
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास……………………………..चैत्र
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी………………………….पंचमी
प्रातः 08.17 पर्यंत पश्चात षष्ठी
रवि………………………..उत्तरायण
सूर्योदय……….प्रातः 06.18.35 पर
सूर्यास्त……….संध्या 06.42.47 पर
सूर्य राशि………………………..मीन
चन्द्र राशि…………………….वृश्चिक
गुरु राशि……………………….मकर
नक्षत्र…………………………..ज्येष्ठा
रात्रि 03.39 पर्यंत पश्चात मूल
योग…………………………व्यतिपात
रात्रि 11.37 पर्यंत पश्चात वरिघ
करण…………………………..तैतिल
प्रातः 08.17 पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु……………………………..बसंत
दिन……………………………शुक्रवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
02 अप्रैल सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक…………………..1
? शुभ रंग……………आसमानी
अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.05 से 12.54 तक ।
?? राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 10.58 से 12.30 तक ।
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
? उदय लग्न मुहूर्त –
मीन
05:25:48 06:56:24
मेष
06:56:24 08:37:42
वृषभ
08:37:42 10:36:20
मिथुन
10:36:20 12:50:01
कर्क
12:50:01 15:06:11
सिंह
15:06:11 17:18:00
कन्या
17:18:00 19:28:40
तुला
19:28:40 21:43:17
वृश्चिक
21:43:17 23:59:27
धनु
23:59:27 26:05:06
मकर
26:05:06 27:52:14
कुम्भ
27:52:14 29:25:48
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.53 से 09.25 तक लाभ
प्रात: 09.25 से 10.57 तक अमृत
दोप. 12.29 से 02.01 तक शुभ
सायं 05.05 से 06.38 तक चंचल
रात्रि 09.33 से 11.01 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ शिवतराय नमः ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
मृगमीनसज्जनानां तृणजलसंतोषवृत्तीनाम् ।
लुब्धकधीवरपिशुनाः निष्कारणमेव वैरिणो जगति ॥
अर्थात :-
घास, पानी ओर संतोष से जीनेवाले हिरण, मछलियाँ सज्जन के अनुक्रम से पारधी, मच्छीमार ओर दुष्ट निष्कारण बैरी होते हैं ।
? आरोग्यं सलाह :-
वजन कम करने के लिए 5 आसान योग –
3. धनुरासन –
वजन घटाने के लिए धनुरासन योग बहुत ही उपयोगी है। यह लचीलापन और एकाग्रता का अभ्यास है जो वसा को बर्न करने और नितंबों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह रीढ़ की हड्डी में अधिक स्थिरता लाता है और पीठ दर्द को कम करता है।
3. धनुरासन करने की विधि –
धनुरासन को करने के लिए साफ जगह चटाई पर पेट के बल लेट जाइए और पैरो को पीछे से उठाइए। धीरे-धीरे घुटनों की एड़ियों को हाथों से पकड़कर पैरों को उपर की तरफ ले जाएं। इसके बाद जांघों को उपर की तरफ उठाने के साथ दोनों हाथों से दोनों पैरों को पीठ की तरफ खीचिए। यह दिखने में धनुष की मुद्रा में होनी चाहिए। इस अवस्था में आप कम से से कम 10 सेकेंड रह सकते हैं। धीरे-धीरे सांस को छोड़ते हुए वापस अपनी पहली स्थिति में आ जाइए। इसे आप 4 बार दोहरा सकते हैं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ?

।। शुभ रंगपंचमी ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 02 अप्रैल 2021 शुक्रवार संवत् 2077 मास चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि प्रातः 08:16 बजे तक रहेगी पश्चात् षष्ठी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:26 एवं सूर्यास्त सायं 06:46 बजे होगा । ज्येष्ठा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 03:44 बजे तक रहेगा पश्चात् मूल नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे मध्य रात्रि पश्चात् 03:44 बजे तक भ्रमण करते हुए धन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 11:01 से 12:33 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:08 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज भद्रा अगले दिन प्रातःकाल 05:59 बजे से , रंग पंचमी ।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आपका आज का दिन मध्यम फलदायक है । वाणी और व्यवहार में संयम रखे एवं रागद्वेष से दूर रहे । अपने हितशत्रुओं से संभलकर रहे । रहस्यमयी बातों में रुचि रहेगी तथा गूढ विद्याओं की ओर आकर्षण रहेगा । आज प्रवास टाले ।
वृषभ :~ आपका आज का दिन शुभफलदायक है । शारीरिक स्वस्थ रहेगें । मानसिक प्रसन्नता होगी । परिवार तथा निकट के लोगों के साथ अधिक समय बितेगा । सामाजिक जीवन में आप सफलता और यश मिलेगा । विदेश से या दूर से अच्छे समाचार मिल सकते हैं ।
मिथुन :~ आज आप का दिन बहुत अच्छा बीतेगा । खर्च होगा , लेकिन वह निरर्थक नही होगा । आर्थिक लाभ होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । क्रोध अधिक रहेगा । व्यर्थ उग्रता टालने का प्रयास करे , नहीं तो कार्य बिगड सकता है । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी ।
कर्क :~ आज का दिन आप थोडी सावधानी रखे । शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड सकता है । किसी भी नए कार्य के प्रारंभ नही करे । मानसिक अशांति और उद्वेग रहेगा । खिन्नता रहेगी । पेट दर्द , विशेषकर मंदाग्नि , अजीर्ण जैसी व्याधियों से परेशान रहेंगे । आकस्मिक खर्च होगा ।
सिंह :~ घर में वाद – विवाद का वातावरण रहेगा । परिवारिक घटना से आपके दिल को तकलीफ हो सकती है । शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य रहेगें । मन कुछ अधिक व्यग्र रहेगा । नकारात्मक विचार परेशान करेगें । पानी तथा स्त्रीयों से संभले । समयानुसार भोजन की व्यवस्था नहीं हो सकेगी । जमीन , जायदाद के कार्यों में सावधानी रखे ।
कन्या :~ आज आप किसी भी कार्य में बिना सोचे – समझे हिस्सा ले सकते हैं । साथियों के साथ समय बीतेगा । भावनात्मक सम्बंधों से नरम होंगें । प्रतिस्पर्धियों का सामना कर पाएँगे । गूढ तथा रहस्यमय आध्यात्मिक बातों में सिद्धि मिलेगी ।
तुला :~ आज आपका मन दुविधाओं में रहेगा । निर्णय न लेने के कारण नए कार्यों का प्रारंभ करना हितकर नहीं है । आज सम्बंधों में औपचारिकता रखे , नहीं तो मनमुटाव हो सकता है । व्यवहार में संभवतः जिद छोड दे । आर्थिक लाभ होगा । परिवारिक वाद – विवाद में न पडे ।
वृश्चिक :~ आपका आज का दिन साधारण ही बीतेगा । तन और मन की प्रसन्नता रहेगी तथा सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी । प्रियजनों से भेंट सफल रहेगी । शुभ समाचार मिलेगा । आनंददायक प्रवास हो सकता है ।
धनु :~ आज का दिन आपके लिए कुछ कष्टदायक होने से थोड़ा संभलकर रहे । परिवारिक मनमुटाव हो सकता है । स्वभाव में उग्रता तथा आवेश होने के कारण किसी से विवाद न हो इसका ध्यान रखे । स्वास्थ्य बिगड सकता है । वाणी एवं बर्ताव में संयम रखे । दुर्घटना से संभले । कुछ अधिक व्यय होगा । कोर्ट – कचहरी में सावधान रहे । व्यर्थ के कार्यों में शांति नष्ट हो सकती है ।
मकर :~ आज सामाजिक कार्यों से आपको लाभ होगा क्योंकि विविध क्षेत्रों से लाभ के योग हैं । मित्रों तथा सम्बंधियों की भेंट लाभदायी होगी । किसी वस्तु को खरीदने के लिए दिन शुभ है । शेयर – सट्टे में लाभ होगा । पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी ।
कुंभ :~ आज आप का दिन सानुकूल है । हर कार्य सरलतापूर्वक होंगे जिससे आप प्रसन्न रहेंगे । ऑफिस एवं व्यवसाय मे अनुकूल परिस्थिति रहेगी एवं बडी सफलता भी मिल सकती है । उच्च पदाधिकारीयों एवं बडे – बुजुर्गों के आशीर्वाद आज साथ रहेंगे , जिससे मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे ।
मीन :~ मन में व्याकुलता एवं अशांति के कारण आपके दिन की शुरुआत होगी । शारीरिक होगी । उच्च अधिकारीयों के साथ संभलकर कार्य करे । संतान की चिंता सताएगी । व्यर्थ ही खर्च होगा । प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद टाले । पेट की व्याधियों के योग हैं । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।