
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्………………………1942
मास……………………………फाल्गुन
पक्ष………………………………शुक्ल
तिथी……………………………सप्तमी
दुसरे दिन प्रातः 07.11 पर्यंत पश्चात अष्टमी
रवि…………………………..उत्तरायण
सूर्योदय………….प्रातः 06.31.26 पर
सूर्यास्त………….संध्या 06.38.17 पर
सूर्य राशि………………………….मीन
चन्द्र राशि………………………..वृषभ
गुरु राशी…………………………मकर
नक्षत्र……………………………रोहिणी
दोप 04.41 पर्यंत पश्चात मृगशीर्ष
योग……………………………….प्रीती
प्रातः 11.54 पर्यंत पश्चात आयुष्मान
करण……………………………..गरज
संध्या 06.00 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु…………………………….शिशिर
दिन…………………………….शनिवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
20 मार्च सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक…………………….2
? शुभ रंग………………………हरा
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.10 से 12.58 तक ।
?? राहुकाल :-
प्रात: 09.34 से 11.04 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त –
मीन
06:17:21 07:48:15
मेष
07:48:15 09:28:57
वृषभ
09:28:57 11:27:35
मिथुन
11:27:35 13:41:16
कर्क
13:41:16 15:57:26
सिंह
15:57:26 18:09:15
कन्या
18:09:15 20:19:55
तुला
20:19:55 22:34:32
वृश्चिक
22:34:32 24:50:43
धनु
24:50:43 26:56:21
मकर
26:56:21 28:43:29
कुम्भ
28:43:29 30:17:21
? दिशाशूल :-
पूर्व दिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 08.03 से 09.33 तक शुभ
दोप. 12.33 से 02.03 तक चर
दोप. 02.03 से 03.33 तक लाभ
दोप. 03.33 से 05.03 तक अमृत
संध्या 06.33 से 08.03 तक लाभ
रात्रि 09.33 से 11.03 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ लोकपूज्याय नमः ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
दुर्जनः सुजनीकर्तु यत्नेनापि न शक्यते ।
संस्कारेणापि लशुनं कः सुगन्धीकरिष्यति ॥
अर्थात :
दुर्जन को सज्जन बनाना शक्य नहीं है । संस्कार देने से लसून को कौन सुगंधित कर सकता है ?
? आरोग्यं सलाह :-
आंख के नीचे सूजन को दूर करने के उपाय –
4. कच्चा आलू –
दो मिनट के लिए ठंडा करने के बाद कच्चे आलू दो टुकड़ों में स्लाइस करें और बंद आंखों पर रखें और इसे 15-20 मिनट तक छोड़ दें। इससे सूजन से छुटकारा पाने में बहुत ही मदद मिलती है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
कारोबार में वृद्धि के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। काफी समय से लंबित कार्य पूर्ण होंगे। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
किसी अपने ही व्यक्ति से बिना कारण विवाद को हो सकता है। दौड़धूप अधिक रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूर से कोई बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। असमंजस की स्थिति बन सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। लाभार्जन होगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। पठन-पाठन व लेखन इत्यादि काम सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। बेकार बातों पर ध्यान न दें। उत्साह में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड लाभ देंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें। उत्साह रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यस्तता रहेगी। शत्रु पस्त होंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। बोलचाल में हल्केपन को न वापरें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। परिवार में तनाव रह सकता है। यथासंभव यात्रा टालें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी न करें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। रुके कामों में गति आएगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुसंगति से हानि होगी। किसी तीर्थयात्रा की योजना बनेगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आर्थिक नीति में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। नए कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। दूर से काम मिल सकता है। प्रमाद न करें। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट तथा म्युचुअल फंड लाभदायक रहेंगे। दुष्टजन तथा ईष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। डूबा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। समय अनुकूल है।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। चोट व दुर्घटना आदि से हानि के योग हैं। अत: किसी भी काम को करते समय लापरवाही न करें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य के नजरअंदाज न करें। समय अनुकूल है। आय में वृद्धि होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। रुके कार्य बनेंगे।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। सुख के साधन जुटेंगे। प्रसन्नता रहेगी। लाभार्जन होगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 20 मार्च 2021 शनिवार संवत् 2077 मास फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि अगले दिन प्रातःकाल 07:14 बजे तक रहेगी पश्चात् अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:34 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:34 बजे होगा । रोहिणी नक्षत्र अपरान्ह 04:45 बजे तक रहेगा पश्चात् मृगशीर नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे मध्य रात्रि पश्चात् एवं सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 06:09 बजे तक भ्रमण करते हुए मिथुन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:31 से 11:01 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:06 से 12:54 बजे तक रहैगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप खर्च में संयम रखे , क्योंकि खर्च का विशेष योग है । धन के लेन-देन संबंधी सभी कार्यों में सावधानी रखे । किसी के साथ विवाद न हो , इसका ध्यान रखें । मित्रों एवं परिजनो से मनमुटाव होने की और आरोग्य बिगडने की संभावना है । आज मध्यम फलदायक है ।
वृषभ :~ आज आपकी रचनात्मक ओर कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी । मानसिक वैचारिक मे स्थिरता रहेगी , जिससे आप लगन के साथ काम कर पाएँगे । आर्थिक उत्तदायित्व अच्छी तरह से निभाएंगे ।आर्थिक योजना बना सकेगें । परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा । आत्मविश्वास में वृद्धि होगी ।
मिथुन :~ आपका आज का दिन कष्टदायी होने से हर कार्य में सावधानी बरतें । परिवाजनों एवं संतानों से अनबन हो सकती है । उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं । शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है , विशेषकर आँखों में पीड़ा हो सकती है । दुर्घटना एवं आकस्मिक खर्च के लिए तैयार रहें । भाषा एवं व्यवहार में मृदुता रखें ।
कर्क :~ आज का दिन आपके लिए बहुत लाभदायक है । आय में वृद्धि होगी । किसी अन्य तरीके से भी लाभ होगा । व्यापार में लाभ होगा । संतान और जीवनसाथी से सुख मिलेगा । संतान से मुलाकात होगी । शारिरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । चिंता से मुक्ति का अनुभव करेंगे । मित्रों के साथ किसी प्राकृतिक स्थान पर जा सकते है ।
सिंह :~ आप के व्यवसाय हेतु आज बहुत अच्छा है । हर काम सफलता पूर्वक होंगे । उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । आपका प्रभुत्व चरम सीमा पर रहेगा । पिता से लाभ के संकेत है । सरकारी कार्यो में लाभ होगा । आरोग्य अच्छा रहेगा । गृहस्थजीवन मधुरतापूर्ण होगा । जमीन , मकान एवं संपत्ति के सौदे सफल रहेंगे ।
कन्या :~ आज आपका दिन अच्छा रहेगा । सगे – संबंधी के साथ प्रवास हो सकता है । स्त्री मित्रों से लाभ हो सकता है । धार्मिक कार्य तथा धार्मिक यात्रा में व्यस्त रहेंगे । विदेश के स्नेहिजनों के समाचार से आनंद होगा । भाई – बंधु से लाभ हो सकता है । आज आर्थिक लाभ का दिन है ।
तुला :~ आज आप नए कार्य की शुरुआत करे । भाषा और व्यवहार पर संयम रखना हित में होगा । द्वेष से दूर रहे तथा हितशत्रुओं से सावधान रहें । स्वास्थ्य का ध्यान रखें । रहस्यमय बातें और गूढविद्या के प्रति आकर्षित होंगे । आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा समय है । पानी और स्त्री से दूर रहें । गहन चिंतन से मन को शांति मिल सकती है ।
वृश्चिक :~ आज आपका दिन कुछ भिन्न तरीके से बीतेगा । स्वंय के लिए समय निकाल पाएँगे । मान – सम्मान में वृद्धि होगी और सन्मानित किये जा सकते है । वाहन सुख प्राप्त होग । प्रियजन से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा एवं वैवाहिक सुख का पूर्ण आनंद प्राप्त होगा ।
धनु :~ आज आप के लिए आर्थिक लाभ का दिन है । घर में शांति और आनंद रहेगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा । नौकरी वाले लोगों को लाभ और सहकर्मीयों से सहयोग मिलेगा । कार्यसिद्धि तथा यश मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । प्रतिस्पर्धिओ पर विजय मिलेगी । वाणी पर संयम रखे । स्त्री मित्रों से भेंट होगी ।
मकर :~ आज ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगें । आज कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें क्योंकि भाग्य साथ नहीं देगा । संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । घर में बडों का स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है । कार्यालय में उच्च पदाधिकारियों की अप्रसन्नता रहेगी । निरर्थक व्यय बढ़ेगा । संतानों से मतभेद होंगे ।
कुंभ :~ आज आप के स्वभाव में प्रेम छलकेगा । इससे मानसिक व्यग्रता होगी । धनोपार्जन की योजना बन सकती है । माता से लाभ हो सकता है । जमीन , मकान एवं वाहन आदि के सौदों में ध्यान रखे । विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी । स्वभाव में हठीलापन ठीक नही ।
मीन :~ आज आपका दिन शुभ फलदायक होगा सृजनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्घि होगी । वैचारिक स्थिरता से कार्य अच्छी तरह से होंगे । महत्वपूर्ण निर्णय के लिए दिन शुभ है । जीवनसाथी के साथ समय अच्छी तरह बितेगा । कार्य में सफलता मिलेगी । मान – सम्मान मिलेगा , प्रतिस्पर्धियो पर विजय प्राप्त कर सकेंगे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।