
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द………………………5123
विक्रम संवत्……………………..2078
शक संवत्………………………..1943
मास…………………………………..चैत्र
पक्ष…………………………………शुक्ल
तिथी……………………………..द्वादशी
संध्या 07.12 पर्यंत पश्चात त्रयोदशी
रवि……………………………उत्तरायण
सूर्योदय………..प्रातः 05.59.26 पर
सूर्यास्त……….संध्या 06.51.17 पर
सूर्य राशि……………………………मेष
चन्द्र राशि………………………….सिंह
गुरु राशी…………………………..कुम्भ
नक्षत्र…………………….पूर्वाफाल्गुनी
प्रातः 06.18 पर्यंत पश्चात उत्तराफाल्गुनी
योग…………………………………..ध्रुव
प्रातः 11.34 पर्यंत पश्चात व्याघात
करण………………………………..बव
प्रातः 08.35 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु………………………………..बसंत
दिन…………………………….शनिवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
24 अप्रैल सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक…………………….6
? शुभ रंग………………………हरा
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.59 से 12.50 तक ।
?? राहुकाल :-
प्रात: 09.13 से 10.49 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त –
मेष
05:29:20 07:10:57
वृषभ
07:10:57 09:09:36
मिथुन
09:09:36 11:23:17
कर्क
11:23:17 13:39:27
सिंह
13:39:27 15:51:16
कन्या
15:51:16 18:01:56
तुला
18:01:56 20:16:33
वृश्चिक
20:16:33 22:32:43
धनु
22:32:43 24:38:22
मकर
24:38:22 26:25:30
कुम्भ
26:25:30 27:59:03
मीन
27:59:03 29:29:20
? दिशाशूल :-
पूर्व दिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.37 से 09.13 तक शुभ
दोप. 12.24 से 01.59 तक चर
दोप. 01.59 से 03.35 तक लाभ
दोप. 03.35 से 05.10 तक अमृत
संध्या 06.46 से 08.10 तक लाभ
रात्रि 09.35 से 10.59 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ विष्णुमायायै नमः ॥
? *संस्कृत सुभाषितानि –
कापुरुषः कुकुरश्र्च भोजनैकपरायणः ।
लालितः पार्श्र्चमायाति वारितः त च गच्छति ॥
अर्थात :-
कापुरुष और कुत्ता दोनों भोजन परायण होते है । प्यार करने से पास आते हैं और दूर करनेसे जाते नहीं ।
? आरोग्यं सलाह :-
खुशी के लिए सात योग –
6. शीर्षासन –
शीर्षासन के कई लाभ हैं इसीलिए इसे बहुत ही उपयोगी माना जाता है, इसका फायदा तब अधिक होता है जब इसे सही तरीके से किया जाए। शीर्षासन योग मुद्रा को अपने कई स्वास्थ्य लाभों के कारण सभी आसनों के राजा के रूप में जाना जाता है। इसके जरिए आप अपने पूरे शरीर में रक्त प्रवाह को महसूस करते हैं, अपने दिन को सकारात्मक ऊर्जा से भरते हैं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। बुरे लोगों से दूर रहें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ बढ़ेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शुभ समय।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आय बनी रहेगी। थकान महसूस होगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। समय अनुकूल है। आलस्य त्यागकर प्रयास करें।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुभ समय।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति में बाधाएं दूर होंगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा व्यय हो सकता है।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है। मानसिक क्लेश होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में कमी हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। लोगों से अधिक अपेक्षा न करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे तथा समस्या बढ़ सकती है। विरोध होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने की योजना बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
भूमि, भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। शरीर कष्ट से बचें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। बनते कामों में देरी होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 24 अप्रैल 2021 शनिवार संवत् 2078 मास चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सायं 07:18 बजे तक रहेगी पश्चात् त्रयोदशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:02 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:48 बजे होगा । पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र प्रातःकाल 06:22 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि मे प्रातः 11:56 बजे तक भ्रमण करते हुए कन्या राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:10 से 10:46 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:57 से 12:48 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा मानसिक प्रसन्नता रहेगी । काल्पनिक दुनिया की सैर सृजनशक्ति में नयापन का संचार करेंगे । घर में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा । दैनिक कार्यों में कुछ अवरोध आएगा । व्यावसाय में उच्च अधिकारीगण के साथ वाद – विवाद न हो ऐसा रुख रखे ।
वृषभ :~ आज आप वाणी और व्यवहार पर संयम बरते । जलाशय से दूर रहे । जमीन और संपत्ति के कागजातो पर सही – मुहर लगाते समय ध्यान रखे । मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार होगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थ रहेंगे । मन मे कल्पना की लहेरें एक अनोखे विश्व के निर्माण का अनुभव कराएगी ।
मिथुन :~ आज आपका का दिन सुख – शांति से बीतेगा । मन में नकारात्मक विचारों से व्यग्रता रहेगी । समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा । आज कुछ अधिक भावुकता रहेगी । घर का वातावरण उग्र रहेगा । जमीन आदि के पत्रों पर हस्ताक्षर करने से पहले सोच – विचार कर ले ।
कर्क :~ आज आपको परिवारिक सहयोग मिलेगा । वाणी की शैली से कार्य सरलता से होंगे । सहकार्यकर के साथ निकटता होगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मन की प्रसन्नता भी आपके आनंद को बढा देगी ।
सिंह :~ आज आप की कार्यपद्धति दृढ मनोबल के साथ रहेगी । बडों से लाभ होगा । वाणी की उग्रता को कम करे । पारिवारिक मेलजोल बना रहेगा । खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखे ।
कन्या :~ मन को आज भावना में अधिक न बहने दे । भ्रांति का निराकरण करे । किसी से उग्र चर्चा और झगडे़ में न पड़ें । पारिवारिक मतभेद न हो इसका ध्यान रखे । आय से अधिक खर्च बढ सकता है । स्वास्थ्य की चिंता रहेगी ।
तुला :~ आज नए कार्य का प्रारंभ न करे । आप का मन वैचारिक स्तर पर अटका रहेगा , जिससे मनोबल की कमी आएगी । मित्रवर्ग से विशेष लाभ होगा । व्यापार से लाभ होगा परंतु मध्याहन के बाद भावुकता की अधिकता से मन व्यग्र रहेगा । चिंता से स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड सकती है ।
वृश्चिक :~ व्यावसाय में आज आप के कार्य की बहुत प्रशंसा होगी । कार्य सरलता से होंगे । स्थाई संपत्ति के दस्तावेज हेतु दिन अनुकूल है । सरकारी कार्यवाही से कार्यों में लाभ होगा । आवश्यक निर्णय मध्याहन के बाद न लें ।
धनु :~ आज आप के स्वभाव में उग्रता के साथ में स्वास्थ्य कुछ कमजोर भी रहेगा । व्यावसाय में विध्न या विवाद हो सकता है , परंतु मध्याहन के बाद वातावरण में कुछ सुधार होगा । कार्य में सफलता प्राप्त होगी । कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढता रहेगा । स्थाई संपत्ति के दस्तावेज हेतु समय अनुकूल है ।
मकर :~ आज बीमारी के पीछे खर्च अधिक होगा । आकस्मिक खर्च हो सकता है । पारिवारिक सदस्यों से उग्र बहस न हो जाए इसका ध्यान रखे । बाहर के खान – पान को टाले । चारित्र्य पर कोई उंगली उठाए ऐसा कोइ कार्य न करें । निरर्थक वाद – विवाद या चर्चा से दूर रहे ।
कुंभ :~ आज व्यापारियों और भागीदारों के साथ संभलकर कार्य करे । विद्यार्थियों का विद्याभ्यास अच्छा रहेगा । घर का वातावरण शांतिदायी रहेगा । दैनिक कार्य में कुछ विघ्न आ सकते हैं । व्यावसायिक स्थल पर ऊपरी अधिकारियों के साथ वाद – विवाद टाले ।
मीन :~ आज का आप का दिन मध्यम फलदायक रहेगा । परिवारिक मेलजोल अच्छा रहेंगा । दैनिक कार्य में विलंब होंगे । सहकार्यकरों का सहयोग कम मिलेगा । जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है । जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । सामाजिक क्षेत्र में यश प्राप्त नहीं होगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।