आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?गुरुवार, २२ अप्रैल २०२१?

सूर्योदय: ? ०५:५२
सूर्यास्त: ? ०६:४६
चन्द्रोदय: ? १३:३८
चन्द्रास्त: ?२७:२२
अयन ? उत्तराणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ? ग्रीष्म
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? चैत्र
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? दशमी (२३:३५ तक)
नक्षत्र ? आश्लेशा (०८:१५ तक)
योग ? गण्ड (१७:०२ तक)
प्रथम करण ? तैतिल (१२:११ तक)
द्वितीय करण ? गर (२३:३५ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मेष
चंद्र ? सिंह ((०८:१४ से)
मंगल ? वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? कुम्भ (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मेष (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४९ से १२:४२
अमृत काल ? ०६:३८ से ०८:१५
रवियोग ? पूरे दिन
विजय मुहूर्त ? १४:२७ से १५:१९
गोधूलि मुहूर्त ? १८:३५ से १८:५९
निशिता मुहूर्त ? २३:५३ से २४:३७
राहुकाल ? १३:५४ से १५:३२
राहुवास ? दक्षिण
यमगण्ड ? ०५:४३ से ०७:२१
होमाहुति ? शुक्र (०८:१५ तक)
दिशाशूल ? दक्षिण
अग्निवास ? पृथ्वी (२३:३५ तक)
चन्द्रवास ? उत्तर (पूर्व ०८:१५ से)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पूर्व-उत्तर (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
नवरात्रि पारण, धर्मराज दशमी, उपनयन संस्कार+विधा आरम्भ मुहूर्त १०:४९ से १५:३९ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०८:१५ तक जन्मे शिशुओ का नाम
आश्लेषा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (डो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम मघा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (मा, मी, मू, में) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मेष – २९:२२ से ०६:५६
वृषभ – ०६:५६ से ०८:५१
मिथुन – ०८:५१ से ११:०६
कर्क – ११:०६ से १३:२८
सिंह – १३:२८ से १५:४६
कन्या – १५:४६ से १८:०४
तुला – १८:०४ से २०:२५
वृश्चिक – २०:२५ से २२:४४
धनु – २२:४४ से २४:४८
मकर – २४:४८ से २६:२९
कुम्भ – २६:२९ से २७:५५
मीन – २७:५५ से २९:१८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:४३ से ०६:५६
रोग पञ्चक – ०६:५६ से ०८:१५
शुभ मुहूर्त – ०८:१५ से ०८:५१
मृत्यु पञ्चक – ०८:५१ से ११:०६
अग्नि पञ्चक – ११:०६ से १३:२८
शुभ मुहूर्त – १३:२८ से १५:४६
रज पञ्चक – १५:४६ से १८:०४
शुभ मुहूर्त – १८:०४ से २०:२५
चोर पञ्चक – २०:२५ से २२:४४
शुभ मुहूर्त – २२:४४ से २३:३५
रोग पञ्चक – २३:३५ से २४:४८
शुभ मुहूर्त – २४:४८ से २६:२९
मृत्यु पञ्चक – २६:२९ से २७:५५
अग्नि पञ्चक – २७:५५ से २९:१८
शुभ मुहूर्त – २९:१८ से २९:४२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी आपके पक्ष में रहेगा। बुद्धि विवेक में वृद्धि होंगे से पूर्व में हुई गलती की समीक्षा करेंगे आत्म ग्लानि भी होगी। परन्तु सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव बन सकता है। पुराने लटके कार्यो में गति आएगी। नई योजनाएं अधिक फलीभूत होंगी। सामाजिक कारणों से भी आज अधिक व्यस्त रह सकते है। सरकारी कार्य आज करना ठीक रहेगा निश्चित सफलता मिलेगी। संध्या के समय धन की आमद होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आज स्थिर रहेगा।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपका आज का दिन भी विषम परिस्थिति वाला रहेगा। दिन भर किसी न किसी कारण से क्रोध वाले प्रसंग बनेंगे। आज आपके वाणी अथवा व्यवहार से किसी का अहित भी हो सकता है। कार्यो में असफलता मिलने से क्रोध अधिक रहेगा। आज परिजन अथवा अधिकारी आपके खिलाफ कोई कठोर निर्णय ले सकते है। अनिर्णय की स्थिति रहने के कारण आज कोई महत्त्वपूर्ण कार्य हाथ में ना लें। धन की आमद प्रयास करने पर आवश्यकता अनुसार हो जाएगी। सेहत में छोटे मोटे विकार लगे रहेंगे।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में कार्य क्षेत्र पर बेहतर वातावरण मिलने से धन लाभ होगा। इसके बाद का समय गलत निर्णय लेने से हानिकर भी हो सकता है। पैसे बचने का प्रयास करेंगे लेकिन आकस्मिक खर्च पर नियंत्रण नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है। परिजनों का सहयोग बराबर मिलते रहने से मानसिक रूप से शान्ति रहेगी। मित्रो का भी साथ मिलेगा। यात्रा के प्रसंग बनेंगे संभव हो तो टालना बेहतर रहेगा खर्च करने के बाद भी कोई लाभ नही होगा।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन मिला-जुला फल देगा। आज मानसिकता कम में ही संतोष करने वाली रहेगी। दिन के पूर्वार्ध में स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायते भी रह सकती है। आलस्य के कारण कार्य में मन नहीं लगेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। आकस्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन अथवा उपकरण से चोट आदि का भय है सावधान रहें। परिजनो के साथ भी आज कम ही जमेगी। आध्यात्म से जुड़ें मानसिक शांति मिलेगी। पुरानी परेशानियों को छोड़ सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिये शुभ फल प्रदान करेगा। आज के दिन आपका लक्ष्य मुख्य रूप से भौतिक संसाधनों में वृद्धि करना रहेगा। इसमें काफी हद तक सफलता भी मिल जायेगी। भागीदारी के कार्य आज सावधानी से करें छल होने का भय है। मध्यान तक आयवश्यक कार्य पूर्ण कर लें लसके बाद थोड़ा व्यवधान आ सकता है। यात्रा लाभदायीं रहेगी। मित्र परिचितों के साथ आनंददायक समय बितायेंगे। सेहत पुरानी किसी व्याधि को छोड़ ठीक ठाक ही रहेगी।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपकी आशाओं के विपरीत रहने वाला है। रिश्तों को आज अहमियत दे अन्यथा व्यर्थ में अशान्ति बढ़ेगी। आज आपके सोचे काम मे विलाम्ब अथवा हानि होने के योग बन रहे है सोच समझ कर ही निर्णय लें। उधारी के व्यवहारों के कारण भी आज परेशान रहेंगे। धन की कमी अनुभव होगी। नए कार्यो के प्रस्ताव अभी रोके रखें। बीमारी पर भी खर्च हो सकता है। नकारात्मक सोच से बचे। प्रेम प्रसंगों में आज दूरी बनाए अन्यथा मन दुःख के प्रसंग बनेंगे।
सेहत में कुछ ना कुछ विकार बन सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आप मेल जोल का व्यवहार रखेंगे। आज के दिन सामाजिक अथवा मांगलिक कार्यक्रमो के कारण व्यस्तता अधिक रहेगी। कार्य क्षेत्र से भी आज धन का आगमन होगा। फिजूल खर्च भी लगे रहेंगे जिन पर अंकुश रखे। विपरीत लिंगीय से आज आकस्मिक लाभ हो सकता है नजदीकियां भी बढ़ेंगी। उपहार सम्मान मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें अकस्मात खराब हो सकती है।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन मिश्रित फल प्रदान करेगा। मध्यान तक का समय उदासीनता से भरा रहेगा। सम्पति अथवा अहम को लेकर कोई विवाद बढ़ने से परिवार में तना-तनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आज उदासीनता छायी रहेगी। लाभ के अवसर मिलते हुए भी लापरवाही के कारण हाथ से निकल सकते है। किसी परिजन के स्वास्थ्य में अचानक खराबी आने से समय एवं धन व्यर्थ होगा। आज हर क्षेत्र पर विवेक एवं संयम का परिचय दें तो।स्थिति में सुधार आ सकता है। अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप बीते कुछ दिनों की तुलना में राहत अनुभव करेंगे आज धर्म कर्म के प्रति विशेष लगाव रहेगा। गूढ़ विषयो को जानने में अधिक रुचि लेंगे। नास्तिक लोग भी आज चमत्कारिक रूप से धर्म का पालन करते दिखेंगे। विद्यार्थी वर्ग आज पढाई में ध्यान लगाएंगे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कार्य व्यवसाय के लिए आज का दिन सामान्य ही रहेगा। धन की आमद जरूर होगी लेकिन लाभ खर्च बराबर रहेंगे। परिवार में थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है। सेहत में सुधार रहेगा।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रहेंगे। शरीर में दर्द की शिकायत रह सकती है जिसके कारण कार्य में भी थोड़ा व्यधान पड़ सकता है। धन की आमद ले देकर हो जाएगी लेकिन बचत करना आज संभव नही आज घर एवं बाहर के कार्यो की अधिकता रहेगी। मध्यान के बाद अत्यन्त थकान रहेगी। परिजनों के किन्ही अंदरूनी विषयो पर मतभेद भी रह सकता है। धन लाभ से खर्च अधिक रहेंगे। शांति से दिन व्यतीत करें।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी लाभदायक रहेगा। काम साढ़े को लेकर गंभीर रहेंगे फिर भी आज हानि लाभ की ज्यादा परवाह नही करेंगे। आज आप निश्चिन्त होकर दिनचर्या बितायेंगे। कार्य क्षेत्र पर सहयोगी वातावरण रहने से आशा से अधिक लाभ कमा सकते है। व्यवहार में मधुरता रखने से अटके काम बना सकते है। बड़े लोगो की दया दृष्टि रहने से अपनी बात मनवा लेंगे। परिजनों के साथ भी आज मित्र की तरह व्यवहार करने से आनंद की प्राप्ति होगी। सेहत में कुछ समय के लिये अकस्मात नरमी आएगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन भी कल की ही भांति सुख-शांति से व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य आज सर्दी जुखाम के कारण नरम रह सकता है फिर भी आपकी दिनचर्या पर इसका विशेष असर नहीं पड़ेगा। नौकरी व्यवसाय में आज आपके कार्य की प्रशंसा होगी। धन लाभ के कोई भी अवसर आज नहीं चूकेंगे पुराने रुके धन प्राप्ति की संभावना सुबह से रहेगी इसके शाम तक मिलने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पत्नी संतान के साथ आज अच्छी पटेगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 22 अप्रैल 2021 गुरुवार संवत् 2078 मास चैत्र शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रात्रि 11:36 बजे तक रहेगी पश्चात् एकादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:03 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:48 बजे होगा । अश्लेषा नक्षत्र प्रातः 08:15 बजे तक रहेगा पश्चात् मघा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि मे प्रातः 08:15 बजे तक भ्रमण करते हुए सिंह राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:58 से 03:33 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:57 से 12:48 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज बुध भरणी नक्षत्र मे मध्य रात्रि पश्चात् 04:24 बजे से , नवरात्र व्रत पारणा व नवरात्रौत्थापन , धर्मराज दशमी , विश्व प्रथ्वी दिवस , गंडमूल दिनरात ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ परिवारिक उग्र वाद – विवाद होने से मन मे ग्लानि होगी । छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से व्यग्रता होगी । निरर्थक खर्च से बचे । मन चिंताग्रस्त रह सकता है । शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा । बौद्धिक चर्चा से दूर रहे ।

वृषभ :~ आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी । प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे । सामाजिक मान – सन्मान मिलेगा । परंतु मध्याहन के बाद झगडे का वातावरण बनेगा । प्रफुल्लितता और स्फूर्ति हताशा में परिवर्तित हो जाएगी । फिर भी मानहानि से बचे ।

मिथुन :~ आज प्रातःकाल के समय आप क्रोधित रहेंगे । शारीरिक और मानसिक व्यग्रता होगी । व्यर्थ व्यय होगा । विद्यार्थीयों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे । परंतु मध्याहन के बाद मित्रों व स्नेहीजनों से हुई भेंट से प्रसन्न हो जाएँगे । आर्थिक लाभ भी होगा ।

कर्क :~ आज आप अधिक संवेदनशील बनेंगे । शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा । परंतु मध्याहन के बाद परिवारिक उग्रता आ जाने से मन व्यथित हो सकता है । मनोवृत्ति में नकारात्मक एवं हताशाजनक विचार आ सकते हैं । क्रोध पर संयम रखे ।

सिंह :~ आप आज वाणी और व्यवहार मे संयम रखे । अधिक व्यय होगा । मानसिक भ्रांतियों कि तिलांजलि दे । स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहे । कार्य सरलता मिलेगी । आर्थिक लाभ भी होगा ।

कन्या :~ आज आपको विविध क्षेत्रों से लाभ हो सकता हैं । व्यावसाय में लाभ होगा । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । संबंधियो से भेदभाव होंगे । क्रोध में उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखे । आरोग्य नरम – गरम रहेगा । आय तुलना में व्यय अधिक होगा ।

तुला :~ आज का दिन आप के लिये एकदम शुभ है । उपरी अधिकारीयों से प्रोत्साहन मिलेगा । पदोन्नति के योग हैं एवं मनवाँछित वृद्धि होगी । तन मन से आरोग्य अच्छा रहेगा ।

वृश्चिक :~ आज आपको विविध क्षेत्रो में लाभ मिलने की संभावना है । विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी । उच्च अधिकारीयों को आप के कार्य से प्रसन्नता हो सकती है और वे प्रोत्साहित कर सकते हैं । स्थानवृद्धि की संभावना है । शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा ।

धनु :~ आज हताशा और ग्लानि का भाव आप के मन में होगा । क्रोध पर संयम रखे । परिवारिक वाद – विवाद न करे । फिर भी मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार हो सकता है । पारिवारिक कठिनाइयाँ भी कम होंगी ।

मकर :~ भागीदारी से आज लाभ होगा । प्रवास की सुस्मृतियाँ मन में अंकित रहेगी । व्यापार में लाभ होगा , परंतु मध्याहन के बाद आपका समय प्रतिकूल है । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थ हो जाएंगे । नकारात्मक विचारों से व्यग्र रहेंगे । परिवारिक विवाद हो सकता है ।

कुंभ :~ आपका आजका दिन शुभ फलदायक होगा । व्यवसाइयों के लिए दिन अनुकूल रहेगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थ रहेंगे । दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में व्यस्त रहेंगे ।

मीन :~ आज अशांति और उद्वेग आपके मन पर रहेगा । आकस्मिक खर्च आएगा । स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा , परंतु मध्याहन के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बनेगा । कार्य में यशकिर्ति मिलेगी । व्यवसाय में लाभ होगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *