आज का राशिफल एवं पञ्चांग

।। ?।।
??जय श्री राम??
     ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5123
विक्रम संवत्……………………2078
शक संवत्………………………1943
मास……………………………….चैत्र
पक्ष………………………………शुक्ल
तिथी………………………………षष्ठी
रात्रि 10.32 पर्यंत पश्चात सप्तमी
रवि………………………….उत्तरायण
सूर्योदय…………प्रातः 06.04.43 पर
सूर्यास्त…………संध्या 06.48.32 पर
सूर्य राशि………………………….मेष
चन्द्र राशि……………………….मिथुन
गुरु राशि…………………………कुम्भ
नक्षत्र…………………………….आर्द्रा
दुसरे दिन प्रातः 04.59 पर्यंत पश्चात पुनर्वसु
योग…………………………..अतिगंड
संध्या 07.49 पर्यंत पश्चात सुकर्मा
करण…………………………..कौलव
प्रातः 09.36 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु……………………………..बसंत
दिन……………………………रविवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
18 अप्रैल सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………6
? शुभ रंग…………………….लाल
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.00 से 12.51 तक ।
?‍?राहुकाल :-
संध्या 05.10 से 06.44 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
मेष
05:52:38 07:34:38
वृषभ
07:34:38 09:33:15
मिथुन
09:33:15 11:46:56
कर्क
11:46:56 14:03:07
सिंह
14:03:07 16:14:56
कन्या
16:14:56 18:25:35
तुला
18:25:35 20:40:12
वृश्चिक
20:40:12 22:56:23
धनु
22:56:23 25:02:01
मकर
25:02:01 26:49:09
कुम्भ
26:49:09 28:22:45
मीन
28:22:45 29:52:38
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.41 से 09.16 तक चंचल
प्रात: 09.16 से 10.50 तक लाभ
प्रात: 10.50 से 12.25 तक अमृत
दोप. 02.00 से 03.34 तक शुभ
सायं 06.43 से 08.09 तक शुभ
संध्या 08.09 से 09.34 तक अमृत
रात्रि 09.34 से 10.59 तक चंचल ।
? आज का मंत्रः
॥ ॐ शुभायै नम:॥
 संस्कृत सुभाषितानि :-
दुर्जन दूषितमनसां पुंसां सुजनेऽप्यविश्र्वासः ।
बालः पायसदग्धो दध्यपि फूल्कृत्य भक्षयति ॥
अर्थात :-
दुर्जन से जिसका मन दूषित होता है एसा मानव सज्जन पर भी अविश्वास करता है । दूध से जला बालक दहीं भी फ़ूँक कर पीता है ।
? आरोग्यं सलाह :-
बालों का झड़ना रोकने वाले टिप्स –
5. अपने सर की करें मसाज –
मसाज करने से स्कैल्प और बालों को पोषण और ऑक्सीजन बढ़ जाती है जो बदले में बालों के विकास को उत्तेजित करती है कुछ मिनट तक रोजाना सिर की मसाज करने से सर्कुलेशन तेज करने में सहायता मिलेगी। इससे केश कूप सक्रिय रहता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कुसंगति से हानि होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें। आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
पुराना रोग उभर सकता है। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। घर में तनाव रह सकता है।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 18 अप्रैल 2021 रविवार संवत् 2078 मास चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रात्रि 10:35 बजे तक रहेगी पश्चात् सप्तमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:06 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:45 बजे होगा । आद्रा नक्षत्र अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:01 बजे तक रहेगा पश्चात् पुनर्वसु नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल सायं 05:11 से 06:45 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:52 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज स्कंद षष्ठी व्रत , यमुना जयंती , पुरातत्व दिवस , गुरु तेग बहादुर व गुरु अंगद देव जयंती ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपका दिन मिश्र फलदायक है । नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएँगे । मन में परिवर्तन शीघ्र आएँगे , जिससे आपका मन कुछ दुविधा मे रहेगा । नौकरी एवं व्यवसाय में स्पर्धात्मक व्यवहार का सामना करना पडेगा ।

वृषभ :~ आज आप अनिर्णायकता के कारण आया अवसर गँवा सकते हैं और उसका लाभ नहीं ले पाएंगे । विचारो में खोए रहने से कोई निश्चित निर्णय नहीं ले पाएंगे । नए कार्य का प्रारंभ करना हितकारी नहीं है । वाद – विवाद या चर्चा में आपके हठीले स्वभाव से संघर्ष हो सकता है ।

मिथुन :~ आपके दिन की शुरुआत प्रफुल्लित मन और स्वस्थ चित्त से होगा ।आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायी है । अधिक खर्च पर संयम रखें । नकारात्मक विचारों को दूर रखे । किसी प्रियजन या मित्र से उपहार पाकर मन प्रफुल्लित रहेगा ।

कर्क :~ आज आप किसी एक निश्चय पर नहीं पहुंच पाएँगे और असमंजस के कारण मानसिक कष्ट होगा । सम्बंधियों से अनबन हो सकती है । पारिवारिक कार्यों मे खर्च होगा । झगडे , मारामारी से दूर रहे । अविचारी व्यवहार से दूर रहे । आरोग्य एवं धन हानि हो सकती है ।

सिंह :~ आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा । फिर भी दुविधापूर्ण मानसिकता के कारण सामने आया हुआ अवसर गँवा देंगे । मन विचारो में खोया रहेगा । नए कार्यों का आरंभ आज न करें । व्यापार में लाभ होगा । धनप्राप्ति के योग हैं ।

कन्या :~ आज का दिन आपके हेतु शुभफलदायी होगा । नए कार्यों का आयोजन सफल होगा । व्यापारी तथा वैतनिक कर्मचारीयों के लिए लाभदायक है । उनकी पदोन्नति की संभावना अधिक है । उपरी अधिकारियों से लाभ होगा । धन , मान – सन्मान मिलेगा ।

तुला :~ आपके लिए आज नए कार्य के लिए दिन अच्छा है । व्यवसाय में लाभ होगा । विदेशी मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे । व्यवसाय या नौकरी मे सहकर्मीयों का सहयोग कम मिलेगा । स्वास्थ्य संभाले । विरोधीयों के साथ गहन चर्चा में न उतरे ।

वृश्चिक :~ आप आज सावधानी से दिन बिताए । नए कार्यों प्रारंभ न करें एवं क्रोध पर संयम रखें । राजकीय गुनाह से सम्बंधित तथा सरकारी प्रवृतियों से दूर रहे । नए सम्बंध बनाने से पहले गंभीरता से विचार करें ।

धनु :~ आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से बीतेगा । मनोरंजन के दुनिया की सैर करेंगे । विचार – परिवर्तन शीघ्र हो सकता है । लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है । बौद्धिक तथा तार्किक विचार – विनिमय होगा । भागीदारी से लाभ होगा । सम्मान और ख्याति मिलेगी ।

मकर :~ आज आप के व्यापार में विस्तार हो सकता है । इस दिशा में आप कदम आगे बढ़ाऐगें । धन के लेनदेन में सरलता रहेगी । घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा । आवश्यक खर्च होगा । नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा । व्यापारियों को कानूनी परेशानी हो सकती है ।

कुंभ :~ आप आज कोई भी नए कार्य का प्रारंभ न करे । आज आपके विचारो में शीध्र परिवर्तन आएँगे । महिलाएं वाणी पर संयम रखे । लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों के लिए दिन अच्छा है । बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते है ।

मीन :~ आज घर में परिवारवालों के साथ वादविवाद होगा । शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है जिसके कारण अनिद्रा सताएगी । महिलाओं से व्यवहार में सावधानी बरतें । धन और कीर्ति की हानि हो सकती है । नौकरी वालों को चिंता रहेगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *