
।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास………………………….आश्विन
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी……………………….प्रतिपदा
दोप 12.28 पर्यंत पश्चात द्वितीया
रवि………………………दक्षिणायन
सूर्योदय……..प्रातः 06.10.16 पर
सूर्यास्त…….संध्या 06.42.47 पर
सूर्य राशि……………………….सिंह
चन्द्र राशि……………………..कुम्भ
गुरु राशि………………………..धनु
नक्षत्र………………….पूर्वाभाद्रपद
रात्रि 08.42 पर्यंत पश्चात उत्तराभाद्रपद
योग…………………………….धृति
दोप 01.18 पर्यंत पश्चात शूल
करण……………………….कौलव
दोप 12.28 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु…………………………….वर्षा
दिन………………………….गुरुवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
03 सितम्बर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.01 से 12.50 तक ।
?? राहुकाल :-
दोपहर 01.59 से 03.32 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
सिंह
04:58:02 07:09:51
कन्या
07:09:51 09:20:31
तुला
09:20:31 11:35:08
वृश्चिक
11:35:08 13:51:19
धनु
13:51:19 15:56:57
मकर
15:56:57 17:44:05
कुम्भ
17:44:05 19:17:39
मीन
19:17:39 20:48:51
मेष
20:48:51 22:29:34
वृषभ
22:29:34 24:28:11
मिथुन
24:28:11 26:41:52
कर्क
26:41:52 28:58:02
? दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………..3
? शुभ रंग……………..केसरिया
✡ चौघडिया :-
प्रात: 10.52 से 12.25 तक चंचल
दोप. 12.25 से 01.58 तक लाभ
दोप. 01.58 से 03.31 तक अमृत
सायं 05.04 से 06.37 तक शुभ
सायं 06.37 से 08.04 तक अमृत
रात्रि 08.04 से 09.31 तक चंचल |
? आज का मंत्र :-
।। ॐ बृं बृहस्पतये नम: ।।
? सुभाषितम् :-
को न याति वशं लोके मुखे पिण्डेन पूरितः ।
मृदङ्गो मुखलेपेन करोति मधुरध्वनिम् ॥
अर्थात :-
इस जगत में मुख में पिंड देने के बाद कौन वश नहीं होता ? मृदंग के मुख पर लेप लगाने से वह मधुर आवाज़ करता है ।
? आरोग्यं :-
रूसी को जड़ से खत्म करने के आयुर्वेदिक उपचार :-
बेसन और दही :
दही की एक छोटे कटोरी में दो चम्मच बेसन को मिलाएं। फिर इसमें आधा चम्मच नींबू मिलाएं। इसके बाद अपने सिर पर इस मिश्रण को लगाएं और इसे तीस मिनट के लिए छोड़ दें। दही और बेसन सबसे अच्छे हेयर क्लींजर है। यह स्कैल्प की सफाई में सहायता करते हैं।
नारियल तेल के साथ कपूर :
नारियल तेल और कपूर के बहुत ही फायदे हैं। इसे सिर में लगाने से डैंड्रफ की समस्या दूर होती है। इसके लिए कपूर और नारियल तेल को मिलाकर एक बोतल में स्टोर करें और बिस्तर पर जाने से पहले प्रत्येक रात को इसे लगाएं। कपूर आपके सिर को शांत करता है और रूसी को कम करने में मदद करता है।
दही और नींबू :
एक कटोरी दही में दो नींबू को छिड़कना स्वच्छ और साफ़ स्कैल्प पाने के लिए सबसे अच्छे आयुर्वेदिक उपचारों में से एक है। नींबू एक अच्छा डैंड्रफ किलर है तथा दही एक मॉइस्चराइज़र के रूप में कार्य करता है और आपके सिर को शांत रखता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल चलेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। आय बनी रहेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा। समय की अनुकूलता है।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। पुरानी संगी-साथियों से मुलाकात होगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। उत्साह रहेगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। नए उपक्रम प्रारंभ करने संबंधी योजना बनेगी।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। हल्की मजाक करने से बचें। अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। लाभ के अवसर मिलेंगे। विवेक का प्रयोग करें। आय में वृद्धि होगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दौड़धूप रहेगी। नकारात्मकता हावी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेंगे। कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। झंझटों में न पड़ें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। चोट व रोग से कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आशंका-कुशंका से बाधा होगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विवेक से कार्य करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??