179
।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्……………………..1942
रवि………………………….उत्तरायण
मास…………………………..फाल्गुन
पक्ष………………………………कृष्ण
तिथी…………………………एकादशी
दोप 03.05 पर्यंत पश्चात द्वादशी
सूर्योदय…………प्रातः 06.41.38 पर
सूर्यास्त…………संध्या 06.33.41 पर
सूर्य राशि…………………………कुम्भ
चन्द्र राशि………………………..मकर
गुरु राशि…………………………मकर
नक्षत्र……………………….उत्तराषाढ़ा
रात्रि 08.36 पर्यंत पश्चात श्रवण
योग………………………………वरिघ
दोप 12.00 पर्यंत पश्चात परिघ
करण……………………………बालव
दोप 03.05 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु…………………………….शिशिर
दिन………………………….मंगलवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
09 मार्च सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.13 से 01.00 तक ।
?? राहुकाल :-
दोप 03.33 से 05.01 तक ।
☸ शुभ अंक………………….9
? शुभ रंग……………….सफ़ेद
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कुम्भ
05:26:51 07:05:40
मीन
07:05:40 08:31:35
मेष
08:31:35 10:12:19
वृषभ
10:12:19 12:10:57
मिथुन
12:10:57 14:24:38
कर्क
14:24:38 16:40:48
सिंह
16:40:48 18:52:37
कन्या
18:52:37 21:03:17
तुला
21:03:17 23:17:54
वृश्चिक
23:17:54 25:34:05
धनु
25:34:05 27:39:43
मकर
27:39:43 29:26:51
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.40 से 11.08 तक चंचल
प्रात: 11.08 से 12.36 तक लाभ
दोप. 12.36 से 02.04 तक अमृत
दोप. 03.32 से 05.01 तक शुभ
रात्रि 08.00 से 09.32 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ मृगबाणापर्णाय नम: ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
उत्थायोत्थाय बोद्धव्यं किमद्य सुकृतं कृतम् ।
आयुषः खण्डमादाय रविरस्तं गमिष्यति ॥
अर्थात :-
रोज उठकर “आज क्या सुकृत्य किया” यह जान लेना चाहिए, क्यों कि सूर्य (हररोज) आयुष्य का छोटा तुकडा लेकर अस्त होता है ।
? आरोग्यं :-
थायराइड रोग के बचने के टिप्स –
4. एंटीऑक्सिडेंट उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने और डिजेनरेटिव बीमारी से लड़ने में मदद करने के लिए जाने जाते हैं। ये थायराइड रोग से मुक्ति के लिए भी शानदार हैं, खासकर अगर आपको ऑटोम्यून्यून थायराइड विकार है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नकारात्मकता रहेगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में चैन रहेगा। विवाद से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेकार बातों पर ध्यान न दें। अध्यात्म में रुचि रहेगी। किसी संत-महात्मा का आशीर्वाद मिल सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। प्रमाद न करें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्यकारी नए काम मिल सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। काम में मन लगेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जीवन सु्खमय रहेगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। कारोबार ठीक चलेगा। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में निश्चितता रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। आय में वृद्धि होगी। कोई बड़ा रुका हुआ कार्य पूर्ण होने के योग हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। उत्साह बना रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। निवेश में जल्दबाजी न करें। दूर से उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आय बनी रहेगी। उत्साह से काम कर पाएंगे।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ फल देंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते काम बिगड़ सकते हैं। दौड़धूप अधिक होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कारोबार में लाभ होगा। आय होगी। धैर्य रखें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता हासिल करेगा। अध्ययन आदि में एकाग्रता रहेगी। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में चैन रहेगा। किसी लंबे कारोबारी प्रवास की योजना बन सकती है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। कोई कारोबारी बड़ा सौदा हो सकता है। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में व्यय होगा। किसी दुविधा से निर्णय लेने की क्षमता कम होगी। कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों में अटके काम पूरे हो सकते हैं तथा स्थिति सुधरेगी। आय में वृद्धि होगी। बुद्धि का प्रयोग करें। प्रमाद न करें।
☯ आज मंगलवार है परन्तु कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आपसे मंदिर स्थान पर ज्यादा संख्या एकत्रित होना उपयुक्त नहीं है अतः आपसे आग्रह है अपने घर के मंदिर में संध्या 7 बजे सपरिवार हनुमान चालीसा पाठ अवश्य करे और यदि संभव होवे तो उसे फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव के माध्यम से सम्पूर्ण जगत के साथ साझा करे (यदि आप लाइव करते है तो #हनुमतशक्तिजागरण इस हैशटैग का उपयोग आपकी पोस्ट में अवश्य करें) |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 09 मार्च 2021 मंगलवार संवत् 2077 मास फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि दोपहर 03:01 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:44 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:29 बजे होगा । उत्तरा षाढा नक्षत्र रात्रि 08:33 बजे तक रहेगा पश्चात् श्रवण नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल 03:31 से 04:59 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:11 से 01:00 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज विजया एकादशी व्रत ।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप घर की बातों मे अधिक ही ध्यान देंगे । परिवारजनों के साथ महत्त्वपूर्ण चर्चा करेंगे तथा घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई साज – सजावट का विचार करेंगे । आज आपको अपने कार्य में संतोष होगा । स्त्रियों से सम्मान मिल सकता है । माता से संबंध अच्छे रहेंगे । निरुत्साही नही हो ।
वृषभ :~ विदेश में स्थित स्नेहीजन तथा मित्रों के समाचार से आप आनंदित होंगे । विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति के लिए अच्छा अवसर है । लंबे प्रवास हो सकता है । एक – दो धार्मिक स्थल की यात्रा से मन प्रफुल्लित होगा । कार्यालय या व्यापार मे कार्यभार अधिक रहेगा । आर्थिक लाभ की संभावना है ।
मिथुन :~ नए कार्य का प्रारंभ तथा रोगोपचार प्रारंभ करना हितकर नहीं होगा । क्रोध पर संयम में नहीं रखेंगे तो अनिष्टकर हो सकता है । खर्च अधिक होगा । धन का संकट होगा । निषेधात्मक विचारो से दूर रहे ।
कर्क :~ वैभवी जीवनशैली तथा मनोरंजक प्रवृत्तियों से आज आप आनंदित रहेंगे । व्यावसाय में लाभ होगा । आरोग्य अच्छा रहेगा । मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । यात्रा या प्रवास होगा ।
सिंह :~ आपका आज का दिन मध्यम फलदायक होगा । पारिवार मे वाणी में संयम बरते । जिससे संघर्ष टल सकेंगा । दैनिक कार्य में विध्न आ सकते हैं । अधिक परिश्रम के बाद भी कम प्राप्ति होने से हताशा हो सकता है । माता की चिंता रहेगी ।
कन्या :~ आज आपक किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहे । आकस्मिक खर्च की संभावना है । विद्यार्थियों को बाधाएँ आएँगी । प्रियजन की मुलाकात से मन आनंदित होगा । पेट की पीडा़ हो सकती है । शेयर – सट्टे में निवेश में सावधानी बरते ।
तुला :~ मन में संवेदनशीलता अधिक रहेगी । शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा । मानसिक व्यग्रता भी रहेगी । धन और कीर्ति की हानि होगी । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । निकट के सम्बंधियो के साथ झगडे या विवाद के कारण मन को चोट पहुंच सकती है ।
वृश्चिक :~ नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है । दिनभर चित्त की प्रसन्नता रहेगी । भाई – बंधुओं के साथ गृहविषयक चर्चा करेंगे । आर्थिक लाभ तथा भाग्यवृद्घि के योग है । कार्य सफलता मिलेगी ।
धनु :~ आप का दिन मिश्र फलदायी है । असमंजस मे निर्णय लेना कठिन होगा । मन में व्यग्रता रहेगी । परिवारिक मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखे । कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी । कार्यभार बढ सकता है । निरर्थक खर्च होगा ।
मकर :~ पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा । मित्रों , स्नेहीजनों से आपको उपहार प्राप्त होंगे । व्यावसायिक और व्यापार पर प्रभाव रहेगा । कार्य से उच्च अधिकारीगण भी संतुष्ट होंगे । आपके कार्य आज सरलता से पूर्ण होंगे । अनुकूल स्थिति का लाभ ले सके तो अच्छा रहेगा । मानसिक शांति रहेगी । शारीरिक कष्ट से दूर रहे ।
कुंभ :~ आज शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी । परिवार से कलह हो सकता है । लेनदेन या पूंजी निवेश के समय ध्यान रखे । अदालती में संभलकर चले । खर्च अधिक रहेगा । किसी का भला अपनी हानि होने पर भी आप कर पाएंगे । वाणी और क्रोध पर संयम बरते । अकस्मात का योग है ।
मीन :~ आज आकस्मिक लाभ की संभावना है । संतान के शुभ समाचार प्राप्त होंगे । पुराने मित्रों की भेंट से आनंद रहेगा । नए मित्रों से भी संपर्क होगा । जिसका लाभ भविष्य में होगा । सामाजिक प्रसंग मे बाहर जाने का अवसर प्राप्त होगा । व्यवसाय में आर्थिक होगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।