आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शुक्रवार, १२ मार्च २०२१?

सूर्योदय: ? ०६:४२
सूर्यास्त: ? ०६:२५
चन्द्रोदय: ? ❌❌❌
चन्द्रास्त: ?१७:२६
अयन ? उत्तराणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ? बसन्त
शक सम्वत: ? १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: ? २०७७ (प्रमादी)
मास ? फाल्गुन
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? चतुर्दशी (१५:०२ तक)
नक्षत्र ? शतभिषा (२२:५१ तक)
योग ? सिद्ध (०८:३० तक)
प्रथम करण ? शकुनि (१५:०२ तक)
द्वितीय करण ? चतुष्पाद (२७:२३ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कुम्भ
चंद्र ? कुम्भ
मंगल ? वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? कुम्भ (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? कुम्भ (अस्त, पूर्व, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? १२:०३ से १२:५०
अमृत काल ? १५:१९ से १७:००
विजय मुहूर्त ? १४:२५ से १५:१३
गोधूलि मुहूर्त ? १८:११ से १८:३५
निशिता मुहूर्त ? २४:०२ से २४:५०
राहुकाल ? १०:५८ से १२:२७
राहुवास ? दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड ? १५:२५ से १६:५४
होमाहुति ? केतु – २२:५१ तक
दिशाशूल ? पश्चिम
नक्षत्रशूल ? दक्षिण (२२:५१ से)
अग्निवास ? पृथ्वी (१५:०२ तक)
चन्द्रवास ? पश्चिम
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
स्वामी दयानंद बोधोत्सव आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २२:५१ तक जन्मे शिशुओ का नाम
शतभिषा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (सा, सी, सू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (से, सो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कुम्भ २९:१४ से ०६:४०
मीन – ०६:४० से ०८:०४
मेष – ०८:०४ से ०९:३७
वृषभ – ०९:३७ से ११:३२
मिथुन – ११:३२ से १३:४७
कर्क – १३:४७ से १६:०९
सिंह – १६:०९ से १८:२८
कन्या – १८:२८ से २०:४५
तुला – २०:४५ से २३:०६
वृश्चिक – २३:०६ से २५:२६
धनु – २५:२६ से २७:२९
मकर – २७:२९ से २९:१०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:३० से ०६:४०
रोग पञ्चक – ०६:४० से ०८:०४
चोर पञ्चक – ०८:०४ से ०९:३७
शुभ मुहूर्त – ०९:३७ से ११:३२
रोग पञ्चक – ११:३२ से १३:४७
शुभ मुहूर्त – १३:४७ से १५:०२
मृत्यु पञ्चक – १५:०२ से १६:०९
अग्नि पञ्चक – १६:०९ से १८:२८
शुभ मुहूर्त – १८:२८ से २०:४५
रज पञ्चक – २०:४५ से २२:५१
शुभ मुहूर्त – २२:५१ से २३:०६
चोर पञ्चक – २३:०६ से २५:२६
शुभ मुहूर्त – २५:२६ से २७:२९
रोग पञ्चक – २७:२९ से २९:१०
शुभ मुहूर्त – २९:१० से ३०:२९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी आपको सहज लाभ दिलाएगा। लेकिन आसानी से बन रहे कामो के कारण आपमे अतिआत्मविश्वास एवं अहम की भावना भी रहेगी जिससे निकट भविष्य में हानि होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर किसी अन्य के दख़ल देने पर वातावरण कुछ समय के लिये अशांत बनेगा फिर भी आज आपके धन लाभ को कोई नही रोक पायेगा। नौकरीपेशा जातको को किसी विषय मे विशेष अनुभव का लाभ मिलेगा। बच्चे एवं महिलाये जबरदस्ती अपनी बात को मनवा लेंगी। बुजुर्गो आज अपनी किसी बात पर अड़ सकते है जिससे थोड़ी असुविधा होगी। रक्त पित्त संबंधित समस्या हो सकती है।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सरकारी नौकरी वाले जातक अथवा सरकार संबंधित कार्यो के लिए आज का दिन विशेष रहेगा। नौकरी में पदोन्नति एवं सरकार से आर्थिक विषयो में लाभ की संभावना है परंतु ध्यान रहे आज आपकी राह में अड़चन डालने वाले भी बहुत रहेंगे इसलिए विनम्रता का परिचय दें। व्यवसायी वर्ग आकस्मिक सहायता मिलने से उत्साहित रहेंगे। कार्य व्यवसाय थोड़े उतार-चढ़ाव के बाद गति पकड़ लेगा लेकिन आज घरेलू अथवा रिश्तेदारी के खर्च अधिक होने से बचत करना मुश्किल रहेगा। महिलाये किसी कारण से नाराज होंगी जिससे कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बनेगी। संताने भी आपके विपक्ष में रहेंगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन सुख शांतिदायक रहेगा फिर भी आपसी संबंधों में आज शक की गुंजाइश ना रखें मामूली बातो को अनदेखा करें। कार्य क्षेत्र पर आरम्भ में निर्णय लेने में दुविधा होगी अहम की भावना आने से किसी की सहायता लेना पसंद नही करेंगे जिससे कार्यो में विलंब हो सकता है। लेकिन आज आप जो निर्णय लेंगे उनमे से अधिकांश सही साबित होंगे। आपके कारण परिवार का भी मान बढेगा आज आप तंत्र मंत्र अथवा अन्य पूजापाठ से जुड़े कार्यो की अपेक्षा कर्म को ज्यादा महत्त्व देंगे इस विषय को लेकर किसी से वाद-विवाद भी हो सकता है। स्त्रीवर्ग आज पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा खर्चीली रहेंगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज भी दिन के अंतिम भाग को छोड़ शेष विपरीत फलदायी रहेगा। दिन भर भागदौड़ करने के बाद भी कुछ भी आपकी आशा के अनुरूप नही होगा। धन संबंधित कार्य भी अंत समय मे आकर उलझ जाएंगे फिर भी उधारी के व्यवहार यथासम्भव ना करे अन्यथा नई मुसीबत सर पड़ेगी। किसी से काम निकालने में भी अभिमान आड़े आएगा। समाज के वर्जित कार्यो की ओर मन भटकेगा यह भविष्य में मान हानि कराएगा। गृहस्थ में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण मतभेद रहेगा। विद्यार्थी मन मर्जी करेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही ना करें। धैर्य से सही समय की प्रतीक्षा करें रात्रि में शुभ समाचार मिल सकते है।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए आशाजनक रहेगा। बेरोजगार लोग आज थोड़ा अतिरिक्त प्रयास करें निश्चित सफलता मिलेगी। व्यवसायी अथवा नौकरी पेशा जातक कार्य भार को देखकर घबरा सकते है लेकिन एक बार आरंभ करने पर जटिल कार्य भी आसान नजर आएगा समय पर सहयोग भी मिल जाएगा। आर्थिक विषयो को आज गंभीरता से लेंगे धन लाभ बीच बीच मे आवश्यकता अनुसार होता रहेगा लेकिन फिर भी धन को लेकर परिवार में असंतोष रहेगा। महिलाओ का दिमाग आज धन खर्च करने पर भी अस्थिर रहेगा किसी का दिया प्रलोभन दिमाग मे घूमता रहेगा। आज आपको जितना भी मिले कम ही लगेगा।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन वैसे तो सामान्य ही रहेगा फिर भी राजसी खर्च रहने से धन की कमी रहेगी। व्यवसाय में मंदी रहने से धन की आमद खर्च की तुलना में आधी भी नही होगी। कार्य क्षेत्र पर आज छोटी सी चूक बड़ा नुकसान करा सकती है प्रत्येक कार्य को देखभाल कर करें। आज पारिवारिक सदस्य का जिद्दी व्यवहार घर मे अशांति का कारण बनेगा। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन में लापरवाही करेंगे। महिलाये अनर्गल प्रवृति में समय और धन व्यर्थ करेंगी बाद में पश्चाताप भी होगा। दिखावे की भावना आर्थिक उलझनों में फ़सायेगी। बुजुर्गो को भी आज सम्मान कम ही देंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप अपने विवेकी व्यवहार के चलते कार्य क्षेत्र एवं परिवार में अन्य लोगो से बेहतर आंके जाएंगे परन्तु बीच बीच मे किसी कारण से क्रोध आ सकता है जिससे लोगो की विचारधारा आपके प्रति अकस्मात बदलेगी। कार्य व्यवसाय अथवा घरेलू मामलो में अपने निर्णय औरो पर थोपेंने पर वैचारिक मतभेद बढ़ेंगे। महिलाओ के गलत आचरण से पारिवारिक सम्मान को ठेस पहुँच सकती है। आर्थिक रूप से दिन मिला जुला रहेगा धन लाभ आज अकस्मात ही होगा अथवा निराश भी कर सकता है। चोट मोच का भय है यात्रा अतिआवश्यक होने पर ही सावधानी से करें।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपको आज का दिन मिलाजुला फलदेगा। प्रातः काल से ही मानसिक रूप से निराश रहेंगे। कार्यो की असफलता का गुस्सा परिजनों पर निकालने से अशांति फैलेगी। दिनचार्य प्रातः काल से ही अस्त-व्यस्त बनेगी जिसे शाम तक नही सुधार सकेंगे। सब परिजन मिलकर आज आपके विरुद्ध एकजुट होंगे जिससे अकेलापन महसूस करेंगे। व्यावसायिक स्थल पर भी आज किसी के सहयोग की अपेक्षा ना करें आर्थिक लाभ संध्या के आस-पास अल्प मात्रा में होगा। भोजन में अरुचि रहेगी शारीरिक स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा कमजोरी रहने से उत्साहहीनता एवं स्वभाव में रूखापन आएगा।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन सामान्य बीतेगा। धन लाभ आज अवश्य होगा परन्तु अधिक पाने की लालसा मूल लाभ से भी वंचित कर सकती है। कार्य व्यवसाय में आज ज्यादा दिमाग लगाना पड़ेगा जिसका फल थोड़ा विलंब से मिलेगा। उलझनों के बाद भी हास्य के अवसर मिलते रहने से मन हल्का रहेगा। महिलाये पुरुषों से प्रतिस्पर्धा कर आगे निकलने का प्रयास करेंगी लेकिन इसमें सफल नही हो पायेगी। जोखिम वाले कार्यो में आज निवेश कर सकते है आने वाले समय में लाभ देगा। यात्रा पर्यटन की इच्छा मन मे ही रहेगी फिर भी घरेलू वातावरण आनंद में कमी नही रखेगा। आज उधार ना दें।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप के मन मे कुछ ना कुछ तिकडम लगी रहेगी। थोड़ी सी सफलता पाकर सामर्थ से अधिक सोचेंगे अतिआत्मविश्वास भविष्य के लिए हानि कारक रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन भी संतोषजनक रहेगा। कार्य व्यवसाय से थोड़ी मेहनत के बाद आशाजनक लाभ कमा लेंगे। खर्च भी आय के हिसाब से रहेगा फिर भी बचत के अवसर मिलेंगे। व्यापार विस्तार आज कर सकते है निवेश भी फायदेमंद रहेगा परन्तु नए कार्य का आरंभ आज ना करें। पारिवारिक वातावरण बीच में थोड़ा उग्र होगा थोड़ी देर में ही स्थिति सामान्य बन जाएगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा का संचार अनुभव करेंगे। कार्यो को लेकर थोड़े लापरवाह भी रहेंगे लेकिन किसी का सहयोग मिलने से कार्य निश्चित समय पर पूर्ण कर लेंगे। पारिवारिक एवं व्यावसायिक विषयो में समाज के वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन निकट भविष्य के लिए लाभदायी रहेगा। नौकरीपेशा जातक कार्य क्षेत्र पर किसी से गरमा गर्मी होने पर मानसिक संतुलन खो सकते है विवेक से काम लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। धार्मिक कार्यो में रुचि रहेगी फिर भी उपयुक्त समय नही दे सकेंगे दैनिक पूजा पाठ में खानापूर्ति मात्र रहेगी। आकस्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। स्त्री एवं संतान को लेकर असमंजस की स्थिति बनेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन भी प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। आर्थिक समस्याएं यथावत बनी रहने से मानसिक कष्ट भोगेंगे काम-काज भी ठप्प सा ही रहेगा। नौकरो के भरोसे काम छोड़ना भारी पड़ सकता है। आर्थिक कारणों से आज भी घर एवं बाहर खीचतान की स्थिति बनेगी। विरोधी आपको नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे। पारिवारिक वातावरण गलतफहमियों एवं धैर्य हीनता के चलते अशांत रहेगा। उधार आज नाही किसी से लें नाही ही दें। परिवार में बीमारियों का प्रकोप अतिरिक्त परेशानी बढ़ाएगा दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा। महिलाओ से आज सावधान रहें झगड़े का कारण बनेंगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️ ? राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 12 मार्च 2021 शुक्रवार संवत् 2077 मास फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि अपरान्ह 02:52 बजे तक रहेगी पश्चात् अमावस्या तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:41 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:31 बजे होगा । शततारा नक्षत्र रात्रि 10:46 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल सुबह 11:14 से 12:44 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:11 से 01:03 बजे तक रहेगा । इसमे दोपहर 12:45 से 01:03 बजे तक सर्वश्रेष्ठ रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप का मित्र समूह के साथ आनंद – प्रमोद का दिन है । मित्रों से भेंट उपहार मिलेंगे तथा मित्रों के पीछे खर्च होगा । नई मित्रता से भविष्य में लाभ हो सकता है । संतानो से लाभ होगा । प्राकृतिक स्थल पर प्रवास हो सकता है । सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी ।

वृषभ :~ आपका आज का दिन नौकरी वालों के लिए शुभ है । नए कार्य का आयोजन सफलता पूर्वक कर सकेंगे । उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । पदोन्नति हो सकती है । गृहस्थजीवन में मधुरता आएगी । अधूरे कार्य पूर्ण होंगे । सरकारी लाभ मिलेगा ।

मिथुन :~ शारीरिक थकान और आलस्य से कार्य में उत्साह नहीं होगा । पेट रोगों से परेशानी हो सकती है । नौकरी या व्यापार में भी विपरीत परिस्थितियां रहेंगीं , इससे उच्चाधिकारियों की नाराजगी झेलना पड़ सकता है । खर्च भी अधिक होगा । महत्त्वपूर्ण कार्यो के लिए कोई निर्णय न ले ।

कर्क :~ प्रत्येक विषय में आज सावधानी पूर्वक व्यवहार करे । पारिवार मे वाद – विवाद न करे । वाणी पर तथा क्रोध पर संयम रखने से अनिष्ट दूर कर सकेंगे । अधिक खर्च की संभावना है । निषेधात्मक तथा अनैतिक कार्यो से दूर रहे ।

सिंह :~ वैवाहिक जीवन में तकरार होने से पति – पत्नी के बीच में तनाव होगा । जीवन साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । अपने भागीदार तथा व्यापारियों के साथ धीरज से काम ले । निरर्थक चर्चा या विवाद में नही पडे । कोर्ट – कचहरी के कार्य में सफलता कम मिलेगी । सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्र में यश नहीं मिलेगा ।

कन्या :~ आज आप स्फूर्ति तथा स्वस्थ रहेंगे । घर मे तथा नौकरी में भी वातावरण आनंददायी रहेगा । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । रोगी के स्वास्थ्य में सुधार होगा । मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे । कार्य – संपन्नता के कारण यश मिलेगा । खर्च अधिक हो सकता है ।

तुला :~ आप का दिन मध्यम फलदायक रहेगा । संतानो की चिंता सताएगी । विद्या – अभ्यास में बाधाएँ आएँगी । वाद – विवाद या बौद्घिक चर्चा से दूर रहे । नए कार्य का प्रारंभ नही करे । प्रियजन सै भेंट होगी । मानभंग हो सकता है । प्रवास टाले ।

वृश्चिक :~ आज आप शांत चित्त से दिन बिताए । चिंतातुर मन तथा अस्वस्थ शरीर व्यग्र रखेगा । सम्बंधियो से मनमुटाव हो सकता है । आर्थिक हानि की संभावना है । किसी भी प्रकार के दस्तावेज में सावधानी बरते ।

धनु :~ नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है । भाई – बंधुओ से मेल – जोल बढेगा तथा परिवार के साथ प्रवास हो सकता है । आरोग्य अच्छा रहेगा । भाग्य वृद्धि है । रहस्यवाद तथा आध्यात्मिकता में अधिक रुची लेंगे । कार्य सफलता का दिन है । सामाजिक मान – सम्मान मिलेगा ।

मकर :~ आज के दिन परिवारजनों के साथ कलह न हो इसका ध्यान रखे । वाणी पर संयम आपको कठिनाई में से बाहर निकालेगी । शेयर – सट्टे में पूँजी – निवेश कर पाएँगे । स्वास्थ्य मध्यम रहेगा । आँख में पीडा हो सकती है । विद्यार्थियों को पढाई में अधिक ध्यान देना होगा।

कुंभ :~ आपका आजका दिन शुभ फलदायक है । शारीरिक तथा मानसिक प्रसन्न रहेंगे । भौतिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से अच्छा अनुभव होगा । परिवारजनों के साथ प्रवास में सुरुचिपूर्ण भोजन तथा भेंट उपहार मिलने पर आनंदित होंगे । आध्यात्मिक विचार हृदय एवं मन को छू लेंगे ।

मीन :~ लोभ या लालच में न फँसे । आर्थिक विषय में बहुत सावधानी बरते । पूँजी – निवेश अथवा सही , मुहर करने से पहले ध्यान रखे । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । एकाग्रता कम रहेगी । धार्मिक कार्यों मे खर्च होगा । परिवारिक मतभेद हो सकता है । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *