आज का राशिफल एवं पंचांग

  ।। ? ।।
??जय श्री राम??
 ? ? सुप्रभातम् ? ?
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्……………………..1942
रवि………………………….उत्तरायण
मास…………………………..फाल्गुन
पक्ष……………………………..कृष्ण
तिथी…………………………द्वितीया
प्रातः 08.35 पर्यंत पश्चात तृतीया
सूर्योदय…….प्रातः 06.48.29 पर
सूर्यास्त…….संध्या 06.30.34 पर
सूर्य राशि……………………….कुम्भ
चन्द्र राशि……………………..कन्या
गुरु राशि……………………….मकर
नक्षत्र…………………उत्तराफाल्गुनी
प्रातः 07.32 पर्यंत पश्चात चित्रा
योग……………………………….शूल
दोप 12.51 पर्यंत पश्चात गंड
करण…………………………….गरज
प्रातः 08.35 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु……………………………शिशिर
दिन…………………………..सोमवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
01 मार्च सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.15 से 01.02 तक ।
?‍? राहुकाल :-
प्रात: 08.18 से 09.45 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कुम्भ
05:58:23 07:33:56
मीन
07:33:56 09:03:10
मेष
09:03:10 10:43:52
वृषभ
10:43:52 12:42:29
मिथुन
12:42:29 14:56:10
कर्क
14:56:10 17:12:21
सिंह
17:12:21 19:24:10
कन्या
19:24:10 21:34:49
तुला
21:34:49 23:49:27
वृश्चिक
23:49:27 26:05:37
धनु
26:05:37 28:11:15
मकर
28:11:15 29:58:23
?  दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक………………..1
? शुभ रंग………………सफ़ेद
✡ चौघडिया :-
प्रात: 06.51 से 08.17 तक अमृत
प्रात: 09.44 से 11.11 तक शुभ
दोप. 02.05 से 03.32 तक चंचल
अप. 03.32 से 04.58 तक लाभ
सायं 04.58 से 06.25 तक अमृत
सायं 06.25 से 07.58 तक चंचल ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ नीलकंठाय  नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि :-
धर्मस्य तस्य लिङ्गानि दया क्षान्तिरहिंसनम् ।
तपो दानं च शीलं च सत्यं शौचं वितृष्णता ॥
अर्थात :
दया, क्षमा, अहिंसा, तप, दान, शील, सत्य, शौच, तृष्णा का अभाव – ये सब धर्म के चिह्न हैं ।
? आरोग्यं :-
बुढ़ापा रोकने की औषधि –
3. जिनसेंग –
होम्योपैथिक दवाओं के पैकेज के रूप में जाना जाने वाला जिनसेंग एक लोकप्रिय पौष्टिक जड़ी बूटी है। जिनसेंग एशिया और अमेरिका में एक बहुत ही लोकप्रिय जड़ी बूटी है। यह अपने एंटी-एजिंग गुणों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा जिनसेंग उच्च रक्तचाप से लड़ सकता है और तनाव को काफी कम कर सकता है। यह एक चमकदार, मुलायम और स्पष्ट त्वचा प्राप्त करने में मदद करता है, तथा यह एक स्वस्थ शरीर को बढ़ावा भी देता है। यह एक एडैप्टोजन है जो आपकी उम्र के बावजूद आपकी सहनशक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा जिनसेंग ऊर्जा को बढ़ावा दें, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, तनाव कम करने, विश्राम को बढ़ावा दें, मधुमेह का इलाज करने में सहायक है ।
⚜ आज का राशिफल :-
?  राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर कार्य करना चाहिए। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है। रोजगार मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। शत्रु परास्त होंगे। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पराक्रम के प्रति निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
व्यवसाय ठीक चलेगा। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। कर्ज लेने से बचना चाहिए।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आय में कमी रहेगी। धैर्य रखें। स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। पुराना रोग उभर सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। अनावश्यक क्रोध न करें। धन संबंधी काम पूरे होंगे।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। काम के प्रति दृढ़ता से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी। नई योजना बनेगी। कार्य का विस्तार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। विवाद न करें। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। कुसंगति से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा संभव है। विवाद न करें। रोजगार मिलेगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। विवाद न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। फालतू खर्च होगा। अतिथियों का आगमन होगा। व्ययों में कमी करना चाहिए। व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी से मतभेद।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। अजनबियों पर विश्वास न करें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
लाभ के अवसर टलेंगे। विवाद न करें। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है। दु:खद समाचार मिल सकता है। विरोध होगा। व्यर्थ भागदौड़ होगी। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
 ।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 01 मार्च 2021 सोमवार संवत् 2077 फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि प्रातः 08:36 बजे तक रहेगी पश्चात् तृतीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:52 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:27 बजे होगा । उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 07:37 बजे तक रहेगा पश्चात् हस्त नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कन्या राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 08:16 से 09:42 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:12 से 01:01 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आपका आज का दिन आनंदप्रद रहेगा । आर्थिक योजनाएं सफल होगी । व्यावसाय में भी कुछ काम कर सकेंगे । अधिक लोगों के साथ संपर्क रहेगा । क्षेत्र के बाहर के लोगो के साथ भी संपर्क रहेगा । बौद्धिक कार्य में रुचि बढेगी । छोटा प्रवास हो सकता है । सेवा कार्य के लिए भी शुभ दिन है । शारीरिक स्वस्थता और मानसिक प्रफुल्लितता रहेगी ।
          वृषभ :~ आज आप वैचारिक स्तर पर विशालता और वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित करने के साथ – साथ संबंधो में भी संवादिता रख पाएँगे । बैठक या विचार विमर्श में  सफलता मिलेगी । परिश्रम का अपेक्षित परिणाम न मिलने पर भी उस क्षेत्र में आगे तो अवश्य बढ सकेंगे । घर के खाने को प्राथमिकता दें । अभ्यास में रुचि बढेगी ।
          मिथुन :~ आज आप का मन अनिर्णायक रहेगा । मन में दुविधा रहेगी । अधिक भावुकता अस्वस्थ बनाएगी । माता के प्रति भावनात्मक रहेगें । बौद्धिक चर्चा होगी , लेकिन वाद – विवाद को टाले । पारिवारिक और स्थाई संपत्ति के विषय में चर्चा न करे । स्वजनों या स्नेहीजनों के साथ तनाव होगा । प्रवास आज न करे ।
          कर्क :~ आपको आज भाईयों से लाभ होगा । मित्रों से भेंट का और स्वजनों के सहवास का आनंद लेंगे । किसी सुंदर स्थल पर प्रवास हो सकता है । हर कार्य में सफलता मिलेगी । प्रतिस्पर्धी पर विजय प्राप्त होगी । संबंधो में भावनाओ की प्रधानता से संबंध सुखदायी रहेंगे । भाग्य में वृध्धि होगी । सामाजिक व आर्थिक सम्मान प्राप्त होगा ।
          सिंह :~ विभिन्न योजनाओं के विषय में अधिक विचार आप दुविधाग्रस्त रहेंगे । फिर भी परिवारिक वातावरण अच्छा होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी । दूर स्थित व्यक्ति या संस्था से सम्बंधों में दृढता आएगी , जो लाभदायक रहेंगे । फिर भी अधिक खर्च से बचे । कार्य में अपेक्षाकृत कम सफलता मिलेगी । आज का दिन मध्यम रहेगा ।
          कन्या :~ आज आपका का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा । शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे । लक्ष्मीदेवी की कृपा आप पर रहेगी । मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होगी । प्रवास भी आनंदप्रद रहेगा ।
          तुला :~ क्रोध पर संयम रखे । संभव हो तो वाद – विवाद से दूर रहे । परिवारिक विवाद हो सकता है । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है , जिसमें विशेषकर आँखो को संभाले । अकस्मात से संभले । कोर्ट – कचहरी में ध्यान रखे । मानहानि न हो ध्यान रखे । आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति मन को शांति देगी ।
          वृश्चिक :~ आज का दिन आपके लिए लाभदायी और शुभफल प्राप्त करने वाला है । सांसारिक सुख प्राप्त होगा । विवाहोत्सुकों के लिए विवाह का योग है । व्यावसाय में भी विशेष लाभ होगा । उच्च पदाधिकारी कार्य से प्रसन्न होंगे । मित्रों से भेंट होगी और साथ में रमणीय स्थल पर जा सकते है ।
          धनु :~ आज का दिन आपके लिए शुभ है । आप आर्थिक मामलों में उचित योजना बनाएंगे । अन्य लोगों की सहायता करेंगे । हर कार्य मे सफलता मिलेगी । व्यापार – विषयक योजना बनेगी । आनंद – प्रमोद के साथ दिन बीतेगा । व्यापार हेतु प्रवास होगा । उच्च पदाधिकारियों से लाभ होगा । पदोन्नति के योग हैं व मान – सन्मान बढ़ेगा । पिता एवं बड़े – बुजुर्गों से लाभ होगा ।
          मकर :~ आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा परंतु बौद्धिक कार्य करने के लिए दिन शुभ है । लेखन प्रवृत्ति या साहित्य से जुडी़ प्रवृत्ति अच्छी तरह से निभा पाएँगे । इसके लिए आप योजना भी बनाएँगे । सरकारी कार्यों में परिस्थिति प्रतिकूल रहेगी । शरीर मे थकान रहेगी और मानसिकता ठीक नहीं रहेगी ।
          कुंभ :~ आज आप निषेधात्मक कार्य तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहे । अधिक विचार से आपको मानसिक थकान होगी । क्रोध अधिक न हो , संयम रखे । किसी भी प्रकार के अनैतिक कृत्यों से दूर रहे । ध्यान और आध्यात्मिकता मन को शांति मिलेगी ।
          मीन :~ आज आप मनोरंजन और आनंद – प्रमोद में रहेंगे । कलाकार , लेखक आदि को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा । व्यवसाय में भागीदारी के लिए उत्तम समय है । स्वजनों , मित्रों के साथ पर्यटन का आनंद लेंगे । दांपत्यजीवन में मधुरता आएगी । समाज में सम्मान मिलेगा ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *