
।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्……………………..1942
रवि………………………….उत्तरायण
मास…………………………..फाल्गुन
पक्ष………………………………कृष्ण
तिथी……………………………चतुर्थी
रात्रि 03.01 पर्यंत पश्चात पंचमी
सूर्योदय…………प्रातः 06.47.38 पर
सूर्यास्त…………संध्या 06.30.41 पर
सूर्य राशि………………………..कुम्भ
चन्द्र राशि……………………….कन्या
गुरु राशि…………………………मकर
नक्षत्र…………………………….चित्रा
रात्रि 03.25 पर्यंत पश्चात स्वाति
योग………………………………..गंड
प्रातः 09.22 पर्यंत पश्चात ध्रुव
करण………………………………बव
दोप 04.23 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु…………………………….शिशिर
दिन…………………………..मंगलवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
02 मार्च सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.15 से 01.02 तक ।
?? राहुकाल :-
दोप 03.32 से 04.59 तक ।
☸ शुभ अंक………………….2
? शुभ रंग……………….सफ़ेद
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कुम्भ
05:54:27 07:30:34
मीन
07:30:34 08:59:13
मेष
08:59:13 10:39:55
वृषभ
10:39:55 12:38:32
मिथुन
12:38:32 14:52:14
कर्क
14:52:14 17:08:24
सिंह
17:08:24 19:20:13
कन्या
19:20:13 21:30:53
तुला
21:30:53 23:45:30
वृश्चिक
23:45:30 26:01:40
धनु
26:01:40 28:07:19
मकर
28:07:19 29:54:27
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.50 से 11.15 तक चंचल
प्रात: 11.15 से 12.40 तक लाभ
दोप. 12.40 से 02.04 तक अमृत
दोप. 03.29 से 04.54 तक शुभ
रात्रि 07.54 से 09.29 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ चिरञ्जीविने नम: ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
अध्रुवेण शरीरेण प्रतिक्षण विनाशिना ।
ध्रुवं यो नार्जयेत् धर्मं स शोच्यः मूढचेतनः ॥
अर्थात :-
प्रतिक्षण नष्ट होनेवाले, अनिश्चित शरीर के मुकाबले, निश्चित ऐसे धर्म को जो प्राप्त नहि करता, वह मूर्ख शोक करने योग्य है ।
? आरोग्यं :-
बुढ़ापा रोकने की औषधि –
4. गिंको –
यह जड़ी बूटी गिंको पेड़ से निकाली जाती है जो आकार में काफी बड़ी है। इस जड़ी बूटी के सुरक्षात्मक और एंटी-एजिंग गुण की प्रशंसा हमेशा की जाती है। यह उम्र बढ़ने के शुरुआती संकेतों से लड़ने के लिए आपकी त्वचा के लिए एक टॉनिक के रूप में काम करता है। साथ ही, यह आपके शरीर के अंगों, विशेष रूप से आंखों और मस्तिष्क के ऑक्सीजन देने वाले कोशिकाओं को भी मजबूत करता है। ऑक्सीकरण और मैकुलर डिजेनरेशन से लड़कर, यह त्वचा और शरीर को युवा बनाए रखने में सहायता करता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से बचें। व्यापार अच्छा चलेगा। वाणी पर संयम रखें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जोखिम न उठाएं। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। समय ठीक नहीं है। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद न करें। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। अधीनस्थों की ओर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यवसाय ठीक चलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। थकान रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट रहेगा।
☯ आज मंगलवार है परन्तु कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आपसे मंदिर स्थान पर ज्यादा संख्या एकत्रित होना उपयुक्त नहीं है अतः आपसे आग्रह है अपने घर के मंदिर में संध्या 7 बजे सपरिवार हनुमान चालीसा पाठ अवश्य करे और यदि संभव होवे तो उसे फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव के माध्यम से सम्पूर्ण जगत के साथ साझा करे (यदि आप लाइव करते है तो #हनुमतशक्तिजागरण इस हैशटैग का उपयोग आपकी पोस्ट में अवश्य करें) |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 02 मार्च 2021 मंगलवार संवत् 2077 मास फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 03:00 बजे तक रहेगी पश्चात् पंचमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:50 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:28 बजे होगा । चित्रा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 03:29 बजे तक रहेगा पश्चात् स्वाती नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कन्या राशि मे सायं 04:30 बजे तक भ्रमण करते हुए तुला राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:30 से 04:57 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:13 से 01:01 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज अंगारक चतुर्थी व्रत , चंद्रोदय रात्रि 09:40 बजे होगा ।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपको शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति का अनुभव होगा । घर का वातावरण आनंददायी रहेगा । आर्थिक लाभ के साथ – साथ व्यवसाय में संतोष और छुटकारे का अनुभव करेंगे । सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । मित्रों , स्नेहीजनों के साथ आनंदप्रमोद पूर्वक प्रवास – पर्यटन का तथा वस्त्राभूषणों का अवसर प्राप्त होगा ।
वृषभ :~ आज आकस्मिक खर्च की संभावना है । विद्यार्थीयों को पढने – लिखने में विघ्न आएगा । मन कुछ उध्विग्न रहेगा , परंतु मध्याहन के बाद घर में सुख – शांति का वातावरण बन जाएगा । आरोग्य में सुधार होगा । कार्य सफलता से यश प्राप्त होगा । व्यवसाय में सहकार्यकरो का सहयोग अच्छा मिलेगा । प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे ।
मिथुन :~ आज आपको जमीन , मकान आदि पत्रो या दस्तावेजों में सावधानी बरते । परिवारजनों के साथ बिना कारण तनाव बढेगा । संतानों की चिंता रहेगी । विद्या , अभ्यास में विध्न-बाधा आएगी । आकस्मिक खर्च हो सकता है । मित्रों की भेंट से मन प्रसन्न रहेगा ।
कर्क :~ आपका आजका दिन आध्यात्मिक और गूढ़ विद्याओं में सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा है । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आनंदित रखेगा । मध्याहन के बाद उपाधियों के कारण आप चिंतित रहेंगे । स्फूर्ति और प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा । परिवारजनों के साथ मतभेद होगा । धन खर्च होगा ।
सिंह :~ आज आप मधुरवाणी से किसी कार्य में विजयी बनने के समर्थ होंगे । परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे । परंतु मध्याहन के बाद कार्य में बिना सोचे समझे निर्णय न ले । अपनों से लाभ होगा । मित्रों – स्वजनों से भेंट होगी । प्रतिस्पर्धियों का सामना कर सकेंगे । प्रेमभरे सम्बंध मृदु बनाएंगे ।
कन्या :~ आजका आपका दिन शुभ फलदायक है । अपनी वाणी के प्रभाव से आप लाभदायक और प्रेमभरे सम्बंधो को स्थापित कर सकेंगे । व्यावसायिक दृष्टि से भी आज लाभदायक होगा । मन आनंदित रहेगा । आर्थिक लाभ हो सकता है । परिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा । बौद्धिक चर्चा में विवाद को टालकर चर्चा का आनंद लूटे ।
तुला :~ आज शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण मित्रों के साथ उग्र चर्चा या झगडा़ न हो जाए इसका ध्यान रखे । कोर्ट – कचहरी की कार्यवाही से संभलकर चले । मध्याहन के बाद स्थिति में सुधार होगा । मानसिक स्वस्थता के साथ साथ वाणी की मधुरता से अन्य जनों के साथ आनंद की प्राप्ति होगी ।
वृश्चिक :~ आज आप को अनेक क्षेत्रों में लाभ और यश – कीर्ति प्राप्त होगी । धन प्राप्ति के लिऐ योग अच्छा है । मित्रों के पीछे खर्च होगा । परंतु साथ – साथ उन के साथ साथ घूमने जाने का भी भरपूर आनंद उठा सकेंगे । परंतु मध्याहन के बाद आप को शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा । किसी के साथ अहम् का टक्कर न हो इसका ध्यान रखे । स्वभाव में क्रोध रहेगा ।
धनु :~ आजका आपका दिन लाभकारी होगा । घर मे तथा व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में आनंदप्रद वातावरण प्रफुल्लित रखेगा । शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । व्यवसाय में लाभ भी होगा । सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा । अनेक क्षेत्रों में यश – कीर्ति मिलेगी । आप की आय और व्यापार , दोनों में वृद्धि होगी।
मकर :~ आजका दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायक है । विदेश – स्थित सम्बंधीजनों के समाचार से आपका मन प्रफुल्लित होगा । धार्मिक यात्रा हो सकती है । मन की कार्य-योजना पूर्ण होगी । व्यवसायी वर्ग को लाभ होगा ।
कुंभ :~ आपका आज का संपूर्ण दिन शुभ फलदायक रहेगा । क्रोध और वाणी पर संयम रखे । परिवारिक वाद – विवाद में न पडे । मध्याहन के बाद स्वजनों तथा मित्रों के साथ समय बहुत आनंदपूर्वक बीतेगा । धार्मिक प्रवास होगा । विदेश से समाचार मिलेंगे ।
मीन :~ आज आपको दिन दैनिक कार्यो में शांति मिलेगी । व्यापार में भागीदारों से व्यवहार अच्छा रहेगा , परंतु मध्याहन के बाद स्वास्थ्य बिगडेगा । परिवारजनों के साथ मतभेद होने से मनदुःख होगा । वाणी पर संयम रखे । अधिक व्यय होने की भी संभावना है । जल से दूर रहे ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।