आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?रविवार, २५ अप्रैल २०२१?

सूर्योदय: ? ०५:४९
सूर्यास्त: ? ०६:४८
चन्द्रोदय: ? १६:५४
चन्द्रास्त: ?२९:०९
अयन ? उत्तराणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ? ग्रीष्म
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? चैत्र
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? त्रयोदशी (१६:१२ तक)
नक्षत्र ? हस्त (२५:५५ तक)
योग ? व्याघात (०८:१५ तक)
प्रथम करण ? कौलव (०५:४८ तक)
द्वितीय करण ? तैतिल (१६:१२ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मेष
चंद्र ? कन्या
मंगल ? मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? मेष (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मेष (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४९ से १२:४१
अमृत काल ? २०:३२ से २१:५८
सर्वार्थसिद्धि योग ? ०५:४० से २५:५५
अमृतसिद्धि योग ? ०५:४० से २५:५५
रवि योग ? ०५:४० से २५:५५
विजय मुहूर्त ? १४:२७ से १५:२०
गोधूलि मुहूर्त ? १८:३७ से १९:०१
निशिता मुहूर्त ? २३:५३ से २४:३६
राहुकाल ? १७:१२ से १८:५०
राहुवास ? उत्तर
यमगण्ड ? १२:१५ से १३:५४
होमाहुति ? चन्द्र
दिशाशूल ? पश्चिम
अग्निवास ? पृथ्वी
चन्द्रवास ? दक्षिण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
अनंग त्रयोदशी, श्रीमहावीर जयंती (जैन), विवाहादि मुहूर्त मिथुन ल. प्रातः 08:58 से प्रातः ११:१२, सिंह. ल. दोपहर ०१:३१ से ०३:४७, गोधुलि सांय ०६:४० से सांय ०८:२१, मकर ल. रात्रि ०१:४३ से मकर ल. रात्रि १२:३९ से ०२:२३, मीन-लग्न रात्रि ०३:५७ से ०५:२४ तक, उपनयन संस्कार+चूड़ाकर्म+गृह प्रवेश+विधा एवं अक्षरारम्भ+ उद्योग-मशीनरी+व्यवसाय आरम्भ+वाहन क्रय-विक्रय+देव प्रतिष्ठा मुहूर्त ०७:३२ से १२:३५ तक, भूमि-भवन क्रय विक्रय मुहूर्त १०:४७ से १२:२५ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २५:५५ तक जन्मे शिशुओ का नाम
हस्त नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (पू, ष, ण, ठ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम चित्रा नक्षत्र के प्रथम, चरण अनुसार क्रमश (पे) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मेष – २९:११ से ०६:४४
वृषभ – ०६:४४ से ०८:३९
मिथुन – ०८:३९ से १०:५४
कर्क – १०:५४ से १३:१६
सिंह – १३:१६ से १५:३५
कन्या – १५:३५ से १७:५२
तुला – १७:५२ से २०:१३
वृश्चिक – २०:१३ से २२:३३
धनु – २२:३३ से २४:३६
मकर – २४:३६ से २६:१७
कुम्भ – २६:१७ से २७:४३
मीन – २७:४३ से २९:०७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०५:४० से ०६:४४
अग्नि पञ्चक – ०६:४४ से ०८:३९
शुभ मुहूर्त – ०८:३९ से १०:५४
रज पञ्चक – १०:५४ से १३:१६
शुभ मुहूर्त – १३:१६ से १५:३५
चोर पञ्चक – १५:३५ से १६:१२
शुभ मुहूर्त – १६:१२ से १७:५२
रोग पञ्चक – १७:५२ से २०:१३
शुभ मुहूर्त – २०:१३ से २२:३३
मृत्यु पञ्चक – २२:३३ से २४:३६
अग्नि पञ्चक – २४:३६ से २५:५५
शुभ मुहूर्त – २५:५५ से २६:१७
रज पञ्चक – २६:१७ से २७:४३
शुभ मुहूर्त – २७:४३ से २९:०७
शुभ मुहूर्त – २९:०७ से २९:३९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा। आज दिन भर शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति रहेगी। आज आपका सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा लेकिन कुछ समय बाद यह झंझट भी लगने लगेगा। नौकरी अथवा व्यापार में लाभ के अनेक अवसर मिलेंगे लेकिन इनमें से एकाध का ही लाभ उठा पाएंगे। मध्यान के बाद का कुछ समय प्रेम-प्रसंग, मनोरंजन में बिताएंगे। मित्रो के साथ अकस्मात घूमने अथवा अन्य यात्रा का अवसर मिलेगा। मायके अथवा ससुराल से लाभ होने की संभावना है। यात्रा में सतर्कता बरते चोटादि का भय है।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन व्यावसायिक दृष्टिकोण से आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज के दिन आप अपनी वाकपटुता और मीठी वाणी से लाभप्रद व्यापारिक सम्बंध विकसित कर सकेंगे। जो भविष्य के लिए भी हितकर रहेंगे। आज आप में वैचारिक निखार आएगा। लेकिन आज धन के कही फंसने के योग भी बन रहे है सतर्क रहें। परिजनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। पुत्र से मतभेद हो सकते है। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप के अन्दर आवेश की मात्रा अधिक रहेगी। आस-पडोसी से आज अहम को लेकर टकराव हो सकता है। वाणी व्यवहार में नरमी रखें अन्यथा मान हानि हो सकती है। कार्य व्यवसाय में आसानी से जितना मिल जाये उसी से संतोष करें अन्यथा किसी ना किसी से व्यर्थ के झगड़े हो सकते है। सरकारी कार्यो को सम्भव हो तो कुछ दिन स्थिगित करना बेहतर रहेगा असफलता मिल सकती है। अनैतिक कार्यो से आज दूर रहें। सेहत के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। घर का वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। सावधानी से दिन व्यतीत करें। कुछ समय के लिये मानसिक तनाव हो सकता है।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा। आज किसी कार्य अथवा व्यापार में अकस्मात धन मिलने से कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा। नौकरी पेशा जातको को भी परिश्रम का फल आर्थिक या पदोन्नति के रूप में मिल सकेगा। धर्म के गूढ़ रहस्यों को जानने की उत्सुकता रहेगी। संध्या का समय परिजनों के साथ आनंद से बीतेगा। घर के बड़े बुजुर्गों से भविष्य के लिए उत्तम मार्गदर्शन मिलेगा। संतानों के ऊपर खर्च होगा। वाणी में थोड़ी कटुता रह सकती है फिर भी आज लोगो को आपसे स्वार्थ रहने के कारण बुरा नही मानेंगे। पेट संबंधित व्याधि परेशान कर सकती है।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी जांच-परख अवश्य करें कार्य-व्यवसाय में हानि होने की संभावना है। आलस्य की प्रवृति के कारण आज महत्त्वपूर्ण सौदे हाथ से निकलने की भी संभावना है। परिवार में किसी से व्यर्थ की बातों पर उग्र चर्चा के कारण दिन भर पश्चाताप रहेगा। नए कार्य की शुरुआत आज ना करें। अनैतिक कार्यो से मानहानि हो सकती है इसका ध्यान रखें। असंयमित दिनचर्या के कारण सेहत ख़राब हो सकती है। धन की आमद को लेकर तरह तरह के प्रयास करेंगे लेकिन सफ़लता संदिग्ध है।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। परिवार के प्रति आज अधिक संवेदनशील रहेंगे। कार्य व्यवसाय से समय निकाल आज मनोरंजन एवं सामाजिक कार्यक्रमो में अधिक समय बितायेंगे। धार्मिक अथवा पर्यटक स्थानों की यात्रा का भी अवसर मिलेगा। सुख सुविधाओं पर अधिक खर्च होगा। परिजनों के साथ सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। घरेलू वातावरण खर्च करने पर प्रसन्न ना करने पर अशांत बनेगा। किसी बहुप्रतीक्षित लाभ के मिलने की सम्भावना है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए हानिकर रहेगा। पूर्व में किये निवेश का लाभ नहीं मिलने से निराश होंगे नए कार्य की योजना भी ठंडी पड़ेगी। महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने से आर्थिक समस्या खड़ी होगी। प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से कार्य क्षेत्र पर मंदी का सामना करना पड़ेगा। कमीशन के कार्यो से माध्यम से कुछ लाभ हो सकता है। आज के दिन मौन धारण करने से कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जाएगा। घरेलू वातावरण में कुछ न कुछ समस्या लगी रहेगी। सेहत ठीक रहने पर भी काम मे मन नही लगेगा।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र से संम्मान-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। व्यापार आज अपेक्षा के अनुसार तो नही फिर भी सामान्य से उत्तम रहने से प्रसन्न रहेंगे। धन की आमद अचानक होने से आश्चर्य में पड़ेंगे। आज आपकी वाणी की सौम्यता नए सम्बंध स्थापित करने में सहायता करेगी। घर के किसी बुजुर्ग से शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी घरेलू वातावरण भी आज आपके सोचे अनुसार रहेगा। घरेलू खर्च भी अधिक रहेगा। लंबी यात्रा से बचे सेहत ख़राब हो सकती है।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपको शुभ फल देने वाला है। आज आप अपने व्यवहार कुशलता से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। सरकारी अथवा अचल संपत्ति के दस्तावेज करने के लिए आज का दिन शुभ है। व्यवसाय में निवेश भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा आज भी धन की प्राप्ति थोड़ी उठापटक के बाद संतोषजनक हो जाएगी। मित्र-परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर भी निकाल लेंगे। आज किये गए शुभकर्म भविष्य के लिये अति लाभदायक सिद्ध होंगे। छोटी मोटी बातो को छोड़ आरोग्य बना रहेगा।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज अधिकारियो का प्रोत्साहन मिलने से उन्नति के मार्ग खुलेंगे। व्यवसाय में लाभ पाने के लिए थोड़ा अतिरिक्त परिश्रम भी करना पड़ सकता है। आज गलत संगत अथवा गलत मार्गदर्शन में आकर अनैतिक कार्यो में पड़ने से मान हानि के योग बनेंगे। घरेलू वातावरण स्थिर रहेगा परिजनों से मधुर भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे। मनोरंजन पर्यटन के साधन उपलब्ध होने से आनंद मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। छाती संबंधित समस्या हो सकती है।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन विपरीत फल प्रदान करने वाला है। आज दिन भर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत नरम रहने से स्वभाव मे चिढ़चिढ़ापन आएगा फलस्वरूप किसी प्रियजन से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर धन कमाने के मार्ग खुले रहेंगे परन्तु दिमाग सही कार्य को छोड़ गलत की तरफ आकर्षित होने के कारण आर्थिक कारणों से चिंता बैचेनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज मन कम ही लगेगा। आज कानूनी उलझनों में फंसने की संभावना है। आध्यत्म से जुड़े मानसिक शान्ति मिलेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। आज आपको प्रत्येक कार्य का शुभफल प्राप्त होगा। व्यापार में मनोवांछित सफलता मिलने से मन हर्षित रहेगा। किसी रुके कार्य अथवा धन की प्राप्ति थोड़ा अधिक प्रयास करने पर हो सकती है। आज सांसारिक सुख सुविधाओं की वस्तुएं संकलित करने पर भी धन खर्च होगा। विवाहोत्सुकों के लिए योग्य साथी की तलाश पूरी हो सकती है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। भाग्योदयकारक समय रहेगा। सेहत मध्याह्न बाद कुछ समय के लिये नरम रहेगी फिर भी हल्के में ना लें।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 25 अप्रैल 2021 रविवार संवत् 2078 मास चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि अपरान्ह 04:13 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्दशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:01 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:49 बजे होगा । हस्त नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 01:54 बजे तक रहेगा पश्चात् चित्रा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कन्या राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल सायं 05:11 से 06:49 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:50 से 12:42 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज भगवान महावीर जयंती , अनंग त्रयोदशी तिथि , शिव दमनोत्सव चतुर्दशी , विवाह मुहूर्त हस्त व चित्रा नक्षत्र मे ।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आर्थिक और व्यावसायिक रूप से आज का दिन लाभदायक हैं । आर्थिक लाभ मिलेगा । लंबे समय का वित्तीय आयोजन भी कर सकेंगे । शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे । व्यापारी व्यापार का विस्तार कर सकेंगे । लोकहित का कार्य आपके हाथ से होगा ।

वृषभ :~ आज लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेंगे । बौद्धिक चर्चा या वाद – विवाद में सफलता मिलेगी । वाचन एवं लेखन में अभिरुचि बढ़ेगी । विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है । परिश्रम के अनुपात में कम सफलता मिलने पर भी निष्ठापूर्वक आगे बढ़ेंगे । पाचनतंत्र की समस्या से स्वास्थ्य खराब हो सकता हैं ।

मिथुन :~ महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में आप द्विधा अनुभव करेंगे। माता और स्त्रियों के मामले में अधिक संवेदनशील बनेंगे। विचारों की भरमार से मानसिक थकान अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। हो सके तो प्रवास टालें। पानी या अन्य तरल पदार्थ भयानक साबित हो सकते हैं। जमीन, मिल्कियत आदि की चर्चा से बचें।

कर्क :~ आज कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए अच्छा रहेगा । मित्रों तथा स्वजनों से मुलाकात से प्रसन्न रहेंगे । भाई – बंधुओं से मेलजोल रहेगा । आर्थिक लाभ तथा समाज में सम्मान मिलेगा । विरोधियों को पराजित कर सकेंगे ।

सिंह :~ आज परिवार में सुख – शांति रहेगी । उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी । अपनी वाकपटुता से किसी के मन को जीत सकते हैं । निर्धारित काम में सफलता मिलेगी । गणनापूर्वक आयोजन और अधिक विचार उलझन पैदा करेंगे । स्त्री मित्र सहायक साबित होंगी ।

कन्या :~ आज वैचारिक समृद्धि और वाणी की मोहकता से आपको लाभ होगा और आप सौहार्दपूर्ण सम्बंध विकसित कर काम निकाल सकेंगे । व्यवसाय लाभदायक होगा । आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा ।

तुला :~ आज आप वाणी और व्यवहार को संयम में रखें । अन्य व्यक्तियों या पारिवारिक उग्र बोलाचाल हो सकती है । परोपकार का बदला उपकार से मिल सकता है । आय की अपेक्षा खर्च बढेगा । स्वास्थ्य का ध्यान रखें । दुविधाएँ और समस्याएँ मन की शांति हर लेगी ।

वृश्चिक :~ पत्नी तथा पुत्र से शुभ समाचार मिलेंगे । मांगलिक कार्य होंगे । नौकरी धंधे में अच्छे अवसर होने से आय में वृद्धि होगी । स्त्री मित्रों से लाभ हो सकता है । बुजुर्गों के सहयोग से प्रगति की जा सकती है ।

धनु :~ आपको आज आर्थिक और व्यापारिक आयोजन के लिए शुभ है । कार्य सफलतापूर्वक होंगे । परोपकार की भावना रहेगी । आमोद – प्रमोद के साथ दिन व्यतीत होगा । नौकरी – व्यवसाय में पदोन्नति और मान – सम्मान प्राप्त होगा ।

मकर :~ आपका आज का दिन मिश्र फलदायक होगा । बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएँगे । मन से अस्वस्थ रहेंगे । परिणामस्वरूप शारीरिक थकान और ऊबन रहेगी । उच्च पदाधिकारियों या प्रतिस्पर्धियों से चर्चा से दूर रहे ।

कुंभ :~ आज आपको नकारात्मक विचारों से मन में हताशा होगी । इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध रहेगा । खर्च बढ़ेगा । वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े की संभावना है । स्वास्थ्य खराब होगा ।

मीन :~ आपका आज का दिन सुख – शांति से बीतैगा । व्यापारियों को भागीदारी के लिए उत्तम समय है । मित्रों , स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगी । सार्वजनिक प्रसिद्धि मिलेगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *