257
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्………………………1942
मास……………………………फाल्गुन
पक्ष………………………………शुक्ल
तिथी…………………………..चतुर्दशी
रात्रि 03.26 पर्यंत पश्चात पूर्णिमा
रवि………………………….उत्तरायण
सूर्योदय………….प्रातः 06.24.26 पर
सूर्यास्त………….संध्या 06.40.17 पर
सूर्य राशि………………………….मीन
चन्द्र राशि…………………………सिंह
गुरु राशी…………………………मकर
नक्षत्र……………………..पूर्वाफाल्गुनी
संध्या 07.44 पर्यंत पश्चात उत्तराफाल्गुनी
योग…………………………………गंड
रात्रि 01.26 पर्यंत पश्चात वृद्धि
करण……………………………..गरज
दोप 04.49 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु…………………………….वसन्त
दिन…………………………….शनिवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
27 मार्च सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक…………………….9
? शुभ रंग………………………हरा
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.09 से 12.56 तक ।
?? राहुकाल :-
प्रात: 09.29 से 11.01 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त –
मीन
05:49:37 07:20:36
मेष
07:20:36 09:01:21
वृषभ
09:01:21 10:59:59
मिथुन
10:59:59 13:13:40
कर्क
13:13:40 15:29:51
सिंह
15:29:51 17:41:40
कन्या
17:41:40 19:52:19
तुला
19:52:19 22:06:56
वृश्चिक
22:06:56 24:23:07
धनु
24:23:07 26:28:45
मकर
26:28:45 28:15:53
कुम्भ
28:15:53 29:49:37
? दिशाशूल :-
पूर्व दिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.58 से 09.29 तक शुभ
दोप. 12.31 से 02.02 तक चर
दोप. 02.02 से 03.33 तक लाभ
दोप. 03.33 से 05.04 तक अमृत
संध्या 06.35 से 08.04 तक लाभ
रात्रि 09.33 से 11.02 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ चिरञ्जीविने नमः ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
सुभाषितानि :-*
क्वचित् सर्पोऽपि मित्रत्वमियात् नैव खलः क्वचित् ।
न शोषशायिनोऽप्यस्य वशे दुर्योधनः हरेः ॥
अर्थात :-
कभी सर्प भी मित्र बन सकता है, किन्तु दुष्ट कभी मित्र नहीं बनाया जा सकता । शेषनाग पर शयन करनेवाले हरि का भी दुर्योधन मित्र न बना !
? आरोग्यं सलाह :-
बाल बढ़ाने का आसान तरीका –
5. स्कैल्प को रखें हेल्दी –
उम्मीद नहीं कर सकते हैं। जैसे आप फेस पर स्किन को एक्सफोलिएट करते हैं। एक्सफोलिएट करने से ड्राय और रूखी सूखी सी बेजान त्वचा में फिर से नई चमक आ जाती है। यदि आप ड्राई स्कैल्प से पीड़ित हैं, तो अपने आहार में ओमेगा -3 को शामिल कीजिए। इसके अलावा आप कंडीशनर का भी इस्तेमाल कीजिए।
6. गीले बालों से न करें कंधी –
बालों को धोने के तुरंत बाद कंघी ना करें। बालों को धोने के बाद सारे बाल उलझ जाते हैं और आमतौर पर ऐसा सभी के साथ होता है। गीले बालों में कंघी करना सही नहीं है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शत्रु पस्त होंगे। उनकी एक नहीं चलेगी। किसी मांगलिक-आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। हल्की हंसी-मजाक से बचें। कार्यक्षेत्र में उत्साह व प्रसन्नता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। बकाया वसूली समय पर होगी। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें। प्रमाद न करें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
वैवाहिक प्रस्ताव विवाह के उम्मीदवारों का इंतजार कर रहा है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अनहोनी की आशंका रह सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
राजभय रहेगा। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। विवाद को बढ़ावा न दें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। कुसंगति से बचें। हानि होगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सुख के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। अज्ञात भय रहेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति से प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने की इच्छा प्रबल होगी।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। थोड़े प्रयास से ही रुके काम बनेंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में मातहतों का साथ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी। दुष्टजनों से सावधान रहें। शारीरिक कष्ट से बाधा तथा हानि संभव है। बेचैनी रहेगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
घर-परिवार की चिंता रहेगी। चोट व रोग से बचें। कष्ट संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करे। भूमि व भवन संबंधी कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा संभव है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। सावधानी आवश्यक है।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। निवेशादि शुभ रहेंगे। उत्साह में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
शत्रु कोई बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं। वाहन व मशीनरी के कार्यों में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। समय पर किसी कार्य का भुगतान नहीं कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय साधारण रहेगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में सहकर्मी विशेषकर महिला वर्ग से लाभ होगा। विवेक से कार्य करें। सुख के साधन जुटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। किसी बात का विरोध हो सकता है। कष्ट व भय बने रहेंगे।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
राजमान व यश में वृद्धि होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा। सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काफी समय से लंबित कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 27 मार्च 2021 शनिवार संवत् 2077 मास फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 03:27 बजे तक रहेगी पश्चात् पूर्णिमा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:27 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:37 बजे होगा । पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 07:52 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि मे मध्य रात्रि पश्चात् 01:20 बजे तक भ्रमण करते हुए कन्या राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:26 से 10:59 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:07 से 12:54 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप स्वभाव में उग्रता और जिद्दीपन पर संयम रखे । शारीरिक मानसिक अस्वस्थता रहेगी । अधिक परिश्रम में कम सफलता से निराशा होगी । संतानों की चिंता रहेगी । पेट सम्बंधी बीमारियों से परेशान रहेंगे । यात्रा में अवरोध आएगा । सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी ।
वृषभ :~ आज आप हर कार्य दृढ़ आत्मविश्वास के साथ करके सफलता प्राप्त करेंगे । पैतृक संपत्ति से लाभ होगा । सरकार से अथवा उनके साथ के आर्थिक व्यवहार से लाभ होगा । विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे । कलाकारों को खेलकूद और कला के क्षेत्र मे प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा ।
मिथुन :~ आज आपके लिए नई योजनाओं को अमल में लाने के लिए शुभ दिन है । नौकरी वालों को उच्च पदाधिकारियों तथा सरकार से परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा । पड़ोसियों , भाई – बहनों तथा मित्र मंडल के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा । भाग्यवृद्धि होगी ।
कर्क :~ आज गलतफहमी और नकारात्मक व्यवहार आपमें ग्लानि का भाव रहेगा । स्वास्थ्य में आँख की तकलीफ होगी । पारिवारिक मनमुटाव होगा । काम में संतोष रहेगा । धन खर्च होगा । अनैतिक प्रवृत्तियों से बचे । विद्यार्थियों निर्धारित सफलता नहीं मिलेगी ।
सिंह :~ आज किसी भी काम में आत्मविश्वास के साथ त्वरित निर्णय लेंगे । पिता तथा बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा । सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । स्वभाव में क्रोध और व्यवहार में उग्रता रहेगी , जिसपर अंकुश रखें । सरदर्द तथा पेट सम्बंधी परेशानी रहेंगी ।
कन्या :~ आज आपके अहं के कारण किसी से तकरार हो सकती है । शारीरिक और मानसिक चिंता के साथ दिन बीतेगा । स्वभाव में उत्तेजना से काम बिगड़ सकता है । पारिवार और मित्रों से अनबन होगी । आकस्मिक खर्च होगा । कोर्ट – कचहरी और नौकरी वालों से बचें ।
तुला :~ आज का दिन शुभ और लाभदायक है । मित्रों से मेल – मुलाकात या पर्यटन होगा । परिवार में आनंद का माहौल रहेगा । पुत्र और पत्नी से सुख संतोष मिलेगा । नौकरी व्यवसाय में आयवृद्धि होगी । व्यापार का विकास करेंगे ।
वृश्चिक :~ आज आपको गृहस्थजीवन की सार्थकता समझ आएगी । घर में आनंद उल्लास का माहौल रहेगा । हर कार्य सरलता से होगा । व्यापारियों को अच्छे अवसर मिलेंगे और लाभ होगा । नौकरी वालों को प्रमोशन मिलसकता है । उच्च पदाधिकारियों तथा बुजुर्गों का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा । मानप्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।
धनु :~ आज आप स्वास्थ्य का ध्यान रखे । काम मे उत्साह नही रहेगा । चिंता से व्यग्र रहेंगे । व्यवसाय और नौकरी में परेशानी आएगी । जोखिमी विचार , व्यवहार या आयोजन करने से पहले विचार करे । कार्य में सफलता नही मिलेगी । विरोधी या उच्च अधिकारियों से विवाद न करे ।
मकर :~ आज आप नकारात्मक विचार हावी न होने दे । क्रोध को काबू में रखने से अनेक परेशानी से बच जाएँगे । भागीदारों से सम्बंध खराब होंगे । अचानक प्रवास हो सकता है । उनके पीछे खर्च करने पड़ेंगे । नए सम्बंध स्थापित करना हितकर नहीं है । खान – पान पर विशेष ध्यान रखें । अन्यथा स्वास्थ्य खराब होगा । प्रशासनिक कार्य में निपुणता दिखाई देगी । आकस्मिक धन लाभ होगा ।
कुंभ :~ आज आप का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा । आत्मविश्वास में वृद्धि होगी , जिससे कार्य सरलता से सफलता मिलेगी । स्वभाव में मौजीलापन स्फूर्तिमय रखेगा । सार्वजनिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी रुचिपूर्ण भोजन , वस्त्र और वाहन – सुख मिलेगा । भागीदारी से लाभ हो सकता है ।
मीन :~ आज आप दृढ़ता और आत्मविश्वास से कार्य सफलता से करेंगे । परिवार में सुख – शांति और आनंद का माहौल रहेगा । गुस्से मे व्यवहार में उग्रता न आए इसका ध्यान रखें । नौकरी में वर्चस्व रहेगा । प्रतिस्पर्धियों से विजय मिलेगी । स्वास्थ्य में सुधार होगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थता रहेगी ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।