147
।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्……………………..1942
रवि………………………….उत्तरायण
मास……………………………….चैत्र
पक्ष………………………………शुक्ल
तिथी………………………….प्रतिपदा
प्रातः 10.17 पर्यंत पश्चात द्वितीया
सूर्योदय…………प्रातः 06.08.31 पर
सूर्यास्त…………संध्या 06.46.51 पर
सूर्य राशि………………………….मीन
चन्द्र राशि………………………….मेष
गुरु राशि…………………………कुम्भ
नक्षत्र…………………………..अश्विनी
दोप 02.20 पर्यंत पश्चात भरणी
योग…………………………..विष्कुम्भ
दोप 03.16 पर्यंत पश्चात प्रीती
करण……………………………….बव
प्रातः 10.17 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु………………………………..वसंत
दिन…………………………….मंगलवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
13 अप्रैल सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ तिथि विशेष :
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा :
हिन्दू पंचांग के बारह महीनों के क्रम में पहले चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा वर्ष भर की सभी तिथियों में इसलिए सबसे अधिक महत्व रखती है क्योंकि मान्यता के अनुसार इसी तिथि पर ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की। इस तिथि को प्रथम स्थान मिला, इसलिए इसे प्रतिपदा कहा गया है। जब ब्रह्मा ने सृष्टि का प्रारंभ किया उस समय इसे प्रवरा तिथि सूचित किया था, जिसका अर्थ है सर्वोत्तम । इस अर्थ में यह वर्ष का सर्वोत्तम दिन है जो सिखाता है कि हम अपने जीवन में सभी कामों में, सभी क्षेत्रों में जो भी कर्म करें, उनमें हमारा स्थान और हमारे कर्म लोक कल्याण की दृष्टि से श्रेष्ठ स्थान पर रखे जाने योग्य हों।
इसे संवत्सर प्रतिपदा भी कहते हैं। सिंधी समाज का पर्व चेटीचंड भी वर्ष प्रतिपदा के अगले दिन शुरू होता है। शुक्ल पक्ष में चांद अपने पूरे सौन्दर्य के साथ आकाश में विराजमान होता है। इसलिए चैत्रचंद्र का देशज रूप हुआ चैतीचांद और फिर सिंधी में हुआ चेटीचंड।
महाराष्ट्र में यह पर्व गुड़ी पाड़वा ( गुढी पाड़वा) के नाम से मनाया जाता है। वैसे नवसंवत्सर के लिए गुड़ी पड़वा अब समूचे देश में सामान्य तौर पर जाना जाने लगा है।
महान गणितज्ञ भास्कराचार्य ने प्रतिपादित किया है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से दिन-मास-वर्ष और युगादि का आरंभ हुआ है।
नववर्ष प्रतिपदा मनाने के महत्वपूर्ण पौराणिक तथ्य :
1. वासंती नवरात्री का प्रारम्भ |
2. नवसंवत्सर आरम्भ |
3. राम राज्याभिषेक |
4. युधिष्ठिर राज्याभिषेक |
5. झुलेलाल जयंती |
6. स्वामी दयानंद जन्मदिवस |
7. गुरु अंगददेव जी का जन्मदिवस |
8. ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की रचना |
9. आद्यासरसंघचालक श्री केशव बलिराम हेडगेवार जी का जन्मदिवस |
10. महाराज विक्रमादित्य द्वारा नूतन संवत्सर प्रारंभ |
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.02 से 12.52 तक ।
?? राहुकाल :-
दोप 03.35 से 05.08 तक ।
☸ शुभ अंक………………….1
? शुभ रंग……………….सफ़ेद
? उदय लग्न मुहूर्त :-
मीन
04:42:28 06:12:45
मेष
06:12:45 07:54:20
वृषभ
07:54:20 09:52:58
मिथुन
09:52:58 12:06:39
कर्क
12:06:39 14:22:49
सिंह
14:22:49 16:34:38
कन्या
16:34:38 18:45:18
तुला
18:45:18 20:59:55
वृश्चिक
20:59:55 23:16:05
धनु
23:16:05 25:21:44
मकर
25:21:44 27:08:52
कुम्भ
27:08:52 28:42:28
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.18 से 10.52 तक चंचल
प्रात: 10.52 से 12.26 तक लाभ
दोप. 12.26 से 02.00 तक अमृत
दोप. 03.34 से 05.08 तक शुभ
रात्रि 08.08 से 09.34 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ महाविद्यायै नम: ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
सर्प क्रूरः खलः क्रूरः सर्पात् क्रूरतरः खलः ।
मन्त्रेण शाम्यते सर्पः न खलः शाम्यते कदा ॥
अर्थात :-
सर्प क्रूर है, दुष्ट भी क्रूर है । लेकिन सर्प से दुष्ट ज्यादा क्रूर है । सर्प तो मंत्रसे वश होता है, पर दुष्ट मानव कभी वश नहीं होता ।
? आरोग्यं :-
हृदय रोग के लिए प्राणायाम –
4. भ्रामरी प्राणायाम –
भ्रामरी प्राणायाम दिल की समस्याओं का इलाज करने और दिल के दौरे के खतरे को कम करने के लिए यह सबसे अच्छा प्राणायाम है। इस प्राणायाम का नियमित अभ्यास धमनी में अवरोध को हटा देता है और उन्हें साफ करता है। यह उच्च रक्तचाप नियंत्रित करता है जो दिल की समस्याओं को रोकने में सहायता करता है। यह एकाग्रता में सुधार करता है और तनाव और अवसाद को रिलीज करता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
बिगड़े काम बनेंगे। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई पुराना रोग बाधा का कारण हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विरोध होगा। आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं होगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश लाभ देगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी से हानि संभव है।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विशेषकर गृहिणियां लापरवाही न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
वाणी में शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें। प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग से समयानुकूल सहायता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। मनपसंद रोजगार मिलेगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। तनाव रहेगा।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। लेन-देन में सावधानी रखें। लाभ होगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आय में निश्चितता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। वाणी में कड़े शब्दों के इस्तेमाल से बचें। दूसरों की बातों में नहीं आएं।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
जल्दबाजी व लापरवाही से हानि होगी। राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। विवाद न करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। बिछड़े मित्र व संबंधी मिलेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। लाभ होगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देगा। बुद्धि का प्रयोग करें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचाएं। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान महसूस होगी। सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे। चिंता रहेगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कारोबार से संतुष्टि रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयास सफल रहेंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। प्रमाद न करें। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे। भाग्य अनुकूल है, जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी।
☯ आज मंगलवार है परन्तु कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आपसे मंदिर स्थान पर ज्यादा संख्या एकत्रित होना उपयुक्त नहीं है अतः आपसे आग्रह है अपने घर के मंदिर में संध्या 7 बजे सपरिवार हनुमान चालीसा पाठ अवश्य करे और यदि संभव होवे तो उसे फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव के माध्यम से सम्पूर्ण जगत के साथ साझा करे (यदि आप लाइव करते है तो #हनुमतशक्तिजागरण इस हैशटैग का उपयोग आपकी पोस्ट में अवश्य करें) |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।। शुभ नव संवत्सर ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 13 अप्रैल 2021 मंगलवार संवत् 2078 मास चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रातः 10:17 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वितीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:11 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:44 बजे होगा । अश्विनी नक्षत्र दोपहर 02:19 बजे तक रहेगा पश्चात् भरणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मेष राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:37 से 05:10 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:54 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
–: *चैत्र शुक्ल प्रतिपदा :–
हिन्दू पंचांग के बारह महीनों के क्रम में पहले चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा वर्ष भर की सभी तिथियों में इसलिए सबसे अधिक महत्व रखती है क्योंकि मान्यता के अनुसार इसी तिथि पर ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की। इस तिथि को प्रथम स्थान मिला, इसलिए इसे प्रतिपदा कहा गया है। जब ब्रह्मा ने सृष्टि का प्रारंभ किया उस समय इसे प्रवरा तिथि सूचित किया था, जिसका अर्थ है सर्वोत्तम । इस अर्थ में यह वर्ष का सर्वोत्तम दिन है जो सिखाता है कि हम अपने जीवन में सभी कामों में, सभी क्षेत्रों में जो भी कर्म करें, उनमें हमारा स्थान और हमारे कर्म लोक कल्याण की दृष्टि से श्रेष्ठ स्थान पर रखे जाने योग्य हों।
इसे संवत्सर प्रतिपदा भी कहते हैं। सिंधी समाज का पर्व चेटीचंड भी वर्ष प्रतिपदा के अगले दिन शुरू होता है। शुक्ल पक्ष में चांद अपने पूरे सौन्दर्य के साथ आकाश में विराजमान होता है। इसलिए चैत्रचंद्र का देशज रूप हुआ चैतीचांद और फिर सिंधी में हुआ चेटीचंड।
महाराष्ट्र में यह पर्व गुड़ी पाड़वा ( गुढी पाड़वा) के नाम से मनाया जाता है। वैसे नवसंवत्सर के लिए गुड़ी पड़वा अब समूचे देश में सामान्य तौर पर जाना जाने लगा है।
महान गणितज्ञ भास्कराचार्य ने प्रतिपादित किया है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से दिन-मास-वर्ष और युगादि का आरंभ हुआ है।
नववर्ष प्रतिपदा मनाने के महत्वपूर्ण पौराणिक तथ्य :
1. वासंती नवरात्री का प्रारम्भ |
2. नवसंवत्सर आरम्भ |
3. राम राज्याभिषेक |
4. युधिष्ठिर राज्याभिषेक |
5. झुलेलाल जयंती |
6. स्वामी दयानंद जन्मदिवस |
7. गुरु अंगददेव जी का जन्मदिवस |
8. ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की रचना |
9. आद्यासरसंघचालक श्री केशव बलिराम हेडगेवार जी का जन्मदिवस |
10. महाराज विक्रमादित्य द्वारा नूतन संवत्सर प्रारंभ ।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप हर कार्य उत्साह और उमंग से करेंगे । तन – मन में स्फूर्ति और ताजगी रहेगी । पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा । मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय बितेगा । माता से लाभ होगा । यात्रा का योग है । धन लाभ , उत्तम भोजन और भेंट – उपहार मिलने से आनंद में वृद्धि होगी ।
वृषभ :~ आज आपको क्रोध और हताशा रहेगी । शारीरिक स्वास्थ्य भी साथ नहीं देगा । घर – परिवार की चिंता के साथ खर्च के मामले में भी चिंतित होंगे । उग्रवाणी से मनमुटाव और झगड़ा हो सकता है । परिश्रम व्यर्थ होता हुआ लगेगा ।
मिथुन :~ आज आपके परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा । नौकरी – धंधे में लाभ मिलेगा । उच्च पदाधिकारीगण कार्यों की प्रशंसा करेंगे । वैवाहिक योग है । स्त्री मित्रों से विशेष लाभ होगा । आय वृद्धि हो सकती हैं । संतानों से शुभ समाचार मिलेगा ।
कर्क :~ आज आप घर की साज – सजावट पर विशेष ध्यान देंगे । नए घरेलू सामान खरीद सकते है । व्यापारियों और नौकरी वालों को लाभ तथा पदोन्नति मिल सकती हैं । पारिवारिक सुख – शांति रहेगी । सरकारी लाभ मिलेगा । मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । आर्थिक लाभ होगा । आज सभी कार्य स्वस्थता और सरलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे ।
सिंह :~ आज आपके स्वभाव में उग्रता और क्रोध के कारण काम में मन नहीं लगेगा । वाद – विवाद में अहम के कारण किसी की नाराजगी झेलनी पड़ेगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । जल्दी में निर्णय लेने या कदम उठाने से नुकसान हो सकता है । नौकरी धंधे में अवरोध से निर्धारित कार्य पूरे नहीं होंगे । धार्मिक यात्रा हो सकती है ।
कन्या :~ आज आपकी बाह्य खाद्यपदार्थ खाने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है । क्रोध को नियंत्रण में रखने के लिए मौन अधिक कारगर होगा । खर्च अधिक होगा । हितशत्रु अहित न करें इसका ध्यान रखें । आग और पानी से बचें । सरकार विरोधी या अनैतिक प्रवृत्तियाँ आफत खड़ी न करें इसका ध्यान रखें । आग और पानी से बचें ।
तुला :~ आज आपका दिन प्रणय , रोमांस , मनोरंजन और मौज – मस्ती से भरपूर है । सार्वजनिक जीवन में महत्ता प्राप्त करेंगे । यश और कीर्ति में वृद्धि होगी । भागीदारों से लाभ की बात होगी । सुंदर वस्त्र या वस्त्राभूषणों की खरीदारी करेंगे । दांपत्यसुख और वाहनसुख मिलेगा । तंदुरुस्ती और मानसिक स्वस्थता रहेगी । मित्रों के साथ पर्यटन होगा ।
वृश्चिक :~ आज आप अनिश्चितता और सुखशांति के साथ घर में समय बिताएँगे । शारीरिक तथा मानसिक प्रसन्नता कार्य में उत्साह बढाएगी । आफिस में स्टाफ की मदद से कार्य पूरे कर सकेंगे । अधूरे कार्य पूरे होंगे । लक्ष्मी देवी की कृपा से आपका खर्च टेन्शन नहीं बढ़ाएँगे ।
धनु :~ आज आप यात्रा – प्रवास स्थगित रखे । कार्य निष्फलता हताशा पैदा करेगी और क्रोधित करेगी परंतु क्रोध पर नियंत्रण से बात अधिक नहीं बिगड़ेगी । पेट सम्बंधी बीमारियों से परेशानी होगी । वाद – विवाद या चर्चा में पड़ने से समस्या होगी । संतानों की चिंता होगी , परंतु प्रेमियों को रोमांस के लिए और धन – प्राप्ति के लिए अनुकूल दिन है ।
मकर :~ आज कौटुंबिक क्लेश आपके मन को व्यथित करेंगे । माता के स्वास्थ्य चिंता रह सकती है । सार्वजनिक अपयश या अपकीर्ति मान – प्रतिष्ठा को हानि पहुँचा सकती है । पर्याप्त आराम और नींद न मिलने से स्वास्थ्य खराब होगा । ताजगी तथा स्फूर्ति का अभाव रहेगा । स्त्री वर्ग से नुकसान का भय है ।
कुंभ :~ आज आप बहुत राहत महसूस करेगा । शारीरिक स्वस्थता उत्साह बढाएगा । पड़ोसियों और भाई बहनों के साथ अधिक मेल – मिलाप रहेगा । घर में मित्रों और स्नेहियों का आगमन आनंददायी रहेगा । प्रवास हो सकता है । प्रिय व्यक्ति का सहवास और भाग्य वृद्धि का योग है ।
मीन :~ आज आपके खर्च के अलावा क्रोध पर संयम रखे । किसी के साथ तकरार हो सकती है । लेन – देन में सावधानी रखें । पारिवारिक सदस्यों के साथ झगड़े होंगे । नकारात्मक विचार मन पर रहेंगे उन्हें पूरा करने के लिए प्रयत्न करने पड़ेंगे । खाने – पीने में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब हो सकता है । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।