
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?गुरुवार, ६ मई २०२१?
सूर्योदय: ? ०५:४०
सूर्यास्त: ? ०६:५१
चन्द्रोदय: ? २७:१६
चन्द्रास्त: ?१४:१२
अयन ? उत्तराणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: बसन्त
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? वैशाख
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? दशमी (१४:१० तक)
नक्षत्र ? शतभिषा (१०:३२ तक)
योग ? इन्द्र (१९:२२ तक)
प्रथम करण ? विष्टि (१४:१० तक)
द्वितीय करण ? बव (२६:४७ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मेष
चंद्र ? मीन (२९:५४ से)
मंगल ? मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? वृष (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? वृष (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४७ से १२:४१
अमृत काल ? २७:४८ से ०५:३२
विजय मुहूर्त ? १४:२८ से १५:२२
गोधूलि मुहूर्त ? १८:४४ से १९:०८
निशिता मुहूर्त ? २३:५२ से २४:३४
राहुकाल ? १३:५५ से १५:३६
राहुवास ? दक्षिण
यमगण्ड ? ०५:३० से ०७:११
होमाहुति ? राहु
दिशाशूल ? दक्षिण
नक्षत्र शूल ? दक्षिण (१०:३२ से)
अग्निवास ? पृथ्वी
भद्रावास ? मृत्युलोक (१४:१० तक)
चन्द्रवास ? पश्चिम
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पश्चिम (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः १०:४४ से दोपहर ०३:४२ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १०:३२ तक जन्मे शिशुओ का नाम
शतभिषा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (सू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (से, सो, द, दी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मेष – २८:२७ से ०६:०१
वृषभ – ०६:०१ से ०७:५६
मिथुन – ०७:५६ से १०:११
कर्क – १०:११ से १२:३२
सिंह – १२:३२ से १४:५१
कन्या – १४:५१ से १७:०९
तुला – १७:०९ से १९:३०
वृश्चिक – १९:३० से २१:४९
धनु – २१:४९ से २३:५३
मकर – २३:५३ से २५:३४
कुम्भ – २५:३४ से २७:००
मीन – २७:०० से २८:२३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०५:३० से ०६:०१
अग्नि पञ्चक – ०६:०१ से ०७:५६
शुभ मुहूर्त – ०७:५६ से १०:११
रज पञ्चक – १०:११ से १०:३२
शुभ मुहूर्त – १०:३२ से १२:३२
चोर पञ्चक – १२:३२ से १४:१०
शुभ मुहूर्त – १४:१० से १४:५१
रोग पञ्चक – १४:५१ से १७:०९
शुभ मुहूर्त – १७:०९ से १९:३०
मृत्यु पञ्चक – १९:३० से २१:४९
अग्नि पञ्चक – २१:४९ से २३:५३
शुभ मुहूर्त – २३:५३ से २५:३४
रज पञ्चक – २५:३४ से २७:००
शुभ मुहूर्त – २७:०० से २८:२३
शुभ मुहूर्त – २८:२३ से २९:२९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ समय अनुकूल रहने पर भी आज ना करें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट से हर्ष एवं लाभ होगा। स्त्री एवं संतान के ऊपर खर्च करेंगे दाम्पत्य का पूर्ण सुख मिलेगा। आडंबर के पीछे आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे जिसके कारण बाद में समस्या बन सकती है। दुर्व्यसनों के कारण परिवार का वातावरण ख़राब न हो इसका ध्यान रखें।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज दिन भर शारीरिक रूप से चुस्त बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। किसी स्वजन के सहयोग से कर्ज से मुक्ति मिलेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग है। संतान से सुख-सहयोग मिलेगा। फिर भी सरकार विरोधी अथवा अनैतिक क्रियाओं से दूरी बना कर रहें विरोधी आपकी गलती खोजने के लिए आतुर रहेंगे। आय-व्यय में संतुलन नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज के दिन का अधिकांश समय आराम से व्यतीत होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में योगदान देने से यश एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने पराक्रम से बिगड़े कार्यो को बना लेंगे प्रतिस्पर्धी नतमस्तक होंगे। धन लाभ संतोषजनक रहेगा।जायदाद एवं कानूनी कार्यो को जल्दबाजी में ना करे नुक्सान उठाना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन की जटिलताएं हल होंगी संतान की प्रगति से हर्ष होगा। महिला मित्रो से ज्यादा निकटता के कारण परेशानी हो सकती है।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा फिर भी सेहत की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है। पेट सम्बंधित समस्या बड़ा रूप ना ले इसका ध्यान रखे। कार्य क्षेत्र पर अधिकांश समय उबन में बीतेगा। पहले से व्यवस्था ना बनाने का नुकसान उठाना पड़ेगा। व्यवसाय में निवेश एवं जोखिम के कार्य हाथ में लेना हानिकर रहेगा। आलस्य के कारण कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। कारोबारी कार्य से यात्रा के योग है। अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। पारिवारिक मामलो को ज्यादा महत्त्व नहीं देने पर मनमुटाव हो सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय नौकरी में मनचाही उन्नति मिलने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। आज आपके विचारो से सभी प्रभावित रहेंगे। दलाली के व्यवसाय में निवेश से विशेष लाभ की सम्भवना है। आपके सभी कार्य सहजता से पूर्ण होंगे जिससे उत्साह बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। संध्या का समय सगे-सम्बंधियों और मित्रों के साथ सुख में व्यतीत होगा। परन्तु लापरवाही अथवा व्यवहारिकता की कमी के कारण संबंदो में खटास आ सकती है।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप ज्यादा मेहनत करने के मूड में नहीं रहेंगे परन्तु पुराने कार्यो अथवा कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मन में यात्रा के विचार दुविधा में डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी की लापरवाही के कारण नोंकझोंक हो सकती है। धन के अपव्यय करने से बाद में परेशानी उठानी पड़ेगी। लोग आज स्वार्थ सिद्धि के कारण आपकी गलतियों को भी नजर अंदाज करेंगे। धन लाभ होते होते किसी विघ्न आने से टल सकता है। परिवारक उलझने प्रयास करने पर भी यथावत रहेंगी। जल्दबाजी में किया गया कार्य बिगड़ सकता है धैर्य रखें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। सेहत छोटी मोटी तकलीफों को छोड़ अनुकूल बनी रहेगी। अधिकारियो के आपके प्रति विश्वास एवं लक्ष्य के प्रति दृढ इच्छाशक्ति से कार्य करने पर मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों से किसी कारण मतभेद भी रहेंगे। किसी अप्रत्याशित सुख मिलने से परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आवश्यक काम से यात्रा हो सकती है। अत्याधिक काम वासना के कारण सम्मान हानि की सम्भवना है। विदेश सम्बंधित मामलो में शुभ समाचार मिलेंगे।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा आज प्रातः काल में किसी परिजन से तकरार होने के कारण दिन भर मन खिन्न रहेगा। आलस्य एवं शिथिलता के कारण कार्य के प्रति उत्साह नहीं रहेगा। किसी अरिष्ट की चिंता सताएगी। शेयर सट्टे में भारी हानि के योग है अनुभवी की सलाह लेकर ही निवेश करें। उधारी वाले व्यवहार परेशान करेंगे। संध्या के समय स्थिति में सुधार आने से कुछ राहत मिलेगी। किसी महिला के द्वारा भाग्योदय होगा। दिन भर की क्रियाएं शुभ फल देने लगेंगी। धर्म-कर्म के गूढ़ रहस्यों को।जानने का सौभाग्य मिलेगा।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके अनुकूल बीतेगा। प्रातः काल से ही हर परिस्थिति पर आपकी पकड़ रहेगी। बड़ो के मार्गदर्शन से व्यवसाय एवं पैतृक सम्बंधित लगभग सभी समस्याओं का समाधान होने से आय के नविन स्त्रोत्र बनेंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े परिश्रम के बाद बन जाएंगे। पुराने अटके धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा। आकस्मिक छोटी यात्रा के योग है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घरेलु वस्तु एवं संतानों के ऊपर खर्च करेंगे। धन की अपेक्षा आज संबंधो को महत्त्व दें।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको प्रारब्ध अनुसार जितना मिले उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु फिर भी अंदरूनी तौर पर मन में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी। कुंवारे जातको को योग्य जीवन साथी मिलने की सम्भवना रहेगी। परिजनों के साथ खरीददारी करेंगे। दैनिक रोजगार में आज अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। सरकारी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यसन एवं फिजूल खर्ची से बचें। किसी को मन की बात ना बताएं ना ही किसी के ज्यादा निकट रहें।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन शुभ रहेगा। आज कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। सहकर्मियों एवं अधिकारियो का अपेक्षित व्यवहार मिलने से आशानुकूल लाभ अर्जित करेंगे। पुरानी देनदारी से परेशानी भी हो सकती है। विरोधीयो का षड्यंत्र असफल होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। स्त्री संतान का सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा फिर भी इसका दैनिक कार्यो पर असर नहीं पड़ेगा।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन क्रोध अथवा अहम् की भावना बने बनाये कार्यो पर पानी फेर सकती है इसलिए ख़ास कर व्यावसायिक एव सामाजिक क्षेत्र पर विवेक पूर्ण व्यवहार रखे। कार्यो में प्रारंभिक विलम्ब या असफलता से घबराए नही प्रयास जारी रखें सफलता अवश्य मिलेगी। आज स्त्री पक्ष से झगड़ा होने की संभावना है परन्तु काम के समय यही साथ देगी इस बात को ध्यान में रखकर चलें। दोपहर के बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। सन्तानो अथवा भाई बंधुओ से किसी भी प्रकार के सहयोग की उम्मीद बेकार है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 06 मई 2021 गुरुवार संवत् 2078 मास वैशाख कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 02:11 बजे तक रहेगी पश्चात् एकादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:53 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:52 बजे होगा । शततारा नक्षत्र प्रातः 10:32 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:12 से 03:48 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:53 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो केसर का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप सामाजिक कार्यों और मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे । मित्रों की मंडली में नए मित्र जुड़ेंगे । मित्रों के पीछे खर्च होगा । बुजुर्गों से लाभ होगा और उनका सहयोग मिलेगा । आकस्मिक धन लाभ मानसिक प्रसन्नता बढ़ाएगी । दूर रहने वाले संतान का शुभ समाचार मिलेगा ।
वृषभ :~ आज आपको नौकरी में पदोन्नति के समाचार मिलेंगे । उच्च पदाधिकारियों का सहयोग मिलेगा । सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आने से लाभ मिलेंगे । गृहस्थजीवन में सुख – शांति रहेगी । नए कार्यों को हाथ में लेंगे । अधूरे कार्य पूरा कर सकेगें । धन और मान – सम्मान प्राप्त होगा । व्यापारियों को बकायाराशि वसूली के लिए अनुकूल है ।
मिथुन :~ आज आपका समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा । स्वास्थ्य खराब हो सकता है । जिससे कार्य करने का उत्साह मंद रहेगा । नौकरी – धंधे मे साथी कर्मचारियों का और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न होने से मानसिक हताशा होगी । विरोधियों से वाद – विवाद में न उतरे ।
कर्क :~ आज आपका व्यवहार नकारात्मक रहेगा । क्रोध अधिक रहेगा । वाणी पर संयम रखे । परिवारिक झगड़े विवाद हो सकता है । आर्थिक तंगी रहेगी ।
सिंह :~ आज सांसारिक मामलों के विषय में आपका व्यवहार उदासीन रहेगा । जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है । व्यक्तियों से मुलाकात बहुत आनंददायक नहीं रहेगी । व्यापारियों को भागीदारी मे धैर्य से काम ले । सार्वजनिक तथा सामाजिक जीवन में सफलता कम मिलेगी ।
कन्या :~ आज परिवार में आनंद एवं उत्साह का माहौल रहने से आप प्रसन्न रहेंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । बिमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होने से राहत होगी । कार्य में सफलता और यश मिलेगा । आफिस में सहकर्मीगण सहायक होंगे । व्यापार – धंधे में प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से नुकसान हो सकता है ।
तुला :~ आज आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को अच्छी तरह काम में लगा सकेंगे । बौद्धिक प्रवृत्तियाँ या चर्चा में भाग लेना अच्छा लगेगा । उनकी प्रगति होगी । स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा । अत्यधिक विचारों से मन विचलित रहेगा । सामान्य रूप से शारीरिक मानसिक ताजगी से कार्य करेंगे ।
वृश्चिक :~ आप आज का दिन शांति से व्यतीत करे । शारीरिक अस्वास्थ्य के साथ , मानसिक अस्वस्थता रहेगी । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । पारिवारिक अनबन होने से मन दुःखी होगा । स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज में सावधानी रखे ।
धनु :~ आज आप पर गूढ़ रहस्यवाद और आध्यात्मिकता का रंग चढ़ेगा एवं इस विषय में गहरे उतरने की कोशिश करेंगे । नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा । भाग्य साथ देगा । व्यापार – धंधे में प्रगति होगी ।
मकर :~ न बोलने में नौ गुण – इस कहावत को समझकर आप यदि वाणी पर संयम रखेंगे तो बहुत से अनर्थ होने से रुक जाएँगे । पारिवारिक मनमुटाव न हो उसके लिए यह बहुत आवश्यक है । विद्यार्थियों को परिश्रम करने पड़ेंगे । स्वास्थ्य मध्यम रहेगा । दाहिने आँख में तकलीफ हो सकती है ।
कुंभ :~ आज आपके लिए शारीरिक , मानसिक और आर्थिक प्रत्येक दृष्टि से शुभ है । परिवार के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद लेंगे । चिंतनशक्ति और आध्यात्मिक शक्ति अच्छी रहेगी । उपहार और धन प्राप्त होगा । प्रफुल्लता से दिन व्यतीत होगा ।
मीन :~ थोड़े समय में लाभ का लालच छोड़ने और पूँजी निवेश में ध्यान रखे । आज आपमे एकाग्रता की कमी रहेगी । शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा । संतान की समस्या उलझन में डालेगी । महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों या कोर्ट – कचहरी के मामले में सावधानी रखे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।