आज का राशिफल एवं पञ्चांग

 ।। ? ।।
??जय श्री राम??
     ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्………………………1942
मास………………………………..चैत्र
पक्ष……………………………….कृष्ण
तिथी…………………………….अष्टमी
रात्रि 03.02 पर्यंत पश्चात नवमी
रवि…………………………..उत्तरायण
सूर्योदय………….प्रातः 06.16.34 पर
सूर्यास्त………….संध्या 06.43.37 पर
सूर्य राशि…………………………..मीन
चन्द्र राशि…………………………..धनु
गुरु राशि………………………….मकर
नक्षत्र………………………….पूर्वाषाढ़ा
रात्रि 02.01 पर्यंत पश्चात उत्तराषाढ़ा
योग……………………………….परिघ
संध्या 06.40 पर्यंत पश्चात शिव
करण…………………………….बालव
दोप 03.37 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु……………………………….बसंत
दिन……………………………..रविवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
04 अप्रैल सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक……………………..4
? शुभ रंग…………………….लाल
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.05 से 12.54 तक ।
?‍? राहुकाल :-
संध्या 05.07 से 06.39 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
मीन
05:17:54 06:48:11
मेष
06:48:11 08:29:49
वृषभ
08:29:49 10:28:26
मिथुन
10:28:26 12:42:08
कर्क
12:42:08 14:58:18
सिंह
14:58:18 17:10:07
कन्या
17:10:07 19:20:47
तुला
19:20:47 21:35:24
वृश्चिक
21:35:24 23:51:34
धनु
23:51:34 25:57:12
मकर
25:57:12 27:44:21
कुम्भ
27:44:21 29:17:54
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.51 से 09.24 तक चंचल
प्रात: 09.24 से 10.56 तक लाभ
प्रात: 10.56 से 12.29 तक अमृत
दोप. 02.01 से 03.33 तक शुभ
सायं 06.38 से 08.06 तक शुभ
संध्या 08.06 से 09.33 तक अमृत
रात्रि 09.33 से 11.01 तक चंचल ।
? आज का मंत्रः
॥ ॐ आदित्याय नम:॥
 संस्कृत सुभाषितानि :-
अहो खलुभुंजगस्य विपरीतो वधक्रमः ।
कर्णे लगति एकस्य प्राणैरन्यो विमुच्यते ॥
अर्थात :-
अरे ! दुष्ट मानव रुपी सर्प की वध करने की रीत हि अलग है; यह तो एक के कान को स्पर्श करें ओर जान दूसरे की जाए (याने कि एक के कान में कुछ कहे ओर नुकसान दुसरे को हो) !
? आरोग्यं सलाह :-
अजवाइन की पत्ती के फायदे –
1. इम्यून सिस्टम को करे मजबूत –
आजवाइन की पत्तियों को अपने आहार में शामिल करते हैं तो इससे आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ावा मिल सकता है। विभिन्न अध्ययनों से पता चला है कि आजवाइन की पत्तियों में सेब की तुलना में 42 गुना अधिक एंटीऑक्सीडेंट गुण होता हैं, क्योंकि यह विटामिन ए और विटामिन सी में समृद्ध है। जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, आजवाइन की पत्तियां फल, जामुन, अनाज जैसे कई अन्य खाद्य पदार्थ की तुलना में एंटीऑक्सिडेंट का एक बेहतर स्रोत हो सकता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। दूर यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेचैनी रहेगी। धनार्जन सुगम होगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाव रह सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं। घर-बाहर असहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है। विवाद न करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। काम का विरोध होगा। तनाव रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। राज्य के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों से संबंध सुधरेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। प्रमाद न करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 04 अप्रैल 2021 रविवार संवत् 2077 मास चैत्र कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि प्रातः 09:02 बजे तक रहेगी पश्चात् अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:19 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:40 बजे होगा । पूर्वा षाढा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 03:04 बजे तक रहेगी पश्चात् उत्तरा षाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल सायं 05:10 से 06:40 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:53 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।
                   ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे , परंतु जो प्रयत्न कर रहे हैं वे गलत दिशा में हों , ऐसा हो सकता है । धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर जाएंगे । तीर्थयात्रा का योग है । गुस्से पर काबू रखे । क्रोध से नौकरी – धंधे मे या घर में मनमुटाव हो सकता है ।
          वृषभ :~ आज आपके हाथ के कार्य समय पर न होने से हताशा होगी । कार्य सफलता में विलंब होगा । खान – पान से स्वास्थ्य खराब होगा । नए कार्य के लिए उचित समय नहीं है । यात्रा में विघ्न आएँगे । आफिस में या व्यवसाय में अत्यधिक कार्यभार से थकान होगी ।
         मिथुन :~ आज आप  आरामदायक और प्रसन्नतापूर्वक दिन  व्यतीत करेंगे । नए कपड़े , गहने और वाहन की खरीद सकते है । मन में आनंद रहेगा । विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ आकर्षित होंगे । सार्वजनिक जीवन में सम्मान मिलेगा और लोकप्रिय बनेंगे । व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा ।
          कर्क :~ आज आप चिंता रहित और खुश रहेंगे । पारिवार मे विशेष समय देंगे और उनके साथ समय व्यतीत करेंगे । कार्य में सफलता और यश मिलेगा । नौकरी वालों को नौकरी में लाभ होगा । साथी कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल जाएगी ।
          सिंह :~ आज आप तन – मन से स्वस्थ रहेंगे । आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप प्रदान कर सकेगी । साहित्य लेखन रुची रहेगी । प्रिय व्यक्ति से मुलाकात सुखद रहेगी । संतानों की प्रगति का समाचार मिलेगा । विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है । साथ ही कोई पुण्यकार्य होगा । आध्यात्मिक वृत्ति बढ़ेगी ।
          कन्या :~ आज आप थोड़ी प्रतिकूलताओं के साथ तैयार रहे । स्वास्थ्य नरम रहेगा । मानसिक चिंता रहेगी । माता से सम्बंधों में तनाव होगा  अथवा उनका स्वास्थ्य खराब होगा । स्वजनों से उग्र वाद – विवाद से मनमुटाव रहेगा । स्वाभिमान भंग न हो उसका ध्यान रखे । थकान , वाहन आदि के क्रय – विक्रय के लिए समय अनुकूल नहीं है । पानी से भय रहेगा ।
          तुला :~ आज नए कार्य करने के लिए अनुकूल दिन है । भाग्यवृद्धि और धनलाभ हो सकता हैं । पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य हेतु बाहर जाना पड़ेगा । धार्मिक प्रवास सफल होगा । विदेश से शुभ समाचार मिलेगा । भाई – बहनों से सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे । आप तन – मन से भी स्वस्थ्य रहेंगे ।
          वृश्चिक :~ परिवार में सुख – शांति रहेगी । सगे – सम्बंधियों और मित्रों का आगमन होगा । मिष्ठान्न भोजन मिलेगा । धार्मिक कार्यों मे खर्च होगा । अलंकारों तथा सुगंधित पदार्थों की खरीदारी होगी । वाणी के प्रभाव से लोगों को मोहित करेंगे । धन लाभ होगा । कौटुंबिक प्रश्नों का सुखद हल आएगा । विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी ।
          धनु :~ संतानों का सुख और स्वास्थ्य में सुधार एवं पढ़ाई में सफलता के लिए उत्तम समय है । विदेश व्यापार से लाभ होगा । धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे । स्नेहीजनों और मित्रों का मिलन होगा । आर्थिक लाभ होगा । जीवनसाथी से सुख और आनंद मिलेगा । समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी । सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
          मकर :~ आज आपको स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी । मन उचाट रहेगा । व्यवसाय में बाहरी का हस्तक्षेप बढ़ेगा । धार्मिक कार्यों मे खर्च होगा । आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी । शत्रुओं द्वारा परेशान किये जाएँगे । बाई आँख में तकलीफ और कर्ज होगा । स्त्री तथा संतानों की चिंता रहेगी । दुर्घटना से बचे ।
          कुंभ :~ आज आपके लिए मांगलिक कार्य और नए कार्यों के लिए बहुत शुभ दिन है । पत्नी और संतानों का शुभ समाचार मिलेगा । गृहस्थजीवन और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष होगा । मित्र तथा बुजुर्गवर्ग से तथा नौकरी – धंधा में बहुविध लाभ होगा । आय के साधनों में वृद्धि होगी ।
          मीन :~ आज आपके हर कार्य सफलतापूर्वक होंगे । नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति और वृद्धि होगी । व्यापारियों के रुके हुए पैसे मिलेंगे । पिता तथा बुजुर्गवर्ग से लाभ होगा । आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद रहेगा । सरकार से लाभ । सार्वजनिक मान – सम्मान में वृद्धि और गृहस्थजीवन में सुख-शांति रहेगी ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *