आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ? ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5123
विक्रम संवत्………………….2078
शक संवत्…………………….1943
रवि…………………………उत्तरायण
मास………………………………चैत्र
पक्ष……………………………..शुक्ल
तिथी………………………….चतुर्दशी
दोप 12.42 पर्यंत पश्चात पूर्णिमा
सूर्योदय…………प्रातः 05.58.00 पर
सूर्यास्त…………संध्या 06.51.19 पर
सूर्य राशि………………………….मेष
चन्द्र राशि……………………….कन्या
गुरु राशि…………………………कुम्भ
नक्षत्र…………………………….चित्रा
प्रातः 11.00 पर्यंत पश्चात स्वाति
योग……………………………….वज्र
रात्रि 12.10 पर्यंत पश्चात सिद्धि
करण…………………………..वणिज
दोप 12.42 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु………………………………बसंत
दिन……………………………सोमवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
26 अप्रैल सन 2021 ईस्वी
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.59 से 12.50 तक ।
?‍? राहुकाल :-
प्रात: 07.37 से 09.13 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
मेष
05:21:50 07:03:04
वृषभ
07:03:04 09:01:42
मिथुन
09:01:42 11:15:24
कर्क
11:15:24 13:31:34
सिंह
13:31:34 15:43:23
कन्या
15:43:23 17:54:03
तुला
17:54:03 20:08:40
वृश्चिक
20:08:40 22:24:50
धनु
22:24:50 24:30:28
मकर
24:30:28 26:17:37
कुम्भ
26:17:37 27:51:10
मीन
27:51:10 29:21:50
?  दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………8
? शुभ रंग………………सफ़ेद
✡ चौघडिया :-
प्रात: 06.00 से 07.36 तक अमृत
प्रात: 09.12 से 10.48 तक शुभ
दोप. 01.59 से 03.35 तक चंचल
अप. 03.35 से 05.11 तक लाभ
सायं 05.11 से 06.47 तक अमृत
सायं 06.47 से 08.11 तक चंचल ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ पद्मलोचनायै नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि :-
दुर्जनः प्रियवादी च नैतद्विश्र्चासकारणम् ।
मधु तिष्ठति जिह्याग्रे हदये तु हलाहलम् ॥
अर्थात :
दुर्जन प्रिय बोलने वाला हो फिर भी विश्वास करने योग्य नहीं होता क्यों कि चाहे उसकी जबान पर भले ही मध हो, पर हृदय में तो हलाहल जहर ही होता है ।
? आरोग्यं :-
चेहरे के दाग धब्बे हटाने के घरलू उपाय –
1.दाग धब्बों के लिए नींबू –
नींबू सबसे लोकप्रिय और बहुमुखी साइट्रस फल में से एक है। यह ताजे स्वाद और सुगंध के लिए जाना जाता है। विटामिन सी से भरपूर नींबू का रस पाचन और डिटॉक्सीफाई एजेंट के रूप में कार्य करता है और बेहतर पाचन स्वास्थ्य के लिए लिवर की सफाई में मदद करता है। यह त्वचा में भी बहुत फायदेमंद है। यह आपकी त्वचा के गहरे रंग को हल्का करने का कार्य करता है। इसके लिए त्वचा के दाग धब्बों पर नींबू का रस लगाएं या सीधे नींबू रगड़ें। कुछ ही दिनों में दाग गायब हो जाएंगे।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल चलेगा। आय बनी रहेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। समय की अनुकूलता है।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
पुरानी संगी-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। उत्साह रहेगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। हल्की मजाक करने से बचें। अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। विवेक का प्रयोग करें। आय में वृद्धि होगी।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। नए उपक्रम प्रारंभ करने संबंधी योजना बनेगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
चोट व रोग से कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दौड़धूप रहेगी। नकारात्मकता हावी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
यात्रा लाभदायक रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेंगे। कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। झंझटों में न पड़ें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विवेक से कार्य करें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आशंका-कुशंका से बाधा होगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
 ।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 26 अप्रैल 2021 सोमवार संवत् 2078 मास चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 12:45 बजे रहेगी पश्चात् पूर्णिमा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:01 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:49 बजे होगा । चित्रा नक्षत्र रात्रि 11:06 बजे तक रहेगा पश्चात् स्वाती नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कन्या राशि मे दोपहर 12:32 बजे तक भ्रमण करते हुए तुला राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः07:36 से 09:15 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:59 से 12:48 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ व्यावसायियों के लिए आज का दिन लाभदायक है । शारीरिक स्वास्थ्य में वृद्धि होगी । आप को सहयोगियों का अच्छा सहयोग मिलेगा । सामाजिक यशकीर्ति मिलेगी । व्यापार में भागीदारों के साथ सम्बंध प्रेमभरे रहेंगे ।
          वृषभ :~ आज आप बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहे । विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है । मन में चिंता रहेगी । पेट रोग से भी मन चिंतित रहेगा , परंतु मध्याहन के बाद राहत  मिलेगी । मानसिक स्वस्थता आएगी ।
          मिथुन :~ आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा । पारिवारिक सदस्यों से तूतू – मैंमैं हो सकती है । स्थाई संपत्ति के विषय में सावधानी रखे । आकस्मिक खर्च हो सकता है । उग्र चर्चा में भाग न ले ।
          कर्क :~ आज कार्यों को अविचारितापूर्वक न करे ।  प्रतिस्पर्धीयों के सामने मनोबलपूर्वक टिके रहे । मध्याहन के बाद कुछ प्रतिकूलता रहेगी । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दे । माता के स्वास्थ्य चिंतित रहेंगे । आर्थिक कष्ट हो सकता है ।
          सिंह :~ आज आप बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं परंतु वाद – विवाद टाले । पारिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा । आर्थिक लाभ हो सकता है । परंतु मध्याहन के बाद आप संभलकर चले । भाईयों से लाभ होगा ।
          कन्या :~ आज आप की वाणी के प्रभाव से आप ही को लाभ होगा । इससे अन्य लोगों के साथ सम्बन्धों में प्रेम की भी वृद्धि होगी । व्यावसाय में भी लाभ होगा । पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा । आर्थिक लाभ होगा । विदेश के साथ व्यापार में सफलता के साथ – साथ लाभ भी मिलेगा ।
          तुला :~ आप आज क्रोध को वश में रखकर स्वभाव को मृदु बनाए रखे । वाणी पर संयम से वातावरण को शांत रख सकते हैं । कायदे से जुडी़ बातों और निर्णयों को सोच-समझकर करे । भ्रांति को दूर करे । खर्च अधिक होगा ।
          वृश्चिक :~ आज आपको आय और व्यापार में वृद्धि होगी । मध्याहन के बाद स्वभाव में क्रोध और उग्रता बढेगी । इसलिए किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार न करे । मित्रों के साथ अनबन से मानसिक अस्वस्थ रहेंगे ।
          धनु :~ आज आपकी कार्य की योजनाएँ अच्छी तरह से पूर्ण होगी । व्यवसायिक सफलता प्राप्त होगी । कार्यालय में वातावरण अनुकूल रहेगा । परिश्रम के अपेक्षानुसार पद में भी उन्नति होगी । धन लाभ है । संतान से शुभ समाचार मिलेंगे ।
          मकर :~ आज विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए संभावनाएँ बढ सकती है । परिवारजनों में आनंद – उल्लास का वातावरण रहेगा । व्यावसाय में पदोन्नति होगी । उच्च अधिकारी कार्य से प्रसन्न होंगे । धन के साथ – साथ मान – सन्मान की भी वृद्धि होगी ।
          कुंभ :~ आज नए कार्य का प्रारंभ आज न करे । खान – पान में ध्यान रखे । वाणी पर संयम रखने से किसी के साथ उग्र चर्चा अथवा मनमुटाव को टाल सकेंगे । मध्याहन के बाद प्रसन्नता में वृद्धि होगी । भाई – बहनों से लाभ हो सकता है । आर्थिक लाभ होगा ।
          मीन :~ आज व्यापार में भागीदारी से आप को लाभ होगा । मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ न करे । क्रोध पर संयम बरते । परिवारजनों से तकरार हो सकती है।
 ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *