर में हीरों का हार गिरा कर चली गयी जिसे बेचकर साहूकार की बेटी ने लक्ष्मी जी के लिए सोने की चौकी , सोने की थाली और दुशाला खरीदी । लक्ष्मीजी थोड़ी देर बाद गणेश जी के साथ पधारीं । उस कन्या ने लक्ष्मी – गणेश की खूब सेवा की। उन्होंने उस बालिका की सेवा से प्रसन्न होकर समृद्ध होने का आशीर्वाद दिया।
जो मनुष्य महानंदा नवमी के दिन यह व्रत रखकर श्री लक्ष्मी देवी का पूजन – अर्चन करता है उनके घर स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होती है तथा दरिद्रता से मुक्ति मिलती है तथा दुर्भाग्य दूर होता है ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज के दिन अपने निजी विचारों को छोडकर अन्यों के विचारों को अपनाए । घर के तथा परिवारिक कार्य करते समय समाधानकारी व्यवहार अपनाना उचित रहेगा । वाणी पर संयम बरते , नहीं तो किसी से वाद – विवाद या मनमुटाव हो सकता है । समयानुसार भोजन भी मिलने की संभावना कम है । खर्च पर संयम से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे । आर्थिक विषयों में सावधानी बरते ।

वृषभ :~ आज आप आर्थिक जिम्मेदारियों के प्रति ध्यान देंगे तथा उसका आयोजन भी कर सकेंगे । आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं । मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता से सभी कार्य अच्छी तरह से कर सकेंग । मनोरंजन , सौंदर्य – प्रसाधन , आभूषण आदि मे खर्च होगा । परिवारजनो के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे ।

मिथुन :~ आज आपकी वाणी और व्यवहार से भ्रांति न हो इसका ध्यान रखे । आवेश और उग्रता के कारण किसी से तकरार न हो इसका ध्यान रखें । स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा । विशेष आँखों की पीडा हो सकती है । अकस्मात का योग है । परिवारिक कलह होगा । आज आय कम और खर्च अधिक होगा । ईश्वर का ध्यान और आध्यात्मिकता से शांति मिलेगी ।

कर्क :~ आज का दिन आपके लिए लाभकारी है । नौकरी और व्यापार में लाभ होगा । मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे । जो लोग अपरिणित है उनके लिए आज विवाह का योग है । आय में वृद्धि होगी । आकस्मिक धन मिलेगा । आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न होगी । प्रवास – पर्यटन होगा ।

सिंह :~ आपके कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव आज पडेगा । अधिकारियों पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से प्रसन्न रहेंगे । अपना कार्य दृढ मनोबल और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ संपन्न करेंगे । पिता के साथ सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ होगा । जमीन , वाहन , संपत्ति से जुडे‍ कार्य करने के लिए दिन अनुकूल है ।

कन्या :~ आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा । मन चिंता से व्यग्र रहेगा । शारीरिक स्फूर्ति के अभाव से थकान और अशक्त रहेंगे , जिससे कार्य में मंदता रहेगी । नौकरी या व्यावसाय मे सहकर्मचारी और अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा । संतानो की चिंता रहेगी और उनके साथ मतभेद हो सकता है । प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहे ।

तुला :~ किसी के साथ वाद – विवाद या झगडा़ न करे । क्रोध न करे । वाणी और व्यवहार पर संयम आप ही के हित में रहेगा । हितशत्रुओं से भी सावधान रहे । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । फिर भी आकस्मिक धनलाभ की संभावना है । रहस्यमय विषय तथा गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षित होंगे और आध्यात्मिकता से मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे ।

वृश्चिक :~ आज का दिन आपके लिए मनोरंजन का है । मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में बिताएंगे । वस्त्राभूषण , वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा । आपकी मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।

धनु :~ आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है । घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा । शारीरिक और मानसिक प्रफुल्लितता रहेगी । नौकरी और व्यावसाय मे अनुकूलता रहेगी । अपेक्षित सहयोग मिलेगा । मायके से अच्छे समाचार आएंगे । प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी ।

मकर :~ आज आप शारीरिक आलस्य , थकान , अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे । मानसिक चिंता सताएगी । व्यावसाय में भाग्य का सहयोग नहीं मिलेगा । उच्च अधिकारी कार्य से संतोष नहीं होंगे । मन की दुविधा से अनिर्णय की स्थिति रहेगी । संतानो का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है ।

कुंभ :~ आज आप स्वभाव मे हठीलापन छोड़े । अधिक भावुकता से मन अस्वस्थ रहेगा । सामाजिक सम्मान का भंग न हो इसका ध्यान रखे । घर और संपत्ति के कार्यो में संभलकर चले । माता से लाभ होगा । विद्याप्राप्ति के लिए अनुकूल दिन है। आर्थिक आयोजन अच्छी तरह से होंगे ।

मीन :~ आवश्यक निर्णय लेने के लिए आज शुभ है । सृजनात्मकता मे वृद्धि होगी । विचारों की स्थिरता तथा मन की दृढता से अपना कार्य बहुत अच्छे से कर सकेंगे । मित्रो के साथ प्रवास – पर्यटन होगा । भाई – बंधुओ से संबंधो में निकटता आयेगी । सामाजिक मान – सम्मान , प्रतिष्ठा मे वृद्धि होगी ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *