
आज का राशिफल एवं पंचांग
•दिनांक : 27 अप्रैल 2021 मंगलवार , नईदिल्ली , भारत (India) ??
•विक्रम संवत् – 2078 , राक्षसनाम नूतनसंवत्सर ।
•राजा – मंगल / •मंत्री – मंगल
•शक संवत् – 1943
•युगाब्द – 5123
•अयन – उत्तरायण
•गोल – उत्तरगोल
•ऋतु – ग्रीष्म
•मास – सौरमानने (वैशाख) ,
चंद्रमानने (चैत्र)
•पक्ष – शुक्ल
•तिथि – पूर्णिमा 9:03 तक
•नक्षत्र – स्वाति
•योग – सिद्धि
•करण – बव 09:03 तक तदुपरांत बालव 07:09 तक
•चन्द्र राशि – तुला
•सूर्य राशि – मेष
•सौर प्रविष्टे (वैशाख) – 12
•सूर्योदय – 05:57
•सूर्यास्त – 18:51
•गुलिक काल – 12:24 से 02:01 तक
•राहुकाल – 03:38 से 05:14 तक
•अभिजीत – 11:58 से 12:50 तक
•चौघड़िया मुहूर्त्त (शुभ व अशुभ बेला आज दिन में)
रोग 05:45 – 07:24 (अशुभ)
उद्वेग 07:24 – 09:02 (अशुभ)
चर 09:02 – 10:40 (शुभ)
लाभ 10:40 – 12:19 (शुभ)
अमृत 12:19 – 13:57 (शुभ)
काल 13:57 – 15:36 (अशुभ)
शुभ 15:36 – 17:14 (शुभ)
रोग 17:14 – 18:53 (अशुभ)
Astrologer Kavita Pathak Yutube चेनल Subscribe करे और बेल आइकॉन ?जरुर दबायें ??
https://youtube.com/channel/UC2b7paYGKXkouCuBfqWuqaw
Like Facebook page ??
https://www.facebook.com/jyotishkalyan/
•दिनांक – 27 अप्रैल मंगलवार , चैत्र पूर्णिमा , वैशखस्नान प्रारम्भ , श्री हनुमान जयंती (दक्षिण-भारत) , चतुर्थ (अंतिम) शाही स्नान कुम्भ महापर्व (हरिद्वार) ।
ASTROLOGER KAVITA PATHAK
+91 9725904829
विभिन्न ग्रहों की महादशाओं में आने वाली व्यवसाय, स्वास्थ्य, धन, दांपत्य जीवन, प्रेम संबंध, कानूनी, पारिवारिक समस्याओं आदि के ज्योतिषीय समाधान के लिए आप मुझसे फोन अथवा व्हाट्सएप द्वारा संपर्क कर सकते हैं । ( शुल्क )

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 27 अप्रैल 2021 मंगलवार संवत् 2078 मास चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि प्रातः 09:02 बजे तक रहेगी पश्चात् प्रतिपदा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:00 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:49 बजे होगा । स्वाति नक्षत्र रात्रि 08:08 बजे तक रहेगा पश्चात् विशाखा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा तुला राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:39 से 05:17 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:54 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज चैत्री पूर्णिमा , सत्य व्रत , श्री हनुमान जन्मोत्सव , वैशाख स्नान प्रारंभ , सर्वदेव दमनोत्सव , शिवाजी पुण्य दिवस , वैशाख मास प्रतिपदा तिथि क्षय , सिद्ध योग ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आपको आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी । परिवार एवं दांपत्यजीवन में सुख – संतोष रहेगा । मौज – मस्ती और मनोरंजन से भागीदारी में लाभ होगा । जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल – जोल रहेगा ।
वृषभ :~ आज आप और व्यवहार पर संयम रखें । किसी की मजाक – मस्खरी नही करे । गलतफहमी होगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखें । दुर्घटना से बचें । मानसिक उन्मत्तता से समस्याएँ हो सकती है।
मिथुन :~ आपको आज सर्वत्र लाभ ही लाभ है । पारिवारिक सुख – शांति रहेगी । पत्नी के पीछे खर्च होगा । व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी । घर में शुभ – प्रसंग होगा । प्रियजनों के मिलन से प्रसन्न रहेंगे ।
कर्क :~ आज आपको शारीरिक मानसिक अस्वस्थता रहेगी । छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से परेशानी होगी । परिवार में उग्र वाद – विवाद होगा । मानहानि न हो उसका ध्यान रखें । स्त्री वर्ग तथा पानी से कोई परेशिनी आ सकती है । खर्च होंगे ।
सिंह :~ आज आप तन – मन से स्वस्थ और प्रफुलित रहेंगे । पड़ोसी और भाई – बंधुओं से सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे । निर्धारित कार्य पूरे होंगे । भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी । आर्थिक लाभ होगा ।
कन्या :~ आज आपकी दुविधा मे मानसिक वृत्ति रहेगी । नकारात्मक विचार से मन अस्वस्थ रहेगा । पारिवारिक गलतफहमी या मनमुटाव होगा । अनावश्यक खर्च होगा । विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा । बौद्धिक चर्चा मे विवाद से बचे ।
तुला :~ आज आप अच्छी तरह आर्थिक आयोजन कर सकेंगे । कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठतम रहेगी । शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्त रहेंगे । दृढ़ विचार और आत्मविश्वास से कार्य पूरे करेंगे । भागीदारों से मेल – मिलाप रहेगा ।
वृश्चिक :~ आज आपके विदेश में बसने वाले स्नेहीजन या मित्रों से शुभ समाचार मिल सकता है अथवा लाभ होगा । आमोद – प्रमोद में खर्च होंगे । कोर्ट – कचहरी में संभलकर कार्य करे । आफिस में स्त्री वर्ग से लाभ हो सकता है ।
धनु :~ आज आपको प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त होगा । आर्थिक , सामाजिक और कौटुंबिक दृष्टि से लाभदायक है । गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा । आय में वृद्धि होगी । व्यापार में वृद्धि और लाभ होगा । मांगलिक कार्य होंगे ।
मकर :~ आज आपको व्यवसाय में धन , मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । नौकरी में परिश्रम रंग लाएगा । घर , परिवार और संतानों के मामले में आनंद और संतोष होगा । व्यावसाय के सम्बंध में दौड़धूप बढ़ेगी । नौकरी में पदोन्नति होगी । सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और सरकार तथा मित्रों, सम्बंधियों से लाभ होगा ।
कुंभ :~ आज आप अस्वस्थ रहेंगे परंतु मानसिक स्वस्थता रहेगी । काम में कम उत्साह रहेगा । आफिस में उच्च पदाधिकारियों से बचकर रहें । प्रतिस्पर्धियों से दूर रहे । संतानों की चिंता रहेगी ।
मीन :~ आज आपको आकस्मिक धन लाभ है । व्यापारीवर्ग के रुके पैसे मिलेंगे । शारीरिक और मानसिक परिश्रम अधिक करने पड़ेंगे । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । अधिक खर्च होगा । आध्यात्मिक विचार और व्यवहार कुमार्ग पर जाने से रोकेंगे ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।