आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शनिवार, १ मई २०२१?

सूर्योदय: ? ०५:४५
सूर्यास्त: ? ०६:४८
चन्द्रोदय: ? २३:५०
चन्द्रास्त: ?०९:०५
अयन ? उत्तराणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ? ग्रीष्म
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? वैशाख
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? पञ्चमी (१६:४१ तक)
नक्षत्र ? मूल (१०:१६ तक)
योग ? सिद्ध (२५:४८ तक)
प्रथम करण ? कौलव (०५:५१ तक)
द्वितीय करण ? तैतिल (१६:४१ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मेष
चंद्र ? धनु
मंगल ? मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? वृष (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मेष (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४७ से १२:४१
अमृत काल ? २८:२६ से ०५:५७
विजय मुहूर्त ? १४:२८ से १५:२१
गोधूलि मुहूर्त ? १८:४१ से १९:०५
निशिता मुहूर्त ? २३:५२ से २४:३५
राहुकाल ? ०८:५४ से १०:३४
राहुवास ? पूर्व
यमगण्ड ? १३:५४ से १५:३४
होमाहुति ? मंगल (१०:१६ तक)
दिशाशूल ? पूर्व
अग्निवास ? पृथ्वी (१६:४१ तक)
चन्द्रवास ? पूर्व
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पूर्व (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
मई मास आरम्भ, गुरुतेगबहादुर जन्म, विवाहादि मुहूर्त मेष-वृष-मुथुन लग्न प्रातः ०५:५२ से १०:१५ तक, नींव खुदाई एवं गृहारम्भ+ गृहप्रवेश+ देव प्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०७:२८ से ०९:०७ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १०:१६ तक जन्मे शिशुओ का नाम
मूल नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (भी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (भू, धा, फा) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मेष – २८:४७ से ०६:२१
वृषभ – ०६:२१ से ०८:१६
मिथुन – ०८:१६ से १०:३१
कर्क – १०:३१ से १२:५२
सिंह – १२:५२ से १५:११
कन्या – १५:११ से १७:२९
तुला – १७:२९ से १९:५०
वृश्चिक – १९:५० से २२:०९
धनु – २२:०९ से २४:१३
मकर – २४:१३ से २५:५४
कुम्भ – २५:५४ से २७:२०
मीन – २७:२० से २८:४३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०५:३४ से ०६:२१
शुभ मुहूर्त – ०६:२१ से ०८:१६
रज पञ्चक – ०८:१६ से १०:१६
शुभ मुहूर्त – १०:१६ से १०:३१
चोर पञ्चक – १०:३१ से १२:५२
शुभ मुहूर्त – १२:५२ से १५:११
रोग पञ्चक – १५:११ से १६:४१
शुभ मुहूर्त – १६:४१ से १७:२९
मृत्यु पञ्चक – १७:२९ से १९:५०
अग्नि पञ्चक – १९:५० से २२:०९
शुभ मुहूर्त – २२:०९ से २४:१३
रज पञ्चक – २४:१३ से २५:५४
शुभ मुहूर्त – २५:५४ से २७:२०
चोर पञ्चक – २७:२० से २८:४३
रज पञ्चक – २८:४३ से २९:३३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप में परोपकार की भावना अधिक रहेगी। अपने कार्यो को छोड़ दुसरो के कार्य करने के कारण परेशानी होगी परन्तु मानसिक संतोष भी रहेगा। दो पक्षो के विवाद के बीच व्यर्थ में फंस सकते है किसी की मध्यस्थता आज भूल कर भी ना करें। परिश्रम वाले कार्यो को करने में शारीरिक रूप से अक्षम रहेंगे। अर्थ एवं परिवारिक कारणों से चिंता रहेगी। किसी से मदद लेना चाहेंगे उसमे भी निराशा ही मिलेगी। लोग आपकी मदद करने की जगह आपकी बातों को हास्य में लेंगे।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन कार्यो में निरंतर मिल रही असफलता के कारण नकारात्मक विचार मन को परेशान करेंगे। शारीरिक रूप से भी शिथिल रहेंगे। व्यवसाय सम्बंधित आयोजन अधूरे रहने से कार्य क्षेत्र पर आपकी आलोचना भी हो सकती है। व्यवहारिकता की कमी के कारण लाभदायक सम्बन्ध टूट सकते है। नौकरी पेशा जातक काम से मन चुरायेंगे इसलिए अधिकारियो का कोप भाजन बनना पडेगा। संध्या के समय किसी स्त्री के सहयोग से धन लाभ की सम्भवना है। परिजनों से सम्बन्ध ठीक नहीं रहेंगे।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज कार्यो को काफी सोच विचारने के बाद ही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भी रह सकती है फिर भी सोची गयी योजनाएं अवश्य फलीभूत होंगी। धन लाभ थोड़े इन्तजार के बाद होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर में पूजा पाठ का आयोजन करवा सकते है। नए कार्यो की शुरुआत फिलहाल टालें। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में शांति रहेगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन का पूर्वार्द्ध पहले की भांति शांति से व्यतीत करेंगे परन्तु इसके बाद का समय थोड़ा कष्टदायक रहने वाला है सभी महत्त्वपूर्ण कार्य आलस्य छोड़ जल्दी निपटाने का प्रयास करें। इस अवधि में धन लाभ भी होगा। मध्यान के बाद स्थिति बदलने से आकस्मिक खर्च बढ़ेंगे संकलित पूँजी खर्च हो सकती है। व्यापार में निवेश एवं धन की उधारी के व्यवहार सोच समझ कर ही करें। परिवार में किसी महिला के रूठने पर खुशामद करनी पड़ सकती है।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप स्वार्थ सिद्धि के कारण आपसी मनमुटाव भुलाकर नए सिरे से कार्य करेंगे। परन्तु अधिकारियो से कार्य निकालना आसान नहीं रहेगा। कार्य क्षेत्र अथवा घर पर किसी अन्य व्यक्ति के कारण हंगामा खड़ा हो सकता है फिर भी पारिवारिक सदस्यों के एकजुट होने से समस्या का समाधान निकाल लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन परिश्रम वाला रहेगा परिश्रम के बाद ही निर्वाह योग्य आय बना पाएंगे। विरोधी चाह कर भी आपका बुरा नहीं कर पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी भविष्य की योजनाओं पर खर्च होगा।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन की शुरुआत में किसी से विवाद हो सकता है जिस के कारण मध्यान तक मन अशांत रहेगा। कार्य व्यवसाय में भी दिन उदासीन रहेगा परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा। हाथ आये अनुबंध भी निरस्त हो सकते है। नौकरी पेशा जातक अधिक कार्य भार के कारण थकान अनुभव करेंगे। परिवार में किसी के स्वास्थ्य खराब होने अथवा महत्त्वपूर्ण कार्य निकलने से दिनचर्या में परिवर्तन करना पड़ेगा। आकस्मिक खर्च भी परेशान करेंगे। संतान आपकी अवहेलना करेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यो में गति आने एवं घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था में सुधार होगा। भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे। पारिवारिक सदस्य आपको पूरा सहयोग करेंगे। बीच-बीच में किसी पुराने विवाद के कारण अशांति बनेगी फिर भी स्थिति नियंत्रण में रहेगी। व्यवसाय में समय से पहले महत्त्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने से धन की आमद सुनिश्चित होगी। बड़े बुजुर्ग आपकी प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। आज अतिआत्मविश्वास की भावना भी रहेगी जिससे सम्मान हानि भी हो सकती है।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप आस-पास बन रहे वातावरण से क्षुब्ध होकर एकांतवास करना पसंद करेंगे। परन्तु सांसारिक मोह अधिक रहने के कारण ज्यादा समय एक निर्णय पर नहीं टिक पाएंगे। समाज एवं परिवार में एक समय अपने आप को अलग थलग पाएंगे। क्रोध भी अधिक रहेगा फिर भी थोड़ा संयम विवेक रहने से किसी को परेशान नहीं करेंगे। संतान आपकी भावनाओं की कद्र करेगी परन्तु अहम् के कारण किसी का सहयोग नहीं लेंगे।
आर्थिक कारणों से महत्त्वपूर्ण यात्रा अथवा अन्य व्यवहार प्रभावित रहेंगे।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप तन मन से एकदम चुस्त रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता रहने से कार्यो को बेहतर ढंग से कर पाएंगे अपने आस-पास का वातावरण विनोदी स्वभाव से हास्यमय बनाएंगे लेकिन ध्यान रहे आपकी हास्य भरी बातें किसी के दिल को चुभ भी सकती है। कार्य क्षेत्र से आशा के अनुसार लाभ नही होने पर भी परेशांन नहीं होंगे। अधिकारी वर्ग आज आपको कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौप सकते है जिसपर आप खरे उतरेंगे। परिवार में भी आप सक्रीय रहेंगे परिजनों की।परेशानियों को गंभीर लेकर तुरंत समाधान करेंगे।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन सभी कार्यो में आशा के विपरीत फल रहेगा। विशेष कर धन सम्बंधित कार्य अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद ही करें। कार्य क्षेत्र पर गलत निर्णय लेने से धन के साथ मान हानि भी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण भी कुछ ऐसा ही रहेगा। कार्य क्षेत्र की खींज घर में निकालने से वातावरण अशान्त बनेगा। पत्नी अथवा संतान से तकरार हो सकती है। बड़े बुजुर्ग अथवा अधिकारी भी आपसे नाराज रहेंगे। अनैतिक साधनो से धन कमाने की योजना में लाभ हो होगा परन्तु जोखिम भी अधिक रहेगा।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम ही रहेगा फलस्वरूप लाभ की आशा भी छोड़नी पड़ेगी। परन्तु फिर भी आज आकस्मिक रूप से धन की आमद होने से आप स्वयं भी आश्चर्य चकित रह जाएगे। भोग विलास की प्रवृति में अधिक समय देंगे। सामाजिक कार्यो की अनदेखी करने से व्यवहारों में कमी आएगी। गृहस्थ सुख उत्तम बना रहेगा। रिश्तेदारी में उपहारों का आदान प्रदान होगा। अविवाहित अथवा बेरोजगारों के लिए परिस्थिति सहायक बनेगी। यात्रा में चोटादि का भय है सतर्क रहें।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आप आनंद से बितायेंगे। किसी मनोकामना अथवा बनाई योजना में सफलता मिलने की ख़ुशी दिन भर रहेगी। सेहत थोड़ी असामान्य रह सकती है स्वसन क्रिया सम्बंधित परेशानी बनेगी। कार्य क्षेत्र से आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे। यात्रा पर जाने का विचार होगा जिसमे थकान भी रहेगी परन्तु उत्साह के आगे अनुभव नहीं होगी। आस पड़ोसियों से ईर्ष्या युक्त सम्बन्ध रहेंगे। आप किसी से भी मदद लेने में सफल रहेंगे परन्तु किसी की मदद करने में आनाकानी कर सकते है। परिजन आपकी बात मानेंगे।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 01 मई 2021 शनिवार संवत् 2078 मास वैशाख कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि सायं 04:42 बजे तक रहेगी पश्चात् षष्ठी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:56 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:51 बजे होगा । मूल नक्षत्र प्रातः 10:15 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा षाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:09 से 10:49 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:52 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपको क्रोध की अधिकता के कारण काम बिगड़ने की संभावना रहेगी । अतः क्रोध पर नियंत्रण रखे । आफिस में अधिकारियों और घर में परिवार तथा विरोधियों के साथ वादविवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा ।

वृषभ :~ आज अधिक कार्यभार और खानपान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा । समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी । निर्धारित समय कार्य पूरा नहीं होने से हताशा होगी ।

मिथुन :~ आज आपको सार्वजनिक मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी । प्रणय प्रसंगों की पूर्व भूमिका बनेगी । सार्वजनिक मान – सम्मान बढेगा । दान – धर्म तथा सखावत कार्य होंगे ।

कर्क :~ आज का दिन आपके लिए खुशी और सफलता का है । परिवारिक सुख – शांति रहेगी । नौकरी वालों को आफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा । नौकर वर्ग औऱ ननिहाल से लाभ होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आर्थिक लाभ होगा । आवश्यक खर्च होंगे । प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे ।

सिंह :~ आज आप शारीरिक मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे । सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष रुची रहेगी । साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन की प्रेरणा मिलेगी । संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे । धार्मिक या परोपकार कार्य मन को आनंदित करेंगे ।

कन्या :~ आज आप प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहे । स्वास्थ्य की शिकायत रहेगी । मानसिक चिंता से मानसिक बेचैनी रहेगी । पारिवारिक सदस्यों से खटपट होगी । स्थाई संपत्ति , वाहन से सम्बंधित समस्याएँ रहेंगी । खर्च होगा।

तुला :~ आज आपके लिए भाग्यवृद्धि से साहस और कार्य करने के लिए शुभ दिन है । सही पूँजी निवेश लाभदायक रहेगा । परिवार में भाई – बंधुओं के साथ आत्मीयता रहेगी । विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे ।

वृश्चिक :~ आज आप नकारात्मक मानसिक वृत्ति टाले । न बोलने में नौगुण की नीति अपनाए तो पारिवारिक संघर्ष टाल सकेंगे । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाए ।

धनु :~ आज आपको निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ हो सकता हैं । सपरिवार माँगलिक कार्य में उपस्थित होंगे । स्वजनों के साथ मिलन हर्षित करेगा । समाज में यश और कीर्ति में वृद्धि होगी ।

मकर :~ आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे । पूजा – पाठ या धार्मिक कार्य मे खर्च होगा । सगे – सम्बंधियों तथा परिवारजनों से संभलकर बोलें क्योंकि वाणी से किसी को चोट ठेस सकती है ।

कुंभ :~ आज आप कार्य या योजना हाथ में ले सकेंगे । नौकरी धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय होगी । मित्र वर्ग , विशेष रूप से स्त्री मित्रों से लाभ होगा । सामाजिक ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी । पत्नी और पुत्र की तरफ से सुख और संतोष होगा ।

मीन :~ आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है । काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से उत्साह बढेगा । व्यापारियों के आय में वृद्धि होगी । बकाया राशि का भुगतान होगा । उन्नति के संयोग बनेंगे । सरकार की तरफ से लाभ होगा ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *