
।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास…………………………फाल्गुन
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी……………………….एकादशी
प्रातः 09.44 पर्यंत पश्चात द्वादशी
रवि………………………..उत्तरायण
सूर्योदय……….प्रातः 06.26.09 पर
सूर्यास्त……….संध्या 06.39.00 पर
सूर्य राशि……………………….मीन
चन्द्र राशि………………………कर्क
गुरु राशि……………………….मकर
नक्षत्र………………………..अश्लेषा
रात्रि 10.40 पर्यंत पश्चात मघा
योग…………………………..सुकर्मा
प्रातः 09.57 पर्यंत पश्चात धृति
करण……………………………विष्टि
प्रातः 09.44 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु…………………………..शिशिर
दिन…………………………..गुरुवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
25 मार्च सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.08 से 12.57 तक ।
?? राहुकाल :-
दोपहर 02.03 से 0३.34 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
मीन
06:01:33 07:32:29
मेष
07:32:29 09:13:11
वृषभ
09:13:11 11:11:48
मिथुन
11:11:48 13:25:30
कर्क
13:25:30 15:41:40
सिंह
15:41:40 17:53:29
कन्या
17:53:29 20:04:09
तुला
20:04:09 22:18:46
वृश्चिक
22:18:46 24:34:56
धनु
24:34:56 26:40:35
मकर
26:40:35 28:27:43
कुम्भ
28:27:43 30:01:33
? दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………..7
? शुभ रंग……………..केसरिया
✡ चौघडिया :-
प्रात: 11.04 से 12.32 तक चंचल
दोप. 12.32 से 02.02 तक लाभ
दोप. 02.02 से 03.33 तक अमृत
सायं 05.04 से 06.35 तक शुभ
सायं 06.35 से 08.04 तक अमृत
रात्रि 08.04 से 09.33 तक चंचल |
? आज का मंत्र :-
।। ॐ हिरण्यगर्भाय नमः ।।
? सुभाषितानि :-
बहुनिष्कपटद्रोही बहुधान्योपधातकः ।
रन्धान्वेषी च सर्वत्र दूषको मूषको यथा ॥
अर्थात :-
चूहे की तरह दुष्ट भी निष्कपटी लोगों का द्रोह करनेवाला (किमती वस्त्र को खा जाने वाला), ज़ादा करके दूसरेको घात करनेवाला (धान्यका नाश करनेवाला) और छिद्र ढूँढनेवाला (दरको ढूँढने वाला) होता है ।
? आरोग्यं :-
बाल बढ़ाने का आसान तरीका –
1. बालों की ट्रिमिंग करवाएं –
ट्रिमिंग आपके बालों के विकास में मदद करती है। बालों को यदि सही समय पर नहीं कटवाया जाता है तो आपके बाट टूट सकते हैं या पतले हो सकते हैं जिससे आपके बालों की मात्रा कम हो जाती है। इसलिए अपने बालों की ट्रिमिंग जरूर करवाएं।
2. केमिकल का कम से कम यूज –
रासायनिक उत्पादों या केमिकल का कम से कम यूज करें। यदि आप इसका हद से ज्यादा यूज करते हैं तो इससे न केवल बालों को नुकसान होता है बल्कि आपके बाल भी टूटते हैं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
यात्रा सफल रहेगी। लेनदारी वसूल होगी। आय में वृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। धन प्राप्ति के योग हैं।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
भागदौड़ रहेगी। शोक संदेश मिल सकता है। विवाद से क्लेश होगा। व्यवसाय सामान्य रहेगा। कार्य निर्णय बहुत ही शांति से विचार करके करना चाहिए। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। व्यर्थ के कार्यों से तनाव की पूर्ण संभावना रह सकती है।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
अप्रत्याशित खर्च होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर होगा। व्यावसायिक चिंताएं दूर होंगी। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। विरोधी परास्त होंगे।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। प्रसन्नता रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। चिंता रहेगी। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। संतान पर नजर रखें। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अर्थ संबंधी काम होंगे।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
ईष्ट मित्रों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। चिंता रहेगी। संतान की प्रगति संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
बुद्धि एवं तर्क से कार्य के प्रति सफलता के योग बनेंगे। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। उत्तम मनोबल से समस्याओं का हल निकलेगा। रोग व भय का माहौल बन सकता है। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहना चाहिए। दांपत्य जीवन शुभतापूर्ण रहेगा। लापरवाही की प्रवृत्ति का त्याग करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
चोट व रोग से बाधा संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। नौकरी में अधिकारियों का उचित सहयोग नहीं रहेगा। लेन-देन के विषय में विवाद हो सकता है। राजकीय क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे जो आपको लाभ प्रदान करेंगे।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। आय बढ़ेगी। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। मांगलिक आयोजन होंगे।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नई योजना बनेगी। रुके कार्य बनेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। व्ययवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धैर्य एवं संयम बना रहेगा। निजीजनों में असंतोष का वातावरण रहेगा। आर्थिक चिंता रहेगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
शत्रु भय रहेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। अध्यात्म में रुचि रहेगी। भूमि-आवास की समस्याओं में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय सामान्य चलेगा। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 25 मार्च 2021 गुरुवार संवत् 2077 मास फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि प्रातः 10:24 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:29 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:36 बजे होगा । अश्लेषा नक्षत्र रात्रि 10:49 बजे तक रहेगा पश्चात् मघा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि मे रात्रि 10:49 बजे तक भ्रमण करते हुए सिंह राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:06 से 03:36 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:10 से 12:59 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज भद्रा प्रातः 09:48 बजे तक रहेगी । आमला एकादशी व्रत , रंगभरी एकादशी , गोविंद द्वादशी , गंडमूल दिन रात रहेगा ।
आज एकादशी को आंवले के नीचे बैठकर भगवान का पूजन करे । ब्राम्हणों को दक्षिणा दे और उपवास रखने से अक्षय फल प्राप्त होता है ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप बहुत भावनाशील रहेंगे , इसलिए किसी के बोलने से भावनाओं को ठेस पहुँचेगी । माताजी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । स्थाई मिल्कियत के मामले में कोई निर्णय नही करे । मानसिक व्यग्रता और अस्वस्थता रहेगी । विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम रहेगा । स्वाभिमान भंग होगा । आफिस या व्यवसाय में स्त्री वर्ग से सावधान रहे ।
वृषभ :~ आज आप तन और मन से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे । परिवारिक चर्चा करेंगे । मित्रों के साथ प्रवास होगा । आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे तथा हर कार्य में सफलता मिलेगी । भाग्यवृद्धि है । भाई – बंधुओं का सहयोग मिलेगा । प्रिय व्यक्ति का साथ और सार्वजनिक सम्मान मिलेगा । व्यापार में वृद्धि होगी तथा प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे ।
मिथुन :~ आज आप थोड़ा विलंब या अवरोध के बाद निर्धारित रूप से कार्य पूरा कर सकेंगे। आर्थिक आयोजन सफल कर सकेंगे । मिष्टान्न भोजन होगा । विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए मध्यम दिन है । स्नेहीजनों और मित्रों की मुलाकात से आनंद होगा । व्यवसाय में अनुकूल वातावरण रहेगा । आय में वृद्धि होगी ।
कर्क :~ आज आप भावनाओं के प्रवाह में रहेंगे और कुटुंबीजन , मित्र तथा सगे – सम्बंधी उसमें सहयोगी बनेंगे । भेंट – सौगात की प्राप्ति होगी । स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर घूमने जा सकते है । मांगलिक अवसरों में सम्मिलित होंगे । आनंददायक प्रवास होगा । लाभ होगा ।
सिंह :~ आज आपको अधिक चिंता और भावनाओं के कारण शारीरिक और मानसिक व्यग्रता और अस्वस्थता रहेगी । गलत दलील बाजी और वाद – विवाद तथा संघर्ष खड़ा करेंगे । कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी रखे । वाणी और व्यवहार में संयम रखें । आय की अपेक्षा अधिक खर्च होगा । गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखें ।
कन्या :~ आपको आज बहु विध लाभ का दिन हो सकता है । व्यापार में विकास के साथ – साथ आय भी बढ़ेगी । नौकरी मे लाभ का अवसर मिलेगा । पत्नी , पुत्र और बुजुर्गवर्ग से लाभ होगा । मित्रों के साथ रमणीय पर्यटन होगा । स्त्री मित्र विशेष लाभकारी होंगे । संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे ।
तुला :~ परिवार में आनंद और उत्साह रहेगा । आफिस और नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति हो सकती है । माताजी से लाभ होगा । गृह सजावट का काम करेंगे । आफिस में उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की सराहना होगी और वे आपके प्रेरणा स्रोत बनेंगे । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
वृश्चिक :~ आज आपको हर विषय के नकारात्मक पहलुओं का अनुभव होगा । थकान और आलस के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा । गहरी चिंताएँ सताएगी । नौकरी – व्यवसाय में अवरोध होंगे । उच्च पदाधिकारियों से वाद – विवाद में न करे । विदेशगमन के अवसर बनेंगे अथवा विदेश में बसनेवाले निकटस्थ सम्बंधियों के समाचार मिलेंगे । संतानों की चिंता होगी ।
धनु :~ आज आप वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखे , अन्यथा अनर्थ हो सकता है । सर्दी और कफ से स्वास्थ्य खराब होगा । मानसिक व्यग्रता रहेगी । खर्च में वृद्धि होगी । निषेधात्मक कार्य तथा अनैतिक कामवृत्ति कुमार्ग पर न ले जाए इसका ध्यान रखें ।
मकर :~ विचार , व्यवहार में भावुकता विशेष रहेगी । फिर भी आप परिवारजनों औऱ मित्रों के साथ खुशीपूर्वक दिन व्यतीत करेंगे । तन – मन में स्फूर्ति और प्रसन्नता रहेगी । व्यवसाय में वृद्धि होगी । दलाली , व्याज , कमिशन द्वारा आय में वृद्धि होगी । भागीदारी में लाभ होगा । सार्वजनिक जीवन में मान – प्रतिष्ठा बढ़ेगी । यात्रा हो सकती है ।
कुंभ :~ आज के कार्य में आपको यश , कीर्ति और सफलता मिलेगी । परिवारिक मेल – जोल रहेगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थता रहेगी । विचार और व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी । नौकरी में साथी कर्मचारी सहयोग देंगे । नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा । काम में ही खर्च होगा । विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी ।
मीन :~ आज आप कल्पना के लोक में खोए रहेंगे । साहित्य लेखन में सृजनात्मकता प्रकट करेंगे । विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है । प्रेमीजनों और प्रिय व्यक्तियों का सानिध्य मिलेगा । शेयर – सट्टा में लाभ होगा । मानसिक संतुलन बनाए रखें । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।