
।। ? ।।
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास…………………………..अश्विन
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी…………………………द्वितीया
दोप 02.25 पर्यंत पश्चात तृतीया
रवि……………………….दक्षिणायन
सूर्योदय………..प्रातः 06.10.38 पर
सूर्यास्त………..संध्या 06.41.43 पर
सूर्य राशि………………………..सिंह
चन्द्र राशि……………………….मीन
गुरु राशि…………………………धनु
नक्षत्र…………………..उत्तराभाद्रपद
रात्रि 11.18 पर्यंत पश्चात रेवती
योग……………………………..शूल
दोप 01.50 पर्यंत पश्चात गंड
करण…………………………..गरज
दोप 02.25 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु……………………………..शरद
दिन…………………………..शुक्रवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
04 सितम्बर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ तिथी विशेष –
द्वितीया श्राद्ध –
☸ शुभ अंक…………………..4
? शुभ रंग……………आसमानी
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.00 से 12.50 तक ।
?? राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 10.52 से 12.25 तक ।
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
? उदय लग्न मुहूर्त –
सिंह
04:54:06 07:05:55
कन्या
07:05:55 09:16:34
तुला
09:16:34 11:31:12
वृश्चिक
11:31:12 13:47:22
धनु
13:47:22 15:53:00
*मकर *
15:53:00 17:40:09
कुम्भ
17:40:09 19:13:42
मीन
19:13:42 20:44:54
मेष
20:44:54 22:25:37
वृषभ
22:25:37 24:24:14
मिथुन
24:24:14 26:37:55
कर्क
26:37:55 28:54:06
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.45 से 09.18 तक लाभ
प्रात: 09.18 से 10.51 तक अमृत
दोप. 12.24 से 01.57 तक शुभ
सायं 05.03 से 06.36 तक चंचल
रात्रि 09.30 से 10.58 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ पद्मकोशाक्ष्यै नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
नौकां वै भजते तावत् यावत् पारं न गच्छति ।
उत्तीर्णे तु नदीपारे नौकायाः किं प्रयोजनम् ॥
अर्थात :-
जब तक पार नहीं उतरते तब तक नौका का आश्रय लिया जाता है । नदी पार करने के पश्चात् नौका का क्या प्रयोजन ?
? आरोग्यं सलाह :-
पाचन शक्ति बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय :-
दही का सेवन –
गर्मियों में दही का सेवन शरीर को बहुत ही फायदा पहुंचाता है। कैल्शियम, प्रोटीन और दूसरे पोषक तत्वों से भरपूर दही शरीर की कई आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार होता हैं। दही में मौजूद अच्छे बैक्टिरिया जिसका नाम है प्रोबायोटिक्स, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और महिलाओं को वेजिनल इंफ्केशन से बचाता है। यदि आप पाचन की समस्या से ग्रसित है या फिर पाचन शक्ति बढ़ाना चाहते हैं तो आप दही और उससे बना लस्सी का सेवन कीजिए। आप दही या लस्सी का सेवन दोपहर के लंच के बाद जरूर करें।
त्रिफला –
आयुर्वेद में त्रिफला का बहुत ही महत्व है। इससे बना एक हर्बल औषधि है जो कब्ज, वजन घटाने, पेट की चर्बी को कम करने और पेट की बीमारियों में लाभ देती है। त्रिफला आपको किसी भी आयुर्वेदिक दुकान पर मिल जाएगा, लेकिन आपको त्रिफला का सेवन कैसे करना है और कितनी मात्रा में लेना है इसके लिए विशेषज्ञ से जरूर राय लें। त्रिफला एक शक्तिशाली जड़ी बूटी है, जो कोलेन से विषैले तत्व को बाहर निकालने में मदद करता है और पोषक तत्वों के अवशोषण में वृद्धि करने मदद करता है। अगर आप पाचन की समस्या से ग्रसित हैं, तो आप त्रिफला का सेवन करना शुरू कर दीजिए।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
विवाद को बढ़ावा न दें। राजभय रहेगा। जल्दबाजी से बचें। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन तथा सुधार की संभावना है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। जीवन सुखमय गुजरेगा। लाभ होगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
धार्मिक कृत्यों पर व्यय होगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। विवेक से कार्य करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में चैन रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में जल्दबाजी न करें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
पुराना रोग उभर सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। वाणी पर संयम आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कारोबार अच्छा चलेगा। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि संभव है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए काम मिल सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। नौकरी में चैन रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
बड़े लाभदायक सौदे हो सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शारीरिक कष्ट की आशंका है। जल्दबाजी न करें।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
एकाग्रता बनी रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी अपने व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। दूसरे अधिक अपेक्षा करेंगे। धैर्य रखें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
मित्रों व रिश्तेदारों की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। नए मित्र बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
किसी बड़े काम के होने से प्रसन्नता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कर्ज लेना पड़ सकता है। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। अकारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। स्वास्थ्य पर बड़ा खर्च हो सकता है। कारोबार ठीक चलेगा। बेचैनी रहेगी। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। धैर्य रखें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
किसी बड़े काम को करने की इच्छा बनेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ?