आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?सोमवार, ५ अप्रैल २०२१?

सूर्योदय: ? ०६:११
सूर्यास्त: ? ०६:४०
चन्द्रोदय: ? २६:४८
चन्द्रास्त: ?१२:१८
अयन ? उत्तराणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ? बसन्त
शक सम्वत: ? १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: ? २०७७ (प्रमादी)
मास ? चैत्र
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? नवमी (२६:१८ तक)
नक्षत्र ? उत्तराषाढा (२६:०५ तक)
योग ? शिव (१६:५४ तक)
प्रथम करण ? तैतिल (१४:३५ तक)
द्वितीय करण ? गर (२६:१८ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मीन
चंद्र ? मकर (०८:०१ से)
मंगल ? वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? कुम्भ (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मीन (अस्त, पूर्व, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५४ से १२:४५
अमृत काल ? १९:४१ से २१:१७
सर्वार्थसिद्धि योग ? २६:०५ से ३०:००
विजय मुहूर्त ? १४:२६ से १५:१६
गोधूलि मुहूर्त ? १८:२५ से १८:४९
निशिता मुहूर्त ? २३:५६ से २४:४२
राहुकाल ? ०७:३६ से ०९:११
राहुवास ? उत्तर-पश्चिम
यमगण्ड ? १०:४५ से १२:२०
होमाहुति ? राहु
दिशाशूल ? पूर्व
अग्निवास ? पृथ्वी
चन्द्रवास ? पूर्व (दक्षिण ०८:०३ से)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
गुरु कुम्भ राशि में २४:२५ से आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २६:०५ तक जन्मे शिशुओ का नाम
उत्तराषाढ़ नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (भे, भो, ज, जी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम श्रवण नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (खी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मीन २९:०६ से ०६:२९
मेष – ०६:२९ से ०८:०३
वृषभ – ०८:०३ से ०९:५८
मिथुन – ०९:५८ से १२:१३
कर्क – १२:१३ से १४:३४
सिंह – १४:३४ से १६:५३
कन्या – १६:५३ से १९:११
तुला – १९:११ से २१:३२
वृश्चिक – २१:३२ से २३:५१
धनु – २३:५१ से २५:५५
मकर – २५:५५ से २७:३६
कुम्भ – २७:३६ से २९:०२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:०१ से ०६:२९
शुभ मुहूर्त – ०६:२९ से ०८:०३
रज पञ्चक – ०८:०३ से ०९:५८
शुभ मुहूर्त – ०९:५८ से १२:१३
चोर पञ्चक – १२:१३ से १४:३४
शुभ मुहूर्त – १४:३४ से १६:५३
रोग पञ्चक – १६:५३ से १९:११
शुभ मुहूर्त – १९:११ से २१:३२
मृत्यु पञ्चक – २१:३२ से २३:५१
अग्नि पञ्चक – २३:५१ से २५:५५
शुभ मुहूर्त – २५:५५ से २६:०५
रज पञ्चक – २६:०५ से २६:१८
शुभ मुहूर्त – २६:१८ से २७:३६
चोर पञ्चक – २७:३६ से २९:०२
शुभ मुहूर्त – २९:०२ से ३०:००
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। आज एक समय मे मन दो कार्यो में भटकने के कारण मनचाही सफलता नही मिल पाएगी। विपरीत लिंगीय आकर्षण भी अधिक रहेगा जिसके चलते किसी की अनुचित मांग पूरा करने में संकोच नही करेंगे लेकिन याद रहे बाद में यह आत्मग्लानि का कारण भी बनेगा। मध्यान बाद कार्य व्यवसाय से लाभ की आशा जागेगी परन्तु मेहनत इसकी तुलना में कम रहने के कारण बाद में ले देकर काम निकालना पड़ेगा। व्यर्थ समय खराब करते वक्त ध्यान रहे आज कीगई मेहनत आने वाले दिनों में जीवन की दिशा बदल सकती है। पारिवारिक जन को गुमराह करने का प्रयास करेंगे यह बाद में कलह का कारण बनेगा। सेहत में छोटे मोटे विकार लगे रहेंगे।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन मन कार्य में आ रही बाधा के कारण अशान्त रहेगा। शारीरिक सामर्थ्य भी आज कम ही रहेगा फिर भी जबरदस्ती करेंगे। व्यवसायी वर्ग अधूरे कार्य पर ज्यादा ध्यान दें आज धन पाने का यही एक साधन है। मध्यान तक स्थिति अनियंत्रित रहेगी चाह कर भी मन के अनुसार काम नही कर पाएंगे लेकिन दोपहर बाद थोड़ा बदलाव आने लगेगा किसी की सहायता मिलने पर जटिल कार्य आसानी से पूर्ण कर लेंगे। पूर्व में किये गलत आचरण का आज भुगतान भी करना पड़ेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ा पन रहेगा अकारण ही परिजन अथवा सहकर्मियों पर क्रोध करेंगे आस-पड़ोसी आपके प्रति सांत्वना रखेंगे लेकिन आपका व्यवहार विपरीत ही रहेगा। लोभ से दूर रहें।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिनचार्य संघर्ष वाली रहेगी। दिन के आरम्भ से ही मन किस अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रहेगा हानि की सम्भवना के कारण बड़ा कार्य करने से डरेंगे लेकिन दैनिक कार्य थोड़े विलम्ब से पूर्ण हो जाएंगे। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर टूट-फुट अथवा अन्य कारणों से हानि होने का भय है। आर्थिक मामले अधूरे रहने के कारण धन संबंधित समस्या भी रहेगी खर्च चलाना भी आज भारी पड़ेगा। किसी से लिये उधार अतिशीघ्र वापस करने का प्रयास करें। परिजन आपकी मनोदशा को जानते हुए भी अनदेखा करेंगे मित्र परिचित केवल औपचारिक व्यवहार रखेंगे। दिन भर मानसिक बोझ बना रहेगा। संध्या बाद से थोड़ी राहत मिलने लगेगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिये अनुकूल बना हुआ है जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उसमे अन्य लोगो की तुलना में शीघ्र सफलता मिल सकती है। लेकिन व्यवहारिकता की कमी अथवा स्वार्थी वृति कुछ अभाव भी बनाएगी। कार्य क्षेत्र पर धन को लेकर आज किसी भी प्रकार का समझौता नही करेंगे लेकिन अपना काम बनाने के लिये आवश्यकता से अधिक धन लुटाएंगे। पुराने कार्य मे विलम्ब होने पर कहासुनी होगी लेकिन धन की आमद हो जाने के बाद इनको भूल जाएंगे। सहकर्मी अथवा परिजन आपसे कोई अनैतिक मांग करेंगे जिस पूर्ण करने में खासी परेशानी आएगी। घर का वातावरण छोटी मोटी उलझनों को छोड़ ठीक ही रहेगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन सुख शांति में वृद्धि होगी लेकिन शरीर मे कोई नया विकार भी बनेगा। आज आप की कार्य गति थोड़ी धीमी रहेगी कोई भी कार्य एकदम सर पर आने पर ही करेंगे फिर भी अन्य लोगो की तुलना में जल्दी और अधिक सफाई रहेगी। मध्यान के बाद स्वभाव में तेजी आएगी कार्य-व्यवसाय से लाभ आशाजनक रहेगा फिर भी सन्तोष नही होगा अधिक पाने की लालसा परेशानी में डालेंगी धर्य से काम लें। नौकरी वाले लोग महत्त्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होने पर प्रसन्न रहेंगे अधिकारी वर्ग से काम निकालने के लिये आज दिन उपयुक्त है। व्यवसायी वर्ग धन का निवेश करने से बचे आने वाले समय मे व्यवधान आएंगे। सेहत भी संध्या बाद प्रतिकूल होने लगेगी।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपको लाभ की सम्भावना दिन के आरंभ से ही रहेगी कुछ शुभ प्रसंग घटने पर मानसिक रूप से निश्चिन्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अन्य दिनों की तुलना में कम मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। नौकरी वाले लोग अतिरिक्त आय बनाने के लिये जोड़ तोड़ करेंगे इसमें सफलता मिलेगी लेकिन विलंब से। आर्थिक रूप से दिन मध्यान तक उदासीन रहने के कारण अधीरता आएगी जल्दबाजी से बचें धन लाभ विलंब से सही लेकिन होगा जरूर। व्यापार में विस्तार कर सकते है लेकिन नया व्यवसाय आरम्भ करने के लिये एक दिन और प्रतीक्षा करें। पारिवारिक सदस्य आपके निर्णय की प्रतीक्षा में रहेंगे किसी को निराश नही करेंगे। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। सेहत में आपकी गलती से शिथिलता आएगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज बचते बचते कलह होने की संभावना है स्वभाव में नरमी रखना अत्यंत आवश्यक है। आप जल्दी से किसी विवाद में नही पड़ेंगे लेकिन वातावरण ही ऐसा बनेगा ना चाहकर भी क्रोध आयेगा। आर्थिक कारणों से घर एवं कार्य क्षेत्र पर खींच तान होगी। भाई बंधुओ से किसी पुराने विवाद को लेकर तीखी झड़प होने की संभावना है बेतुकी बयानबाजी से बचें अन्यथा स्थिति अनियंत्रित हो सकती है। नई सरकारी उलझने भी बनने के आसार है अनैतिक गतिविधियोंसे स्वयं को दूर रखें। महिला वर्ग भी आज आवश्यकता पड़ने पर ही अपना विचार रखें अन्यथा मान हानि हो सकती हैं। आज धन लाभ की आशा कम ही रखें बस खर्च ही निकाल पाएंगे। सेहत में सुधार आएगा पर अपनी ही गलती से समस्या दोबारा हो सकती है। अति आवश्यक कार्यो के लिये संध्या का इंतजार करें।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज भी दिन आपके पक्ष में रहेगा लेकिन आज आपके अंदर समझ की कमी भी रहेगी सही की जगह गलत बातो का समर्थन करना घर अथवा बाहर वैचारिक मतभेद बनाएगा। कार्य व्यवसाय एवं दैनिक कार्यो में आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा परन्तु इसका परिणाम सकारत्मक ही रहेगा। आज आपको सहयोग भी बिन मांगे मिल जायेगा अपने कार्य समय से पूर्ण कर लेंगे लेकिन अन्य लोगो की सहायता करने में टालमटोल करेंगे घरेलू कार्य की अनदेखी करने पर ताने सुनने को मिलेंगे। धन की आमाद निश्चित होगी सामाजिक व्यवहार इसके कम या अधिक होने में महत्त्वपूर्ण रहेगा। सेहत आज ठीक ही रहेगी फिर भी खाना समय पर खाये।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप कुछ अभाव का अनुभव करेंगे फिर भी परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढाल लेना ही बेहतर समझेंगे। आज आप अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे लेकिन मन की इच्छाओं को मारना आंतरिक दुख का कारण बनेगा। आज परोपकार और आध्यात्म की भावना रहने से अपने कार्य छोड़ औरो की सहायता को तत्पर रहेंगे इसके पीछे कुछ स्वार्थ भी अवश्य रहेगा। कार्य क्षेत्र से लाभ की आशा अन्य दिनों की तुलना में कम रहेगी दिनचार्य को भी उसी अनुसार रखेंगे। संध्या के आस पास थोड़ा बहुत धन मिलने से संतोष होगा लेकिन परिजन आपसे असंतुष्ट ही रहेंगे। सेहत आज लगभग ठीक ही रहेगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन से आप कुछ अधिक आशा लगाए रहेंगे दिन के मध्यान तक दिनचार्य सुव्यवस्थित रहेगी लेकिन मध्यान बाद से स्वभाव में लापरवाही आने के कारण अव्यवस्था बढ़ेगी। धन लाभ आज किसी ना किसी रूप में अवश्य होगा परन्तु आशानुकूल ना होने पर मन उदास भी रहेगा। आपका मनमौजी व्यवहार स्नेहीजन से संबंध में कड़वाहट लायेगा। किसी से किया वादा अंत समय मे तोड़ने पर कलह की स्थिति बनेगी। धर्म कर्म में आस्था तो रहेगी लेकिन पूजा पाठ केवल औपचारिकता पूर्ति के लिये ही करेंगे। कार्य व्यवसाय की गति सामान्य रहेगी परन्तु मन की चंचलता उचित लाभ से दूर रखेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा मौज शौक पर बिना विचारे खर्च करेंगे।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा। दिन का पहला भाग नासमझी के कारण व्यर्थ खराब होगा। परिजनो से बिना कारण के ही फटकार सुननी पड़ेगी स्वभाव में उद्दंडता तो रहेगी परन्तु स्थिति को भांप विरोध नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी आज मानसिक दबाव में कार्य करना पड़ेगा जो निर्णय सही लग रहे होंगे वह अंत समय मे गलत सिद्ध होंगे धन संबंधित व्यवहार आज देख भाल कर ही करें विवाद होने की आशंका है। कार्य क्षेत्र पर भी गरमा गरमी का माहौल बनेगा जिसका सीधा असर काम पर पड़ेगा धन लाभ में कमी आने से भी परेशान रहेंगे। संध्या का समय घर मे मौन रहकर बिताये धैर्य खोने पर विवाद बढ़ सकता है।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन वैसे तो आपके लिये कुछ ना कुछ लाभ ही देगा लेकिन आज आपके द्वारा कोई ऐसा काम हो सकता है जिसका पछतावा लंबे समय तक रहेगा। दिन के पहले भाग से लेकर दोपहर बाद तक भागदौड़ व्यर्थ लगेगी फिर भी व्यवहार पूर्ति के लिये करनी पड़ेगी इसके बाद का समय आकस्मिक लाभ दिलाएगा लेकिन ध्यान रहे यहाँ लापरवाही करने पर लाभ हानि में भी बदल सकता है। धन लाभ मेहनत की।तुलना में कम फिर भी संतोषजनक हो ही जायेगा। कार्य क्षेत्र पर विस्तार करने के अवसर मिलेंगे धन निवेश से ना डरें भविष्य में दुगुना होकर मिलेगा। घर मे संध्या तक स्थिति सामान्य रहेगी इसके बाद कोई हानिकर समाचार मिल सकता है। सेहत में भी गिरावट दर्ज होगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️। ?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 05 अप्रैल 2021 सोमवार संवत् 2077 मास चैत्र कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 02:19 बजे तक रहेगी पश्चात् दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:18 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:40 बजे होगा । उत्तरा षाढा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 02:05 बजे तक रहेगा पश्चात् श्रवण नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धन राशि मे प्रातः 08:02 बजे तक भ्रमण करते हुए मकर राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:52 से 09:25 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:55 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप हानिकर विचार , व्यवहार और आयोजन से दूर रहें नहीं तो शारीरिक आलस्य एवं व्याकुलता बढ़ेगी । स्वास्थ्य कुछ नरम – गरम रहेगा । प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद – विवाद टाले । मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार आएगा । आर्थिक योजनाओं को ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे । व्यापार के सम्बंध में बाहर जाना हो सकता है ।

वृषभ :~ आज आप सरकार विरोधी कार्य एवं प्रवृत्तियों से दूर रहे । नए कार्य प्रारंभ न करें । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । मन कुछ व्यग्र रहेगा । वाणी और व्यवहार एक रखने पर ध्यान दे । व्यवसाय में परेशानी आ सकती है । भाग्य का साथ नहीं मिलेगा । उपरी वर्ग से संभलकर चले । संतानों की चिंता रहेगी ।

मिथुन :~ आपका आजका दिन सुख – शांतिपूर्वक बितेगा । दैनिक कार्यों में फंसे न रहे । मन को प्रसन्न और हलका करने के लिए मनोरंजन का सहारा लेंगे । मध्याहन के बाद मन चिंताग्रस्त रहेगा । संवेदनशीलता बढेगी । क्रोध पर संयम बरते । स्वास्थ्य को संभाले ।

कर्क :~ आज बहुत बडा आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है । व्यावसायिकों के लिए लाभदायक है । कार्य की सफलता से पदोन्नति और यश प्राप्त होगा । व्यापार में भागीदारों के साथ लाभदायक विचार – विमर्श होगा ।

सिंह :~ साहित्य – कला के प्रति आज आप में रुचि रहेगी । पेट सम्बंधित व्याधियों से शरीर अस्वस्थता रह सकती है । मध्याहन पश्चात् आर्थिक संकट दूर हो जाएगा । घर का वातावरण आनंदमय रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । व्यावसायिकों को लाभ होगा ।

कन्या :~ आज स्वजनों पर आपत्तिजनक प्रसंग आ सकता हैं । धनहानि हो सकती हैं । पानी से संभलकर चले । यात्रा – प्रवास न करें । संतानों के अभ्यास और उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । क्रोध पर संयम बरते तथा आसपास में यहां – वहां की बौद्धिक चर्चा से दूर रहे ।

तुला :~ आपके लिए आज नए कार्य के लिए अनुकूल है । आध्यात्मिक विषय तथा गूढ रहस्यों की और आकर्षण रहेगा । परंतु मध्याहन के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता का अभाव रहेगा । घर में कलेश का वातावरण रहेगा । सबके सामने सन्मानभंग न हो इसका ध्यान रखे ।

वृश्चिक :~ आज आपको परिवारजनों के साथ भ्रांति या मनदुख हो सकता हैं । वाणी पर संयम रखे । कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी । मन में दुविधा रहेगी । कार्यभार अधिक रहेगा । परंतु मध्याहन के बाद मन से ग्लानि दूर होकर आनंद या प्रसन्नता रहेगी । प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे । भाग्यवृद्धि होगी ।

धनु :~ आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है । मध्याहन के बाद परिवारजनों मे शंका हो सकती है । कार्य का अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा होगी । मन किसी एक निश्चित निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेगा ।

मकर :~ आज आप कोर्ट – कचहरी में साक्षी न बने । मन की व्यग्रता से शारीरिक स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न पडे । वाणी और व्यवहार पर संयम बरते । अकस्मात न हो इसलिए वाहन संभालकर चलाएँ । मध्याहन के पश्चात स्वास्थ्य में सुधार होगा । मन में प्रसन्नता रहेगी । परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा ।

कुंभ :~ आज सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे । अपरिचितों के लिए परिणाम के योग हैं । परिवार में मनदुःख से घर का वातावरण दूषित होगा । खर्च अधिक होगा । अदालती कार्यों से संभलकर चले । स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहेगा इसलिए व्यवहार ध्यान रखे ।

मीन :~ आज आपको व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा । पदोन्नति के योग हैं । परिवार में सुख- शांति रहेगी । पिता तथा बडों से लाभ मिलेगा साथ – साथ आर्थिक , सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से भी लाभदायक दिन है ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *