आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?गुरुवार, २९ अप्रैल २०२१?

सूर्योदय: ? ०५:४६
सूर्यास्त: ? ०६:४७
चन्द्रोदय: ? २१:३८
चन्द्रास्त: ?०७:१५
अयन ? उत्तराणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ? ग्रीष्म
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? वैशाख
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? तृतीया (२२:०९ तक)
नक्षत्र ? अनुराधा (१४:३० तक)
योग ? वरीयान् (११:४९ तक)
प्रथम करण ? वणिज (११:४९ तक)
द्वितीय करण ? विष्टि (२२:०९ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मेष
चंद्र ? वृश्चिक
मंगल ? मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? मेष (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मेष (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४८ से १२:४१
अमृत काल ? २८:१२ से ०५:३८
सर्वार्थसिद्धि योग ? ०५:३६ से १४:३०
विजय मुहूर्त ? १४:२७ से १५:२०
गोधूलि मुहूर्त ? १८:४० से १९:०४
निशिता मुहूर्त ? २३:५३ से २४:३५
राहुकाल ? १३:५४ से १५:३४
राहुवास ? दक्षिण
यमगण्ड ? ०५:३६ से ०७:१५
होमाहुति ? मंगल
दिशाशूल ? दक्षिण
नक्षत्रशूल ? पूर्व (१४:३० से)
अग्निवास ? पृथ्वी (२२:०९ तक)
भद्रावास ? स्वर्ग (११:४९ से २२:०९)
चन्द्रवास ? उत्तर
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पश्चिम (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
उपनयन संस्कार+गृहप्रवेश+भूमि-भवन क्रय-विक्रय+व्यवसाय आरम्भ+वाहनादि क्रय+देव प्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः १०:४६ से दोपहर ०३:४१ तक, नींव खुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त प्रातः १०:४६ से ११:४९ तक, विधा एवं अक्षरारम्भ मुहूर्त प्रातः ०५:५५ से ०७:३० तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १४:३० तक जन्मे शिशुओ का नाम
अनुराधा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (नू, ने) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (नो, या, यी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मेष – २८:५५ से ०६:२९
वृषभ – ०६:२९ से ०८:२३
मिथुन – ०८:२३ से १०:३८
कर्क – १०:३८ से १३:००
सिंह – १३:०० से १५:१९
कन्या – १५:१९ से १७:३७
तुला – १७:३७ से १९:५८
वृश्चिक – १९:५८ से २२:१७
धनु – २२:१७ से २४:२१
मकर – २४:२१ से २६:०२
कुम्भ – २६:०२ से २७:२८
मीन – २७:२८ से २८:५१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:३६ से ०६:२९
चोर पञ्चक – ०६:२९ से ०८:२३
शुभ मुहूर्त – ०८:२३ से १०:३८
रोग पञ्चक – १०:३८ से १३:००
शुभ मुहूर्त – १३:०० से १४:३०
मृत्यु पञ्चक – १४:३० से १५:१९
अग्नि पञ्चक – १५:१९ से १७:३७
शुभ मुहूर्त – १७:३७ से १९:५८
रज पञ्चक – १९:५८ से २२:०९
शुभ मुहूर्त – २२:०९ से २२:१७
चोर पञ्चक – २२:१७ से २४:२१
शुभ मुहूर्त – २४:२१ से २६:०२
रोग पञ्चक – २६:०२ से २७:२८
शुभ मुहूर्त – २७:२८ से २८:५१
शुभ मुहूर्त – २८:५१ से २९:३५
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन भी आपको प्रतिकूल परिस्थितयो का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक शिथिलता रहने से कार्य क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आएगा। स्नेहीजन आज आपके व्यवहार के कारण दूरी बना सकते है। दैनिक के साथ महत्त्वपूर्ण कार्यो में विलम्ब होगा। किसी श्रेष्ठ व्यक्ति से अनबन होने की संभावना है। मौन रहने से कई समस्याओं से बचेंगे। आज अकस्मात चोटादि का भी भय है।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक तो नही लेकिन सामाजिक मान-सम्मान बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ लाभदायक सिद्ध होगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट से हर्ष एवं लाभ होगा। परिवार के ऊपर खर्च करेंगे लेकिन धन की आमद होने से परेशानी नही होगी दाम्पत्य सुख उत्तम मिलेगा।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिये प्रतिकूल परिस्थित वाला रह सकता है। आज आपके व्यवहार में उग्रता रहेगी जिससे घर बाहर का वातावरण अशान्त होगा। वाणी की संयमित रखे अन्यथा मान हानि की प्रबल सम्भावनाये है। कार्यो में विलम्ब होगा सरकारी कार्य लंबित रहेंगे। कार्य क्षेत्र में नीरसता रहेगी। धन की आमद सामान्य रहेगी फिर भी आवश्यक काम से ही खर्च करें। आज कार्यो में जोखिम ना लें। सेहत में कुछ विकार आ सकते है।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिये शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। आज आप अपने कार्यो को उत्साह से निर्धारित समय पर पूर्ण कर पाएंगे। जिससे हर क्षेत्र में प्रशंशा के पात्र बनेंगे। आकस्मिक यात्रा के योग बन सकते है। परिवार में निकटता का आभास होगा। संध्या के समय पेट सम्बंधित परेशानी हो सकती है। खान-पान संयमित रखें भूख लगने पर ही खाये। धन लाभ किसी न किसी रूप में अवश्य होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भी आपके लिए विषम फलदायक रहेगा। पारिवारिक कलह से आज मन ग्लानि से भरा रहेगा। संतानों का उद्दण्ड व्यवहार व्यथित करेगा। कार्य के प्रति उत्साह की कमी रहने से अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। आवेश से बचें अन्यथा संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। सेहत में आकस्मिक गिरावट आने से अशान्त रहेंगे। धैर्य से दिन बिताएं। मन का भेद किसी के भी आगे प्रकट ना करें।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भी स्वास्थ्य नरम रहने से घर एवं कार्य क्षेत्र का वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। मध्याह्न तक महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने से धन सम्बंधित समस्या बनेगी। दोपहर के बाद किसी अनुभवी अथवा बुजुर्गो का सहयोग मिलने से धन अथवा अन्य लाभ मिकने से मन को राहत मिलेगी। सरकारी कार्यो विशेष कर कागजातों को सावधानी से रखें। कार्य क्षेत्र से आज अवकाश कर आराम करना हितकर रहेगा। दवा से एलर्जी हो सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। दोपहर तक सेहत अस्थिर रहने से कार्यो को उत्साह से नहीं कर पाएंगे। थोड़े कार्य में ही थकान अनुभव होगी। धन की आमद रुकने से आज आर्थिक विषयो को लेकर बेचैनी रहेगी। सरकार विरोधी कार्य मान हानि करा सकता है। कुछ समय घर के बुजुर्गो के पास व्यतीत करें लाभ होगा। आज कोई वित्तीय लेनदेन अथवा उधारी ना करें। आलस्य अधिक रहेगा।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। घरेलु अथवा सामाजिक कार्यो के कारण आज कार्य क्षेत्र पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परिवार रिश्तेदारी में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। आज धन की आमद कामचलाऊ होगी आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। व्यस्त दिनचर्या के कारण संध्या के आसपास सेहत भी ख़राब हो सकती है सावधान रहें। आज कोई बड़ा निर्णय सोच समझ कर ही लें। दुर्व्यसनों से बचें।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा। कार्य क्षेत्र पर लाभ परिश्रम के अनुरूप ही होगा यूजर से आकस्मिक खर्च परेशान करेंगे। पुराने रुके धन की उगाही के कारण विवाद हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी की कटुता के कारण विवाद की स्थिति बनेगी। यथा संभव यात्रा से बचे अन्यथा बीमार पड़ सकते है। शरीर के जोड़ो सम्बंधित परेशानी रहेगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आप सुख-शांति से व्यतित करेंगे। स्वास्थ्य आज उत्तम रहेगा।आज आपके महत्त्व पूर्ण कार्य आसानी से सफल होंगे। आत्म विश्वास बढ़ेगा। घर के बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे। पारिवारिक वातावरण आनंददायक रहेगा। कार्य क्षेत्र की व्यस्तता के कारण मनोरंजन का आनंद ख़राब होगा।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन भर परिस्थितथिया आपके पक्ष में रहेंगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। सरकारी कार्यो में भी सफलता मिलने की अधिक सम्भवना है। सरकारी कर्मचारियों को पद अथवा धन लाभ होगा। रिश्तेदारो के ऊपर खर्च भी करना पड़ेगा। घर में परिजन आप से कुछ आशा रखेंगे। व्यापारियों को आज थोड़े विलम्ब से धन लाभ होगा। यात्रा आनंददायक रहेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आप आनंद में बितायेंगे। आज आध्यत्म में विशेष रूचि रहेगी। पूजन-सत्संग का आयोजन करेंगे। शुभ धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते है। उगाही से लाभ होगा। परिजनों के साथ प्रेम भरा व्यवहार मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर स्त्री का सहयोग मिलेने से धन लाभ होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करेंगे। सपनो की दुनिया को छोड़ आज यथार्थ में जियेंगे।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 29 अप्रैल 2021 गुरुवार संवत् 2078 मास वैशाख कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रात्रि 10:10 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:59 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:50 बजे होगा । अनुराधा नक्षत्र दोपहर 02:29 बजे तक रहेगा पश्चात् ज्येष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:09 से 03:44 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:54 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो केसर का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में संलग्न रहेंगे । गहरी चिंतनशक्ति मानसिक भार को हलका करेंगे । आध्यात्मिक सिद्धियाँ प्राप्ती के लिए बहुत अच्छा है । बोलने पर संयम रखने से अनर्थ नहीं हो सकेगा । हितशत्रु हानि कर सकते हैं । नए कार्य की आरंभ नही करें ।

वृषभ :~ आज आप परिवार के साथ सामाजिक समारोहों में बाहर घूमने या पर्यटन पर जाएँगे । तन – मन मे प्रसन्नता होगी । सार्वजनिक व्यश और कीर्ति मिलेगी । व्यापार का विकास कर सकेंगे । भागीदारी से लाभ होगा ।

मिथुन :~ आपके अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए आज के दिन शुभ है । परिवार में आनंद और उल्लास होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । कार्यों में यश और कीर्ति मिलेगी । लोगों से बातचीत के समय क्रोध पर कंट्रोल रखें और वाणी संयमित रखने से मनमुटाव टल सकता है ।

कर्क :~ आप स्वस्थ चित्त से दिन व्यतीत करे , क्योंकि आज का दिन शारीरिक और मानसिक रूप से उद्वेगपूर्ण रहेगा । पेट – दर्द हो सकता है । आकस्मिक खर्च हो सकता है । प्रेमीजनों के बीच वाद – विवाद से खटपट होगी ।

सिंह :~ आज आपको मानसिक अस्वस्थता रहेगी , परिवारिक मनमुटाव होगा । माताजी से अनबन होगी या स्वास्थ्य खराब हो सकता है । जमीन , मकान तथा वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेज करने के लिए अनुकूल समय नहीं है । नकारात्मक विचारों से हताशा होगी ।

कन्या :~ आज आपके भावनात्मक सम्बंध बनेंगे । भाई – बहनों से मेल जोल रहेगा । मित्रों और स्नेहीजनों से मुलाकात होगी । गूढ़ रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षण होगा और उसमें सिद्धि मिलेगी । विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का डटकर सामना करेंगे ।

तुला :~ आज आपकी मानसिक वृत्ति नकारात्मक रहेगी । क्रोधावेश में वाणी पर संयम खोने से पारिवारिक विवाद होंगे । अनावश्यक खर्च होगा । स्वास्थ्य खराब होगा । मन में ग्लानि रहेगी ।

वृश्चिक :~ आपका आज का दिन शुभ होगा । शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी । पारिवार के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा । प्रियजन की मुलाकात में सफलता मिलेगी । धन लाभ और प्रवास का योग है ।

धनु :~ आपका आज क्रोध के कारण पारिवारिक सदस्यों तथा अन्य लोगों से सम्बंध बिगड़ेंगे । वाणी और व्यवहार झगड़े का कारण बन सकते हैं । दुर्घटना से बचें । स्वास्थ्य मे खर्च होगा । अदालती कामकाज सावधानीपूर्वक करे । व्यर्थ के कार्यों में शक्ति खर्च होगी ।

मकर :~ आपका आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक है । स्नेहीजनों और मित्रों से मिलना होगा । प्रिय व्यक्तियों की मुलाकात रोमांचक बनेगी । व्यापारियों को व्यापार – धंधे में और नौकरीवालों को नौकरी में आय वृद्धि होगी ।

कुंभ :~ आज आपके हर कार्य सरलतापूर्वक होंगे और सफलता भी मिलेगी । नौकरी – धंधा मे अनुकूल परिस्थिति होगी । सरकारी कार्य निर्विघ्न होंगे । उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मानसिक स्फूर्ति होगी ।

मीन :~ आप का आज के दिन की शुरुआत भय और उद्विग्नता से होगा । शरीर में सुस्ती और थकान होगी । कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा होगी । भाग्य साथ नही देगा । अधिकारीवर्ग से संभलकर कार्य करे ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *