130
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द……………………..5122
विक्रम संवत्……………………..2077
शक संवत्……………………….1942
मास…………………………………चैत्र
पक्ष………………………………..कृष्ण
तिथी……………………………चतुर्दशी
दुसरे दिन प्रातः 06.04 पर्यंत पश्चात अमावस्या
रवि……………………………उत्तरायण
सूर्योदय…………..प्रातः 06.11.26 पर
सूर्यास्त…………..संध्या 06.45.17 पर
सूर्य राशि…………………………..मीन
चन्द्र राशि………………………….मीन
गुरु राशी………………………….कुम्भ
नक्षत्र………………………पूर्वाभाद्रपद
प्रातः 06.36 पर्यंत पश्चात उत्तराभाद्रपद
योग………………………… ……ब्रह्मा
दोप 01.26 पर्यंत पश्चात इंद्र
करण…………………………….विष्टि
संध्या 05.15 पर्यंत पश्चात शकुन
ऋतु…………………………….बसंत
दिन…………………………….शनिवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
10 अप्रैल सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………9
? शुभ रंग………………………हरा
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.03 से 12.53 तक ।
?? राहुकाल :-
प्रात: 09.21 से 10.54 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त –
मीन
04:54:17 06:23:52
मेष
06:23:52 08:06:10
वृषभ
08:06:10 10:04:47
मिथुन
10:04:47 12:18:29
कर्क
12:18:29 14:34:39
सिंह
14:34:39 16:46:28
कन्या
16:46:28 18:57:07
तुला
18:57:07 21:11:45
वृश्चिक
21:11:45 23:27:55
धनु
23:27:55 25:33:33
मकर
25:33:33 27:20:41
कुम्भ
27:20:41 28:54:17
? दिशाशूल :-
पूर्व दिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.47 से 09.20 तक शुभ
दोप. 12.27 से 02.00 तक चर
दोप. 02.00 से 03.34 तक लाभ
दोप. 03.34 से 05.07 तक अमृत
संध्या 06.40 से 08.07 तक लाभ
रात्रि 09.33 से 11.00 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ वज्रद्रनुष्टाय नमः ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
यथा गजपतिः श्रान्तः छायार्थी वृक्षमाश्रितः ।
विश्रम्य तं द्रुमं हन्ति तथा नीचः स्वमाश्रयम् ॥
अर्थात :-
जैसे थका हुआ हाथी छांव लेने वृक्ष का आश्रय लेता है, और विश्राम के बाद वृक्षका नाश करता है वैसे नीच मानव खुदको आश्रय देनेवाले का नाश करता है ।
? आरोग्यं सलाह :-
हृदय रोग के लिए प्राणायाम –
1. भस्त्रिका प्राणायाम –
भस्त्रिका प्राणायाम आपके शरीर और दिमाग को ताज़ा करता है। यह पूरे शरीर में नई उर्जा का संचार करता है और स्मृति में सुधार करता है। 5-10 मिनट के लिए भस्त्रिका प्राणायाम का अभ्यास दिल के दौरे के खतरे को रोकने या कम करने के लिए सबसे अच्छा श्वास अभ्यास है। असल में, यदि आप अंदर से मजबूत हैं, तो किसी भी बीमारी से पीड़ित होने की संभावना बहुत ही कम रहती है। भस्त्रिका प्राणायाम का नियमित अभ्यास प्रतिरक्षा प्रणाली या इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देता है और रोगों को दूर रखता है। यह आपको तनाव को मुक्त करने में मदद करता है। इसके साथ यह ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाता है और रक्त को शुद्ध करता है। यह न केवल दिल की बीमारी को रोकने में प्रभावी है बल्कि माइग्रेन और अवसाद जैसे रोगों को दूर करने में भी फायदेमंद है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थदर्शन हो सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें, लाभ होगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। विरोध होगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। जल्दबाजी से हानि होगी। आलस्य हावी रहेगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। कार्य करते समय लापरवाही न करें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। विवाद से बचें। काम में मन नहीं लगेगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। विवेक का प्रयोग करें। आय बनी रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
घर-परिवार की चिंता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। बाहर जाने का मन बनेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। संतान पक्ष से खुशियां प्राप्त होंगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध रहेगा। भूमि व भवन संबंधी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति संभव है। पारिवारिक सदस्यों तथा मित्रों के साथ आनंदायक समय व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बुरी सूचना मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आय में कमी रहेगी। नकारात्मकता बढ़ेगी। विवाद से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अनावश्यक परेशानी खड़ी हो सकती है। दूसरों की बातों में न आएं। धैर्य रखें, समय सुधरेगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। दूसरों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। झंझटों में न पड़ें। ईर्ष्यालु सक्रिय रहेंगे।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। कोई नया बड़ा काम करने की योजना बनेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यावसायिक साझेदार पूर्ण सहयोग करेंगे। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने का मन बनेगा। सेहत का ध्यान रखें। वरिष्ठजनों की सलाह काम आएगी। नए मित्र बनेंगे। आय बनी रहेगी। हर कार्य बेहतर होगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
अनावश्यक जोखिम न लें। किसी भी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग उभर सकता है। सेहत को प्राथमिकता दें। लेन-देन में जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय नहीं है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
घर-परिवार के साथ आराम तथा मनोरंजन के साथ समय व्यतीत होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोध होगा। काम करते समय लापरवाही न करें। चोट लग सकती है। थकान तथा कमजोरी महसूस होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 10 अप्रैल 2021 शनिवार संवत् 2077 मास चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि अगले दिन प्रातःकाल 06:22 बजे तक रहेगी पश्चात् अमावस्या तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:14 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:43 बजे होगा । पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र 06:46 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:23 से 01:57 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:07 से 12:56 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
भद्रा सायं 05:17 बजे तक , शुक्र अश्विनी नक्षत्र मेष राशि मे प्रातःकाल 06:29 बजे से , मास शिवरात्रि , पंचक , जल संसाधन दिवस ।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपमे धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियाँ विशेष रहेंगी । मन की दुविधा से ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे । पैसे की लेन – देन या आर्थिक व्यवहार न करे । शारीरिक और मानसिक बेचैनी रहेगी । धार्मिक कार्यों मे खर्च होगा । विदेश में बसनेवाले स्नेहीजनों का समाचार मिलेगा ।
वृषभ :~ आज आपको व्यापार में वृद्धि के साथ व्यापार के सौदे लाभदायक होंगे । आय के साधनों में वृद्धि होगी । बुजुर्गों तथा मित्र मंडल से लाभ और सुखद क्षणों का अनुभव मिलेगा । दांपत्यजीवन में संतोष और आनंद रहेगा । पर्यटन का आयोजन होगा । संतानों का शुभ समाचार मिलेगा ।
मिथुन :~ आज आपका शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा । नौकरी – व्यवसाय में परिश्रम का लाभ मिलेगा । अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से उत्साह बढ़ेगा । सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी । कौटुंबिक माहौल आनंदमय रहेगा । पिता से लाभ होगा । सरकारी कार्य सरलता से होंगे ।
कर्क :~ आज आपकी भाग्य वृद्धि के साथ आकस्मिक लाभ होगा । विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे तथा विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे । धार्मिक कार्यों या यात्रा मे खर्च होगा । पारिवारिक सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ सुखमय दिन गुजरेगा । नौकरी वालों को भी लाभ मिलेगा ।
सिंह :~ आज आप स्वास्थ्य का ध्यान रखे , स्वास्थ्य मे खर्च हो सकता है । निषेधात्मक विचार गलत मार्ग पर न ले जाए , उसका ध्यान रखे । पारिवारिक मनमुटाव होगा । अनैतिक कार्य से बदनामी हो सकती है । इष्टदेव का स्मरण और आध्यात्मिक विचार सच्चा मार्गदर्शन करेंगे ।
कन्या :~ आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपको ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी । मनोरंजन की प्रवृत्तियों में भाग लेंगे । वस्त्राभूषण और वाहन की खरीदी होगी । व्यापार में भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे । धन लाभ होगा ।
तुला :~ सामान्ज रूप से आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति के भी तबीयत में सुधार होगा । घर में सुख – शांति के वातावरण में समय बिताएँगे । कार्य सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा । नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा । विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी ।
वृश्चिक :~ आज आप स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे । संतानों की समस्याएँ होंगी । स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें । हालाकि वित्तीय आयोजन के लिए समय अच्छा है । बौद्धिक चर्चा या वाद – विवाद में भाग न ले । शेयर – सट्टा से दूर रहे , हानि हो सकती है ।
धनु :~ आज आपको अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों मे मानसिक तनाव हो सकता है । मन की दुविधाओं से मानसिक उचाट रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा । अनिद्रा सताएगी । जलाशयों से बचकर रहे ।
मकर :~ आज आप रणनीति में शत्रुओं को परास्त करेंगे । नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें । सफलता मिलेगी । आप हर कार्य तन – मन से स्वस्थ रहकर करेंगे । व्यापार – धंधे में लाभ होगा । शेयर – सट्टे में लाभ मिलेगा । मन की उलझन हल होगी । विद्यार्थियों को ज्वलंत सिद्धि हासिल होगी ।
कुंभ :~ आज आपके मन की दुविधाओं से कोई निर्णय पर नहीं पहुँच सकेंगे । महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें । वाणी पर संयम नहीं रहने से पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है । धार्मिक कार्यों मे खर्च होगा । स्वास्थ्य खराब होगा । विद्यार्थियों के लिए मध्यम समय है ।
मीन :~ आज आप नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी । धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाएँगे । मन की दुविधा की स्थिति में निर्णय स्थगित रखे । परिवार के साथ मिष्ठान्न का आनंद लेंगे । प्रवास होगा ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।