
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?बुधवार, २१ अप्रैल २०२१?
सूर्योदय: ? ०५:५३
सूर्यास्त: ? ०६:४६
चन्द्रोदय: ? १२:३५
चन्द्रास्त: ?२६:४३
अयन ? उत्तराणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ? ग्रीष्म
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? चैत्र
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? नवमी (२४:३५ तक)
नक्षत्र ? पुष्य (०७:५९ तक)
योग ? शूल (१८:४३ तक)
प्रथम करण ? बालव (१२:४५ तक)
द्वितीय करण ? कौलव (२४:३५ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मेष
चंद्र ? कर्क
मंगल ? वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? कुम्भ (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मेष (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ❌❌❌
रवियोग ? ०७:५९ से २९:४३
विजय मुहूर्त ? १४:२६ से १५:१९
गोधूलि मुहूर्त ? १८:३५ से १८:५९
निशिता मुहूर्त ? २३:५३ से २४:३७
राहुकाल ? १२:१६ से १३:५४
राहुवास ? दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड ? ०७:२२ से ०९:००
होमाहुति ? शुक्र
दिशाशूल ? उत्तर
अग्निवास ? पाताल (२४:३५ से पृथ्वी)
चन्द्रवास ? उत्तर
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पश्चिम (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
नवरात्रि के नवम दिवस आदिशक्ति माँ दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की उपासना, श्रीराम नवमी, राष्ट्रीय वैशाख मास आरम्भ, नवरात्रि समाप्त, श्रीस्वामी नारायण जन्म, नींव खुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त वायव्य कोण+देव प्रतिष्ठा मुहूर्त ०६:०१ से ०९:१२ तक, गृह प्रवेश मुहूर्त १०:४९ से ११:५९ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०७:५९ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पुष्य नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (डा) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम आश्लेषा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (डी, डु, डे, डो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०५:४४ से ०७:००
शुभ मुहूर्त – ०७:०० से ०७:५९
चोर पञ्चक – ०७:५९ से ०८:५५
शुभ मुहूर्त – ०८:५५ से ११:१०
रोग पञ्चक – ११:१० से १३:३१
शुभ मुहूर्त – १३:३१ से १५:५०
मृत्यु पञ्चक – १५:५० से १८:०८
अग्नि पञ्चक – १८:०८ से २०:२९
शुभ मुहूर्त – २०:२९ से २२:४८
रज पञ्चक – २२:४८ से २४:३५
शुभ मुहूर्त – २४:३५ से २४:५२
चोर पञ्चक – २४:५२ से २६:३३
शुभ मुहूर्त – २६:३३ से २७:५९
रोग पञ्चक – २७:५९ से २९:२२
चोर पञ्चक – २९:२२ से २९:४३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मेष – २९:२६ से ०७:००
वृषभ – ०७:०० से ०८:५५
मिथुन – ०८:५५ से ११:१०
कर्क – ११:१० से १३:३१
सिंह – १३:३१ से १५:५०
कन्या – १५:५० से १८:०८
तुला – १८:०८ से २०:२९
वृश्चिक – २०:२९ से २२:४८
धनु – २२:४८ से २४:५२
मकर – २४:५२ से २६:३३
कुम्भ – २६:३३ से २७:५९
मीन – २७:५९ से २९:३२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपके लिये आज का दिन कलहकारक रहेगा। दिनभर किसी ना किसी कारण से विवाद के प्रसंग बनेंगे। सम्मान हानि की संभावना अधिक है प्रत्येक कार्य विशेषकर सामाजिक क्षेत्र पर अत्यन्त सावधानी बरतें। किसी के कहे में आकर कोई अनैतिक कार्य ना करें। कार्य व्यवसाय में भी आज प्रलोभन का भविष्य में दुष्प्रभाव देखने को मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर लाभ पाने के लिए व्यवहारिकता काम आएगी इसलिए स्वभाव में नरमी रखें। विरोधी आपके प्रयासों को विफल कर सकते है। जल्दबाजी में धन का निवेश ना करें ना ही किसी को उधार दें। घर में आज मौन साधन ही तकरार से बचने का उत्तम उपचार है। सेहत का ध्यान रखें।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए श्रीवृद्धि कारक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य मे धन लगाएंगे उसमे थोड़े विलंब से ही सही लेकिन दुगना लाभ मिलेगा। व्यवसायियो के लिए उत्तम रहेगा अधूरे कार्य पूर्ण होने से धन की आमद होगी नए अनुबंध भी मिल सकते है भविष्य की योजनाएं बलवती बनेंगी। परन्तु आज सरकारी नौकरी पेशा जातक किसी कार्य को लेकर दिन भर दुविधा की स्थिति में रह सकते है। पारिवारिकजन आज बेवजह जिद पर अड़ेंगे जिससे असुविधा महसूस करेंगे परन्तु बाद में यही आनंद का कारण बनेगी। पड़ोसियों से मेलजोल बढेगा। मध्यान का समय अधिकतर आलस्य में बीतेगा। सुख शांति बनी रहेगी।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
दिखावे का संतोषी स्वभाव भी आज आपके व्यक्तित्त्व में चार चांद लगायेगा। मन में कुछ ना कुछ तिकडम लगी रहेगी फिर भी किसी को प्रदर्शित नही होने देंगे। लापरवाही पर पर्दा डालने का प्रयास सफल होगा परन्तु हानिकारक भी रहेगा। लाभ पाने के लिये जोड़-तोड़ की नीति अपनायेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी से समझौता करना पड़ेगा।भागीदारी के व्यवसाय में लाभ की संभावना अधिक रहेगी। आर्थिक कारणों से किसी से झगड़ा भी हो सकता है। स्वभाव में कामुकता अधिक रहेगी विपरीत लिंगीय के प्रति जल्दी आकर्षित हो जाएंगे। गृहस्थ जीवन में सुख के साधन पर अधिक खर्च होगा। स्त्री संतान का सुख मिलेगा।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन अधिकांश समय मन को प्रसन्न करने वाले प्रसंग बनेंगे। कार्यो में सहज सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा। भाग्य साथ देने से अटके कार्य पूर्ण होंगे धन की आमद भी रुक रुक कर होती रहेगी। पारिवारिक सदस्यों की कार्य क्षेत्र पर भी सहायता मिलेगी। सरकारी कार्य में बाधा आने की संभावना है फिर भी किसी के सहयोग से पार कर लेंगे। नौकरी पेशा जातको को अतिरिक्त कार्य का लाभ शीघ्र मिल जायेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारो से मिलने के प्रसंग बनेंगे। पारिवारिक वातावरण में प्रेम रहेगा लेकिन स्त्री से किसी बात पर मतभेद हो सकता है।संताने आज्ञा का पालन करेंगी।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन प्रतिकूल रहेगा कार्यो के बिगड़ने अथवा आशानुकूल ना होने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। अनैतिक प्रवृति जल्द आकर्षित करेगी जिससे मान एवं धन की हानि संभव है। अकारण क्रोध आने से प्रेम सम्बन्धो में खटास आएगी इसलिए मौन रहने का प्रयास करें। धर्म के प्रति आज एकमत नहीं रहेंगे मन भटकने के कारण शांति नहीं मिल सकेगी। कागजो को संभाल कर रखें किसी महत्त्वपूर्ण कागजात के गुम होने से दुविधा में रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके व्यवहार पर निर्भर रहेगा। महिलाये आज अधिक महत्त्वकांक्षी रहेंगी इच्छा पूर्ति ना होने पर गुस्सा आएगा।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपको ऐश्वर्य दिलाएगा साथ ही थोड़ा बहुत धन लाभ भी होने से मानसिक रूप से संतोष अनुभव करेंगे। आपको सोचे कार्यो में अवश्य सफलता मिलेगी परन्तु आलस्य एवं अहम् की भावना को दूर रखना होगा। कार्य स्थल पर आज कुछ ऐसी परिस्थिति बनेगी जो लंबे समय तक लाभ देगी। अधिकारियो से आज तालमेल अच्छी तरह बैठा लेंगे लेकिन फिर भी किसी आशंका से भयभीत रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर भी परिवार का नाम बढ़ाएंगे। महिलाये आवश्यकताएं बढ़ने से असन्तोषी रहेंगी भविष्य की योजनाएं नहीं बन सकेंगी। घर का वातावरण लगभग सामान्य ही रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन लाभदायक रहेगा आप संबंधों को लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगे जिससे कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक खटास में कमी आएगी। धार्मिक भावनाएं जाग्रत रहेंगी।परंतु व्यवसाय को लेकर आज दुविधा में रहेंगे नौकरी पेशा जातक कार्य क्षेत्र में परिवर्तन की योजना बना सकते है जो कि भविष्य के लिये लाभदायक रहेगा। व्यवसायी वर्ग कुछ ना कुछ नई उधेड़-बुन में लगे रहेंगे लेकिन निर्णय लेने में परेशानी होगी। धन लाभ प्रयास करने पर अवश्य होगा परन्तु खर्च भी बराबर लगे रहेंगे। आज रिश्तेदारी में जाएँ तो पुराने व्यवहारों को त्याग कर ही जाये अन्यथा आनंद के क्षण राग द्वेष में बदलेंगे।।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा दिन के आरंभिक भाग में कल वाली स्थिति यथावत रहेगी। जिस कार्य को करने की सोचेंगे उसीमें किसी के दखल करने से भ्रामक स्थिति बनेगी। विलम्ब से बचने के लिये जल्दबाजी करेंगे जिससे कार्य में सफाई नहीं रहेगी। परन्तु दोपहर के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगी धन लाभ होने से रुके कार्यो में गति आएगी। नौकरी पेशा जातको पर अधिकारी वर्ग अधिक विश्वास करेंगे। सरकारी कार्यो में भी सफलता की संभावना बढ़ने से प्रसन्नता रहेगी लेकिन इनके आज पूर्ण होने में संदेह रहेगा। घरेलु वातावरण में भी सुधार आएगा। महिलाये आध्यात्म में विशेष निष्ठा रखेंगी।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन शारीरिक रूप से हानिकारक रहेगा किसी दुर्घटना अथवा आकस्मिक रोग होने से कष्ट की संभावना अधिक रहेगी।बीमारियों पर भी खर्च होगा शारीरिक समस्याएं मध्यान के समय प्रबल रहेंगी अधिक मसाले वाले भोजन अथवा बाहर के खान-पान से परहेज करें। आज आर्थिक विषयो को लेकर नई समस्याएं बनेगी जिनका समाधान होने में समय लगेगा। कार्य क्षेत्र पर मंदी रहने से धन की आमद कम रहेगी। नौकरी पेशा जातक अथवा महिलाएं मनोकामना पूर्ती ना होने से अनमने मन से कार्य करेंगे। किसी से धन सम्बंधित वादे ना करे।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा सेहत एवं व्यापार दोनों उत्तम रहेंगे। क्रय-विक्रय के व्यवसाय अथवा शेयर सट्टे में निवेश से धन लाभ होगा। अन्य व्यवसाय में भी नए अनुबंध मिलने की सम्भवना रहेगी परन्तु नए व्यवसाय का आरम्भ अभी ना करें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी साथ ही धन की उगाही भी कर पाएंगे। नौकरी पेशा जातको की कार्य क्षेत्र पर सामान्य दिनचर्या रहेगी। धार्मिक कृत्यों विशेषकर टोन टोटको में विश्वास करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी शुभसमाचार मिलेगा।विरोधीयो के सडयंत्र असफल रहेंगे। महिलाये आज अधिक भावुक रहेंगी।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपकी मन के विपरीत घटना घटने से क्रोध आएगा। सहकर्मी अथवा पारिवारिकजन जानकर भी आपकी इच्छा के विपरीत कार्य करेंगे। नौकरी व्यवसाय में दिन सामान्य रहेगा परिश्रम करने के बाद निर्वाह योग्य लाभ ही बना पाएंगे। आज धर्म-कर्म में आस्था होने पर भी आपके हाथों कोई अनैतिक कर्म हो सकता है जिसकी ग्लानि सम्मान हानि के बाद ही होगी। घर के बुजुर्गो का बात-बात पर टोकना अखरेगा वातावरण अशान्त भी बनेगा। उधार के पैसे वापस मांगने पर विवाद हो सकता है। फिर भी मित्रो से अनुकूल व्यवहार एवं आर्थिक सहायता मिलने से संतोष रहेगा। महिलाये शंकालु रहेंगी।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन बौद्धिक क्षमता में विकास लाएगा। अध्ययन-अध्यापन के कार्यो में सहज सफलता मिलेगी। संताने बौद्धिक एवं आध्यात्मिक उन्नति करेंगी फिर भी नजर रखना आवश्यक है। किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता अथवा रुके कार्य आज अवश्य ही आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा कम रहने से लाभ की संभावना अधिक रहेगी। आस-पड़ोसियों से वैर-विरोध मिटेगा लेकिन अभिमानी स्वभाव रहेगा। आप किसी से भी मधुर वाणी द्वारा आसानी से काम निकाल सकेंगे। मध्यान के समय आकस्मिक यात्रा से थोड़ी थकान रहेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। शुभ रामनवमी ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 21 अप्रैल 2021 बुधवार संवत् 2078 मास चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि मध्य रात्रि 12:36 बजे तक रहेगी पश्चात् दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:04 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:47 बजे होगा । पुष्य नक्षत्र प्रातःकाल 07:59 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्लेषा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:27 से 02:03 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज श्री रामनवमी , स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त , बसंत नवरात्र पूर्ण , स्वामी नारायण जयंती , मेला रामनवमी , गंडमूल प्रारंभ प्रातः 07:59 बजे से ।।
आज रामनवमी के के निमित्त व्रत कर सपरिवार भगवान राम का पूजन करे , नवरात्र पूर्ति के निमित्त कन्या पूजन करे , साथ ही आज भैरव और चौसठ योगिनियों का सफेद रंग के गंध पुष्पादि से पूजन किया जाता है ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप अधिक भावुक रहेंगे , जिसके कारण किसी की बातों से या व्यवहार से भावनाओं को ठेस पहुँच सकती है । मां के स्वास्थ्य के कारण काफी परेशान रहेगें । स्वाभिमान को ठेस पहुँच सकती है जिससे ग्लानि होगी । भोजन और नींद में अनियमितता रहेगी ।
वृषभ :~ आज आपकी चिंताएं कम होने से काफी राहत महसूस करेगें । भावुक और संवेदनशील रहेगें , जिससे कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति उभर कर सामने आएगी । वित्तीय मामलों पर ध्यान देंगे ।
मिथुन :~ आज शुरुआती परेशानी के बाद आपके निर्धारित कार्य पूरे होगें और जिससे काफी प्रसन्नता होगी । आर्थिक योजनाओं के कारण आपकी कई परेशानियां कम होगी । नौकरी व्यवसाय में सहयोगियों का सहयोग मिलगा जिससे माहौल अच्छा रहेगा ।
कर्क :~ आपके दोस्तों , परिजनों तथा परिवार के साथ दिन काफी बेहतर बीतेगा । उनसे मिले उपहार से हर्ष को दुगुना कर देगी । पत्नी के साथ अच्छा समय बीतेगा । शारीरिक और मानसिक से आनंदित रहेगे ।
सिंह :~ आज आप कोर्ट – कचहरी के मामलों से दूर रहे । मन में बेचैनी रहेगी तथा चिंताएं सताएगी । स्वास्थ्य खराब हो सकता है । वाणी और व्यवहार में संयम रखें अन्यथा किसी से तकरार हो सकती है । आज काफी भावुक रहेगें ।
कन्या :~ आज आपको विविध क्षेत्रों में यश , कीर्ति और लाभ मिलेगा । लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी । बुजुर्गों तथा मित्रों के साथ दिन आनंद में बीतेगा । पत्नी और बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा । प्रिय से मुलाकात हो सकती है ।
तुला :~ आज आपके घर और कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण रहने से काफी प्रसन्नता रहेगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । नौकरी वालों के लिए पदोन्नति का योग है । कार्यालय में उच्च पदाधिकारियों द्वारा कार्य की सराहना होगी । सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी ।
वृश्चिक :~ आज आपको शारीरिक और मानसिक थकान और आलस्य रहेगी जिससे उत्साह की कमी रहेगी । उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा । किसी भी महत्त्वपूर्ण निर्णय को स्थगित रखना ही लाभदायक रहेगा ।
धनु :~ आज आप कोई भी नया काम आरंभ नहीं करे । स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे । कफ तथा पेट संबंधी बीमारियां परेशान कर सकती हैं । शल्यक्रिया जैसे बड़े मामलों को टाल दें । काफी व्यग्र और चिंतित रहेगें । पानी से दूर रहें । अचानक ही कोई बीमारी सता सकती है । खर्च में वृद्धि होगी ।
मकर :~ दैनिक कार्यों के अलावा आप अपना आज का समय मनोरंजन तथा मिलने जुलने में बीताएंगें । स्वादिष्ट भोजन होगा तथा दोस्तों के साथ घूमने जाएंगें । प्रबल धन लाभ हो सकता है । व्यापार में वृद्धि होगी । भागीदारी से लाभ होगा । दलाली , कमिशन , ब्याज आदि की आय से पैसे की भरमार रहेगी ।
कुंभ :~ आपको कार्य में सफलता के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है । किए गए कार्य से आपको यश और कीर्ति मिलेगी । परिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा । तन – मन से ताजगी और स्फूर्ति रहेगी । माता की ओर से समाचार मिलेगें । खर्च बढ़ेगा । बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार आएगा ।
मीन :~ आज आपकी कल्पनी शक्ति पूरे निखार पर होगी । साहित्य सृजन के लिए उत्तम है । स्वभाव में भावुकता और कामुकता अधिक रहेगी । पेट दर्द हो सकता है । मन में भय रहेगा । मानसिक संतुलन बनाए रखें । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।