292
।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास…………………………फाल्गुन
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी…………………………..पंचमी
रात्रि 02.10 पर्यंत पश्चात षष्ठी
रवि…………………………उत्तरायण
सूर्योदय………..प्रातः 06.33.09 पर
सूर्यास्त………..संध्या 06.37.13 पर
सूर्य राशि………………………..मीन
चन्द्र राशि………………………..मेष
गुरु राशि……………………….मकर
नक्षत्र………………………….भरणी
प्रातः 10.33 पर्यंत पश्चात कृत्तिका
योग……………………………वैधृति
प्रातः 09.46 पर्यंत पश्चात विष्कुम्भ
करण…………………………….बव
दोप 12.49 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु………………………….शिशिर
दिन………………………….गुरुवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
18 मार्च सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.10 से 12.58 तक ।
?? राहुकाल :-
दोपहर 02.04 से 0३.34 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
मीन
06:25:09 07:56:07
मेष
07:56:07 09:36:50
वृषभ
09:36:50 11:35:28
मिथुन
11:35:28 13:49:09
कर्क
13:49:09 16:05:20
सिंह
16:05:20 18:17:08
कन्या
18:17:08 20:27:48
तुला
20:27:48 22:42:25
वृश्चिक
22:42:25 24:58:36
धनु
24:58:36 27:04:14
मकर
27:04:14 28:51:22
कुम्भ
28:51:22 30:25:09
? दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………..9
? शुभ रंग……………..केसरिया
✡ चौघडिया :-
प्रात: 11.04 से 12.34 तक चंचल
दोप. 12.34 से 02.03 तक लाभ
दोप. 02.03 से 03.33 तक अमृत
सायं 05.03 से 06.32 तक शुभ
सायं 06.32 से 08.02 तक अमृत
रात्रि 08.02 से 09.33 तक चंचल |
? आज का मंत्र :-
।। ॐ वाचस्पत्ये नमः ।।
? सुभाषितानि :-
त्यकत्वापि निजप्राणान् परहितविध्नं खलः करोत्येव ।
कवले पतिता सद्यो वमयति खलु मक्षिकाऽन्नभोक्तारम् ॥
अर्थात :-
अपने प्राण त्याग कर भी दुष्ट मानव दूसरे को विध्नरुप बनता है । अनाज के निवाले में पडी मख्खी अनाज खानेवाले को उल्टी कराती है ।
? आरोग्यं :-
आंख के नीचे सूजन को दूर करने के उपाय –
2. कॉफी पाउडर –
कॉफी का फेसपैक एक चमकती त्वचा देता है और मृत त्वचा कोशिकाओं से छुटकारा पाने में मदद करेगा। कॉफी ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और पफ्फी को कम करने में भी मदद करता है, क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों में उच्च है। इसके लिए आप एक चम्मकच कॉफी पाउडर में दो चम्म।च कच्चा दूध मिलाकर पेस्टक बना लें और इस लेप को आंखों के नीचे लगाकर 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। आपको फर्क खुद दिखेगा और आंखों की सूजन कम होने लगेगी।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। किसी नजदीकी व्यक्ति से संबंध बिगड़ सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। नौकरी में तनाव रहेगा। अपेक्षित कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी। धैर्य रखें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
शोध इत्यादि कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। संगीत इत्यादि रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जोखिम न उठाएं। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। मित्रों तथा परिवार के सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। वाणी में संयम आवश्यक है।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। प्रमाद न कर भरपूर प्रयास करें। धनलाभ सहज होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
नौकरी में अधीनस्थ कर्मचारी सहयोग करेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में उपहार आदि देना पड़ सकते हैं। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नए काम मिल सकते हैं। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवेक से कार्य करें। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि संभव है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। लाभ होगा।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। अध्यात्म में रुचि रहेगी। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। नौकरी में चैन रहेगा। सहकर्मी साथ देंगे। प्रसन्नता तथा उत्साह में वृद्धि होगी। आलस्य न करें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कार्यस्थल पर सुधार या परिवर्तन संभव है। लंबित कार्य पूर्ण होने के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ फल देगा। शत्रुओं से सावधान रहें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आर्थिक परेशानी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में समस्याएं रहेंगी। यात्रा यथासंभव टालें। जोखिम नहीं लें। पुराना रोग परेशानी तथा बाधा का कारण बन सकता है। लापरवाही न करें। फालतू खर्च होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
भाग्य का साथ रहेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पुराना रोग उभर सकता है।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। दूसरे अधिक अपेक्षा करेंगे। नजदीकी वातावरण सुखद रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। दुष्टजनों से सावधान रहें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। अपेक्षित कार्य समय पर पूरे होंगे। विवाद से बचें। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 18 मार्च 2021 गुरुवार संवत् 2077 मास फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 02:10 बजे तक रहेगी पश्चात् षष्ठी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:36 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:34 बजे होगा । भरणी नक्षत्र प्रातः 10:34 बजे तक रहेगा पश्चात् कृतिका नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मेष राशि मे सायं 05:22 बजे तक भ्रमण करते हुए वृषभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:08 से 03:37 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:11 से 12:59 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो केसर का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा । मित्रों , स्नेहीजनों के साथ मेल – मिलाप होगा , परंतु मध्याहन के बाद आरोग्य में परिवर्तन हो सकता है। परिवारजनों के साथ मनदुःख हो सकता है । खान – पान में संयम रखे । बातचीत करते समय उग्र भाषा का प्रयोग न हो जाए इसके लिए जिह्वा पर संयम रखे ।
वृषभ :~ आज आपके मन की दुविधा से असंतुष्ट रहेंगे। सर्दी – खांसी , कफ या बुखार हो सकता है। धार्मिक कार्यो मे खर्च हो सकता है। स्वजनों से वियोग होगा। परंतु मध्याहन के बाद कुछ अनुकूलता रहेगी । कार्य करने से उत्साह में वृद्धि हो सकती है । आर्थिक लाभ होगा । मित्रों तथा संबंधीजनों से मिलना होगा ।
मिथुन :~ आज आपको मित्रों से लाभ होगा । नए मित्र बन सकते हैं , जो भविष्य में लाभदायक हो सकते हैं । अपेक्षा से अधिक लाभ होगा । प्रवास या पर्यटन हो सकता है। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। परंतु मध्याहन के बाद कुछ सावधानी बरते । धर्म , कर्म करने से अधिक हानि न हो ऐसी परिस्थिति बन सकती है।
कर्क :~ आपको आज प्रारंभ में शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता रहेगी। अधिक क्रोध से किसी से मन दुःख हो सकता है , परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक स्थिति में सुधार होगा । परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा । व्यावसाय मे उच्च अधिकारीयों के साथ आवश्यक चर्चाएँ होंगी ।
सिंह :~ आपका परिवार तथा व्यावसाय में आजका दिन अच्छी तरह से बीतेगा । क्योंकि दोनो स्थलों पर आवश्यक चर्चाएँ होंगी । कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी । तथा मध्याहन के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा । मित्रों के मिलने से आनंद होगा । उनके साथ प्रवास या पर्यटन होगा । सामाजिक कार्यो में भाग लेने की इच्छा पूर्ण होगी ।
कन्या :~ आज आपका मन गहन चिंतनशक्ति तथा रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षित होगा । सोचस मझकर बोले , जिससे किसी के साथ विवाद या मनदुःख न हो । स्वास्थ्य में कुछ अस्वस्थता रहेगी । मध्याहन के बाद प्रवास कर सकते हैं । फिर भी आज आपके प्रयास विभिन्न दिशा में जा रहे हैं ऐसा लगता है ।
तुला :~ आज आप सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्रों में प्रशंसा प्राप्त करेंगे । प्रियपात्र मिलने से मन पुलकित होगा । दांपत्यजीवन में सुख और संतोष मिलेगा । मध्याह्न और संध्याकाल के बाद वाणी और व्यवहार मे संयम रखे । संभवतः प्रवास टाले । आध्यात्मिक सिद्धि मिल सकती हैं ।
वृश्चिक :~ आजका आपका दिन बहुत प्रवृत्तिमय और आनंदमय बीतेगा । व्यवसाय या व्यापार में व्यस्त रहेंगे । तथा उससे लाभ भी होगा । अधिक लोगों से मिलने के कारण विचारों का आदान – प्रदान होगा । सामाजिक क्षेत्र कार्य की प्रशंसा होगी । प्रियपात्र के साथ प्रेम का सुखद अनुभव होगा । वाहन सुख मिलेगा ।
धनु :~ आज आपको प्रातःकाल शारीरिक तथा मानसिक शिथिलता रहेगी । कार्य के लिए कुछ अधिक भागदौड रहेगी तथा परिश्रम की तुलना में फल कम मिलेगा । परंतु मध्याहन और संध्याकाल के बाद शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता रहेगी । मित्रों , स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा । आपके हाथो किसी धार्मिक या पुण्य का कार्य होगा । आर्थिक लाभ हो सकता है । आर्थिक आयोजन भी कर सकेंगे ।
मकर :~ आज आप जलाशय , जमीन – जायदाद के दस्तावेज आदि दूर रहे । कुछ मानसिक अस्वस्थता रहेगी , इसलिए स्वास्थ्य संभाले और साथ में जिद्दी व्यवहार टाले । संतानों की चिंता रहेगी । सरकार तथा उपरी अधिकारी के विषय में कार्यसफलता मिलेगी । प्रवास संभव हो तो टाले ।
कुंभ :~ आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा अवश्य मिलेगी , परंतु अनिर्णय से महत्वपूर्ण कार्यों में अंतिम निर्णय न ले । लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है । परंतु मध्याहन के बाद या संध्याकाल में परिस्थिति में बदलाव आएगा । दुविधापूर्ण परिस्थिति होगी । किसी की वाणी और व्यवहार से ठेस लग सकती है । मकान – भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज न करे ।
मीन :~ आज अधिक खर्च अधिक होने से आपका मन व्यग्र रहेगा । मनमुटाव व तनाव के प्रसंग न बने इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखे । आर्थिक विषयों में संभलकर चले । व्यावसायिक स्पर्धा मे टिकना पडे़गा । परिवर्तित विचारों से दुविधा रहने से निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।