आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?रविवार, ७ मार्च २०२१?

सूर्योदय: ? ०६:४७
सूर्यास्त: ? ०६:२१
चन्द्रोदय: ? २७:०५
चन्द्रास्त: ?१२:२५
अयन ? उत्तराणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ? बसन्त
शक सम्वत: ? १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: ? २०७७ (प्रमादी)
मास ? फाल्गुन
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ?नवमी (१६:४७ तक)
नक्षत्र ? मूल (२०:५९ तक)
योग ? सिद्धि (१५:५२ तक)
प्रथम करण ? गर (१६:४७ तक)
द्वितीय करण ? वणिज (२८:१३ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कुम्भ
चंद्र ? धनु
मंगल ? वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? मकर (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? कुम्भ (अस्त, पूर्व, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? १२:०५ से १२:५१
अमृत काल ? १४:४६ से १६:१९
सर्वार्थसिद्धि योग ? ०६:३६ से २०:५९
विजय मुहूर्त ? १४:२५ से १५:१२
गोधूलि मुहूर्त ? १८:०८ से १८:३२
निशिता मुहूर्त ? २४:०३ से २४:५२
राहुकाल ? १६:५२ से १८:२०
राहुवास ? उत्तर
यमगण्ड ? १२:२८ से १३:५६
होमाहुति ? राहु
दिशाशूल ? पश्चिम
अग्निवास ? पाताल (१६:४७ से पृथ्वी)
भद्रावास ? पाताल २८:१३
चन्द्रवास ? पूर्व
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पूर्व-उत्तर (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
समर्थ रामदास नवमी आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २०:५९ तक जन्मे शिशुओ का नाम
मूल नक्षत्र के द्वितीय तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (यो, भ, भी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (भू, धा) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कुम्भ २९:३४ से ०७:००
मीन – ०७:०० से ०८:२३
मेष – ०८:२३ से ०९:५७
वृषभ – ०९:५७ से ११:५२
मिथुन – ११:५२ से १४:०७
कर्क – १४:०७ से १६:२८
सिंह – १६:२८ से १८:४७
कन्या – १८:४७ से २१:०५
तुला – २१:०५ से २३:२६
वृश्चिक – २३:२६ से २५:४५
धनु – २५:४५ से २७:४९
मकर – २७:४९ से २९:३०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०६:३६ से ०७:००
अग्नि पञ्चक – ०७:०० से ०८:२३
शुभ मुहूर्त – ०८:२३ से ०९:५७
मृत्यु पञ्चक – ०९:५७ से ११:५२
अग्नि पञ्चक – ११:५२ से १४:०७
शुभ मुहूर्त – १४:०७ से १६:२८
रज पञ्चक – १६:२८ से १६:४७
शुभ मुहूर्त – १६:४७ से १८:४७
चोर पञ्चक – १८:४७ से २०:५९
शुभ मुहूर्त – २०:५९ से २१:०५
रोग पञ्चक – २१:०५ से २३:२६
शुभ मुहूर्त – २३:२६ से २५:४५+
मृत्यु पञ्चक – २५:४५+ से २७:४९+
अग्नि पञ्चक – २७:४९+ से २९:३०+
शुभ मुहूर्त – २९:३०+ से ३०:३५+
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मिश्रीत फलदायी रहेगा आज आपके स्वभाव में क्रोध और दया का मिश्रित समावेश रहेगा। धन संबंधित मामलों को लेकर बेचैन रहेंगे मेहनत करने में आज कसर नही छोड़ेंगे फिर भी धन लाभ में विलंब होने पर क्रोध आएगा। आज किसी के द्वारा वादा खिलाफी का आरोप भी लगाया जा सकता है परोपकार की भावना प्रबल रहेगी लेकिन सीमित साधनों के कारण ठीक से कर नही पाएंगे फिर भी सामर्थ्य अनुसार किसी याचक को कुछ न कुछ अवश्य देंगे। भाई बंधु अथवा घर के अन्य सदस्य का जिद्दी व्यवहार कुछ समय के लिये परेशान करेगा। सरकार संबंधित कार्य भाग दौड़ के बाद आश्चर्य जनक परिणाम देंगे। रक्त अथवा पित्त संबंधित शिकायत हो सकती है।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन विषम परिस्थिति वाला रहेगा। दिन के आरंभ से ही सेहत में गिरावट दर्ज होगी लेकिन फिर भी अनदेखी करेंगे जिसका प्रतिकूल परिणाम मध्यान बाद से देखने को मिलेगा। आज पराक्रम की कमी नही रहेगी अति आत्मविश्वास की भावना से भरे रहेंगे कुछ मामलों में इससे हानि ही होगी। कार्य क्षेत्र अथवा अन्य जगह शत्रु पक्ष से तकरार होने की सम्भवना मन मे भय उत्पन्न करेगी लेकिन किसी के बीच बचाव करने पर मामला गंभीर होने से पहले ही शांत हो जाएगा। आज अन्य लोगो के सहयोग की आवश्यकता अधिक पड़ेगी इसलिए व्यर्थ की बयान बाजी से बचें। धन लाभ के लिये प्रयास में कमी नही करेंगे फिर भी आशानुकूल नही हो पायेगा। घर अन्य सदस्यों के कारण दबाव अथवा घुटन अनुभव होगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन परिस्थितियां लगभग प्रत्येक कार्य मे विजय दिलाने वाली बन रही है लेकिन आपकी मानसिक स्थित पल पल में बदलने के कारण विजय स्थायी नही रहेगी। दिन का आरंभिक भाग घरेलू और व्यावसायिक उलझनों की उधेड़ बुन में खराब होगा मध्यान के समय कही से शुभ समाचार मिलेगा अटके कार्यो में किसी अनुभवी का सहयोग भी मिलेगा लेकिन धन लाभ के लिये जब भी प्रयास करेंगे वह आगे के लिये लटकने से मन निराश होगा फिर भी खर्च लायक आय सहज मिल जाएगी। संकलन करने के विचार आज ना बनाये अन्यथा व्यर्थ मानसिक और शारीरिक कसरत करने पर भी हासिल कुछ नही होगा। स्त्री वर्ग चंचल और जिद्दी रहेंगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपको पूर्व में कई गई किसी गलती अथवा शत्रु पक्ष के कारण मन मे भय बना रहेगा। कार्य क्षेत्र पर भी खुल कर काम नही कर पाएंगे संकोची प्रवृति हर काम में बाधक बनेगी अपनी ही आदतों पर क्रोध भी आएगा। अपना काम निकालने के लिये अनैतिक साधनों का सहारा भी ले सकते है धन की आमद कुछ व्यवधान के बाद सीमित मात्रा में ही होगी आज आप इसको लेकर ज्यादा भाग दौड़ के पक्ष में भी नही रहेंगे। नौकरी पेशा लोग अधिक कार्य भार के कारण परेशान होंगे। व्यवसायी वर्ग किसी महत्तवपूर्ण कार्य को लेकर संतोष में रहेंगे। घर के सदस्य आवश्यकता के समय सहयोग करेंगे। सेहत में थोड़ी बहुत नरमी बनी रहेगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का पिछले कुछ दिनों की तुलना में बेहतर रूप से व्यतीत करेंगे। आज आप जिस भी कार्य को करना आरंभ करेंगे परिस्थितियां स्वतः ही उसके अनुकूल बन जाएंगी लेकिन स्वभाव में आलस्य रहने के कारण कुछ ना कुछ अभाव भी रहेगा। नौकरी व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलेगा अन्य प्रतिस्पर्धियों की तुलना में आपका काम अच्छा रहेगा आपकी कार्य प्रणाली भी लोगो को पसंद आएगी इस कारण मन मे अहम भाव उत्पन्न होगा। भाई बंधुओ का सुख भी अन्य दिनों की अपेक्षा ठीक रहेगा लेकिन मन मे स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। सरकारी कार्यो को आज टालने का प्रयास करें भागदौड़ एवं खर्च के बाद भी परिणाम निराश करेंगे। दांन्त अथवा हड्डियों में दर्द या मूत्राशय संबंधित शिकायत रह सकती है।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपके लिये आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। आज आप अपने मन की बात किसी को समझाने में असफल रहेंगे उल्टे आपकी बात का अन्य अर्थ निकालने पर किसी से तकरार अथवा प्रेम सम्बंध में।खटास आसकती है। दिन के आरंभ से मध्यान बाद तक का समय कलह वाला बना है सोच समझ कर ही किसी से व्यवहार करें धन को लेकर भी उलझने लगी रहेंगी जोड़ तोड़ कर भी धन लाभ होने की जगह आज खर्च ही अधिक होगा। व्यवसायी वर्ग भी लेदेकर सौदे करेंगे जिससे धन लाभ तो होगा लेकिन हानि की भरपाई नही कर सकेंगे। घर मे महिला वर्ग आर्थिक उलझन सुलझाने में मदद कर सकती है लेकिन चार बाते सुनाने के बाद ही। सेहत ठीक रहेगी पर मानसिक तनाव के कारण अंदर ही अंदर कुढ़न लगी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपका व्यक्तित्त्व निखारा रहेगा लेकिन फिर भी अपनी बातों को या पक्ष को अन्य के सामने रखने में परेशानी आएगी या तो आप किसी से बात ही नही करेंगे या सीधे ही अपना अधिकार जताएंगे। पराक्रम से बिगड़े कार्य और संबंधों को जोड़ने का प्रयास करेंगे इसमे काफी हद तक सफल भी रहेंगे लेकिन मन की चंचलता एक बात पर टिकने नही देगी। कार्य व्यवसाय से धन की आमद अवश्य होगी पारिवारिक सदस्यों से बना कर चले विशेष कर पैतृक कार्यो में किसी प्रकार की जोरजबरदस्ती ना करें लाभ की जगह हानि हो सकती है। भाग दौड़ का फल संध्या के समय असकमात मिलेगा। कोर्ट कचहरी अथवा शत्रु पक्ष के कारण धन खर्च होने की संभावना है।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपका ध्यान खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस पाने पर केंद्रित रहेगा इसके कारण बेतुकी हरकते करने से भी नही चूकेंगे। घर के सदस्य आपके रहस्यमयी स्वभाव से परेशान रहेंगे पल में स्नेह अगले ही पर गुस्सा करने पर परिजनो से मतभेद होंगे। माता पक्ष को छोड़कर अन्य किसी से कम ही बनेगी। नौकरी पेशा एवं व्यवसायी वर्ग अनुभव होने के बाद भी अनाड़ियों जैसे व्यवहार करेंगे। आज आप जिसे अपना शत्रु मानेंगे वही किसी न किसी रूप में धन लाभ कराएगा। थोड़ी भागदौड़ करने पर धन लाभ भी होगा लेकिन बचत नही हो सकेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर किसी से ना उलझे मान भंग हो सकता है। व्यर्थ के खर्च में कमी लाये आगे धन संबंधित समस्या होगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप शारीरिक रूप से तंदरुस्त रहेंगे लेकिन आलस्य के कारण उखड़े मन से कार्य करेंगे। आध्यात्म एवं भाग्य पक्ष प्रबल रहेगा परन्तु फिर भी धर्म-कर्म की तुलना में सुखोपभोग को अधिक महत्त्व देंगे। मध्यान तक कि दिनचर्या में उदासीनता रहेगी इसके बाद मन मे पैतृक कार्यो अथवा संसाधनों से लाभ पाने की युक्ति लगी रहेगी। नौकरी अथवा व्यवसायी वर्ग दोनो ही बुद्धि बल से आवश्यकता अनुसार धन की आमद कर लेंगे लेकिन तुरंत खर्च भी हो जाएगा छोटे भाई बहन से पैतृक मामलों या चुगली के कारण कहा सुनी हो सकती है। माता पक्ष से जो आशा लगाए है उसके पूरे होने में संदेह रहेगा।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिये विभिन्न उलझनों से भरा रहेगा पूर्व में किसी से किये वादे को पूरा ना कर पाने पर अपमानित होने की संभावना है।आज आप जो भी विचारेंगे या निर्णय लेंगे परिणाम उसके विपरीत ही रहने वाला है। विशेष कर आज धन संबंधित मामलों में स्पष्टता रखें टालमटोल करने पर कलह क्लेश होगा। कार्य व्यवसाय की गति मंद रहेगी इसके ठीक करना आज बहुत मुश्किल होगा। आध्यात्मिक कार्यो में लगाव रहेगा लेकिन उलझनों के कारण समय नही दे सकेंगे। जमीन संबंधित अथवा अन्य अचल संपत्ति के कार्यो से जुड़े लोगों को प्रयास करने पर अनुकूल परिणाम मिल सकते है लेकिन धन की लेन देन आज ना करें। घर मे किसी गलतफहमी के कारण मतभेद होंगे।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन राज समाज से सम्मान दिलाएगा आपका नरम स्वभाव अन्य लोगो को आकर्षित करेगा लेकिन किसी की उद्दंडता को बख्शेंगे भी नही। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे पुराने सौदों से धन लाभ होगा भविष्य के लिये नई योजना बनेगी परन्तु इस पर कार्य आज आरम्भ ना करें धन फंसने की संभावना है। आज किसी अन्य व्यवसायी को मिलने वाला अनुबंध आपकी झोली में आसकता है इसके लिए थोड़े अधिक व्यवहारिक होने की आवश्यकता है। माता पिता से स्नेह संबंध रहेंगे लेकिन पति पत्नी के बीच अहम अथवा जिद को लेकर खींचतान होगी संताने भी पिता का पक्ष लेंगी। मन व्यसनों की और शीघ्र आकर्षित होगा इससे बचें। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप अन्य लोगो को अपनी तुलना में कम आकेंगे घर और कार्य क्षेत्र पर संगी साथियो को दबा कर रखना आपसी मतभेद का कारण बनेगा। लेकिन आज किसी पुराने मुकदमे अथवा झगड़े के सुलझने पर राहत भी मिलेगी। कार्य व्यवसाय केवल बुद्धि बल और व्यवहारिकता से ही लाभ होगा वह भी आशानुकूल नही। सहकर्मी आपसे किसी न किसी बात पर नाराज ही रहेंगे। मध्यान के बाद विवेक होने के बाद भी मनमर्जी से कार्य करेंगे। लेखन अथवा अध्यापन से जुड़े लोग कई दिन की मेहनत का फल कम मिलने से उदास होंगे। आकस्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे खर्च भी होगा लेकिन इसके बाद भी मन संतुष्ट ही रहेगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️ ? राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 07 मार्च 2021 रविवार संवत् 2077 मास फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सायं 04:37 बजे तक रहेगी पश्चात् दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:46 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:29 बजे होगा । मूल नक्षत्र रात्रि 08:49 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा षाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल सायं 04:59 से 06:29 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:16 से 01:02 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ क्रोध पर संयम बरते नही तो आप के कार्य और सम्बंध भी बिगड़ सकते है । मानसिक व्यग्रता और बेचैनी के कारण किसी कार्य में मन नही लग सकता है । स्वास्थ्य भी कुछ नरम – गरम रहेगा ।

वृषभ :~ शारीरिक अस्वस्थ रहने तथा कार्यसफलता में विलंब होने से आप निराश होंगे । आज किसी नए कार्य का शुभारंभ न करे । खान – पान में उचित अनुचित का विवेक रखें । कार्यभार अधिक रहने से शिथिलता रहेगी । प्रवास में भी विध्न आएंगे । बेहतर होगा आज किसी कार्य के पीछे मानसिक सुख शांति न गंवाकर योग , ध्यान और आध्यात्मिकता का आश्रय लें ।

मिथुन :~ आपका आज का दिन आनंद – प्रमोद में बीतेगा । शारीरिक और मानसिक खुशी का अनुभव करेंगे । मित्रो और परिवारजनो के साथ प्रवास या पर्यटनस्थल पर घूमने – फिरने का आनंद उठाएंगे । स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लेंगे और नए वस्त्रो की खरीदी भी करेंगे । वाहन सुख भी मिलेगा ।

कर्क :~ व्यवसाय में आज लाभदायक रहेगा । कार्यालय में सहकार्यकरों का सहयोग प्राप्त होगा । परिवारजन आज आनंदपूर्वक समय बिताएँगे । मानसिकरुप से संपूर्ण स्वस्थ रहेंगे । प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी । कार्य में यश प्राप्त होगा । खर्च अधिक रहेगा ।

सिंह :~ आज सृजनात्मकता और कला संबंधी प्रवृत्तियों के लिए दिन श्रेष्ठ है । विद्यार्थिगण अभ्यास में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएँगे । स्नेहीजनों और मित्रों के साथ भेंट होगी । शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । फिर भी क्रोध पर संयम रखें , जिससे मानसिक एकाग्रता रहेगी ।

कन्या :~ आपका आजका दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा । मानसिक चिंता रहेगी । पत्नी के साथ कलह अथवा तो अनबन हो सकती है । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । स्थाई संपत्ति के कार्य में सावधानी बरतें ।

तुला :~ आज का दिन आनंद में बितेगा प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय होगी । प्रत्येक कार्य सफलता लेकर आएगा । स्वजनों से भेंट होगी । मानसिक प्रसन्नता रहेगी । धार्मिक प्रवास से मन प्रसन्न होगा । भावना आपके मन को द्रवित कर देगी ।

वृश्चिक :~ परिवार में क्लेशमुक्त वातावरण के लिए वाणी पर संयम रखे । आपके व्यवहार से आज किसी को ठेस पहुंच सकती है । इसलिए व्यवहार भी संयमित रखें । नकारात्मकता प्रभुत्व न जमा दे इसका ध्यान रखें । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । मन ग्लानि से भरा रहेगा । विद्यार्थियों को अवरोध आ सकते है ।

धनु :~ आज के दिन निर्धारित कार्य पूर्ण होंगे । लक्ष्मीजीकी कृपा रहेगी । शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता आपको प्रसन्न रखेगी । प्रवास हो सकता है । स्वजनो के मिलने से मन आनंदित रहेगा । निकट के स्नेहीजनो के वहां शुभ प्रसंग में उपस्थित रहेंगे । यश – कीर्ति में वृद्धि होगी ।

मकर :~ आपका आज मन अस्वस्थ रहेगा । धार्मिक , सामाजिक कार्यों खर्च होगा । स्वजन और मित्रों के साथ अनबन होगी । धनहानि और मानहानि का योग है । आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रहेगा । कोर्ट – कचहरी के कार्य में असफलता मिलेगी । वाणी पर संयम रखे ।

कुंभ :~ इस समय मिलनेवाले लाभों से आपका आनंद दुगुना हो जाएगा । नए कार्य का प्रारंभ शुभ होगा । व्यापार में विशेष लाभ होगा । सामाजिक कीर्ति होगी । संतानो से मेल – जोल अच्छा रहेगा । आय बढेगी । प्रवास होगा ।

मीन :~ आपका आजका दिन व्यापार मे लाभदायक है । कार्यसफलता के कारण उपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । उनके कार्य क्षेत्र में वृद्धि भी होगी । पिता से लाभ होगा । परिवार में वातावरण आनंददायी रहेगा । मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *