
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?मंगलवार, २० अप्रैल २०२१?
सूर्योदय: ? ०५:५४
सूर्यास्त: ? ०६:४५
चन्द्रोदय: ? ११:३५
चन्द्रास्त: ?२६:०१
अयन ? उत्तराणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ? ग्रीष्म
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द )
मास ? चैत्र
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? अष्टमी (२४:४३ तक)
नक्षत्र ? पुनर्वसु (०६:५३ तक)
योग ? धृति (१९:४४ तक)
प्रथम करण ? विष्टि (१२:२८ तक)
द्वितीय करण ? बव (२४:४३ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मेष
चंद्र ? कर्क
मंगल ? वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? कुम्भ (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मेष (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५० से १२:४२
अमृत काल ? २५:१७+ से २६:५८
विजय मुहूर्त ? १४:२६ से १५:१९
गोधूलि मुहूर्त ? १८:३४ से १८:५८
निशिता मुहूर्त ? २३:५४ से २४:३७
राहुकाल ? १५:३२ से १७:०९
राहुवास ? पश्चिम
यमगण्ड ? ०९:०० से १०:३८
होमाहुति ? शुक्र
दिशाशूल ? उत्तर
अग्निवास ? पृथ्वी (२४:४३ तक)
भद्रावास ? मृत्युलोक (१२:२८ तक)
चन्द्रवास ? उत्तर
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पश्चिम (दलिया अथवा धनिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
नवरात्रि के आठवें दिन आदिशक्ति माँ दुर्गा के महागौरी स्वरूप की उपासना, अशोकाष्टमी आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०६:५३ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पुनर्वसु नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ही) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पुष्य नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (हू, हे, हो, डा) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मेष – २९:३० से ०७:०४
वृषभ – ०७:०४ से ०८:५९
मिथुन – ०८:५९ से ११:१४
कर्क – ११:१४ से १३:३५
सिंह – १३:३५ से १५:५४
कन्या – १५:५४ से १८:१२
तुला – १८:१२ से २०:३३
वृश्चिक – २०:३३ से २२:५२
धनु – २२:५२ से २४:५६
मकर – २४:५६ से २६:३७
कुम्भ – २६:३७ से २८:०३
मीन – २८:०३ से २९:२६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०५:४५ से ०६:५३
अग्नि पञ्चक – ०६:५३ से ०७:०४
शुभ मुहूर्त – ०७:०४ से ०८:५९
रज पञ्चक – ०८:५९ से ११:१४
शुभ मुहूर्त – ११:१४ से १३:३५
चोर पञ्चक – १३:३५ से १५:५४
शुभ मुहूर्त – १५:५४ से १८:१२
रोग पञ्चक – १८:१२ से २०:३३
शुभ मुहूर्त – २०:३३ से २२:५२
मृत्यु पञ्चक – २२:५२ से २४:४३
अग्नि पञ्चक – २४:४३ से २४:५६
शुभ मुहूर्त – २४:५६ से २६:३७
रज पञ्चक – २६:३७ से २८:०३
शुभ मुहूर्त – २८:०३ से २९:२६
शुभ मुहूर्त – २९:२६ से २९:४४
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका आज का दिन थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। प्रातः काल के समय किसी के मनमाने रवैये के कारण परेशान रह सकते है। परन्तु आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन शुभ रहेगा। व्यवसाय में कई दिनों से रुके पैसे वापस मिलने से शान्ति मिलेगी। घर एवं बाहर के लोग भी आपकी बौद्धिक क्षमता की प्रशंशा करेंगे। लेकिन घर का वातावरण किसी गलतफहमी के कारण खराब होने की संभावना है आवश्यकता पड़ने पर ही किसी की बातों का जवाब दें अन्यथा मौन बनाये रखें व्यर्थ कलह से बचेंगे। महिलाये शुभ समाचार मिलने से प्रसन्न होंगी परन्तु किसी अन्य कारण से मानसिक उद्देग बनेगा।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन का पूर्वार्ध लाभ दायक रहेगा परन्तु ले देकर कार्य करने की प्रवृति कुछ ना कुछ कमी अवश्य रखेगी। महिलाये आज अधिक शंकालु रहेंगी घर में कलह का कारण भी यही समस्या रहेगी। सरकारी अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले पूर्ण कर लें इसके बाद परिस्थिति विपरीत हो जाएगी। किसी भी कार्य मे प्रयत्न करने पर भी सफलता संदिग्ध रहेगी। आर्थिक समस्याएं खड़ी होंगी। नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग के रूखे व्यवहार से आहत हो सकते है। आज खर्च आकस्मिक बढ़ने से उधार लेने की नौबत आ सकती है यथासंभव आज ना ही लें। संतानो के कारण असुविधा होगी।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आप संतोषी भावना रहने के चलते सुख से बितायेंगे। कार्य क्षेत्र पर मन मे चल रही दुविधा के कारण कुछ विशेष आयोजन नही कर सकेंगे। आर्थिक लाभ की गति भी न्यून रहेगी फिर भी आप इन बातो को ज्यादा महत्त्व नही देंगे। धार्मिक अनुष्ठानों पूजा पाठ में सम्मिलित होंगे इनपर खर्च भी करेंगे। व्यवसायी लोगो को नए अनुबंध मिल सकते है जिससे भविष्य की आर्थिक योजनाए बल पकड़ेंगी। पारिवारिक जीवन आपके व्यवहार कुशलता से आनंद में रहेगा लेकिन महिलाये आज कुछ अनैतिक मांग पूरी करने पर अड़ सकती है।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपके मन की चंचलता एवं स्वभाव में उद्दंडता को छोड़ शेष सब उत्तम रहेगा। परिजनों अथवा बाहरी लोगों से बेबाकी से पेश आना भारी पड़ सकता है। आप आलस्य से भरे रहेंगे फिर भी आज जिस भी कार्य को करेंगे उसे अन्य की अपेक्षा कम समय मे एवं सफाई से पूर्ण कर लेंगे। व्यवसाय में आज ज्यादा उत्साह नही लेंगे लेकिन आकस्मिक कार्य आने से बेमन से करना पड़ेगा फिर भी धन लाभ उत्तम होगा नए लाभ के अनुबंध मिलेंगे परन्तु सहयोगियो की कमी रहने से कार्य आरंभ आज नही कर पाएंगे। घरेलू आवश्यकता के अलावा सुख के साधनों पर अधिक खर्च होगा। आज आपको कोई ठग भी सकता है सतर्क रहें।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिये सभी कार्यो में सुअवसर दिलाएगा इसका लाभ उठाएं किसी परिजन के कारण मानसिक अशांति बनेगी फिर भी कार्य क्षेत्र पर घर की समस्याओं को ना लाये संध्या बाद स्थिति बदलने से कार्यो में बाधा आने लगेगी। आज के दिन आकस्मिक घटनाएं अधिक घटित होंगी चाहे वो आर्थिक या पारिवारिक हों। नौकरी पेशा जातको को भी मेहनत का फल मिलेगा सम्मान में वृद्धि के साथ आय के नवीन मार्ग खुलेंगे। बेरोजगारों को थोड़ा प्रयास करने पर रोजगार उपलब्ध हो सकता है। खर्च भी अचानक होने से थोड़ी असहजता रहेगी। सरकार से सहयोग मिल सकता है।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन पिछले दिनों की अपेक्षा बेहतर रूप से व्यतीत करेंगे। व्यवसाय से कम समय मे ज्यादा मुनाफा पा सकेंगे वही सार्वजिनक क्षेत्र पर भी सम्मान के अधिकारी बनेंगे। घर एवं बाहर अनुकूल वातावरण मिलने से मनचाहा कार्य करने में सुविधा रहेगी। धार्मिक गतिविधयों में जाने से मानसिक शांति मिलेगी। विदेश से आनंद दायक समाचार अथवा विदेश जाने में आ रही बाधा शांत होने से राहत मिलेगी। घर में सुख के साधनो की खरीददारी पर खर्च करेंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन शुभ रहेगा कार्य व्यवसाय में मध्यान तक कोटा पूरा कर लेंगे। संध्या का समय परिवार के साथ बितायेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे सफलता अवश्य मिलेगी परन्तु प्रारंभ में कुछ परेशानियां देख कर हतोत्साहित ना हो जाये निरंतर प्रयासरत रहें। महिलावर्ग की आर्थिक विषयो में स्पष्टता ना रखने की वजह से आलोचना होगी सावधान रहें। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियो से मिल कर रहें विचार ना मिलने पर भी मौन रहें अन्यथा व्यर्थ बहस हो सकती है। मध्यान के बाद का समय ज्यादा बेहतर रहेगा मेहनत का फल मिलने लगेगा। पारिवारिक वातावरण में थोड़ी गरमा गर्मी के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। रिश्तेदारो से आनंददायक समाचार मिलेंगे। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप आध्यत्म के रंग में रंगे रहेंगे। दान-पुण्य कर पुण्य के भागी बंनेंगे। आज आपका सामाजिक दायरा भी बढेगा जिससे आने वाले समय मे लाभ की प्राप्ति होगी। व्यवसायीजन कामो के प्रति थोड़े उदासीन रहेंगे फिर भी दिन का आरंभिक भाग थोड़ा कष्ट दायीं रहेगा इसके बाद का समय धन के साथ सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। विरोधी प्रबल रहेंगे बीच मे किसी से व्यर्थ की नोंकझोंक भी हो सकती है। आप पैतृक कार्यो की अनदेखी करेंगे फिर भी इनसे कुछ ना कुछ लाभ अवश्य होगा। महिलाये किसी प्रसंग को लेकर जली भुनी रहेंगी।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन भी परिस्थितियां आपके लिये प्रतिकूल ही रहेंगी। स्वास्थ्य के साथ ही धन हानि के योग बन रहे है। नए कार्य का आरंभ फिलहाल टालें पुराने अधूरे कार्य पूर्ण करने पर अधिक ध्यान दे समय पर कार्य पूरे ना करने पर सम्मान हानि हो सकती है। व्यावसायिक काम काज को लेकर आज अन्य लोगो के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा अवकाश भी लेना पड़ सकता है। लाभ आशानुकूल ना होने से थोड़ी निरशा भी रहेगी। महिलाये वाणी के प्रयोग में संतुलन बरते बेवजह कलह के प्रसंग बनने से रंग में भंग वाली स्थिति बन सकती है। संध्या के आस-पास थकान के कारण किसी काम मे मन नही लगेगा लेकिन फिर भी घूमने फिरने मनोरंजन आदि के लिए तत्पर रहेंगे। शादीशुदा लोगो को किसी बात का पछतावा होगा।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन कुछ विषयो को छोड़ विजय दिलाने वाला रहेगा। विद्यार्थ वर्ग को अध्ययन में बेहतर परिणाम मिलेंगे। व्यवसायी लोग भी आज अपने अधूरे कार्य पूर्ण होने से राहत की सांस लेंगे परन्तु आज कार्य क्षेत्र पर किसी से गरमा गर्मी हो सकती है जिससे कार्य कुछ समय के लिए प्रभावित होंगे। आज नए अनुबंध पाने के लिए ज्यादा मेहनत नही करनी पड़ेगी। धन संबंधित उलझने कुछ हद तक शांत रहेंगी। घर के बुजुर्ग अथवा महिलाये आज अकारण ही क्रोध कर सकते है जिससे वातावरण कुछ समय के लिए अशान्त बनेगा धैर्य बनाये रखें।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपको अवश्य कुछ ना कुछ लाभ देकर ही जायेगा। दिन के आरंभ से मध्यान बाद तक कार्यो को गंभीर होकर करेंगे इसके बाद का समय मौज-मस्ती में बीतेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय नही दे सकेंगे। आवश्यक कार्य दिन रहते पूर्ण करलें इसके बाद जारी हानि के योग बन रहे है। पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। परिजनों के ऊपर भी खर्च करना पड़ेगा।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा फिर भी पारिवारिक संबंधो को जोड़ कर रखने का प्रयास करें। आज आपके विचारों में प्रखरता एवं विवेकी कार्यशैली रहने से आपसी विवादों को बढ़ने नही देंगे परन्तु किसी व्यक्ति द्वारा हद से ज्यादा अमर्यादित व्यवहार करने पर आप भी अपना धैर्य खो सकते है ध्यान रहे इसके परिणाम आगे गंभीर हो सकते है धैर्य से काम लें। सरकारी अथवा किसी भी प्रकार के जमीन-जायदाद संबंधित कार्य मे उलझने पड़ेंगी यथा संभव आज टालें। आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेने से थोड़ी मानसिक शांति मिलेगी। धन के व्यवहारों में जबरदस्ती ना करें। सन्तानो को ज्यादा छूट ना दें।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 20 अप्रैल 2021 मंगलवार संवत् 2078 मास चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि मध्य रात्रि 12:44 बजे तक रहेगी पश्चात् नवमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:04 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:47 बजे होगा । पुनर्वसु नक्षत्र प्रातःकाल 06:53 बजे तक रहेगा पश्चात् पुष्य नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:37 से 05:12 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:02 से 12:53 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज भद्रा दोपहर 12:23 बजे तक । शुक्र भरणी नक्षत्र मे मध्य रात्रि 01:05 बजे से , महाष्टमी व्रत पूजन , दुर्गाष्टमी , भौमाष्टमी , अशोकाष्टमी , अन्नपूर्णा पूजन बंगाल मे ।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपकी आत्मीयता अधिक संवेदनशील बनेगी । परिणामस्वरूप किसी की वाणी या बर्ताव से ठेस पहुँचेगी । मानसिक भय के साथ शारीरिक अस्वस्थता से बेचैन रहेंगे । माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा । वाहन चलाते समय सावधानी रखे ।
वृषभ :~ आज आपको चिंता से राहत होने से स्फूर्ति और उत्साह रहेगा । भावुकता के प्रवाह में कल्पना में विहार करेंगे । आपकी आंतरिक साहित्य एवं कला सूझ को बाहर लाने के लिए उचित समय है । परिवारजनों पर विशेष ध्यान देंगे ।
मिथुन :~ आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी , किन्तु थोड़े विलंब से । फिर भी प्रयत्न जारी रखने से उन्हें पूरा कर सकेंगे । आर्थिक आयोजन अवरोध बाद मार्ग प्रशस्त होगा । नौकरी – धंधा में साथियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा । परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा ।
कर्क :~ आज शारीरिक – मानसिक सुख बने रहेंगे। आपका मन अधिक माफक रहेगा । दांपत्यजीवन में जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण रहेगा , जिससे मधुरता रहेगी । आर्थिक लाभ का योग है ।
सिंह :~ आज आपको चिंता से स्वास्थ्य की हानि पहुँचेगी । उग्र दलीलों या वादविवाद से संघर्ष होगा । कोर्ट – कचहरी के कार्य में सावधान रहे । भावनाओं के प्रवाह में कोई अविचारी कार्य न कर बैठें , उसका ध्यान रखें । वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखें ।
कन्या :~ तन – मन की स्वस्थता के साथ आज का खुशहाल दिन आपको विविध लाभों का उपहार देगा । व्यापारियों और नौकरी वालों को आर्थिक लाभ होगा । उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति हो सकती है । स्त्री मित्र लाभदायक साबित होंगे ।
तुला :~ आज आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे । मान – सम्मान में वृद्धि होगी । आफिस में उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से आत्मविश्वास बढ़ेगा । व्यापारियों को आय में वृद्धि होगी ।
वृश्चिक :~ आज आप थकान , आलस और चिंता से कार्य करने का उत्साह नही रहेगा । विशेष संताने चिंता का कारण बनेंगी । कार्यक्षेत्र में भी अधिकारीवर्ग का नकारात्मक व्यवहार हताशा पैदा करेगा ।
धनु :~ आज अनिच्छनीय घटनाएँ , बीमारी , क्रोधावेश से आपका मानसिक व्यवहार हताशपूर्ण रहेगा । इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखें । सरकार विरोधी प्रवृ्त्तियों तथा नए सम्बंध उपाधि कराएँगे । किसी कारण से समय पर भोजन नहीं मिलेगा । अत्यधिक खर्च पर अंकुश लगाएँ । झगड़े – विवाद से दूर रहें ।
मकर :~ कार्यभार और मानसिक टेन्शन से राहत पाकर मित्रों , सगे – सम्बंधियों के साथ खुशीपूर्वक आज का दिन बीताएंगे । व्यापारी व्यापार का विस्तार कर सकेंगे । आर्थिक लाभ और मानसम्मान में वृद्धि होगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
कुंभ :~ आपको आज कार्यभार में सफलता के साथ यश भी मिलेगा । पारिवारिक सदस्यों के साथ अधिक उष्मा और प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेग । शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता रहेगी । नौकरी धंधे मे सहकर्मीगण सहायक बनेंगे । घर में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा ।
मीन :~ आज आपमें निहित सृजनात्मकता को गति मिलने से लेखन तथा पठन के कार्य में गहरी रुचि रखेंगे । हृदय की कोमलता प्रियजनों के निकट लाएगी । स्वास्थ्य मध्यम रहेगा । विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे । मानसिक संतुलन और वाणी पर संयम रखें । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।