
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम्??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्………………………1942
मास………………………………..चैत्र
पक्ष……………………………….कृष्ण
तिथी………………………. …..सप्तमी
दुसरे दिन प्रातः 04.15 पर्यंत पश्चात अष्टमी
रवि……………………………उत्तरायण
सूर्योदय…………..प्रातः 06.17.26 पर
सूर्यास्त…………..संध्या 06.43.17 पर
सूर्य राशि…………………………..मीन
चन्द्र राशि…………………………..धनु
गुरु राशी………………………….मकर
नक्षत्र……………………………….मूल
रात्रि 02.34 पर्यंत पश्चात पूर्वाषाढ़ा
योग……………………………….वरिघ
रात्रि 08.56 पर्यंत पश्चात परिघ
करण………………………………विष्टि
संध्या 05.07 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु……………………………….बसंत
दिन…………………………….शनिवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
03 अप्रैल सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक……………………….1
? शुभ रंग………………………हरा
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.05 से 12.54 तक ।
?? राहुकाल :-
प्रात: 09.25 से 10.57 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त –
मीन
05:21:51 06:52:18
मेष
06:52:18 08:33:45
वृषभ
08:33:45 10:32:23
मिथुन
10:32:23 12:46:04
कर्क
12:46:04 15:02:15
सिंह
15:02:15 17:14:04
कन्या
17:14:04 19:24:43
तुला
19:24:43 21:39:21
वृश्चिक
21:39:21 23:55:31
धनु
23:55:31 26:01:09
मकर
26:01:09 27:48:17
कुम्भ
27:48:17 29:21:51
? दिशाशूल :-
पूर्व दिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.52 से 09.24 तक शुभ
दोप. 12.29 से 02.01 तक चर
दोप. 02.01 से 03.33 तक लाभ
दोप. 03.33 से 05.06 तक अमृत
संध्या 06.38 से 08.06 तक लाभ
रात्रि 09.33 से 11.01 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ काञ्चनाभाय नमः ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
अहो दुर्जनसंसर्गात् मानहानिः पदे पदे ।
पावको लोहसंगेन मुद्ररैरभिहन्यते ॥
अर्थात :-
दुर्जन के संसर्ग से कदम कदम पर हानि होती है । लोहे के संसर्ग से अग्नि को भी हथौडे से पीटना पडता है ।
? आरोग्यं सलाह :-
वजन कम करने के लिए 5 आसान योग –
5. वीरभद्रासन –
वीरभद्रासन वजन घटाने वाला योग है। साथ ही यह फेफड़ों की क्षमता को भी बढ़ाता है। इसका अभ्यास करके, आप अपने पेट की मांसपेशियों, अपने पैरों और अपने नितंबों को मजबूत कर सकते हैं।
वीरभद्रासन करने के विधि वीरभद्रासन करने के लिए पैरों को 3 फुट की दूरी पर फैला कर सीधे खड़े हो जाएं। अपने दाहिने पैर को दाएं साइड टर्न कीजिए और 90 डिग्री एंगल बनाइए। दोनों हाथों को कंधो तक ऊपर उठाएं, हथेलिया आसमान की तरफ खुले होने चाहिए।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाज न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
अज्ञात भय व चिंता रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 03 अप्रैल 2021 शनिवार संवत् 2077 मास चैत्र कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि प्रातः 10:21 बजे तक रहेगी पश्चात् सप्तमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:20 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:39 बजे होगा । मूल नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 02:38 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा षाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:23 से 10:54 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:02 से 12:52 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आप का दिन मिश्र फलदायक है । अस्वस्थता एवं व्यग्रता रहेगी । शारीरिक थकान और आलस्य एवं मन में अशांत रहेगा । क्रोध से कार्य बिगड सकते हैं । व्यवहार में न्यायपूर्णता लाए । निर्धारित कार्य करने के लिए प्रयासरत रहें ।
वृषभ :~ आप आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताएँ । नए कार्य का प्रारंभ न करें । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । खान – पान में विशेष ध्यान रखे । शारीरिक थकान और मानसिक व्याकुलता रहेगी । कार्यभार के कारण अधिक थकान रहेगी ।
मिथुन :~ आप का दिन आनंद – प्रमोद तथा भोग – विलास में बीतेगा । मित्रों के साथ मनोरंजक प्रवास हो सकता है । वाहन सुख मिलेगा । नए वस्त्रों की खरीदी होगी । तंदुरस्ती अच्छी रहेगी , सामाजिक सम्मान मिलेगा ।
कर्क :~ आज आप का दिन अच्छी तरह से बीतेगा । पारिवारिक शांति तथा आनंद का माहौल रहेगा एवं सुखमय प्रसंग बनेंगे । जो भी कार्य करेंगे उसमें यश प्राप्त होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । परिवारजनों के साथ हर्षोल्लास में समय बितेगा । नौकरी में लाभ होगा । शत्रुओं पर विजय होगी ।
सिंह :~ आपका आज का दिन आनंद से बीतेगा । अधिक कल्पनाशील बनेंगे । साहित्य – सृजन के तहत काव्य रचना कि प्रेरणा होगी । संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे । विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय है । मित्रो से मिलन होगा , स्त्री मित्रों से लाभ होगा । परोपकार का कार्य हो सकता है।
कन्या :~ आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है । स्फूर्ति का अभाव होगा । स्वजनों के साथ अनबन होगी । माता के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी । जमीन , मकान के दस्तावेजों को संभालकर रखे । स्त्री तथा पानी से हानि हो सकती है
। अपमान न हो इसका विशेष ध्यान रखे । धन नाहक खर्च होगा ।
तुला :~ आज आप का दिन शुभ फलदायक होगा । बंधुओं से अच्छे संबंध रहेंगे तथा उनके साथ पारिवारिक चर्चा होगी । धन लाभ के योग हैं । विदेश से अच्छे समाचार आएँगे । व्यावहारिक प्रसंग से यात्रा हो सकती हैं । नए कार्यो के आरंभ के लिए शुभ दिन है । शारीरिक व मानसिक स्वस्थ्य रहेंगें । पूँजी निवेशकों के लिए अच्छा दिन है । भाग्यवृद्घि होगी ।
वृश्चिक :~ आपके लिए आज साधारण लाभ का दिन है । व्यर्थ के खर्च पर अंकुश रखे । परिवारिक झगडे न हों इसका विशेष ध्यान रखे । पारिवारिक गलतफहमी को दूर करे । शारीरिक परेशानी से मन में ग्लानि रहेगी । नकारात्मक मानसिकता न रखें । अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें । विद्यार्थीयों को अवरोध आएँगे ।
धनु :~ आज आप धार्मिक प्रवास करेंगे । निर्धारित कार्य संपन्न कर सकेंगे । शारीरिक और मानसिक स्वस्थता अच्छी रहेगी , जिससे स्फूर्ति और प्रसन्न रहेंगे । परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेंगे । स्वजनो की मुलाकात मन प्रसन्न रहेगा । सामाजिक मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।
मकर :~ आज आपके कोर्ट – कचहरी से संबंधित कार्य आएँगे । व्यवसाय में विध्न आएंगे । स्नेहीजनो की प्रतिष्ठा में हानि होगी । शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक प्रसन्नता कम होगी । अकस्मात और आपरेशन से बचे । परिश्रम के अनुसार फल प्राप्त न होने पर निराशा होगी ।
कुंभ :~ आपका आज का दिन लाभदायक है । व्यवसाय मे लाभदायक दिन है । मित्रों के साथ भेंट से मन में प्रसन्नता रहेगी । उनके साथ प्रवास भी हो सकता है । नए कार्य का शुभारंभ लाभदायक रहेगा ।
मीन :~ आज आपका दिन शुभ फलदायक होगा । कार्यसफलता और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि से प्रसन्नता रहेगी । व्यापार में वृद्धि तथा सफलता मिलेगी । पिता तथा बड़े – बुजुर्गों से लाभ होगा । लक्ष्मी जी की कृपादृष्टि रहेगी । सरकार से लाभ होगा । मान – सम्मान तथा पदोन्नति मिलेगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।