आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ? ।।
??जय श्री राम??
  ? ? सुप्रभातम् ? ?
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्……………………..1942
रवि………………………….उत्तरायण
मास…………………………..फाल्गुन
पक्ष……………………………..शुक्ल
तिथी…………………………द्वितीया
संध्या 06.53 पर्यंत पश्चात तृतीया
सूर्योदय…….प्रातः 06.36.29 पर
सूर्यास्त…….संध्या 06.35.34 पर
सूर्य राशि…………………………मीन
चन्द्र राशि………………………..मीन
गुरु राशि……………………….मकर
नक्षत्र…………………………….रेवती
प्रातः 05.53 पर्यंत पश्चात अश्विनी
योग…………………………….शुक्ल
प्रातः 07.37 पर्यंत पश्चात ब्रह्मा
करण…………………………कौलव
संध्या 06.53 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु……………………………शिशिर
दिन…………………………..सोमवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
15 मार्च सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.11 से 12.59 तक ।
?‍? राहुकाल :-
प्रात: 08.08 से 09.37 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कुम्भ
05:03:11 06:37:01
मीन
06:37:01 08:07:55
मेष
08:07:55 09:48:40
वृषभ
09:48:40 11:47:17
मिथुन
11:47:17 14:00:59
कर्क
14:00:59 16:17:09
सिंह
16:17:09 18:28:58
कन्या
18:28:58 20:39:38
तुला
20:39:38 22:54:15
वृश्चिक
22:54:15 25:10:25
धनु
25:10:25 27:16:03
मकर
27:16:03 29:03:11
?  दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक………………..3
? शुभ रंग………………सफ़ेद
✡ चौघडिया :-
प्रात: 06.38 से 08.07 तक अमृत
प्रात: 09.36 से 11.05 तक शुभ
दोप. 02.04 से 03.33 तक चंचल
अप. 03.33 से 05.02 तक लाभ
सायं 05.02 से 06.31 तक अमृत
सायं 06.31 से 08.02 तक चंचल ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ पिनाकहस्ताय  नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि :-
मृतं शरीरमुत्सृज्य काष्ठलोष्ठसमं क्षितौ ।
विमुखा बान्धवा यान्ति धर्मस्तमनुगच्छति ॥
अर्थात :-
मृत शरीर को छोडकर जैसे लकडे के टुकडे चले जाते हैं, वैसे संबंधी भी मुँह फेरकर चले जाते हैं । केवल धर्म हि उसके पीछे जाता है ।
? आरोग्यं :-
उल्टी का आयुर्वेदिक उपचार –
5. इलायची –
इलायची का आयुर्वेद में बहुत ही महत्व है। इलायची के कई औषधीय फायदे हैं जो आयुर्वेद में उल्लेख किया गया हैं। इलायची एक ऐसी चीज है जो अम्ल जैसे जहरीले तत्वों को बाहर निकालने सहायता करता है। यदि आप 1 या दो इलायची के बीज चबाते हैं, तो आपके स्वाद में परिवर्तन आएगा और आपको उल्टी की उत्तेजना को शांत करने में मदद मिल सकती है। इलायची का उपयोग पाचन समस्याओं के लिए किया जाता है जिसमें हार्टबर्न, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस), दस्त, कब्ज, लीवर और पित्ताशय की थैली की दिक्कते, और भूख की कमी शामिल है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मस्तिष्क में नए-नए विचार आएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। पठन-पाठन व लेखन आदि कामों में मन लगेगा। सफलता प्राप्त होगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
प्रॉपर्टी ब्रोकर्स समय का लाभ ले सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। धनार्जन सुगम होगा। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। व्यस्तता रहेगी। थकान संभव है।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
नौकरी में प्रमोशन इत्यादि मिल सकता है। घर-बाहर उत्साह व प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। पारिवारिक मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ता‍व मिल सकता है। प्रमाद न करें। फालतू बातों पर ध्यान न दें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दूसरों के उकसाने में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। समय शीघ्र ही बदलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। शारीरिक कष्ट की आशंका प्रबल है अत: लापरवाही न करें। अध्यात्म तथा तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। चिंता तथा तनाव में कमी रहेगी।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी बड़े कार्य को करने की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए काम मिल सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आर्थिक नीति का परिवर्तन सुखद रहेगा। कई तरह के लाभ प्राप्त होंगे। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। दूसरों की बातों में न आएं।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सभी कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। उत्साह बना रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। रुका पैसा मिल सकता है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न कर भरपूर प्रयास करें। वाहनादि का प्रयोग संभलकर करें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। व्ययवृद्धि होगी। बजट बिगड़ेगा। दूसरों से अपेक्षा पूरी नहीं होगी। कार्य की गति धीमी रहेगी। किसी व्यक्ति की अच्छी बात भी बुरी लग सकती है। सोच-समझकर महत्वपूर्ण निर्णय लें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
नौकरी में कार्यभार रहेगा। कारोबार अच्‍छा चलेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। किसी भी तरह के विवाद में भाग न लें। नए मित्र बनेंगे। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। अच्‍छी खबर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ वृद्धि होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर में भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। निवेश आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। कम मेहनत से ही कार्यसिद्धि होगी। काफी समय से रुके कार्य पूर्ण होने से प्रसन्नता रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम में उत्साह की कमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भागदौड़ रहेगी। किसी अपने नजदीकी से कहासुनी हो सकती है। हृदय को ठेस पहुंच सकती है। मानसिक उलझनें रहेंगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। फालतू बातों पर ध्यान न दें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 15 मार्च 2021 सोमवार संवत् 2077 मास फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सायं 06:57 बजे तक रहैगी पश्चात् तृतीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:39 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:33 बजे होगा । रेवती नक्षत्र प्रातः 05:56 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्विनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे प्रातः 05:56 बजे तक भ्रमण करते हुए मेष राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 08:09 से 09:38 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:10 से 01:01 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आप का दिन अस्वस्थता और व्यग्रता में बीतेगा । सर्दी , कफ , बुखार रहेगा । किसी का भला करने पर आप पर ही विपत्ति आ सकती है । किसी से लेन – देन न करें और किसी से वादा न करे । निर्णयशक्ति के अभाव से दुविधा बढ़ सकती है , जिससे चिंता होगी । अधिक लाभ के लालच में हानि न हो इसका ध्यान रखे ।

वृषभ :~ आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा । धन – वृद्घि तथा पदोन्नति के योग हैं । व्यापार के सौदे में सफलता मिल सकती है । परिवारजन तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त कर सकेंगे । छोटा प्रवास के साथ नए संपर्क भी हो सकते हैं ।

मिथुन :~ आपका आज का दिन शुभ तथा अनुकूलताभरा होगा । कार्यालय में सहकर्मचारी तथा ऊपरी अधिकारियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे । सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी । पदोन्नति के योग हैं । स्नेहीजनो से भेंट उपहार मिल सकते हैं । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । सांसारिक जीवन आनंदमय रहेगा ।

कर्क :~ आज आपके लिए काफी आरामदायक दिन है । हर कार्य सरलतापूर्वक होंगे । नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे । पदोन्नति होने के योग हैं । उच्चाधिकारियों से महत्त्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श होगा । दफ्तर के कार्य से यात्रा के योग हैं । माता से संबंध सुदृढ़ रहेंगे । आरोग्य अच्छा है एवं सरकार से भी लाभ होगा ।

सिंह :~ आप का आजका दिन मध्यम फलदायक होगा । निर्धारित कार्यों मे ध्यान दे । धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों मे दिन बीतेगा एवं धार्मिक यात्रा हो सकती है । थोड़े क्रोधित रहेंगे जिससे मानसिक अशांति होगी । संतान से भी चिंतित रहेंगे एवं व्यवसाय में बाधा आएगी । विदेश स्थित स्वजनों से समाचार मिलेंगे ।

कन्या :~ आज आप किसी नए कार्य का आरंभ न करें । आरोग्य संभाले और बाहर का खाना – पीना टाले । अधिक क्रोधित रहोगे इसलिए वाणी पर संयम रखे । परिवारजनों से उग्र बर्ताव के कारण मन को दुख न हो इसका खास ध्यान रखे । बहुत अधिक व्यय होगा । पानी से बचे एवं सरकार विरोधी प्रवृत्तियों व झगड़े टंटों से दूर रहे ।

तुला :~ आज का आप का दिन आनंद – प्रमोद में बितेगा । नए वस्त्रों की खरीदी होगी एवं वस्रालंकार के प्रसंग भी आएँगे । तन , मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी । लोगों के बीच मान – सम्मान मिलेगा । भोजन सुख भी उत्तम है ।

वृश्चिक :~ आज आप के गृहस्थजीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण के साथ शारीरिक व मानसिक आरोग्य भी सुदृढ़ होगा । बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । स्त्री मित्रों से भेंट होगी एवं मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे । धन लाभ होगा एवं रुके हुए कार्य़ पूर्ण होंगे ।

धनु :~ आज आप यात्रा टालें , क्योंकि पेट संबंधी बिमारियां एवं समस्याएँ पैदा होंगी । संतानों की चिंताओं से मन व्याकुल होगा । कार्य – सफलता न होने पर निराशा होगी अतः क्रोध पर संयम रखे । साहित्य एवं कला के प्रति रुचि रहेगी और काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे । तार्किक एवं बौद्धिक चर्चा से दूर रहें ।

मकर :~ आज आपकी शारीरिक स्वास्थ्य एवं मनोदशा अच्छी नहीं रहेगी व परिवार में झगड़े के वातावरण से खिन्नता होगी । शरीर में स्फूर्ति तथा ऊर्जा का अभाव होगा । निजी सम्बंधियों से मनमुटाव हो सकते हैं । छाती में दर्द या कोइ विकार होगा । चैन की नींद नहीं आएगी । सामाजिक मानहानि हो सकती है , इसलिए पानी एवं स्त्रीयों से दूरी रखे ।

कुंभ :~ आज आप मानसिक रूप से बहुत हल्का महसूस करेंगे , क्योंकि मन मे चिंता के बादल दूर होने से उत्साह का संचार होगा । घर में भाई – बहनों के साथ कोई नया कार्य करेंगें और उनके साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा । भाग्यवृद्धि होगी और प्रतिस्पर्धियों से विजय भी प्राप्त होगी ।

मीन :~ खर्च पर संयम रखें साथ आज आप को क्रोध एवं वाणी पर भी संयम रखना चाहिए । किसी से तकरार या मनमुटाव हो सकता है । खासकर आर्थिक लेन – देन में सावधानी बरते । शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा । नकारात्मक विचारों से बचे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *