199
।। ?️।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्……………………..1942
रवि………………………….उत्तरायण
मास………………………………माघ
पक्ष……………………………..शुक्ल
तिथी…………………………एकादशी
संध्या 06.00 पर्यंत पश्चात द्वादशी
सूर्योदय………….प्रातः 06.53.10 पर
सूर्यास्त………….संध्या 06.27.54 पर
सूर्य राशि…………………………कुम्भ
चन्द्र राशि……………………….मिथुन
गुरु राशि…………………………मकर
नक्षत्र…………………………….आर्द्रा
दोप 12.24 पर्यंत पश्चात पुनर्वसु
योग…………………………आयुष्मान
रात्रि 04.31 पर्यंत पश्चात सौभाग्य
करण……………………………..विष्टि
संध्या 06.00 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु…………………………….शिशिर
दिन…………………………..मंगलवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
23 फरवरी सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.17 से 01.03 तक ।
?? राहुकाल :-
दोप 03.31 से 04.57 तक ।
☸ शुभ अंक………………….1
? शुभ रंग……………….सफ़ेद
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कुम्भ
06:22:01 07:55:30
मीन
07:55:30 09:26:49
मेष
09:26:49 11:07:31
वृषभ
11:07:31 13:06:08
मिथुन
13:06:08 15:19:50
कर्क
15:19:50 17:36:00
सिंह
17:36:00 19:47:49
कन्या
19:47:49 21:58:28
तुला
21:58:28 24:13:06
वृश्चिक
24:13:06 26:29:16
धनु
26:29:16 28:34:54
मकर
28:34:54 30:22:01
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.50 से 11.15 तक चंचल
प्रात: 11.15 से 12.40 तक लाभ
दोप. 12.40 से 02.04 तक अमृत
दोप. 03.29 से 04.54 तक शुभ
रात्रि 07.54 से 09.29 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ हरिमर्कट मर्कटाय नम: ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
यथा यथा हि पुरुषः कल्याणे कुरुते मनः ।
तथा तथाऽस्य सर्वार्थाः सिध्यन्ते नात्र संशयः ॥
अर्थात :-
जैसे जैसे इन्सान कल्याण में चित्त एकाग्र करे, वैसे वैसे उसके सब मनोरथ सिद्ध होते हैं, उसमें संशय नहि ।
? आरोग्यं :-
स्ट्रोक के उपचार –
3. शराब न पीने या सीमित करने से स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है। एक बार जब आप प्रति दिन दो से अधिक पेय पीना शुरू कर देते हैं, तो आपका जोखिम बहुत तेजी से बढ़ जाता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विरोध होगा। बेचैनी रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
घर-बाहर सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। प्रमाद न करें। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। योजना फलीभूत होगी। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। कारोबार से लाभ होगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
वाणी पर नियंत्रण रखें। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रमाद न करें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। किसी संत-महात्मा का आशीर्वाद मिल सकता है। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आय बनी रहेगी। चोट व दुर्घटना से बचें। शारीरिक हानि हो सकती है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। नौकरी में कलह हो सकती है। निवेश इत्यादि में जल्दबाजी न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कारोबार ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। विवाह के उम्मीदवारों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। लाभ के अवसर अवसर हाथ आएंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
चिंता तथा तनाव में कमी होगी। प्रमाद न करें। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं का पराभव होगा। नए काम मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अध्ययन में मन लगेगा। धनार्जन होगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। संगीत व चित्रकारी आदि के कार्य सफल तथा पूर्ण होंगे। एकाग्रता बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक रहेगी। लाभ का प्रतिशत कम रहेगा। दूसरों की अपेक्षा बढ़ेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के इस्तेमाल से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। मेहनत का फल पूरा-पूरा प्राप्त होगा। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। रिश्तेदारों तथा मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च होगा। शरीर के ऊपरी हिस्से में कष्ट संभव है। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। अच्छी खबर प्राप्त होगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कष्ट संभव है। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड लाभ देंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होकर सहयोग मिलेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। धैर्य रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कानूनी अड़चन आ सकती है। लापरवाही न करें।
☯ आज मंगलवार है परन्तु कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आपसे मंदिर स्थान पर ज्यादा संख्या एकत्रित होना उपयुक्त नहीं है अतः आपसे आग्रह है अपने घर के मंदिर में संध्या 7 बजे सपरिवार हनुमान चालीसा पाठ अवश्य करे और यदि संभव होवे तो उसे फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव के माध्यम से सम्पूर्ण जगत के साथ साझा करे (यदि आप लाइव करते है तो #हनुमतशक्तिजागरण इस हैशटैग का उपयोग आपकी पोस्ट में अवश्य करें) |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 23 फरवरी 2021 मंगलवार संवत् 2077 मास माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि सायं 06:06 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:57 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:24 बजे होगा । आद्रा नक्षत्र दोपहर 12:31 बजे तक रहेगा पश्चात् पुनर्वसु नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:34 से 04:59 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:20 से 01:06 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज भद्रा सायं 06:06 बजे तक , जया एकादशी व्रत – एकादशी को श्रीहरि का पूजन कर उपवास करे । दिनभर भगवान का स्मरण कर दूसरे दिन तिथि के अंत मे पारणा करे तो प्रभु कृपा हमेशा रहती है ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज का दिन आप के लिये नौकरी धंधे में स्पर्धा युक्त रहेगा और उस में से बाहर आने की कोशिश करते रहोगे । फिर भी नये काम शुरु करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्य आरंभ भी आप कर सकेगें ।
वृषभ :~ आज आप का दुविधापूर्ण व्यवहार मुश्किल में डाल सकता है । इस के कारण महत्व का समय गंवाना पडेगा । जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें नहीं तो किसी के साथ वाद विवाद होने की संभावना है ।
मिथुन :~ आज आप का दुविधापूर्ण व्यवहार मुश्किल में डाल सकता है । इस के कारण महत्व का समय छोडना पडेगा । जिद्दी स्वभाव को आज छोडे नहीं तो किसी के साथ चर्चा विवाद हो सकता है ।
कर्क :~ आज परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा । पारिवारिक मतभेद होंगे । मन की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी । मन दुविधा मे रहेगा ।
सिंह :~ आज किसी भी बात पर अनिर्णय की स्थिति से आपको मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकोगे । विचारों में मन अटका रहेगा । मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों से लाभ मिलेगा ।
कन्या :~ वर्तमान समय में नये कार्यों से सम्बन्धित आयोजन आप कर सकेंगे । व्यापारी वर्ग और नोकरी वर्ग दोनो के लिये दिन लाभदायक रहेगा । उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से पदोन्नति हो सकती है ।
तुला :~ आज नौकरी में आप को उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पडेगी । व्यवसाय में परेशानी होगी । संतान की चिंता होगी । दूर का प्रवास होगा । धार्मिक यात्रा का भी योग है ।
वृश्चिक :~ गुस्से को काबू में रखें । अनैतिक कार्यों से दूर रहे , नये सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें । धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी होगी । आपका काम समय से पूरा नहीं होगा । खाने पीने में ध्यान रखे ।
धनु :~ आज बौद्धिक तार्किक विचार विनिमय के लिये समय बहुत अच्छा है । समाज में सम्मान मिलेगा । मित्रों से मुलाकात होगी । उनके साथ घूमने फिरने का कार्यक्रम बनेगा । अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से मन खुश रहेगा ।
मकर :~ आज आप के व्यापार धंधे में खूब सफलता मिलेगी , परंतु कानूनन न फँसे , उसका ध्यान रखें । व्यापार धंधे के लिये भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी । किसी के साथ पैसो की लेनीदेनी सफलतापूर्वक होगी । देश – विदेश में व्यवसाय करनेवालों को फायदा होगा ।
कुंभ :~ आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे । आप के विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा । स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें ।
मीन :~ वाहन , मकान आदि के दस्तावेजों को बहुत संभालकर रखे । पारिवारिक माहौल नही बिगडे इस हेतु वाद – विवाद टाले । माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखे । आर्थिक प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है । महिलाओ से व्यवहार मे सावधानी रखे ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।