
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5123
विक्रम संवत्………………….2078
शक संवत्…………………….1943
मास…………………………..बैशाख
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी…………………………..चतुर्थी
संध्या 07.15 पर्यंत पश्चात पंचमी
रवि…………………………उत्तरायण
सूर्योदय………..प्रातः 05.55.42 पर
सूर्यास्त………..संध्या 06.53.56 पर
सूर्य राशि…………………………मेष
चन्द्र राशि………………………वृश्चिक
नक्षत्र……………………………ज्येष्ठा
दोप 12.05 पर्यंत पश्चात मूल
योग……………………………..परिघ
प्रातः 07.58 पर्यंत पश्चात सिद्ध
करण……………………………..बव
प्रातः 08.38 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु…………………………….बसंत
दिन…………………………..शुक्रवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
30 अप्रैल सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक…………………..3
? शुभ रंग……………आसमानी
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.58 से 12.49 तक ।
?? राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 10.47 से 12.24 तक ।
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
? उदय लग्न मुहूर्त –
मेष
05:06:34 06:47:22
वृषभ
06:47:22 08:45:56
मिथुन
08:45:56 10:59:38
कर्क
10:59:38 13:15:48
सिंह
13:15:48 15:27:37
कन्या
15:27:37 17:38:16
तुला
17:38:16 19:52:54
वृश्चिक
19:52:54 22:09:04
धनु
22:09:04 24:14:42
मकर
24:14:42 26:01:50
कुम्भ
26:01:50 27:35:24
मीन
27:35:24 29:06:34
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.34 से 09.10 तक लाभ
प्रात: 09.10 से 10.46 तक अमृत
दोप. 12.23 से 01.59 तक शुभ
सायं 05.12 से 06.48 तक चंचल
रात्रि 09.35 से 10.59 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ नारदसेवितायै नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि (राजधर्म) –
न विना परवादेन रमते दुर्जनो जनः ।
काकः सर्वरसान् भुंक्ते विनाऽमध्यं न तृप्यति ॥
अर्थात :-
लोगों की निंदा किये बिना दुर्जनों को आनंद नहीं आता । कौए को सब रस भुगतने के बावजुद गंदगी बिना तृप्ति नहीं होती ।
? आरोग्यं सलाह :-
चेहरे के दाग धब्बे हटाने के घरलू उपाय –
3. एलोवेरा –
एलोवेरा एक ऐसी औषधि है, जिसे त्वचा, स्वास्थ्य, वजन घटाने और बहुत कुछ के लिए कई अद्भुत लाभ प्रदान करने के लिए जाना जाता है। यह मुंहासे को कम करता है और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है। इसके जेल को मॉइस्चराइजर के रूप में उपयोग में लाया जाता है। यह त्वचा पर चमत्कारी प्रभाव के लिए जाना जाता है। इसके अलावा गहरी त्वचा को हल्का कर पोषण देने के लिए ऐलोवेरा बहुत लाभदायक है। यह आपकी त्वचा के दाग धब्बों को धीरे-धीरे कम कर उसमें नमी बनाए रखता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
वाणी पर नियंत्रण रखें। क्लेश से बचें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। क्लेश रहेगा, वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन होगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 30 अप्रैल 2021 शुक्रवार संवत् 2078 मास वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रात्रि 11:43 बजे तक रहेगी पश्चात् पंचमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:57 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:50 बजे होगा । ज्येष्ठा नक्षत्र दोपहर 12:08 बजे तक रहेगा पश्चात् मूल नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे दोपहर 12:08 बजे तक भ्रमण करते हुए धन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:49 से 12:26 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:51 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज बुध वृषभ राशि मे अगले दिन प्रातःकाल 05:41 बजे से , बुध उदय पश्चिम दिशा मे रात्रि 10:36 बजे से , संकष्ट चतुर्थी व्रत , चंद्रोदय रात्रि 10:36 बजे होगा ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप सरकार विरोधी कार्य से दूर रहे । दुर्घटना से भी बचे । बाहर के खान – पान से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । कार्य समय पर पूर्ण नहीं होंगे । व्यवसाय में भी संभलकर चले । ऊपरी अधिकारी पक्ष में नहीं रहेंगे ।
वृषभ :~ आज सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर प्राप्त होगा , परंतु मध्याहन के बाद स्वास्थ्य का ध्यान रखे । खर्च अधिक होगा ।
मिथुन :~ आज आप के अपूर्ण कार्य पूर्ण होने से आनंद में वृद्धि होगी । व्यवसायिक वातावरण अनुकूल रहेगा । आर्थिक लाभ हो सकता है । मध्याहन के बाद मनोरंजन मन पर छाया रहेगा । मान और सम्मान प्राप्त होने से मानसिक संतोष मिलेगा ।
कर्क :~ आज का दिन भविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाने के लिए अच्छा है । एकाग्रतापूर्वक कार्य करने से सफलता अवश्य मिलेगी । किसी से वाद – विवाद न करे । अधूरे कार्य पूर्ण होंगे । व्यवसाय में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा ।
सिंह :~ आज आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थ रहेंगे । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । आर्थिक हानि हो सकती है । फिर भी मध्याहन के बाद आर्थिक योजनाओं पर विचार कर सकते हैं । परिश्रम का परिणाम मिलेगा । नए कार्य प्रारंभ न करें । शेयर – सट्टे में दूर रहे ।
कन्या :~ आज आप को आर्थिक लाभ हो सकता है । नए कार्य प्रारंभ करने के लिए शुभ समय है । प्रिय जनों से मुलाकात होगी । विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेगें । मध्याह्न के बाद स्थिति में बदलाव होगा तथा मानसिक और शारीरिक रुप से कुछ व्यग्रता रहेगी ।
तुला :~ आज प्रथम पहर में आप का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है तथा मानसिकरुप से ग्लानि रहेगी । परिवारजनों से मर्यादापूर्वक व्यवहार करे । आर्थिक लाभ होगा । भाग्यवृद्धि के संकेत हैं । कार्य में सफलता प्राप्त होगी । साथियों से सम्बंध अच्छे रहेंगे ।
वृश्चिक :~ आज आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । परिवारिक वातावरण हर्षोल्लासपूर्ण रहेगा । इसलिए अगर क्रोध बढे़ तो भी क्रोध न करे । मध्याहन के बाद नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं । आप की वाणी या व्यवहार से किसी को दुःख पहुंच सकता है । विद्यार्थियों को अडचनें आ सकती हैं ।
धनु :~ आज आप वाणी पर संयम रखे और क्रोध न करे । परिवारिक संबंधों में कुछ कडवाहट हो सकती है । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेंगी । शल्यक्रिया को आज टाले । मध्याहन के बाद कार्य में सफलता मिलेगी । परिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
मकर :~ आज आपको सामाजिक रूप से ख्याति प्राप्त होने से व्यवसायिक , आर्थिक तथा सामाजिक रूप से लाभदायक है । मध्याहन के बाद सावधानी बरते । स्वास्थ्य संभाले । वाहन चलाते समय सावधानी रखे । मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थता होगी । कोर्ट – कचहरी के कार्य में संभलकर चले ।
कुंभ :~ आज आप का मान – सम्मान बढेगा और धनलाभ होगा । प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक होंगे ।ऊपरी अधिकारी आप के कार्य से संतोष रहेंगे और पदोन्नति हो सकती हैं । व्यवसाय में लाभ होगा । आय में वृद्धि होगी ।
मीन :~ आज व्यवसायी और व्यापारीवर्ग के लिए प्रातःकाल का समय अनुकूल नहीं है । अधिकारी तथा प्रतिस्पर्धीजनों से व्यर्थ चर्चा या विवाद न करे । अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे । व्यापार में कहीं दूर जा सकते है । संतान की प्रगति से संतोष होगा । स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।