आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्…………………….1942
मास………………………………चैत्र
पक्ष……………………………..कृष्ण
तिथी…………………………..तृतीया
दोप 02.09 पर्यंत पश्चात चतुर्थी
रवि…………………………उत्तरायण
सूर्योदय………..प्रातः 06.20.41 पर
सूर्यास्त………..संध्या 06.42.47 पर
सूर्य राशि………………………..मीन
चन्द्र राशि……………………….तुला
गुरु राशि……………………….मकर
नक्षत्र…………………………..स्वाति
प्रातः 09.41 पर्यंत पश्चात विशाखा
योग…………………………….हर्षण
प्रातः 09.55 पर्यंत पश्चात सिद्धि
करण……………………………विष्टि
दोप 02.09 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु…………………………….बसंत
दिन…………………………..बुधवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
31 मार्च सन 2021 ईस्वी ।
?‍? राहुकाल :-
दोपहर 12.30 से 02.02 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
मीन
05:33:43 07:04:32
मेष
07:04:32 08:45:35
वृषभ
08:45:35 10:44:13
मिथुन
10:44:13 12:57:54
कर्क
12:57:54 15:14:04
सिंह
15:14:04 17:25:53
कन्या
17:25:53 19:36:33
तुला
19:36:33 21:51:10
वृश्चिक
21:51:10 24:07:21
धनु
24:07:21 26:12:59
मकर
26:12:59 28:00:07
कुम्भ
28:00:07 29:33:43
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक……………………..4
? शुभ रंग……………………..हरा
⚜️ चौघडिया :-
प्रात: 07.54 से 09.26 तक अमृत
प्रात: 10.58 से 12.30 तक शुभ
दोप 03.33 से 05.05 तक चंचल
सायं 05.05 से 06.37 तक लाभ
रात्रि 08.05 से 09.33 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
|| ॐ गजेशाय नम: ||
? संस्कृत सुभाषितानि :-
खलः करोति दुर्वृत्तं नूनं फलति साधुषु ।
दशाननो हरेत् सीतां बन्धनं स्याद् महोदधेः ॥
अर्थात :
दुष्ट मानव खराब कार्य कारता है ओर उसका फ़ल अच्छे मानवको भुगतना पडता है । रावण सीता का हरण करता है ओर सागर को बंधना पडता है ।
? आरोग्यं :-
वजन कम करने के लिए 5 आसान योग  –
2. भुजंगासन –
भुजंगासन एक ऐसी योग मुद्रा है जो पेट के निचले हिस्से और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है। इसके अलावा यहा नितंबों को मजबूत करने और कूल्हों में फैट के संचय को कम करने में भी सहायता करता है। यह शरीर को लचीला बनाता है और कंधों को मजबूत करता है।
भुजंगासन करने की विधि –
इसके लिए चटाई पर पेट के बल लेट जाएं। हथेलियों को नीचे जमीन पर रखिये और मांसपेशियों को शिथिल करते हुए अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाइए। धीरे-धीरे सिर को व कन्धों को जमीन से ऊपर उठाइये तथा सिर को जितना पीछे की ओर ले जा सकें, ले जाइये। इस अवस्था में आप 10 सेकेंड तक बने रहिए और फिर रिलेक्स की मुद्रा में आ जाइए।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बनेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
स्वास्थ्य पर खर्च होगा। लापरवाही न करें। कार्य करते समय चोट लग सकती है। गृहिणियां विशेष ध्यान रखें। जल्दबाजी से बचें। अकारण विवाद हो सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। धनहानि की आशंका है। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी के इच्छुक लोगों को जीवनसाथी मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेशादि सोच-समझकर करें। बाहर लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। जीवन सुखमय गुजरेगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेंगे। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शैक्षणिक व शोध इत्यादि रचनात्मक कार्य के परिणाम सुखद मिलेंगे। किसी मांगलिक व आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। विवाद से बचें। क्रोध न करें। कोई बड़ा काम तथा लंबी यात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पुराने विवादों का समापन होगा। उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि होगी। व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। प्रमाद से बचें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। बेरोजगारी दूर होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आत्मसम्मान कम हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि के योग हैं। जोखिम न लें। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। आर्थिक परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
डूबी हुई रकम प्राप्ति की संभावना बनती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि संभव है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बुद्धि के कार्य करें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रुके काम पूरे होंगे। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। लंबी व्यावसायिक यात्रा की योजना बन सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में अमन-चैन रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। वाणी में हंसी-मजाक समय व स्थिति को देखकर करें। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। फालतू बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 31 मार्च 2021 बुधवार संवत् 2077 मास चैत्र कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 03:11 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:23 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:38 बजे होगा । स्वाति नक्षत्र प्रातः 09:44 बजे तक रहेगा पश्चात् विशाखा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा तुला राशि मे मध्य रात्रि पश्चात् 01:56 बजे तक भ्रमण करते हुए वृश्चिक राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:28 से 02:01 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–
आज कल्पादि तृतीया , भालचंद्र संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत , सूर्य रेवती नक्षत्र मे दोपहर 01:22 बजे से , बुध मीन राशि मे प्रवेश मध्य रात्रि 12:52 , भद्रा दोपहर 12:14 बजे तक रहेगा । चंद्रोदय रात्रि 09:35 बजे होगा , वित्तीय लेखावर्ष समाप्त ।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आयात निर्यात से जुड़े व्यापारियों को लाभ और सफलता मिलेगी । कोई खोई वस्तु वापस मिल सकती है । प्रिय व्यक्ति के साथ प्रेम का सुखद अनुभव रहेगा । प्रवास आर्थिक लाभ और वाहन सुख की संभावना है । वाद – विवाद से दूर रहे ।

वृषभ :~ आपको आज का दिन शुभफलदायक होगा । निर्धारित कार्य सफलता से होंगे । अधूरे कार्य पूरे होंगे । शारीरिक , मानसिक स्वस्थता अच्छी रहेगी । आर्थिक लाभ होगा । ननिहाल पक्ष से आनंदपूर्ण समाचार मिलेंगे । बीमारी में राहत होगी । नौकरी वालो को लाभ होगा । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा ।

मिथुन :~ आज संतानों और जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता होगी । वाद – विवाद या चर्चाओं के गहरे न उतरे । आत्म सम्मान को ठेस पहुँचेगी तथा स्त्री मित्रों द्वारा खर्च या नुकसान हो सकता है । पेट की बीमारियों से परेशान रहेंगे ।

कर्क :~ आज आप शारीरिक – मानसिक अस्वस्थ रहेंगे । छाती में दर्द या किसी विकार से परिवार में अशांति होगी । स्त्री से मनमुटाव और तकरार हो सकती है । सार्वजनिक मानहानि से दुःख होगा । समय से भोजन नहीं मिलेगा । अनिद्रा के शिकार होंगे । खर्च तथा अपयश हो सकता है ।

सिंह :~ आज आपको कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय का नशा दिलोदिमाग पर रहेगा , जिससे प्रसन्नता रहेगी । भाई – बहनों के साथ घर पर कोई आयोजन करेंगे । मित्रों , स्नेहीजनों के साथ यात्रा होगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आर्थिक लाभ , प्रियजनों की मुलाकात से खुशी होगी । शांत चित्त से नए कार्यों का आरंभ करेंगे ।

कन्या :~ परिवार में आज आनंद का वातावरण रहेगा । वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से लोकप्रियता बढेगी । आर्थिक लाभ की संभावना है । मिष्ठान्न भोजन मिलेगा । विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है । मौज – शौक के साधनों मे खर्च होगा । अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहे ।

तुला :~ आज आपको अपनी कला – कारीगरी को बाहर लाने के लिए सुनहरे अवसर न खोए । रचनात्मक और कलात्मक शक्ति अधिक निखरेगी । शारीरिक , मानसिक स्वस्थता अच्छी रहेगी । मनोरंजन में दोस्तों तथा परिवारजनों के साथ भाग लेंगे । आर्थिक लाभ होगा । सुंदर भोजन वस्त्र और वाहन सुख मिलेगा । प्रिय व्यक्ति से मुलाकात तथा कार्य सफलता है ।

वृश्चिक :~ आज आप मानसिक चिंता एवं शारीरिक कष्ट के कारण परेशान रहेंगे । दुर्घटना या शल्य चिकित्सा से बचे । किसी से गलतफहमी न हो इसका विशेष ध्यान रखे । स्वभाव में उग्रता रहेगी , इसलिए झगडे से दूर रहें । सम्बंधियो के साथ कोई कुप्रसंग हो सकता है । मानहानि या धनहानि की संभावना है । अदालती कार्यों से संभले । असंयमित व्यवहार परेशानी में डाल सकता है ।

धनु :~ आज आपके लिए आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि लाभदायक है । गृहस्थजीवन का आनंद प्राप्त होगा । प्रेम कि सुखद अनुभूति होगी । मित्रों के साथ कंही घूमने जा सकते हैं । जीवनसाथी की खोज करने वालों के लिए विवाह योग हैं । पुत्र और पत्नी से कुछ लाभ मिलेगा । आय वृद्धि तथा व्यापार में लाभ का दिन है ।

मकर :~ आप का दिन संघर्षमय रहेगा । आज के दिन आग , पानी या वाहन सम्बंधित दुर्घटना से सावधान रहें । व्यापार के कारण व्यग्रता होगी । व्यापार के लिए यात्रा से लाभ होगा । उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । नौकरी में पदोन्नति होगी । संतान के संबंध में संतोष होगा । गृहस्थजीवन आनंदपूर्वक बीतेगा । धन , मान , सम्मान मिलेगा । सगे संबंधी एवं मित्रो से लाभ होगा ।

कुंभ :~ आज काआपका दिन मिश्र फलदायक होगा । स्वास्थ्य नरम – गरम रहेगा । फिर भी मानसिक शांति रहेगी । कार्य मे उत्साह मंद होगा । अधिकारियों से संभलकर चले । खर्च अधिक होगा । आनंद – प्रमोद , घूमने – फिरने मे व्यय होगा । प्रवास एवं पर्यटन हो सकता है । विदेश से समाचार मिलेंगे । संतान की चिंता सताएगी । प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी गहन चर्चा में न उतरे ।

मीन :~ आप का दिन मध्यम फलदायक होगा । अधिक परिश्रम के कार्य टाले । मानसिक , शारीरिक परिश्रम अधिक होगा । आकस्मिक लाभ हो सकता हैं । व्यापरियों को पुरानी उगाही का धन मिल सकता है । स्वास्थ्य के विषय में संभाले । अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखे । अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखे । ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक विचारों का पालन करें।( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *