
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?गुरुवार, ८ अप्रैल २०२१?
सूर्योदय: ? ०६:०७
सूर्यास्त: ? ०६:४२
चन्द्रोदय: ? २८:४२
चन्द्रास्त: ?१५:२०
अयन ? उत्तराणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ? बसन्त
शक सम्वत: ? १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: ? २०७७ (प्रमादी)
मास ? चैत्र
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? द्वादशी (२७:१५ तक)
नक्षत्र ? शतभिषा (२८:५८ तक)
योग ? शुभ (१३:५२ तक)
प्रथम करण ? कौलव (१४:४८ तक)
द्वितीय करण ? तैतिल (२७:१५ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मीन
चंद्र ? कुम्भ
मंगल ? वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? कुम्भ (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मीन (अस्त, पूर्व, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५३ से १२:४४
अमृत काल ? २१:२० से २३:०२
विजय मुहूर्त ? १४:२६ से १५:१७
गोधूलि मुहूर्त ? १८:२७ से १८:५१
निशिता मुहूर्त ? २३:५६ से २४:४१
राहुकाल ? १३:५४ से १५:२९
राहुवास ? दक्षिण
यमगण्ड ? ०५:५८ से ०७:३३
होमाहुति ? केतु
दिशाशूल ? दक्षिण
नक्षत्र शूल ? दक्षिण (२८:५८ से)
अग्निवास ? आकाश
चन्द्रवास ? पश्चिम
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
पाप मोचिनी एकादशी व्रत (निम्बार्क) सम्प्रदाय के लिये, वारुणी पर्व आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २८:५८ तक जन्मे शिशुओ का नाम
शतभिषा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (गो, सा, सी, सू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (से) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मीन – २८:५४ से ०६:१७
मेष – ०६:१७ से ०७:५१
वृषभ – ०७:५१ से ०९:४६
मिथुन – ०९:४६ से १२:०१
कर्क – १२:०१ से १४:२३
सिंह – १४:२३ से १६:४१
कन्या – १६:४१ से १८:५९
तुला – १८:५९ से २१:२०
वृश्चिक – २१:२० से २३:४०
धनु – २३:४० से २५:४३
मकर – २५:४३ से २७:२४
कुम्भ – २७:२४ से २८:५०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:५८ से ०६:१७
शुभ मुहूर्त – ०६:१७ से ०७:५१
रज पञ्चक – ०७:५१ से ०९:४६
शुभ मुहूर्त – ०९:४६ से १२:०१
चोर पञ्चक – १२:०१ से १४:२३
शुभ मुहूर्त – १४:२३ से १६:४१
रोग पञ्चक – १६:४१ से १८:५९
शुभ मुहूर्त – १८:५९ से २१:२०
मृत्यु पञ्चक – २१:२० से २३:४०
अग्नि पञ्चक – २३:४० से २५:४३
शुभ मुहूर्त – २५:४३ से २७:१५
रज पञ्चक – २७:१५ से २७:२४
शुभ मुहूर्त – २७:२४ से २८:५०
चोर पञ्चक – २८:५० से २८:५८
शुभ मुहूर्त – २८:५८ से २९:५७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपको सामाजिक क्षेत्र से मान-सम्मान दिलाएगा आप भी आज परोपकार में रुचि लेंगे धार्मिक क्षेत्र पर भी दान पुण्य करने के अवसर मिलेंगे परन्तु दिखावे की वृत्ति भी रहेगी। ठाठ-बाट की जीवनशैली रहने पर समाज मे आपकी पहचान धनी जैसी बनेगी। कार्य क्षेत्र पर आज समय कम देंगे फिर भी अल्प समय मे दिन भर की पूर्ति हो जाएगी। धन लाभ एक हाथ से होगा दूसरे हाथ से चला जायेगा। मध्यान बाद भी लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन मनोरंजन में रुचि होने पर ज्यादा ध्यान नही देंगे। लंबी दूरी की यात्रा के प्रसंग बनेंगे परन्तु किसी कारण स्थगित करने पड़ेंगे अगर करनी भी पड़े तो सामान और सेहत का अधिक ध्यान रखें। घरेलू वातावरण में विश्वास की कमी दिखेगी इसलिये बाहर समय बिताना अधिक भायेगा।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपको किसी न किसी रूप में लाभ देकर जाएगा। दिन के आरंभी भाग में आलस्य दिखाएंगे मेहनत से बचने की मानसिकता रहने से आवश्यक कार्यो में विलंब होगा जिससे घर के सदस्यों से फटकार भी सुनने को मिलेगी। दोपहर का समय कार्य व्यवसाय के लिये शुभ रहेगा प्रतिस्पर्धा कम रहने से इसका जमकर लाभ उठाएंगे धन की आमद आशासे अधिक होगी लेकिन सहकर्मी का व्यवहार आज परेशान करने वाला रहेगा फिर भी संध्या से पूर्व ही दिन भर की पूर्ति कर लेंगे। संध्या का समय काम की जगह मनोरंजन में बिताना अधिक पसंद करेंगे। मौज शौक पर खर्च अधिक होगा व्यसनों से बचे अन्यथा अपमानित हो सकते है। जरूरी कार्य भी आज ही निपटा ले कल कुछ न कुछ व्यवधान आने से लटक सकते है।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन भी सेहत का साथ कम मिलेगा लेकिन बीते कल की तुलना में सुधार भी आयेगा। मध्यान तक कार्यो के प्रति लापरवाही करेंगे सोचने में ही समय खराब होगा मध्यान बाद व्यवसाय में अधूरे कार्य को पूर्ण करने की चिंता में रहेंगे प्रयास करने पर भी पूरे नही कर सकेंगे अधिकारी वर्ग से अनबन होगी। लेकिन थोड़ा बहुत धन लाभ जोड़ तोड़ कर कही न कही से अवश्य हो जाएगा। मध्यान बाद आरोग्य लाभ मिलेगा लेकिन कार्य करने की जगह मनोरंजन एवं व्यर्थ की गतिविधियों में रुचि लेंगे। विवेक से काम ले आज भी कामोतेजना अधिक रहेगी रंगीन मिजाजी के कारण घर मे कलह हो सकती है। गृहस्थी के कार्यो मे रुचि नही लेंगे बल्कि आस पड़ोसियों की बाते सुनने में आनंद आएगा। छोटी यात्रा हो सकती है।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन सुख शांति की चाह में रहेंगे लेकिन फल इसके विपरीत ही मिलेगा। आज दिन के पूर्वार्ध को छोड़ मध्यान बाद तक किसी न किस काम से भाग दौड़ लगी रहेगी। घर मे आज मन नही लगेगा लेकिन कई दिनों से लटके घरेलुकार्य आज एकसाथ सर पर आने से असहजता बनेगी फिर भी मध्यान तक धीरे धीरे काफी हद तक पूर्ण कर लेंगे। परिजनों का व्यवहार अत्यंत स्वार्थी रहेगा कामनापूर्ति करने पर ही चैन से बैठने देंगे। कार्य व्यवसाय से आज ज्यादा धन लाभ की आशा ना रखे नाहाई ज्यादा समय देंगे जिससे सीमित लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। संध्या के समय वरिष्ठ लोगो के टोकने के बाद भी किसी की नही सुनेंगे अपने मन की करेंगे बाद में पछतायेंगे भी। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे पर अनैतिक कार्यो से बचे सेहत अकस्मात खराब हो सकती है।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपको कार्य क्षेत्र पर कल जैसी अनुकूलता नही मिलेगी फिर भी छोटे मोटे कार्यो में सफलता मिलने से धन की आमद निश्चित होगी। शरीर आलस्य में रहने के कारण आज ज्यादा उलझनों में पड़ने से बचेंगे घरलू कार्य भी चार बाते सुनने के बाद ही करेंगे। मध्यान तक दिनचार्य अस्त व्यस्त रहेगी मित्र अथवा रिश्तेदारी में जाने के कारण अन्य कार्यो में फेरबदल करना पड़ेगा। मध्यान बाद का समय दिन की तुलना में बेहतर रहेगा खर्च करने के बाद सुख सुविधा और आनंद में वृद्धि होगी। महिलाओ में आज अन्य लोगो से तुलना करने पर हीं भावना आएगी। धार्मिक अथवा पर्यटन क्षेत्र की योजना बनते बनते अंत समय मे निरस्त करने पर घर मे उदासीनता छाएगी। सेहत आज संध्या बाद खराब हो सकती है।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप दिन के आरंभ से ही आलस्य में भरे रहेगें मध्यान तक कि दिनचर्या धीमी रहेगी इसके बाद भी काम तो करेंगे लेकिन ध्यान कही और ही रहेगा। कार्य व्यवसाय में धन लाभ के अवसर अवश्य मिलेंगे लेकिन आज सुख सुविधाओं को बढ़ाने पर आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे जिससे धन संचय नही हो पायेगा। कार्य क्षेत्र पर अधिक कार्य भार सौपने पर आपसे अधीनस्थ लोग नाराज रहेंगे। नौकरी पेशाओ के लिये दिन आरामदायक रहेगा छोटे मोटे घरेलू कार्य को छोड़ अन्य किसी कार्य को नही करेंगे। सामाजिक क्षेत्र के लिये समय नही देने से प्रेमीजन नाराज होंगे लेकिन मित्र वर्ग से अच्छी पटेगी। घर मे भी समय पर आवश्यकता पूर्ति करने पर शांति बनी रहेगी। उत्तम भोजन वाहन पर्यटन के अवसर मिलेंगे सेहत बनी रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपके हानि लाभ बराबर रहेंगे धन लाभ समय से थोड़ा विलंब से होगा जिससे थोड़ी असुविधा होगी इसके कारण कार्यक्रम में बदलाव भी करना पड़ेगा। मध्यान बाद दिनचर्या स्थिर बनेगी पर व्यस्तता भी बढ़ेगी कार्य क्षेत्र के साथ सामाजिक व्यवहारों के लिये भी समय निकालने से परेशानी आएगी घर के बड़ो का सहयोग मिलने से इसका भी समाधान हो जाएगा। व्यवसायी वर्ग दैनिक कार्यो के साथ नए कार्यो में भी भाग्य आजमाएंगे इसमे लाभ होगा लेकिन आशाजनक नही। घरेलू वातावरण गलतमहमी के कारण थोड़ी देर के लिये अशांत बनेगा कुछ देर में सामान्य भी हो जाएगा लेकिन किसी की जिद पूरी करने के बाद ही। सेहत संध्या बाद विपरीत होने की संभावना है ठंडे प्रदार्थो से परहेज करें। धार्मिक यात्रा के योग है इससे मन को शान्ति मिलेगी।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन भी छोटी मोटी घटनाओं से अशांत बनेगा फिर भी बीच बीच में थोड़ी शांति भी रहेगी। प्रातः काल घर के सदस्यों से बीती बातो के कारण मतभेद रहेंगे केवल मतलब से ही व्यवहार करेंगे लेकिन मध्यान बाद स्थिति बदलेगी घर के सभी सदस्य स्वार्थ से एक मत होंगे बाहर घूमने पर्यटन के अवसर मिलने से भी कड़वाहट में कमी आएगी लेकिन घर के बुजुर्गों को आज संतुष्ट नही कर पाएंगे। पैतृक संपत्ति के मामलों को छेड़ने की जगह अभी विराम दे अन्यथा दिन खराब हो सकता है। कार्य व्यवसाय से आज ज्यादा आशा नही रहेगी फिर भी अकस्मात लाभ होने से खुशी मिलेगी। महिलाए आज अधिक खर्चीली रहेंगी लेकिन खर्च घरेलू सामान पर अधिक करेंगी। संध्या बाद का समय दिन की तुलना में शांति से बीतेगा लेकिन सेहत में बदलाव भी आने से असहज रहेंगे।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी आपके लिये कुछ न कुछ लाभ देकर जाएगा दिन के आरंभ में कामो की गति धीमी रहेगी दैनिक कार्य भी आलस्य में करेंगे लेकिन मध्यान से पहले बाहर घूमने की योजना बनने पर शरीर मे चुस्ती आ जायेगी दिन का अधिकांश समय यात्रा पर्यटन में बीतेगा उत्तम भोजन वाहन सुख मिलने से मन प्रसन्न भी रहेगा लेकिन सेहत में नरमी आने से रंग में भंग पड़ने वाली स्थिति बनेगी। कार्य क्षेत्र के प्रति आज उदासीन रहेंगे अन्य लोगो के भरोसे रहने के कारण उचित लाभ से वंचित रह जाएंगे फिर भी धन लाभ जरूरत के अनुसार हो ही जायेगा। घरेलू सामान की आवश्यकता पड़ने पर भी कंजूस वृति के कारण खर्च करने में आनाकानी करेंगे जिससे परिजनों से कहासुनी होगी। संध्या के समय पेट की समस्या गैस कब्ज वमन की शिकायत रहेगी।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपका स्वभाव बीते कुछ दिनों से संतोषि रहेगा। आज धन संबंधित उलझने रहने के बाद भी पारिवारिक कार्यो एवं आपसी संबंधों को अधिक महत्त्व देंगे। मध्यान तक घर मे कोई न कोई आपसे असंतुष्ट रहेगा लेकिन संध्या बाद खर्च करने के बाद नाराजगी प्रसन्नता में बदल जाएगी मनोरंजन सुख वृद्धि के लिये खर्च में कमी नही करेंगे। भाई बंधुओ से ईर्ष्या युक्त संबंध कुछ समय के लिये मानसिक रूप से अशांत बनाएँगे पैतृक कारणों से बहस होने की संभावना है फिर भी आपका व्यवहार आज थोड़ा शालीन रहने से स्थिति को संभाल लेंगे। कार्य व्यवसाय से लाभ मेहनत के बाद ही साधारण रहेगा। संध्या के समय भाग दौड़ से बचने का प्रयास करेंगे दुर्व्यसनों पर भी खर्च होगा। सेहत में थोड़ी समस्या रहेगी।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये शुभफलदायी रहेगा स्वभाव में थोड़ी चंचलता अवश्य रहेगी लेकिन इससे आस पास का वातावरण खुशनुमा ही बनाएंगे। कार्य क्षेत्र पर आज किसी के भटकाने से गलत निर्णय हो सकते है देखभाल कर ही कार्य करें व्यवसाय में चाहकर भी निवेश करना पड़ेगा इसका भविष्य में सामान्य लाभ मिल जाएगा। उधारी के व्यवहार कुछ समय के लिये बेचैनी बढ़ाएंगे पुरानी शीघ्र चुकाने के प्रयास करें नई करने से बचे अपमानित हो सकते है। दोपहर के बाद काम करने का मन नही करेगा मित्र परिजनों के साथ धार्मिक अथवा एकांत स्थान की यात्रा करेंगे दिखावे से बचे नाहाई तो बाद में आर्थिक विषमताएं बनेगी। सेहत में आज सुधार रहेगा।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन हानिकर रहने वाला है किसी भी कार्य मे जल्दबाजी से बचे सोच समझकर अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद ही कोई कदम उठाए। कार्य व्यवसाय आज भगवान भरोसे रहेगा लाभ होते होते किसी अन्य के पक्ष में जाने से निराशा होगी। आज जहां से सहायता की उम्मीद लगाएंगे वही आपको टरकायेगा ज्यादा जोर देने पर आगे के लिये संबंध खराब होने का भर रहेगा। धन की आमद अत्यंत सीमित होगी वह भी पुराने व्यवहारों से ही कार्य क्षेत्र पर स्वयं अथवा नौकरों के हाथ नुकसान हो सकता है क्रोध से बचे। घर मे भी परिजनों के द्वारा हानि होने की संभावना है। सेहत ठीक रहेगी लेकिन आकस्मिक चोटादि का भय है उपकरणों से काम करते समय सावधानी बरतें।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️ ?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 08 अप्रैल 2021 गुरुवार संवत् 2077 मास चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 03:15 बजे तक रहेगी पश्चात् त्रयोदशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:15 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:41 बजे होगा । शततारा नक्षत्र अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 04:46 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:59 से 03:31 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:50 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज पापमोचनी एकादशी व्रत निम्बार्कों का , पंचक , मेला कैलादेवी प्रारंभ करौली ।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आपका आज दिन शुभ रहेगा । स्नेहीजनों , आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे । मित्रों से लाभ होगा एवं उनके पीछे खर्च भी होगा । बड़े – बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों का संपर्क होगा और उनके साथ व्यवहार भी बढ़ेगा । किसी रमणीय स्थल की सैर कर सकते है । आकस्मिक धन लाभ है एवं संतान से लाभ होगा ।
वृषभ :~ आज आपका दिन अच्छा बितेगा । नए कार्यों का आयोजन कर पाएँगे । नौकरी वालों एवं व्यावसायिकों के लिए दिन अच्छा है । नौकरी – पेशा लोगों पर उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । अपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकते है । पदोन्नति से आर्थिक लाभ हो सकता है । गृहस्थजीवन में भी वर्चस्व एवं माधुर्य बढ़ेगा । उपहारों एवं मिले मान – सम्मान से प्रसन्न रहेंगे ।
मिथुन :~ आज आप मानसिक दुविधाओं और उलझनों का है । शारीरिक अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा । पेट के दर्द से परेशानी होगी । अपव्यय होगा । व्यवसाय में बाधाएँ आएंगी । सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा । संतानों की चिंता रहेगी । राजकीय बाधाएँ परेशान करेंगी अतः आज किसी भी कार्य का प्रारंभ न करें और प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी गहनचर्चा में न उतरें ।
कर्क :~ आप का दिन प्रतिकूलताएं लिए हुए है । अतः नए कार्य का प्रारंभ ना करें व उपचार एवं शल्यचिकित्सा आज न करवाएँ । क्रोध से दूर रहे । कामवृत्ति और चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखे क्योंकि असंयमी होने से कार्य बिगड़ सकते हैं । सरकारी कार्यों में विघ्न आएँगे । परिवार में झगड़े न हों इसका खास ध्यान रखें । मानसिक अस्वस्थता रहेगी ।
सिंह :~ आपका आज का दिन मध्यम फलदायक है । दांपत्यजीवन में तू – तू मैं – मैं होगी एवं व्यापार में भागीदारों से मनमुटाव हो सकता है । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर जीवनसाथी के आरोग्य को लेकर मन चिंतित होगा । सामाजिक सफलता मिलेगी ।
कन्या :~ आज आपके लिए दिन शुभ है । घर में सुख – शांति का वातावरण रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा । सुखप्रद प्रसंग बनेंगे । आरोग्य अच्छा रहेगा । बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आएगा । आर्थिक लाभ होगा एवं यश भी मिलेगा । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । मायके से अच्छे समाचार आ सकते हैं ।
तुला :~ आज आप का दिन सुखपूर्वक बीतेगा । बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन बितेगा । आज कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मकशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग कर सकेंगे । संतान से शुभ समाचार मिलेंगे । प्रगति होगी और स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा । शारीरिक स्फूर्ति एवं प्रफुल्लित का आभास होगा पर अधिक विचार मन को विचलित कर सकते हैं ।
वृश्चिक :~ आज का दिन आप शांतिपूर्वक बिताए , क्योंकि मन चिंताग्रस्त के साथ निजी सम्बंधियों से अनबन हो सकती हैं । स्वास्थ्य की चिंता होगी , धनहानि एवं यशहानि हो सकती है । स्त्रीयों एवं पानी से भय रहेगा । दस्तावेजी कार्यवाहियों में खास सावधानी बरतें ।
धनु :~ आज आप गूढ़रहस्यों और आध्यात्मिकता मे सरोबार रहेंगे । बंधु – बाँधवों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा । नए कार्यों के प्रारंभ के लिए समय अच्छा है । मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी । कार्य सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों से विजय मिलेगी । छोटे प्रवास पर जा सकते हैं । भाग्यवृद्धि के साथ – साथ सामाजिक मान – सम्मान भी मिलेगा ।
मकर :~ आज आप शेयरमार्केट एवं व्यापार में पूँजी लगाएँगे । आकस्मिक लाभ होगा । परिवारिक विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है । गृहिणियों को मानसिक असंतोष रहेगा । विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा । शारीरिक आरोग्य मध्यम रहेगा एवं आँखों में पीड़ा हो सकती है ।
कुंभ :~ आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे । आर्थिक रूप से लाभदायक है । कुटुंबीजनों एवं मित्रों के साथ सैर – सपाटे पर जा सकते है । आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी । मित्रों एवं स्वजनों से उपहार मिल सकता हैं । नकारात्मक विचारों को दूर रखें ।
मीन :~ आज आपको मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी अतः एकाग्रता की कमी रहेगी । धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है । पूँजी निवेश में विशेष ध्यान रखे । स्वजनों से दूर रहें, क्योंकि मनमुटाव होगा । किसी छोटे लाभ के पीछे बड़ी हानि न हो जाए इसका खास ध्यान रखें । कोर्ट – कचहरी के कार्यों को सावधानीपूर्वक करें । आध्यात्मिक कार्यों में ही दिन बीत जाएगा ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।