
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?मंगलवार, १६ मार्च २०२१?
सूर्योदय: ? ०६:३५
सूर्यास्त: ? ०६:२७
चन्द्रोदय: ? ०८:०७
चन्द्रास्त: ?२१:०६
अयन ? उत्तराणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ? बसन्त
शक सम्वत: ? १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: ? २०७७ (प्रमादी)
मास ? फाल्गुन
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? तृतीया (२०:५८ तक)
नक्षत्र ? अश्विनी (पूर्ण रात्रि)
योग ? ब्रह्म (०८:१५ तक)
प्रथम करण ? तैतिल (०७:५१ तक)
द्वितीय करण ? गर (२०:५८ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मीन
चंद्र ? मेष
मंगल ? वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? कुम्भ (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? कुम्भ (अस्त, पूर्व, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? १२:०२ से १२:५०
अमृत काल ? २३:२९ से २५:१६
सर्वार्थसिद्धि योग ? पूरे दिन
अमृतसिद्धि योग ? पूरे दिन
रवियोग ? पूरे दिन
विजय मुहूर्त ? १४:२६ से १५:१४
गोधूलि मुहूर्त ? १८:१४ से १८:३८
निशिता मुहूर्त ? २४:०१ से २४:४९
राहुकाल ? १५:२६ से १६:५६
राहुवास ? पश्चिम
यमगण्ड ? ०९:२६ से १०:५६
होमाहुति ? बुध
दिशाशूल ? उत्तर
अग्निवास ? पृथ्वी
चन्द्रवास ? पूर्व
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पूर्व-उत्तर (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
❌❌❌❌❌
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ३०:३३ तक जन्मे शिशुओ का नाम
अश्विनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (चू, चे, चो, ला) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मीन ३०:२५ बजे से ०७:४८
मेष – ०७:४८ से ०९:२२
वृषभ – ०९:२२ से ११:१६
मिथुन – ११:१६ से १३:३१
कर्क – १३:३१ से १५:५३
सिंह – १५:५३ से १८:१२
कन्या – १८:१२ से २०:३०
तुला – २०:३० से २२:५१
वृश्चिक – २२:५१ से २५:१०+
धनु – २५:१०+ से २७:१४+
मकर – २७:१४+ से २८:५५+
कुम्भ – २८:५५+ से ३०:२१+
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०६:२६ से ०७:४८
रोग पञ्चक – ०७:४८ से ०९:२२
शुभ मुहूर्त – ०९:२२ से ११:१६
मृत्यु पञ्चक – ११:१६ से १३:३१
अग्नि पञ्चक – १३:३१ से १५:५३
शुभ मुहूर्त – १५:५३ से १८:१२
रज पञ्चक – १८:१२ से २०:३०
शुभ मुहूर्त – २०:३० से २०:५८
चोर पञ्चक – २०:५८ से २२:५१
शुभ मुहूर्त – २२:५१ से २५:१०+
रोग पञ्चक – २५:१०+ से २७:१४+
शुभ मुहूर्त – २७:१४+ से २८:५५+
मृत्यु पञ्चक – २८:५५+ से ३०:२१+
अग्नि पञ्चक – ३०:२१+ से ३०:२४+
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपके स्वभाव में चंचलता अधिक रहेगी। आप जहां भी जाएंगे वहां का वातावरण विनोदी स्वभाव से हल्का बनाएंगे परन्तु ध्यान रहे मर्यादा पार करने से आज किसी से झगड़ा अथवा संबंध विच्छेद भी हो सकता है। कार्य व्यवसाय आज कम रुचि लेने से भगवान भरोसे ही चलेगा फिर भी आकस्मिक लाभ के समाचार रोमांचित करेंगे। पुराने लिए निर्णय से हानि भी अकस्मात ही होगी फिर भी आज के दिन व्यय की अपेक्षा धन की आमद ज्यादा ही रहेगी। बाहर घूमने यात्रा पर्यटन खाने पीने में ज्यादा रुचि लेंगे इन पर खर्च भी आवश्यकता से अधिक करेंगे।
महिलाये जिद्दी स्वभाव रहने से स्वयं के साथ अन्य लोगो को भी परेशानी में डालेंगी।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपके लिये आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। आपके लिए निर्णय गलत साबित हो सकते है। व्यवसायी भी कार्यो में क्षति होने से परेशान रहेंगे। दिन के आरंभ में लाभदायक समाचार मिलेंगे परन्तु अंत समय मे लाभ हानि में बदलने से निराशा होगी। आर्थिक व्यवहार भी आज सोच समझ कर ही करें धन लंबे समय के लिए फंस सकता है। सरकारी कार्यो में उलझने बढ़ेंगी जिससे धन एवं समय व्यर्थ होगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर अपमान हो सकता है। घर मे भी आप किसी की चुगली के शिकार बन सकते है। दिन का अधिकांश समय मानसिक अशांति कराएगा। शारीरिक दर्द की समस्या से कष्ट बढ़ेगा। घर के बुजुर्गो एवं आस पडोसियो से मतभेद रहेंगे।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके समस्त कार्य निर्बाधित रूप से चलते रहेंगे। कार्य व्यवसाय से आर्थिक लाभ भी रुक रुक कर होने से धन संबंधित परेशानियां कुछ हद तक सुलझेंगी। दोपहर के बाद किसी गुप्त चिंता के कारण मन व्याकुल रहेगा लेकिन जल्द ही इस समस्या से भी छुटकारा पा लेंगे। नौकरी पेशा महिलाये आज कार्य क्षेत्र पर किसी बात से नाराज रहेंगी लेकिन घर को सुंदर बनाने में सहयोग करेंगी शारीरिक दर्द के कारण थोड़ी असहजता भी रहेगी फिर भी घरेलू कार्य समय पर पूर्ण कर सकेंगी। आस-पड़ोसियों से सम्बन्धो में सुधार आएगा। संताने मनमानी करेंगी जिससे क्रोध आएगा। उधार के व्यवहार में आज कमी आने से राहत मिलेगी। घर के बुजुर्ग लाभ दिलाएंगे।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन से आप कुछ विशेष उम्मीद नही लगाएंगे फिर भी आज कुछ ऐसा होगा जिसकी आपने कल्पना ही नही की। आर्थिक दृष्टिकोण से भी दिन आशा से अधिक लाभदायक रहेगा लेकिन व्यवसायी वर्ग उधार के व्यवहार से बचने का विशेष ध्यान रखें आज उधार दिया धन निश्चित ही फंसेगा इसके विपरीत किसी से लिये उधार चुकाना आज शुभ रहेगा। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों से बात मनवाने के लिए कुछ गलत तरीके अपनाएगे जिस वजह से वाद विवाद की संभावना है। धन को लेकर आज आप अधिक लालची बनेंगे। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति में भी कटौती करेंगे जिससे महिला अथवा संतानो की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन काफी उठा पटक वाला रहेगा फिर भी आध्यात्मिकता में रुचि मानसिक रूप से विचलित नही होने देगी। आज व्यावसायिक योजनाओं में अचानक बदलाव करना पड़ेगा। दिन के आरंभ में कार्यो की गति धीमी रहेगी समय पर वादा पूरा ना करने से व्यावसायिक संबंध खराब हो सकते है। नौकरी वाले आज कार्यो के प्रति नीरसत दिखाएंगे जिससे नौकरी पर खतरा हों सकता है। किसी भी कार्य को लेकर ठोस निर्णय नही ले पाएंगे परन्तु जिस भी कार्य में निवेश करेंगे उसमे विलंभ से ही सही सफल अवश्य होंगे धन लाभ भी आवश्यकता अनुसार हों ही जायेगा लेकिन संध्या पश्चात धन संबंधित कार्य उलझ सकते है। परिजन आपके टरकाने वाले व्यवहार से दुखी रहेंगे।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप मानसिक रूप से किसी बड़े कार्य अथवा परिश्रम वाले कार्य को करने की हालत में नही रहेंगे। आज जिस काम को करने का मन बनाएंगे उसमे कोई ना कोई टांग अड़ाएगा दिग्भ्रमित करने वाले भी आज कई मिलेंगे जिससे कार्य हानि होने की संभावना है। दिनचार्य संघर्षमय होते हुए भी आज आप लापरवाही अधिक करेंगे काम के लोग अथवा सही मार्गदर्शक आपको गलत लगेंगे इसके उलट गलत राय देने वालो पर आप मेहरबान रहेंगे। परन्तु मध्यान के बाद स्थिति कुछ सुधरेगी अपनी गलतियों से थोड़ी शिक्षा लेंगे फिर भी अपने मन की ही सुनेंगे। थोड़ा बहुत धन लाभ होने से खर्च चलते रहेंगे। घर मे टालमटोल के रवैये के चलते तकरार हो सकती है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। प्रातः काल किसी योजना के पूर्ण होने से धन आगम होगा। आज दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी कार्य भी समय से पूर्ण होंगे लेकिन यात्रा का मन बनने से आवश्यक कार्य मे बदलाव करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा परन्तु हाथ खुला होने से ज्यादा देर टिकेगा नही। उधारी के व्यवहार ज्यादा ना बढ़ाएं अन्यथा उलझने बढ़ेंगी। सामाजिक सम्बन्ध आज दिखावा मात्र ही रहेंगे। परिवार में सुख शान्ति की अनुभूति होगी लेकिन महिला वर्ग का स्वभाव अचानक बदल सकता है सतर्क रहें। गृहस्थ में शान्ती बनाये रखने के लिए परिजनों की आवश्यकता पूर्ति करनी पड़ेगी। धार्मिक कार्यो में भी खर्च करेंगे। रक्त-पित्त विकार हो सकता है।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज धन की प्राप्ति जितनी सुगम रहेगी खर्च भी उतनीं ही जल्दी हो जाएगा। मितव्ययता बरतने पर भी खर्चो पर नियंत्रण नही रहेगा आकस्मिक खर्च आर्थिक उलझन बनाएंगे। व्यवसाय में विस्तार की योजना बनाएंगे परन्तु आज निवेश ना करें धन फंसने की संभावना अधिक है। नौकरी वाले जातक कार्यो की अधिकता से परेशान रहेंगे। आर्थिक लाभ दिन भर होता रहेगा अगर खर्च पर नियंत्रण रख सके तो यह धन आने वाले समय मे अतिउपयोगी सिद्ध होगा। घर के बुजुर्ग अथवा अधिकारी वर्ग से उचित मार्ग दर्शन मिलेगा फिर भी स्वभाव में जल्दबाजी के कारण इसका लाभ कम ही उठा पाएंगे। महिलाये आज अधिक उपयोगी सिद्ध होंगी।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा। आज आपके अंदर परोपकार की भावना रहेगी जिसके बदले में आपको सम्मान एवं भाग्योन्नति मिलेगी। व्यवसायी वर्ग कार्यो को लेकर आरम्भ में आशंकित रहंगे लेकिन धीरे-धीरे लाभ की स्थिति बनने लगेगी। नौकरी पेशा जातको को अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। आज घर के सदस्यों का मार्गदर्शन भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा बड़े बुजुर्गों के साथ कुछ समय अवश्य बिताएं। भाई-बंधुओ से आपसी लेन देन को लेकर बहस हो सकती है। किसी समारोह में सम्मिलित होने के लिए दिनचार्य में परिवर्तन करना पड़ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी कुछ समय के लिए मानसिक उग्रता के कारण सर दर्द रहेगा।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपकी वाणी का तीखा पन व्यर्थ के झड़े मोल लेगा। मन भी काम की बातों को छोड़ इधर-उधर ज्यादा भटकेगा। प्रत्येक कार्यो में सावधान रहने की आवश्यकता है। धन के पीछे भागने की प्रवृति पर आज लगाम लगाकर रखे अन्यथा धन के साथ-साथ मान हानि भी होगी। दोपहर से पहले के भाग में पुराने कार्य पूर्ण होने से थोड़ा बहुत धन मिलने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे। इसके बाद का समय प्रतिकूल बनता जाएगा। कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धी हर प्रकार से आपके कार्यो में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। परिजनों से भी मामूली बात पर झगड़ा होगा। वाणी एवं व्यवहार से संयम बरतें। सेहत में गिरावट आने से दवाओं का सहारा लेना पड़ेगा।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। प्रातः काल के समय किसी के मनमाने रवैये के कारण परेशान रह सकते है। परन्तु आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन शुभ रहेगा। व्यवसाय में कई दिनों से रुके पैसे वापस मिलने से शान्ति मिलेगी। शेयर आदी में निवेश आज ना करें उधार भी ना लें नाही किसी को दें। घर एवं बाहर के लोग भी आपकी बौद्धिक क्षमता की प्रशंशा करेंगे। लेकिन घर का वातावरण किसी गलतफहमी के कारण खराब होने की संभावना है आवश्यकता पड़ने पर ही किसी की बातों का जवाब दें अन्यथा मौन बनाये रखें व्यर्थ कलह से बचेंगे। महिलाये शुभ समाचार मिलने से प्रसन्न होंगी परन्तु किसी अन्य कारण से मानसिक उद्देग बनेगा।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको लगभग सभी कार्यो से मिश्रित फल मिलेंगे। व्यर्थ के खर्च कम रहेंगे परंतु आकस्मिक खर्च आर्थिक उलझन बढ़ा सकते है। अधिक प्रयास करने पर थोड़ा बहुत धन लाभ हो सकेगा। उधार की लेनदेन आज भूल कर भी ना करें अन्यथा बाद में पछतावा होगा। व्यवसायी वर्ग भी पुराने उधार को लेकर चिंतित रहेंगे। घर एवं बाहर आज किसी से ज्यादा सहयोग की उम्मीद ना रखें सीमित साधनो से ही काम चलाना पड़ेगा मानसिक स्थिति भी आज संतोषी ही रहने से किसी भी कार्य मे ज्यादा माथा पच्ची नही करेंगे। आज घर मे भी किसी ना किसी को शारीरिक अथवा मानसिक कष्ट रहेगा। महिलाये दिखावे की भावना से ग्रस्त रहेंगी थोड़ा करने पर भी बड़ा चढ़ा कर पेश करेंगी। मामूली बात पर कलह हो सकती है। धैर्य से दिन व्यतीत करें। दुसरो की गलती पर भी विरोध करने से बचें।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 16 मार्च 2021 मंगलवार संवत् 2077 मास फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रात्रि 09:04 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:38 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:33 बजे होगा । अश्विनी नक्षत्र अगले दिन प्रातःकाल 07:34 बजे तक रहेगा पश्चात् भरणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मेष राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:36 से 05:05 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:13 से 01:01 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आपका आज का दिन आनंद व उल्लास से रहैगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा । आज हर कार्य में सफलता मिलेगी । घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा । मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं । आर्थिक लाभ की संभावनाएँ हैं ।
वृषभ :~ आज आपको अनेक चिंता सताएगी व शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा । स्वजनों और स्नेहीजनों से मतभेद होंगे जिससे घर में विरोध का वातावरण होगा । कार्य अधूरे रह सकते हैं । व्यय भी अधिक होगा । आज के किए गए परिश्रम के असंतोषकारक परिणाम से मन में ग्लानि होगी ।
मिथुन :~ आज अनेक रूप से लाभ होने से आपके हर्षोल्लास में दुगुनी वृद्धि होगी । पत्नी एवं पुत्र से लाभदायक समाचार मिलेंगे । मित्रों की मुलाकात से आनंद मिलेगा । समयानुसार उत्तम भोजन सुख है ।
कर्क :~ आजका दिन आपके व्यवसाय मे लाभदायक है । उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि होगी और वर्चस्व में वृद्धि होगी । पदोन्नति हो सकती है । परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी । माता का आरोग्य अच्छा रहेगा । धन संपत्ति – मान सम्मान बढेगा । घर की साज – सज्जा में फेरबदली करेंगे ।
सिंह :~ आप आज धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत करेगें एवं स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते है । कर्मनिष्ठ होकर हाथ के काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे । व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा । क्रोध पर संयम रखे । व्यवसाय में बाधा व उच्च पदाधिकारियों की अप्रसन्नता से दुख हो सकता है । आरोग्य मध्यम रहेगा ।
कन्या :~ आज आप वाणी संयम रखे । किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें । क्रोध एवं आवेश मे ध्यान रखें । परिवार एवं स्नेहियों के साथ उग्र विवाद से दुख हो सकता है । संभवतः प्रवास न करें । हितशत्रुओं से सावधान रहें ।
तुला :~ आज आपका का दिन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान – पान , सैर – सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों की वजह से प्रफुल्लित रहेगा । पर्यटन के योग हैं । मनोरंजन साधनों एवं वस्त्रालंकारों की खरीदी होगी । तन – मन की तंदुरस्ती अच्छी है । मान – सम्मान मिलेगा ।
वृश्चिक :~ आज आपका पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से भरा रहेगा । चेतना एवं स्फूर्ति रहेगी । हित शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे । दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । आर्थिक लाभ के साथ अधूरे कार्य पूर्ण होंगे । बीमारियों से पीड़ितों को राहत मिलेगी ।
धनु :~ आज कार्य सिद्धि व सफलता न मिले तो हताश न हो । क्रोध पर संयम रखे । संतति के विषय में मन चिंताग्रस्त रहेगा । आज यात्रा प्रवास न करे ।
मकर :~ शारीरिक एवं मानसिक प्रतिकूलता रहेगी । घर में परिवारजनों के साथ अनिच्छनीय प्रसंग से मन में अशांति होगा । समयानुसार भोजन नही मिलेगा एवं शांतिपूर्ण निद्रा का अभाव रहेगा । जल एवं स्त्रीयों से संभले । क्योंकि धन हानि एवं अपयश हो सकता है ।
कुंभ :~ आज आप चिंताओं से मुक्त होने पर हल्कापन रहेगा । मन में उत्साह का संचार होगा , जिससे दिनभर आनंदपूर्वक बीतेगा । भाई – बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा । कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं । कोई छोटे प्रवास भी हो सकता है ।
मीन :~ आज आप खर्च पर बहुत संयम रखे । आर्थिक लेन – देन में भी अत्यंत सावधानी बरते । शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट आएगी । परिवारजनों से मनमुटाव के प्रसंग बन सकते हैं । खान – पान में भी संयम बरते । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।