आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।।?️।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास………………………….फाल्गुन
पक्ष……………………………..कृष्ण
तिथी………………………..त्रयोदशी
दोप 02.43 पर्यंत पश्चात चतुर्दशी
रवि………………………..उत्तरायण
सूर्योदय……….प्रातः 06.39.09 पर
सूर्यास्त……….संध्या 06.35.13 पर
सूर्य राशि……………………..कुम्भ
चन्द्र राशि…………………….मकर
गुरु राशि……………………..मकर
नक्षत्र…………………………धनिष्ठा
रात्रि 09.39 पर्यंत पश्चात शतभिषा
योग……………………………..शिव
प्रातः 09.17 पर्यंत पश्चात सिद्ध
करण………………………..वणिज
दोप 02.43 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु………………………….शिशिर
दिन………………………….गुरुवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
11 मार्च सन 2021 ईस्वी ।
 ⚜️ पर्व/व्रत विशेष :-
महाशिवरात्रि  पर्व
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.13 से 01.00 तक  ।
?‍? राहुकाल :-
दोपहर 02.05 से 0३.33 तक ।
उदय लग्न मुहूर्त :-
कुम्भ
05:18:58 06:57:03
मीन
06:57:03 08:23:41
मेष
08:23:41 10:04:26
वृषभ
10:04:26 12:03:04
मिथुन
12:03:04 14:16:45
कर्क
14:16:45 16:32:55
सिंह
16:32:55 18:44:44
कन्या
18:44:44 20:55:24
तुला
20:55:24 23:10:01
वृश्चिक
23:10:01 25:26:11
धनु
25:26:11 27:31:50
मकर
27:31:50 29:18:58
? दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………..2
? शुभ रंग……………..केसरिया
✡ चौघडिया :-
प्रात: 11.07 से 12.36 तक चंचल
दोप. 12.363 से 02.04 तक लाभ
दोप. 02.04 से 03.33 तक अमृत
सायं 05.01 से 06.29 तक शुभ
सायं 06.29 से 20.01 तक अमृत
रात्रि 02.01 से 09.32 तक चंचल |
? आज का मंत्र :-
।। ॐ नमः शिवाय ।।
? सुभाषितानि :-
अजरामरवत्प्राज्ञो विद्यामर्थं च चिन्तयेत् ।
गृहीत इव केशेषु मृत्युना धर्ममाचरेत् ॥
अर्थात :
बूढापा और मृत्यु नहीं आयेंगे ऐसा समजकर विद्या और धन का चिंतन करना चाहिए । पर मृत्यु ने हमें बाल से जकड रखा है, ऐसा समजकर धर्म का आचरण करना चाहिए ।
? आरोग्यं :-
उल्टी का आयुर्वेदिक उपचार –
1. नींबू का रस –
नींबू पानी पीना आपके पाचन तंत्र को आगे बढ़ने में मदद कर सकता है। नींबू का रस और शहद को बराबर हिस्सों में लीजिए। मतली और उलटी में आपको राहत प्रदान कर सकता है। इसके लिए आप इंडेक्स उंगली से इस मिश्रण को चाटिए। इसके अलावा एक चम्मच नींबू का रस और मिंट का रस को मिलाकर मिश्रण तैयार करें और उसमें अदरक और शहद की कुछ बूंदें डालें। मतली और उल्टी से राहत प्राप्त करने के लिए इसे दिन में दो बार या तीन बार लें।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
रोजगार के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। नौकरी में यश मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। साझेदारी सफल रहेगी। लाभ होगा। भूमि व भवन इत्यादि के खरीद-फरोख्त के कार्य लाभदायक रहेंगे।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रमाद न करें।  विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन संबंधी परेशानी दूर होगी। अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। अधिकारी वर्ग प्रसन्न व संतुष्ट रहेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मेहनत अधिक होगी। यात्रा में सामान का ध्यान रखें। गलतफहमी से विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। धैर्य रखें। मन में संशय रहेगा। भावनाओं पर काबू रखें। हितशत्रुओं से सावधानी आवश्यक है।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। कोई नया तथा बड़ा कार्य करने का मन बनेगा।निवेश शुभ फल देगा। भाग्य का साथ रहेगा। शारीरिक कष्ट भी आशंका है। विवाद से क्लेश संभव है।  थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी।  लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी बड़ी समस्या का निवारण होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा रहेगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम न लें। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
घर-बाहर सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। जीवन सुखद व्यतीत होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। कार्य के प्रति किया गया प्रवास मनोनुकूल रहेगा। नया काम मिल सकता है। शत्रुओं का पराभव होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें। कोई बड़ा खर्च सामने आएगा। अपनी बात मनवा नहीं पाएंगे। दुविधा रहेगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी से विवाद हो सकता है।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई शारीरिक कष्ट संभव है। बेचैनी रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आर्थिक उन्नति के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। थकान महसूस होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। रोजगार में वृद्धि होगी। कोई नया काम मिल सकता है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। बेचैनी रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। सब कुछ ठीक होने के उपरांत भी हताशा का अनुभव होगा। किसी व्यक्ति से विवाद के कारण क्लेश हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। भागदौड़ अधिक होगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यापार ठीक चलेगा। कोई सरकारी समस्या खड़ी हो सकती है। कानून का उल्लंघन न करें। नौकरी में अधिकारी ज्यादा अपेक्षा करेंगे। वाहन व मशीनरी के कार्य में सावधानी रखें। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कारोबार संतोषजनक रहेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे। आंखों को चोट से बचाएं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय  ??
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 11 मार्च 2021 गुरुवार संवत् 2077 मास फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 02:41 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्दशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:42 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:30 बजे होगा । धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 09:36 बजे तक रहेगा पश्चात् शततारा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा प्रातः 09:17 बजे तक मकर राशि मे भ्रमण करते हुए कुंभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:02 से 03:31 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:11 से 12:59 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

। आज महाशिवरात्रि व्रत एवं पूजन ।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ उगाही एवं प्रवास के लिए आज का दिन अच्छा है । व्यापार के लिए लाभदायक दिन है । घर में शुभप्रसंग होगा । शेयर – सट्टे में आर्थिक लाभ होगा । पत्नी के आरोग्य की चिंता रहेगी ।

वृषभ :~ आपका अनुकूलता और प्रतिकूलता से मिला – जुला आज का दिन रहेगा ।आलस्य और व्यग्र रहेंगे , इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखे । प्रतिस्पर्धीयों से वाद – विवाद न करे । अग्नि , जल और अकस्मात से सावधानी बरते । व्यापारियों को लेन – देन में प्रवास से लाभ होगा । व्यवसाय में पदोन्नति होगी । बच्चों की प्रगति से प्रसन्नता रहेगी ।

मिथुन :~ आज आप नकारात्मक विचारों से दूर रहे । खान – पान में ध्यान रखे । वाहन चलाते समय अनिष्ट न हो ध्यान रखे । आकस्मिक खर्च होगा । किसी कारणवश बाहर जा सकते है । खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखे ।

कर्क :~ आज आपका आर्थिक पहेलु सुदृढ़ रहेगा । विचारों में अनिर्णायता रहेगी , मुसाफरी होगी । अचानक खर्च होगा । भागीदारों से आंतरिक मतभेद बढेगा । नौकरी – धंधे में अनुकूलता रहेगी । गुस्से को काबू में रखे । नये काम की शुरुआत नही करे ।

सिंह :~ व्यवसाय में धन – सम्बंधित आयोजन भी कर सकेंगे । उचित धन खर्च होगा । आय मे वृद्धि होने से हाथ खुला रहेगा । प्रबल लाभ के योग हैं । फिर भी विचारों में अनिर्णायकता रहेगी । प्रवास होगा । आकस्मिक खर्च होगा । भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद रहेंगे , फिर भी परिस्थिति अनुकूल रहेगी । क्रोध पर संयम रखे । नए कार्य का प्रारंभ आज न करे ।

कन्या :~ आजका आपका दिन सुख – शांतिपूर्वक बीतेगा । आभूषणों की खरीदी करेंगे और साथ – साथ कला के प्रति भी रुचि रहेगी । व्यापार के लिए बहुत अच्छा दिन है । धन सम्बंधित विषयों में सरलता रहेगी । घर में शांति और शांति रहेंगी । आरोग्य अच्छा रहेगा । व्यवसाय में वातावरण अच्छा रहेगा और सहकार्यकरों का सहयोग मिलेगा ।

तुला :~ आज आपका दिन मध्यम फलदायक है । शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अभाव रहेगा । परिवार में उग्र वातावरण रहेगा । मानहानि न हो ध्यान रखे । परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा । आप सृजनात्मक और कलात्मक प्रवृत्तियों में प्रवृत्त रहेंगे ।

वृश्चिक :~ व्यवसायियों के लिए आज का दिन अनुकूल है । भाई – बंधुओं का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे । परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक प्रतिकूलताएँ रहेंगी । अपयश मिल सकता है । कौटुंबिकजनों के साथ मनदुःख का प्रसंग बन सकता है । नींद भी समय पर नहीं आएगी । धन हानि हो सकती है ।

धनु :~ निजी सम्बंधों मे मनदुःख न हो इसका ध्यान रखे । आरोग्य अच्छा रहेगा । आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है । आर्थिक लाभ होगा । विद्यार्थी विद्या -अभ्यास में अधिक ध्यान दे । मध्याहन के बाद की स्थिति और अनुकूल होगी । मन की दुविधा का निराकरण मिल जाएगा । हितशत्रु सफल नहीं हो पाएँगे ।

मकर :~ आप की धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज वृद्धि होगी । व्यवसाय और व्यापार में अनुकूलता रहेगी । हर कार्य सरलता से होंगे । जीवन में भी आनंद बढेगा । फिर भी मध्याहन के बाद आप के विचारों में नकारात्मकता की वृद्धि होगी । इससे हताशा बढ सकती है । शेयर – सट्टे में पूंजी – निवेश करोगे ।

कुंभ :~ धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे खर्च अधिक होगा । सम्बंधियों और मित्रों के साथ तूतू – मैंमैं होगी । आज कुछ अधिक ही आध्यात्मिकता देखने को मिलेगी । दुर्घटना एवं शल्यचिकित्सा से संभले । दफ्तर में प्रभाव बढ़ेगा । उपरी अधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । मानसिक शांति रहेगी ।

मीन :~ व्यावसायिक तथा अन्य क्षेत्रों में आज का दिन आप के लिए लाभप्रद है । प्रवास – पर्यटन होगा तथा मित्रों से उपहार मिलेगा । मध्याहन के बाद हर कार्य में सावधानी बरते । व्यावसाय में सरकारी प्रभाव बढ सकता है । अधिक श्रम पर भी कम प्राप्ति होगी । आध्यात्मिकता अधिक रहेगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *