आज का राशिफल एवं पंचांग

।। ? ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5123
विक्रम संवत्………………….2078
शक संवत्…………………….1943
मास……………………………..चैत्र
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी…………………………..चतुर्थी
संध्या 06.05 पर्यंत पश्चात पंचमी
रवि…………………………उत्तरायण
सूर्योदय………..प्रातः 06.06.35 पर
सूर्यास्त………..संध्या 06.47.47 पर
सूर्य राशि…………………………मेष
चन्द्र राशि………………………वृषभ
गुरु राशि………………………..कुम्भ
नक्षत्र………………………….रोहिणी
रात्रि 11.37 पर्यंत पश्चात मृगशीर्ष
योग………………………….सौभाग्य
संध्या 06.20 पर्यंत पश्चात शोभन
करण……………………………विष्टि
संध्या 06.05 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु…………………………….बसंत
दिन…………………………..शुक्रवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
16 अप्रैल सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक…………………4
? शुभ रंग……………आसमानी
?‍? अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.01 से 12.51 तक ।
?‍? राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 10.52 से 12.26 तक ।
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
उदय लग्न मुहूर्त –
मेष
06:01:07 07:42:31
वृषभ
07:42:31 09:41:08
मिथुन
09:41:08 11:54:49
कर्क
11:54:49 14:11:00
सिंह
14:11:00 16:22:49
कन्या
16:22:49 18:33:28
तुला
18:33:28 20:48:06
वृश्चिक
20:48:06 23:04:16
धनु
23:04:16 25:09:54
मकर
25:09:54 26:57:02
कुम्भ
26:57:02 28:30:39
मीन
28:30:39 30:01:07
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.42 से 09.17 तक लाभ
प्रात: 09.17 से 10.51 तक अमृत
दोप. 12.25 से 02.00 तक शुभ
सायं 05.08 से 06.43 तक चंचल
रात्रि 09.34 से 10.59 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ शिवप्रियायै नमः ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
विपुलहदयाभियोग्ये खिध्यति काव्ये जडो न मौख्र्यै स्वे ।
निन्दति कज्चुकिकारं प्रायः शुष्कस्तनी नारी ॥
अर्थात :-
जड मानव, ह्रदय विपुल बनानेवाला काव्य पढकर खेद पाता है, लेकिन उसे अपनी मूर्खता पर खेद नहीं होता । ज़ादा करके शुष्क स्तनवाली नारी, कंचुकी बनानेवाले की निंदा करती है ।
? आरोग्यं सलाह :-
बालों का झड़ना रोकने वाले टिप्स –
3. ऐंटिऑक्सिडैंट्स –
एंटीऑक्सीडेंट में समृद्ध खाद्य पदार्थों का सेवन आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो सकता है। इसके अलावा यह संक्रमण के जोखिम और कैंसर के कुछ रूपों को कम करने में सहायता करता है। यह आपके बालों को झड़ने से भी रोकता है। इसके लिए आप हल्की गर्म ग्रीन टी को एक कप पानी में मिलाकर अपने सिर में लगा लें और इसे करीब एक घंटे तक छोड़ दें। फिर पानी से इसे धो लें। आपको बता दें कि ग्रीन टी में ऐंटिऑक्सिडैंट्स होता हैं जो बालों को गिरने से रोकता है और बालों की ग्रोथ को तेज करता हैं। इसके अलावा आप नट, बीज, फलियां, फल और हरी सब्जियों का सेवन करके अपने एंटीऑक्सीडेंट के सेवन को बढ़ा सकते हैं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
सुख के साधन प्राप्त होंगे। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक काम करने की इच्छा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
धार्मिक अनुष्ठान पूजा-पाठ इत्यादि का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। मानसिक शांति रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समय अनुकूल है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शारीरिक कष्ट संभव है।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कुसगंति से बचें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में मातहतों से कहासुनी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शरीर में कमर व घुटने आदि के दर्द से परेशानी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुभय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति पर व्यय होगा। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी वरिष्ठ प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कष्ट व भय सताएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
राजभय रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश सोच-समझकर करें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। यश बढ़ेगा। दूर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कुबुद्धि हावी रहेगी। चोट व रोग से बचें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। किसी न्यायपूर्ण बात का भी विरोध हो सकता है। विवाद न करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ?
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 16 अप्रैल 2021 शुक्रवार संवत् 2078 मास चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सायं 06:03 बजे तक रहेगी पश्चात् पंचमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:08 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:44 बजे होगा । रोहिणी नक्षत्र रात्रि 11:34 बजे तक रहेगा पश्चात् मृगशीर नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 1049 से 12:23 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:59 से 12:49 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपका शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आर्थिक विषय में भविष्य के लिए अच्छा प्लानिंग कर सकेंगे । आय में वृद्धि होगी । कलाकार एवं कारीगरों को कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और उनकी कदर होगी ।

वृषभ :~ आपका आज का दिन स्फूर्तिला और प्रसन्नतापूर्ण रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद रहेगा । सगे – सम्बंधियों या मित्रों से उपहार मिलेगा । आर्थिक लाभ हो सकता है ।

मिथुन :~ आज संयमशील और विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों से बचा लेंगे । वाणी – व्यवहार से गलतफहमी होगी । शारीरिक कष्ट से मन अस्वस्थ रहेगा । परिवार में क्लेश का माहौल रहेगा ।

कर्क :~ आकस्मिक धन प्राप्ति और बहुविधि लाभ से भरा आपका आज का दिन अत्यंत रोमांचक और आनंदप्रद रहेगा । आय में वृद्धि होगी । व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे । पुत्र और पत्नी से लाभ होगा ।

सिंह :~ आज आपको कार्यों में विलंब से सफलता मिलेगी । आफिस या घर में उत्तरदायित्वों का बोझ बढ़ेगा । जीवन में अधिक गंभीरता रहेगी । नए सम्बंध स्थापित करने या कार्य के सम्बंध में महत्त्वपूर्ण निर्णय न ले ।

कन्या :~ आज आपको शरीर में थकान , आलस और चिंता होगी । संतानों से मतभेद या मनमुटाव होगा । उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । आफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ वादविवाद होगा । राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा ।

तुला :~ आज आप स्वास्थ्य का ध्यान रखे । कटु वचन या खराब व्यवहार के कारण झगड़े – विवाद होंगे । क्रोध पर संयम रखे । हितशत्रु अधिक प्रवृत्त होगे । आकस्मिक लाभ होगा । समय से भोजन करने में विलंब तथा अत्यधिक खर्च मन को अस्वस्थ बनाएँगे ।

वृश्चिक :~ नौकरी – धंधा और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ ही लाभ है । इसके साथ मित्रों , सगे सम्बंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ हो सकता है । आय के स्रोत बढ़ेंगे ।

धनु :~ आज आपका आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए दिन शुभ है । कार्य सरलतापूर्वक होंगे । परोपकार की भावना रहेगी । आमोद – प्रमोद मे दिन बीतेगा । नौकरी व्यवसाय में उन्नति और मान – सम्मान मिलेगा ।

मकर :~ आपका आज का दिन मिश्र फलदायी साबित होगा । शारीरिक थकान और ऊबन रहेगी । संतानों के विषय में चिंता होगी । उच्च पदाधिकारियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में न उतरे ।

कुंभ :~ आज आपको नकारात्मक विचारों से मन में हताशा रहेगी । इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध अधिक रहेगा । खर्च बढ़ेगा । वाणी पर संयम न रहने से परिवार में मनमुटाव और झगड़े हो सकते है ।

मीन :~ आपका आज का दिन सुख – शांति से व्यतीत होगा । व्यापारियों को भागीदारी के लिए उत्तम समय है । मित्रों तथा स्वजनों के साथ मुलाकात होगी । सार्वजनिक जीवन में प्रगति मिलेगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *