
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?मंगलवार, ६ अप्रैल २०२१?
सूर्योदय: ? ०६:०९
सूर्यास्त: ? ०६:४१
चन्द्रोदय: ? २७:३१
चन्द्रास्त: ?१३:२०
अयन ? उत्तराणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ? बसन्त
शक सम्वत: ? १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: ? २०७७ (प्रमादी)
मास ? चैत्र
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? दशमी (२६:०९ तक)
नक्षत्र ? श्रवण (२६:३५ तक)
योग ? सिद्ध (१५:३० तक)
प्रथम करण ? वणिज (१४:१० तक)
द्वितीय करण ? विष्टि (२६:०९ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मीन
चंद्र ? मकर
मंगल ? वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? कुम्भ (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मीन (अस्त, पूर्व, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५४ से १२:४५
अमृत काल ? १५:५८ से १७:३६
विजय मुहूर्त ? १४:२६ से १५:१६
गोधूलि मुहूर्त ? १८:२६ से १८:५०
निशिता मुहूर्त ? २३:५६ से २४:४१
राहुकाल ? १५:२९ से १७:०४
राहुवास ? पश्चिम
यमगण्ड ? ०९:१० से १०:४५
होमाहुति ? राहु
दिशाशूल ? उत्तर
अग्निवास ? आकाश
भद्रावास ? पाताल (१४:१० से २६:०९)
चन्द्रवास ? दक्षिण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पूर्व-उत्तर(दलिया अथवा धनिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
श्री दशामाता व्रत, बुध पूर्व में अस्त ०७:३६ पर आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २६:३५ तक जन्मे शिशुओ का नाम
श्रवण नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (खी, खू, खे, खो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम धनिष्ठा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (ग) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मीन २९:०२ से ०६:२५
मेष – ०६:२५ से ०७:५९
वृषभ – ०७:५९ से ०९:५४
मिथुन – ०९:५४ से १२:०९
कर्क – १२:०९ से १४:३०
सिंह – १४:३० से १६:४९
कन्या – १६:४९ से १९:०७
तुला – १९:०७ से २१:२८
वृश्चिक – २१:२८ से २३:४७
धनु – २३:४७ से २५:५१
मकर – २५:५१ से २७:३२
कुम्भ – २७:३२ से २८:५८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०६:०० से ०६:२५
चोर पञ्चक – ०६:२५ से ०७:५९
शुभ मुहूर्त – ०७:५९ से ०९:५४
रोग पञ्चक – ०९:५४ से १२:०९
शुभ मुहूर्त – १२:०९ से १४:३०
मृत्यु पञ्चक – १४:३० से १६:४९
अग्नि पञ्चक – १६:४९ से १९:०७
शुभ मुहूर्त – १९:०७ से २१:२८
रज पञ्चक – २१:२८ से २३:४७
शुभ मुहूर्त – २३:४७ से २५:५१
चोर पञ्चक – २५:५१ से २६:०९
शुभ मुहूर्त – २६:०९ से २६:३५
रोग पञ्चक – २६:३५ से २७:३२
शुभ मुहूर्त – २७:३२ से २८:५८
मृत्यु पञ्चक – २८:५८ से २९:५९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिये सफलता दयाक तो रहेगा लेकिन आज आप अपनी ही किसी गलती से परेशानी को न्योता देंगे। दिन के आरंभ में जिस भी कार्य की रूप रेखा बनाएंगे मध्यान बाद तक ले देकर उसे पूरा कर ही लेंगे। व्यवसाय में जटिल समस्याए किसी वरिष्ठ व्यक्ति के परामर्श से सुलझेंगी। धन की आमद निश्चित होगी इसमे थोड़ा विलंब होने पर निराश ना हो। माता अथवा चल संपत्ति संबंधित सुखों में कमी देखने को मिलेगी। शत्रु पक्ष से कहासुनी भी हो सकती है मामला गंभीर होने की जगह तुरंत शांत भी हो जाएगा। परिवार में भाई बहनों को छोड़ अन्य सभी से विचार मेल नही खाएंगे। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आरम्भ से ही सेहत में उतार चढ़ाव लगा रहेगा इस वजह से दिनचर्या भी अस्त व्यस्त रहेगी। आप आज जहां भी जाएंगे या उठ बैठ करेंगे वही आलस्य प्रमाद फैलाएंगे। कार्य व्यवसाय को लेकर गंभीर तो रहेंगे लेकिन आर्थिक कमी के चलते विचार सिरे नही चढ़ पाएंगे। नौकरी पेशा जातक सब सुविधा मिलने पर भी प्रतिष्ठा की चाह ने अथवा अन्य किसी न किसी कारण से परेशान ही रहेंगे। व्यवसायी वर्ग को धन लाभ जुगाड़ करने पर अवश्य होगा लेकिन धन को रोक नही पाएंगे अनर्गल कार्यो में खर्च हो जाएगा। परिवार में किसी पुराने आपसी विवाद अथवा शत्रु पक्ष के कारण बेचैनी का वातावरण रहेगा। कल दे परिस्थिति बदलने लगेगी महत्त्वपूर्ण निर्णय आज ना लें।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप जिस भी कार्य को करने का मन बनायेगे उसी में भ्रम की स्थित रहेगी कार्य आरंभ होने के बाद भी कोई ना कोई टांग अढायेगा लेकिन जिस भी कार्य को करें एकाग्र होकर लगे रहे विजय अवश्य मिलेगी। कार्य व्यवसाय की मध्यान तक धीमी रहेगी धन लाभ को लेकर चिंतित रहेंगे मध्यान बाद अकस्मात लाभ के सौदे मिलने से धन की आमद निश्चित होगी लेकिन तुरंत नही होगा जबरदस्ती भी ना करें अन्यथा हाथ आया भी निकल सकता है। गृहस्थ का वातावरण ठीक ठाक ही रहेगा लेकिन घरेलू सुख सुविधा संघर्ष के बाद ही जुटा पाएंगे। शत्रु पक्ष अथवा प्रतिस्पर्धियों के प्रति ढुलमुल रवैया आगे हानि का कारण बन सकता है इसका ध्यान रहे। पिता की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते है।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आशानुकूल रहेगा धन का खर्च विशेष रहेगा फिर भी सुख सुविधाओं में कुछ ना कुछ वृद्धि ही होगी। काम धन्धा आज ज्यादा बेहतर तो नही चलेगा फिर भी दैनिक खर्च आसानी से निकल जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर नौकरी वालो के लिये कोई नई मुसीबत बढ़ने से मानसिक तनाव में रहेंगे। घर के सदस्यों का व्यवहार स्वार्थ सिद्धि से भरा रहेगा इच्छा पूर्ति करते रहने तक ही मीठा व्यवहार करेंगे माता अथवा पति-पत्नी में व्यवहारिकता की कमी रहेगी छोटी सी बात को प्रतिष्ठा से जोड़ने पर कलह होने की संभावना है। सरकारी कार्यो में आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। व्यसन दुराचरण से बचे मान हानि हो सकती है। सेहत संबंधित शिकायत खान पान में संयम ना रखने पर ही होगी।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से निराश करने वाला रहेगा धन की आमद बुद्धि बल का प्रयोग करने पर ही होगी लेकिन क्रोध पर नियंत्रण ना रहने के कारण स्वयं ही अपना नुकसान कर लेंगे। बुद्धि विवेक आज प्रखर रहेगा लेकिन फिर भी धन संबंधित कार्यो में निराशा ही मिलेगी। घर के सदस्यों को छोड़ अन्य सभी लोग अपनी समस्याओं को लेकर आएंगे। अति आत्मविश्वास की भावना आज हानि करा सकती है इसका भी ध्यान रखें खास कर कर्क एवं कुम्भ राशि के लोगो से बच कर रहे अपने कार्य निकालने के लिये आपको परेशानी में डाल सकते है। जोड़ो में दर्द अथवा पेट संबंधित शिकायत हो सकती है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप पूर्व में कई गई अपनी ही किसी गलती को लेकर शर्मिंदा होंगे। व्यवहारिकता की कमी और अहम की भावना आपसी संबंधों में खटास लाएगी। घर को छोड़ अन्य सभी जगह सम्मान में कमी का अनुभव करेंगे। आज किसी से भी बात करते समय हद पार ना करें अन्यथा लोगो मे आपके प्रति गलत धारणा बनेगी। कार्य व्यवसाय से लाभ की उम्मीद जागेगी लेकिन अंत समय मे निराशा में बदल जाएगी। लोग आपसे केवल अपना काम निकालने के लिये ही व्यवहार रखेंगे। खर्चो पर भी नियंत्रण रखें भावुकता में आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे बाद में आर्थिक संतुलन बिगड़ेगा। पति-पत्नी में थोड़ी बहुत कहासुनी के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। जोड़ो में दुर्बलता महसूस करेंगे।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिये धन लाभ वाला रहेगा। लेकिन आज किसी को भी बिना मांगे सलाह भूल कर भी ना दें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते है। घर का माहौल छोटी सी बात पर उग्र होगा खास कर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने के प्रबल योग है। कार्य क्षेत्र पर जिस कार्य से लाभ की उम्मीद रहेगी उससे लाभ होने मुश्किल है इसके विपरीत जहां से कोई उम्मीद नही रहेगी वहां से आकस्मिक लाभ होगा। संताने की मनमानी के कारण सार्वजनिक क्षेत्र पर सम्मान हानि भी हो सकती है। धन लाभ किसी न किसी रूप में अवश्य होगा लेकिन झंझटो के बाद ही। रक्त पित्त संबंधित शिकायत हो सकती है।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन अनिर्णय की स्थित किसी भी कार्य को समय पर होने से रोकेगी। मेहनत करने के पक्ष में आज कम ही रहेंगे इसके विपरीत महात्त्वकांक्षाये सामर्थ्य से अधिक रहेंगी। आलस्य प्रमाद में कार्यो को आगे के लिये टालेंगे बाद में सर पर आने पर जो भी निर्णय लेंगे अधिकांश तह जल्दबाजी में ही होंगे जिससे कोई न कोई भूल होगी। काम धंधा सामान्य रहने पर भी अपनी ही गलतियों के कारण जिस लाभ के अधिकारी है उससे वंचित रह जाएंगे। अविवाहितों को योग्य साथी मिलेगा लेकिन यहाँ भी असमंजस की स्थित के कारण बात बिगड़ ना जाये इसके लिये आज निर्णय ना ले तो ही बेहतर रहेगा। धन हाथ मे नही रुकेगा। सेहत के ऊपर खर्च होगा।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपका मन इधर उधर की बातों में अधिक रहेगा। एक काम करते हुए भी दिमाग अन्य जगह रहने पर कुछ त्रुटि होने की संभावना है। कार्य व्यवसाय से जितनी आशा लगाकर रहेगें उतना लाभ नही मिल पायेगा। धन की आमद होते होते किसी स्वजन परिचित की गलती से आगे के लिये टलेगी। नौकरी पेशा लोग सहकर्मियों के ऊपर अधिक निर्भर रहेंगे जाना बूझ कर अपना काम अन्य के ऊपर सरकाएँगे। भाई बंधुओ से आपसी तालमेल की कमी रहेगी आपके विचारों के उलट कार्य करने पर बहस भी हो सकती है लेकिन संतान सहयोगी बनने पर राहत मिलेगी। आरोग्य में कमी अनुभव करेंगे।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपकी सोच के एकदम विपरीत रहेगा सोचेंगे कुछ होगा उसका उल्टा ही। मानसिक रूप से भी अंदर ही अंदर से जले भुने रहेंगे आवश्यकता होने पर भी अहम के कारण किसी की सहायता अथवा सलाह लेना पसंद नही करेंगे। लाभ की संभावनाए बनेगी अवश्य लेकिन आर्थिक हानि के डर से जोखिम नही लेंगे फलस्वरूप खर्च निकालने के लिये भी अन्य लोगो का मुह ताकना पड़ेगा। शत्रुओ पर पकड़ बनी रहेगी आपके आगे कोई सर नही उठायेगा फिर भी इसे अनदेखा न करें आपके संपर्क को लोभ देकर अपने पक्ष में कर सकते है सतर्क रहें वरना बाद में पछताना पड़ेगा। सेहत और गृहस्थ दोनो में उतार चढ़ाव लगे रहेंगे।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका व्यक्तित्त्व निखरा हुआ रहेगा लेकिन स्वभाव में जिद और अकड़ रहने के कारण कोई भी आपसे अपने मन की बात बोलने से कतरायेगा। दिन के आरंभ में आलस्य रहेगा फिर भी मन ही मन नौकरी व्यवसाय संबंधित तिकडम लगी रहेगी। कार्य व्यवसाय में पुरानी योजनाओ से धन लाभ होगा लेकिन भाग्य पक्ष कमजोर होने के कारण कुछ ना कुछ कमी अनुभव करेंगे आज नए कार्य अनुबंध भी मिलने की सम्भवना है। धन धार्मिक अथवा परोपकार के कार्यो पर खर्च होगा। घर परिवार में वातावरण असामान्य रहेगा पत्नी की उम्मीदों का हनन करना महंगा पड़ सकता है। माता से भी संबंध में चंचलता आएगी। मूत्राशय संबंधित समस्या रहेगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️ ?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 06 अप्रैल 2021 मंगलवार संवत् 2077 मास चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 02:10 बजे तक रहेगी पश्चात् एकादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:17 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:41 बजे होगा । श्रवण नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 02:35 बजे तक रहेगा पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:38 से 05:11 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:53 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप परिवार के साथ मिलकर घरेलू मामलों में महत्त्वपूर्ण विचार विमर्श करेंगे । कार्यस्थल पर उच्च पदाधिकारियों से महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर विचार – विमर्श होगा । आफिस के कार्य से यात्रा पर जा सकते है । किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की मदद मिलेगी । अत्यधिक कार्यभार से अस्वस्थ रहेंगे ।
वृषभ :~ विदेश में रहनेवाले स्वजन या मित्र के समाचार से आपकी प्रसन्नता होगी । विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए संयोग बनेंगे । लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है । आफिस या व्यावसाय मे कार्य भार बढ़ेगा । व्यापार – धंधे में लाभ हो सकता है । स्वास्थ्य मध्यम रहेगा ।
मिथुन :~ आज आप किसी भी अनिष्ट से बचने के लिए क्रोध पर नियंत्रण में रखे । ऑपरेशन के लिए अनुकूल नहीं है । अधिक खर्च से आर्थिक तंगी होगी । कुटुंबीजनों और सहकर्मचारियों के साथ मनमुटाव होगा , जिसके कारण मानसिक बेचैनी रहेगी ।
कर्क :~ आज आप मौज – शौक और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में सराबोर होंगे । स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्राभूषण आदि की खरीदारी होगी । वाहन सुख प्राप्त होगा । सार्वजनिक क्षेत्र में मान तथा व्यवसाय मे भागीदारी में लाभ मिलेगा ।
सिंह :~ आज आपके परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा । पारिवार के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे । शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । यश , कीर्ति और आनंद प्राप्त होगा । नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । बीमार व्यक्ति रोग से मुक्त होंगे ।
कन्या :~ आज आप संतान की समस्या से चिंतित रहेंगे । अपच आदि पेट दर्द की परेशान होंगे । विद्यार्थियों को विघ्न आएँगे । बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग न लें । प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी । कामुकता अधिक रहेगी । शेयर – सट्टा में सावधानी रखें ।
तुला :~ आज अत्यधिक संवेदनशीलता और विचारों के कारण आपको मानसिक अस्वस्थता रहेगी । माता और स्त्रीयों के मामले में चिंतित रहेंगे । यात्रा अनुकूल न होने से टालें । छाती के दर्द से परेशानी होगी । जमीन सम्बंधी मामलों में सावधानीपूर्वक व्यवहार करे ।
वृश्चिक :~ आज के दिन आप खुशीपूर्वक व्यतीत करेंगे । नए कार्य का आरंभ करेंगे । स्वजनों और मित्रों से मुलाकात होगी । कार्य सफल होंगे । भाग्य में लाभदायक परिवर्तन आएँगे । दुश्मनों और प्रतिस्पर्धी अपनी चाल में असफल रहेंगे ।
धनु :~ आपका आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा । पारिवारिक गलतफहमी के कारण मनमुटाव होगा । मानसिक दृढ़ता कम होने से कोई भी निर्णय तेजी से नहीं ले सकेंगे । कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें । व्यर्थ खर्च और कार्यभार मन को व्यवस्थित रखेंगे ।
मकर :~ आपका आज का दिन इश्वर के स्मरण में बीतेगा । धार्मिक कार्य में व्यस्त रहेंगे । नौकरी – व्यवसाय में सानुकूल परिस्थिति रहेगी । हर कार्य सरलता से पूर्ण होगा । मान – सम्मान मिलेगा । नौकरी में पदोन्नति हो सकती हैं । दुर्घटना मे चोट न लगे इसका ध्यान रखें । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
कुंभ :~ आज आप स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहे । मानसिक स्वस्थता अच्छी नही रहेगी । कोर्ट – कचहरी की झंझट में न पडे । अनुचित स्थान पर पूँजी – निवेश न हो इसका ध्यान रखे । परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते है । अकस्मात से दूर रहे । क्रोध पर संयम रखे । खर्च का योग है ।
मीन :~ मित्रों से आज आप को लाभ होगा और उनके पीछे खर्च भी होगा । सामाजिक कार्यों में अधिक अभिरुचि रहेगी । बडों और मित्रों से संपर्क बन सकते हैं । नए मित्र बनेंगे जो कि भविष्य मे लाभदायक साबित होंगे । संतान से लाभ होगा । आकस्मिक धनलाभ हैं ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।