आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?मंगलवार, ४ मई २०२१?

सूर्योदय: ? ०५:४२
सूर्यास्त: ? ०६:५०
चन्द्रोदय: ? २६:११
चन्द्रास्त: ?१२:१४
अयन ? उत्तराणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु:। बसन्त
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? वैशाख
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? अष्टमी (१३:१० तक)
नक्षत्र ? श्रवण (०८:२६ तक)
योग ? शुक्ल (२०:२२ तक)
प्रथम करण ? कौलव (१३:१० तक)
द्वितीय करण ? तैतिल (२५:१० तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मेष
चंद्र ? कुम्भ (२०:४२ से)
मंगल ? मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? वृष (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? वृष (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४७ से १२:४१
अमृत काल ? २२:२८ से २४:०७+
विजय मुहूर्त ? १४:२८ से १५:२२
गोधूलि मुहूर्त ? १८:४३ से १९:०७
निशिता मुहूर्त ? २३:५२ से २४:३५
राहुकाल ? १५:३५ से १७:१६
राहुवास ? पश्चिम
यमगण्ड ? ०८:५३ से १०:३३
होमाहुति? गुरु (०८:२६ तक)
दिशाशूल ? उत्तर
अग्निवास ? पृथ्वी
चन्द्रवास ? दक्षिण (पश्चिम २०:४४ से )
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
शुक्र वृष में १३:२४ से, पंचक आरम्भ २०:४१ से, विवाहादि मुहूर्त सिंह लग्न दोपहर १२:५५ से ०२:४५, गौधुली सायं ०६:४५ से ०७:४५ तक, मीन-मेष लग्न रात्रि ०३:२१ से ०५:४५ तक, चूड़ाकर्म मुहूर्त प्रातः ०९:०६ से दोपहर ०२:०३ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०८:२६ तक जन्मे शिशुओ का नाम
श्रवण नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (खो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम धनिष्ठा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (ग, गी, गू, गे) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मेष – २८:३५ से ०६:०९
वृषभ – ०६:०९ से ०८:०४
मिथुन – ०८:०४ से १०:१९
कर्क – १०:१९ से १२:४०
सिंह – १२:४० से १४:५९
कन्या – १४:५९ से १७:१७
तुला – १७:१७ से १९:३८
वृश्चिक – १९:३८ से २१:५७
धनु – २१:५७ से २४:०१
मकर – २४:०१ से २५:४२
कुम्भ – २५:४२ से २७:०८
मीन – २७:०८ से २८:३१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०५:३१ से ०६:०९
शुभ मुहूर्त – ०६:०९ से ०८:०४
चोर पञ्चक – ०८:०४ से ०८:२६
शुभ मुहूर्त – ०८:२६ से १०:१९
रोग पञ्चक – १०:१९ से १२:४०
शुभ मुहूर्त – १२:४० से १३:१०
मृत्यु पञ्चक – १३:१० से १४:५९
अग्नि पञ्चक – १४:५९ से १७:१७
शुभ मुहूर्त – १७:१७ से १९:३८
रज पञ्चक – १९:३८ से २१:५७
शुभ मुहूर्त – २१:५७ से २४:०१
चोर पञ्चक – २४:०१ से २५:४२
शुभ मुहूर्त – २५:४२ से २७:०८
रोग पञ्चक – २७:०८ से २८:३१
चोर पञ्चक – २८:३१ से २९:३१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपकी अपेक्षाओं के अनुसार रहेगा। सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र पर आज आप भाग्यशाली माने जाएंगे। आपके अधिकांश कार्य सरलता से बनते चले जाएंगे। जायदाद सम्बंधित कार्यो को आज करना शुभ रहेगा। सरकार की तरफ से लाभदायक समाचार मिल सकता है। विदेश सम्बंधित कार्यो में भी सफलता सुनिश्चित रहेगी। धार्मिक क्षेत्र पर योगदान के लिए सम्मानित किए जाएंगे। परिवार में भी आज आपको विशेष स्नेह एव सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। धन लाभ में थोड़ा विलम्ब हो सकता है।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपका आज का दिन भी थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा। संबंधो में चाह कर भी मधुरता नहीं रख पाएंगे। परिजनों से बात-बात पर मतभेद बनेंगे। गलतफहमियां भी आज अधिक परेशान करेंगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से अधिक ध्यान देना पड़ेगा। आज आपके हिस्से का लाभ कोई अन्य व्यक्ति ले सकता है। संभावित अनुबंध निरस्त होने से मन भारी रहेगा। धन लाभ के लिए किसी की मान गुहार करनी पड़ेगी। लंबी यात्रा की योजना स्थगित करनी पड़ सकती है। पारिवारिक खर्च अधिक बढ़ने से परेशानी होगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपको मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में शारीरिक रूप से असमर्थ रहेंगे आलस्य अधिक रहने से उत्साह की कमी रहेगी। परिवार में भी गर्मागर्मी का वातावरण रहने से असहजता होगी। परन्तु मध्यान तक स्थिति सुधरने लगेगी अपना उत्तरदायित्व समझेंगे किसी विशिष्ट व्यक्ति के मार्गदर्शन से कार्य क्षेत्र पर लाभ के अनुबंध मिलेंगे। सेहत भी धीरे-धीरे सामान्य हो जायेगी। सहकर्मियों का साथ मिलने से कार्य निश्चित अवधि में पूर्ण कर लेंगे। संध्या के समय धन लाभ होगा मनोरंजन पर खर्च भी रहेगा।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज आप लगभग प्रत्येक क्षेत्र पर सफल रहेंगे। सफलता के पीछे परिजनों का भी विशेष योगदान रहेगा फिर भी आज स्वार्थ की मनोवृत्ति अधिक रहने से किसी का अहसान नहीं मानेंगे। महिला मित्रो से ज्यादा नजदीकी के कारण समाज में निंदा हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर सिद्ध होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ ख़ास करेगा। मनोरंजन के साथ-साथ तामसी वृतियो में वृद्धि होगी। घर का वातावरण सामान्यतः शांत ही रहेगा फिर भी रंग में भंग ना पड़े इसका ध्यान रखे।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपके अपने ही बनते कार्यो में अड़चन डाल सकते है जिससे नया विवाद खड़ा होगा। धन को लेकर किसी से मामूली विवाद गंभीर रूप धारण कर सकता है इसलिए धन सम्बंधित मामलो को प्राथमिकता से निपटाएं। कार्य व्यवसाय में धन लाभ होते होते आगे के लिए टलेगा। खर्च यथावत बने रहने से आर्थिक समस्या बनेगी। अनावश्यक विषयो की चर्चा से दूरी बना कर रखे अन्यथा हास्य के पात्र बन सकते है। सामाजिक क्षेत्र पर स्वयं को बड़ा दिखाना भविष्य में मुसीबत खड़ी करेगा। परिजनों के लिए समय निकालें।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से बेहतर अनुभव करेंगे। दिन के आरम्भ में किसी इच्छित कार्य के बनने से मन में उत्साह बढेगा। व्यवहार में भी मधुरता रहने से आसानी से अपने कार्य निकाल सकेंगे। थोड़ी बहुत स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। घर में अथवा कार्य क्षेत्र पर बड़बोलापन व्यर्थ की समस्या खड़ी ना करे इसलिए सोच समझ कर ही अपनी बात रखे अथवा मौन ही रहें। दोपहर के बाद कार्यो में बाधा आने लगेगी। सरकारी अथवा पुरानी योजनाओं में धन फंस सकता है। लेन देन करते समय सावधानी रखें। परिवार में आपसी मतभेद उभर सकते है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपको संयमित व्यवहार करने की सलाह है। स्वाभाव में उग्रता रहने से स्वयं जनों से मन दुःख के प्रसंग बन सकते है। आपके कार्य करने का तरीका किसी अन्य के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। बिना बात बोलने अथवा सलाह देने के कारण सम्मान में कमी आएगी। कार्य परिश्रम के बाद भी अधरे रहेंगे। धन आवश्यकता के समय नहीं मिलने पर निराशा होगी। भाग-दौड़ करने के बाद किसी से अल्प मात्रा में मदद मिल जायेगी। परिजनों के विपरीत व्यवहार की अनदेखी करना ही बेहतर रहेगा। आध्यात्म से जुड़े शांति मिलेगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन कार्य क्षेत्र के साथ साथ घरेलु कार्य अधिक रहने से व्यस्तता बढ़ेगी। मध्यान का समय धन लाभ के अवसर भी मिलेंगे परन्तु आशा के अनुसार सफलता नहीं मिल पाएगी। घर में सजावट एवं बदलाव लाने के लिए समय एवं धन खर्च होगा। सन्तानो की जिद के चलते थोड़े असहज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा कम रहने का पूरा लाभ मिल सकेगा। प्रतिष्ठा को लेकर आज आप अधिक संवेदनशील रहेंगे। अविवाहितो को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी पेशा जातको को थोड़ी परेशानी रहेगी। संध्या का समय एकांत वास में बिताना पसंद करेंगे।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। व्यापार अथवा नौकरी करने वाले जातक आज परिश्रम के बाद ही कार्य में सफलता पा सकेंगे। उच्चाधिकारी से किसी बात पर मतभेद रह सकता है आज इनसे बचकर रहने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलने से थोड़ी राहत अनुभव होगी। परिवार में पत्नी अथवा पुत्र के कारण कलह के योग बनेंगे। खर्च अधिक रहेगा। आज आर्थिक मामलों में ढील ना दें अन्यथा आगे परेशानी हो सकती है। गैस कब्ज के कारण परेशानी होने की संभावना है।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके मन के विचार थोड़ी-थोड़ी देर में बदलते रहेंगे जिससे कोई भी ठोस निर्णय लेने में दिक्कत आएगी। परन्तु फिर भी आज आपका ध्यान सुख के साधनों की हर हाल में वृद्धि करने में रहेगा। अनैतिक साधनो से लाभ पाने के प्रलोभन भी मिल सकते है परन्तु इनसे बच कर रहे भविष्य की हानि से भी बचेंगे। लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु अनिर्णय की स्थिति के कारण इनका पूर्ण लाभ नहीं ले पाएंगे। अधिकांश कार्य आगे के लिए टलेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर आपकी छवि धनवानों जैसी रहेगी फिर भी आडंबर से दूर रहें।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप अपने ही गैरजिम्मेदार व्यवहार के कारण कष्ट उठाएंगे। कार्यो में लापरवाही भी अधिक रहेगी। हर कार्य में शक करने के कारण परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर तनातनी हो सकती है। व्यवसाय आशा के विपरीत रहेगा। धन लाभ आज मुश्किल से ही हो पायेगा। किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से दुःखद समाचार मिलेगा। परिवार में किसी की बीमारी पर खर्च होगा। सरकारी कार्यो के पीछे व्यर्थ की भाग दौड़ करनी पड़ेगी। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज घर एवं सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारों को पसंद किया जाएगा। अनजान लोग भी आपकी बातों से प्रभावित होंगे नए मित्र एवं जनसंपर्क बनेंगे। सेहत भी आज अच्छी रहेगी परन्तु मध्यान के बाद दर्द की शिकायत रह सकती है। कार्य क्षेत्र पर अपने बल पर कार्य करेंगे। आज किसी से मदद अथवा शिफारिश नहीं लेंगे। पुराने रुके हुए कार्यो में आश्चर्यजनक रूप से गति आएगी। धन लाभ भी आकस्मिक ही होगा। बीच-बीच में मनोरंजन के अवसर मिलने से मन हल्का रहेगा। परिजन सहयोग करेंगे।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 04 मई 2021 मंगलवार संवत् 2078 मास वैशाख कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 01:01 बजे तक रहेगी पश्चात् नवमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:54 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:51 बजे होगा । श्रवण नक्षत्र प्रातः 08:18 बजे तक रहेगा पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल अपरान्ह 03:41 से 05:19 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ घर , परिवार और संतानों के मामले में आज आपको आनंद और संतोष होगा । सगे – सम्बंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे । व्यवसाय में लाभ , मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी । नौकरी में पदोन्नति मिलेगी । आग , पानी और वाहन दुर्घटना से संभले । कार्यभार से थकान होगी ।

वृषभ :~ व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है । वे नये आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे । इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी होगा । विदेश में रहनेवाले मित्रों या स्वजनों का समाचार भावविभोर करेगा । अधिक काम का बोझ से थकान और ऊबन होगी ।

मिथुन :~ आज आप निषेधात्मक विचारों से दूर रहे । अधिक खर्च से आर्थिक तंगी होगी । पारिवारिक और आफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद होंगे , जिससे मन विचलित रहेगा । बीमार मरीज़ को नई चिकित्सा और आपरेशन टाले ।

कर्क :~ आज का दिन सामाजिक और व्यावसाय में आपके लिए लाभदायक होगा । विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ रोमांचित मुलाकात सुखद रहेगी । दांपत्यजीवन में प्रेम की अनुभूति होगी । भागीदारी में लाभ होगा ।

सिंह :~ आज उदासीन वृत्ति और संदेह आपके मन पर होने से मानसिक चिंतित रहेगें फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा । दैनिक कार्यों में अवरोध आएगा । अधिक परिश्रम के बाद अधिकारियों से वाद – विवाद में न पड़ें ।

कन्या :~ आपका आज का दिन चिंता , उद्वेगपूर्ण से मन चिंतित रहेगा । विशेष संतानों और स्वास्थ्य से अधिक चिंतित होंगे । पेट की शिकायत रहेगी । विद्यार्थियों को कठिनाइयाँ आएँगी । आकस्मिक खर्च आ सकता है ।

तुला :~ आज आपकी अधिक भावनाशील रहेंगे जिससे मानसिक अस्वस्थता रहेगी । माताजी से सम्बंध बिगड़ेंगे अथवा माताजी के स्वास्थ्य की चिंता होगी । कौटुंबिक और जमीन – जायदाद से सम्बंधित चर्चाओं में सावधानी रखे । पानी से संभले ।

वृश्चिक :~ आपके लिए कार्य सफलता , आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है । नए कार्य का आरंभ कर सकते हैं । भाई – बंधुओं का व्यवहार सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा । प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

धनु :~ आज आपकी दुविधापूर्ण मनःस्थिति और उलझे हुए पारिवारिक वातावरण से परेशानी होगी । निरर्थक खर्च होगा । विलंब से कार्य होगा । महत्त्वपूर्ण निर्णय नही ले । पारिवारिक गलतफहमी टाले । दूर बसनेवाले मित्र या स्नेही का मिलन होगा ।

मकर :~ आज ईश्वर के नाम स्मरण से आपके दिन का शुभारंभ होगा । धार्मिक कार्य और पूजा पाठ होंगे । गृहस्थजीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा । हर कार्य सरलता से होंगे । नौकरी व्यवसाय में भी अनुकूलता रहेगी । गिरने – चोट लगने से बचे ।

कुंभ :~ आज किसी का जमानती न होने तथा पैसे की लेन – देन न करे । खर्च में वृद्धि होगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखें । परिवारिक संघर्ष होगा । किसी गलतफहमी से झगड़ा होगा । क्रोध को नियंत्रण में रखे । दुर्घटना से बचें ।

मीन :~ आज का दिन आपके लिए लाभदायक है । नौकरी व्यवसाय में आय वृद्धि होगी । बुजुर्ग और मित्रों से लाभ होगा । नए मित्र बनेंगे , जो भविष्य के लिए लाभदायक होंगे । संतानों और पत्नी से शुभ समाचार मिलेगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *