
आजका राशिफल एवं पंचांग
•दिनांक : 15 अप्रैल 2021 बृहस्पतिवार , नईदिल्ली , भारत (India) ??
•विक्रम संवत् – 2078 , राक्षसनाम नूतनसंवत्सर ।
•राजा – मंगल / •मंत्री – मंगल
•शक संवत् – 1943
•युगाब्द – 5123
•अयन – उत्तरायण
•गोल – उत्तरगोल
•ऋतु – बसंत – ग्रीष्म
•मास – सौरमानने (वैशाख) ,
चंद्रमानने (चैत्र)
•पक्ष – शुक्ल
•तिथि – तृतीया 15:27 तक
•नक्षत्र – कृतिका 20:31 तक
•योग – आयुष्मान 17:18 तक
•करण – गर 15:27 तक तदुपरांत वणिज 28:47 तक
•चन्द्र राशि – वृष
•सूर्य राशि – मेष
•सौर प्रविष्टे (वैशाख) – 03
•सूर्योदय – 05:57
•सूर्यास्त – 18:46
•गुलिक काल – 09:09 से 10:45 तक
•राहुकाल – 13:57 से 15:34 तक
•अभिजीत – 11:56 से 12:47 तक
•चौघड़िया मुहूर्त्त (शुभ व अशुभ बेला आज दिन में)
शुभ – 05:57 से 07:33 तक (शुभ)
रोग – 07:33 से 09:09 तक (अशुभ)
उद्वेग – 09:09 से 10:45 तक (अशुभ)
चर – 10:45 से 12:21 तक (शुभ)
लाभ – 12:21 से 13:57 तक (शुभ)
अमृत – 13:57 से 15:34 तक (शुभ)
काल – 15:34 से 17:10 तक (अशुभ)
शुभ – 17:10 से 18:46 तक (शुभ)
Astrologer Kavita Pathak Yutube चेनल Subscribe करे और बेल आइकॉन ?जरुर दबायें ??
https://youtube.com/channel/UC2b7paYGKXkouCuBfqWuqaw
Like Facebook page ??
https://www.facebook.com/jyotishkalyan/
•दिनांक – 15 अप्रैल बृहस्पतिवार , गणगौरी तृतीया , श्री मत्स्य जयंती ।
•दिनांक – 16 अप्रैल शुक्रवार , दमनक चतुर्थी ।
•दिनांक – 17 अप्रैल शनिवार , श्री लक्ष्मी पंचमी , नाग पंचमी ।
•दिनांक – 18 अप्रैल रविवार , स्कन्द षष्ठी व्रत ।
•दिनांक – 19 अप्रैल सोमवार , सूर्य सायन वृष में , ग्रीष्म ऋतु प्रारम्भ ।
•दिनांक – 20 अप्रैल मंगलवार , श्री दुर्गाष्टमी , अशोकाष्टमी , अन्नपूर्णा पूजन ।
•दिनांक – 21 अप्रैल बुधवार , श्री दुर्गा-नवमी , नवरात्र समाप्त , श्रीरामनवमी , शक वैशाख प्रारम्भ ।
•दिनांक – 23 अप्रैल शुक्रवार , कामदा एकादशी व्रत ।
•दिनांक – 24 अप्रैल शनिवार , शनि प्रदोष व्रत , श्री विष्णु दमनोत्सव , त्रिपुष्कर योग ।
•दिनांक – 25 अप्रैल रविवार , अनंग त्रयोदशी , श्रीमहावीर जयंती (जैन) , सर्वार्थ सिद्ध योग ।
•दिनांक – 26 अप्रैल सोमवार , श्रीसत्यनारायण व्रत , शिव दमनोत्सव ।
•दिनांक – 27 अप्रैल मंगलवार , चैत्र पूर्णिमा , वैशखस्नान प्रारम्भ , श्री हनुमान जयंती (दक्षिण-भारत) , चतुर्थ (अंतिम) शाही स्नान कुम्भ महापर्व (हरिद्वार) ।
ASTROLOGER KAVITA PATHAK
+91 9725904829
विभिन्न ग्रहों की महादशाओं में आने वाली व्यवसाय, स्वास्थ्य, धन, दांपत्य जीवन, प्रेम संबंध, कानूनी, पारिवारिक समस्याओं आदि के ज्योतिषीय समाधान के लिए आप मुझसे फोन अथवा व्हाट्सएप द्वारा संपर्क कर सकते हैं । ( शुल्क )

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 15 अप्रैल 2021 गुरुवार संवत् 2078 मास चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 03:28 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:09 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:44 बजे होगा । कृतिका नक्षत्र रात्रि 08:32 बजे तक रहेगा पश्चात् रोहिणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:44 से 03:21 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:54 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो केशर का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज भद्रा मध्य रात्रि पश्चात् 04:47 बजे से , गणगौर पूजन , गौरी तृतीया , मनोरथ तृतीया व्रत , मत्स्य जयंती , मन्वादि ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप परिवार और कार्य के स्थान में समझौतापूर्ण व्यवहार से संघर्ष टालेंगे । वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से वाद – विवाद या झगड़े की संभावना है । स्त्री वर्ग से लाभ होगा । मन की उदासी से नकारात्मक विचार आएंगे परंतु उसे हटा दे । अत्यधिक खर्च होगा । खान – पान में संयम रखें।
वृषभ :~ आज विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे । व्यवस्थित आर्थिक आयोजन कर सकेंगे । कलात्मक सूझ को निखार सकेंगे । कौटुंबिक सुख – शांति रहेगी । धन लाभ हो सकता हैं ।
मिथुन :~ आपकी वाणी या व्यवहार से आज किसी के साथ गलतफहमी हो सकती हैं । कुटुंबीजनों तथा सगे – सम्बंधियों से संभलकर रहे । बीमारी या दुर्घटना से सावधानी रखें । मान प्रतिष्ठा को हानि पहुँचेगी । खर्च बढ़ेगा ।
कर्क :~ आज आपके लिए आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरूआत करने के लिए उत्तम दिन है । व्यापार – धंधे में लाभ , नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोतों में वृद्धि होने से आनंद और संतोष की भावना रहेगी । मित्र , पत्नी , पुत्र आदि से शुभ समाचार प्राप्त होगा ।
सिंह :~ आज आपको नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक और सफल दिन है । कार्यक्षेत्र में वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे । भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से कार्य सरलतापूर्वक पूरा करेंगे । उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की प्रशंसा होगी । पदोन्नति हो सकती है । पिता से लाभ होगा । जमीन तथा वाहन सम्बंधी कामकाज के लिए अनुकूल समय है ।
कन्या :~ आपका आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में बीतेगा । भाई – बंधुओं से लाभ होगा । आफिस में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें । आर्थिक लाभ मिलेगा । शारीरिक मानसिक स्वस्थता अच्छी रहेगी ।
तुला :~ आज आपको आकस्मिक लाभ का दिन है । आध्यात्मिक प्रवृत्तियाँ तथा सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए उत्तम दिन है । फिर भी नए कार्य शुरू न करे । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । हितशत्रु अहित करने का प्रयास करेंगे ।
वृश्चिक :~ आपको दैनिक घटना चक्र की प्रवृत्तियों में आज परिवर्तन आएगा । मित्रों , कुटुंबीजनों का साथ मिलेगा । सार्वजनिक मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी । भागीदारी से लाभ होगा । प्रिय व्यक्ति की मुलाकात और धनलाभ होगा ।
धनु :~ आज का दिन नौकरी वालों के लिए लाभदायक है । आर्थिक लाभ हो सकता है । घर में आनंद का वातावरण रहेगा । नौकर और सहकर्मीगण सहायक बनेंगे । कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी । विरोधी और हितशत्रु अपनी चाल में निष्फल होंगे ।
मकर :~ आज आप अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान देंगे । अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक शक्तियों का परिचय करा सकेंगे । प्रेमियों मे परस्पर धनिष्ठता रहेगी । शेयर – सट्टे से लाभ होगा । संतानों के प्रश्न हल होंगे । मित्रों से लाभ होगा ।
कुंभ :~ आज आपके स्वभाव में भावुकता अधिक होने से मानसिक बेचैनी रहेगी । आर्थिक आयोजन होगा । माता से अधिक प्रेम और भावनाएँ रहेंगी । विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी । स्वभाव में हठीलापन रहेगा ।
मीन :~ आपको कार्य में सफलता के लिए और महत्त्वपूर्ण निर्णय के लिए आज उत्तम दिन है । विचारों में आज स्थिरता रहेगी , जिससे कोई भी कार्य अच्छी तरह से कर सकेंगे । प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।