
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5123
विक्रम संवत्………………….2078
शक संवत्…………………….1943
मास………………………….बैशाख
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी……………………….एकादशी
दोप 03.35 पर्यंत पश्चात द्वादशी
रवि………………………..उत्तरायण
सूर्योदय……….प्रातः 05.50.42 पर
सूर्यास्त……….संध्या 06.56.56 पर
सूर्य राशि………………………..मेष
चन्द्र राशि……………………..कुम्भ
नक्षत्र……………………पूर्वाभाद्रपद
दोप 12.18 पर्यंत पश्चात उत्तराभाद्रपद
योग……………………………वैधृति
संध्या 07.22 पर्यंत पश्चात विष्कुम्भ
करण………………………….बालव
दोप 03.35 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु……………………………बसंत
दिन………………………….शुक्रवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
07 मई सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ तिथी विशेष :-
वरुथिनी एकादशी (खरबूजा)
☸ शुभ अंक…………………7
? शुभ रंग……………आसमानी
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.57 से 12.49 तक ।
?? राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 10.46 से 12.23 तक ।
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
? उदय लग्न मुहूर्त –
मेष
04:38:51 06:20:09
वृषभ
06:20:09 08:18:21
मिथुन
08:18:21 10:32:02
कर्क
10:32:02 12:48:12
सिंह
12:48:12 15:00:01
कन्या
15:00:01 17:10:41
तुला
17:10:41 19:25:18
वृश्चिक
19:25:18 21:41:28
धनु
21:41:28 23:47:06
मकर
23:47:06 25:34:15
कुम्भ
25:34:15 27:07:48
मीन
27:07:48 28:38:51
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.30 से 09.08 तक लाभ
प्रात: 09.08 से 10.45 तक अमृत
दोप. 12.22 से 01.59 तक शुभ
सायं 05.14 से 06.51 तक चंचल
रात्रि 09.37 से 10.59 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ दुर्गतिनाशिन्यै नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि (राजधर्म) –
सर्पदुर्जनयो र्मध्ये वरं सर्पो न दुर्जनः ।
सर्पो दशति कालेन दुर्जनस्तु पदे पदे ॥
अर्थात :
सर्प और दुर्जन इन दोनों में दुर्जन से साँप अच्छा क्यों कि सर्प तो समप आने पर हि काटता है, लेकिन दुर्जन तो हर कदम पर काटता है ।
? आरोग्यं सलाह :-
डैंड्रफ का रामबाण इलाज –
3. मेथी –
मेथी के बीज में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है, जो बालों के झड़ने और डैंड्रफ को रोकने में मदद मिलती है, इसके अलावा, यह बालों, गंजापन और बालों को पतला करने जैसी विभिन्न प्रकार की स्कैल्प की समस्याओं का इलाज करती है। मेथी का हेयर मास्क लगाने से डैंड्रफ़ का इलाज करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए तीन चम्मच मेथी रात भर पानी में भिगोएं। अगली सुबह भिगोए हुए मेथी के बीज को ब्लेंडर की मदद से पीस लें। अब, इस पेस्ट में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। इसके बाद आप इसे अपने बालों पर 30 मिनट तक छोड़ दें। फिर हल्के शैम्पू के साथ अपने बालों को धो लें। यह मास्क आपके स्कैल्प को पुनर्जीवित करने में मदद करेगा।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 07 मई 2021 शुक्रवार संवत् 2078 मास वैशाख कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि दोपहर 03:33 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:53 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:53 बजे होगा । पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र दोपहर 12:26 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे प्रातःकाल 05:55 बजे तक भ्रमण करते हुए मीन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:49 से 12:26 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:51 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
:– विशेष :–
आज बरुथिनी एकादशी व्रत , श्रीमद् वल्लभाचार्य प्राकट्योत्सव , रविंद्रनाथ टैगोर जयंती ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि है । सामाजिक यश – कीर्ति मिलेगी । व्यापार में लाभ होगा । पर्यटन होगा , परंतु मध्याहन के बाद मानसिक एकाग्रता में कमी आएगी । स्वास्थ्य बिगड सकता है । स्वजनों से मतभेद होगा । अकस्मात से संभले । धन खर्च होगा ।
वृषभ :~ आज आप हर प्रकार के मानसिक भार से मुक्त होंगे । शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । पारिवारिक सुख – संतोष रहेगा । व्यावसाय में यश मिलेगा । कार्य की सराहना होगी और उपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । मध्याहन के बाद नए कार्य कर पाएँगे । व्यापार में लाभ होगा तथा पत्नी और पुत्र से भी लाभ होगा ।
मिथुन :~ आपका आजका दिन मिश्र फलदायक रहेगा । स्वास्थ्य में उतार-चढाव रहेगा । व्यावसाय मे उपरी अधिकारियों की अप्रसन्नता से व्यग्रता रहेगी । व्यय अधिक होगा । संतानों की चिंता रहेगी । मध्याहन के बाद कार्य में सफलता होने पर मन मे प्रसन्नता रहेगी । व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा । बडे – बूढ़ों के आशीर्वाद से कार्य सुसंपन्न होंगे ।
कर्क :~ आजके दिन मनको शांत और प्रफुल्लित रखने के लिए ईश्वर का नाम – स्मरण , आध्यात्मिक प्रवृत्ति ही एकमात्र उपाय है । क्रोध को वश में रखे । अनैतिक कृत्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहे । आर्थिक तंगी रहेगी । यावसाय मे ऊपरी अधिकारी से संभलकर चले । विदेशी स्वजनों से समाचार प्राप्त होंगे ।
सिंह :~ आज आप प्रसन्न और आनंदित रहेंगे । मित्रों तथा संबंधियों के साथ आनंददायी प्रवास होगा । सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा । भागीदारों से चर्चा सकारात्मक होगी । क्रोध अधिक रहेगा । पारिवारिक वाद – विवाद से बचने के लिए वाणी पर संयम बरते ।
कन्या :~ आज आप अधिक संवेदनशील रहेंगे । कार्य सफलता से प्रसन्नता रहेंगी । यश और कीर्ति में वृद्धि होगी । शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी । पारिवारिक सुख – शांति रहेगी । आप के प्रत्येक कार्य में आज मनोबल की अधिकता रहेगी ।
तुला :~ आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखन कार्य और अन्य सृजनात्मक कार्य करने में आगे बढेंगे । विचारों के शीघ्र परिवर्तन से मानसिक अस्वस्थता रहेगी । यात्रा को टाले । आकस्मिक खर्च होगा । मध्याहन के बाद कार्य – सफलता मिलने से मानसिक प्रसन्न रहेंगे ।
वृश्चिक :~ आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है । स्वभाव में हठीलापन छोड़कर आगे बढेंगे तो अनेक समस्याओं का निराकरण होगा । आर्थिक योजना बनेगी । मध्याहन के बाद वैचारिक अस्थिरता रहेगी । नए कार्य का प्रारंभ नही करे ।
धनु :~ आज आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मित्रों और स्वजनों के साथ समय का सदुपयोग करेंगे । मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक व्यग्रता रहेगी । स्थाई संपत्ति के दस्तावेज में हस्ताक्षर या मुहर लगाते समय सावधानी बरते ।
मकर :~ आज अधिक वाद – विवाद न करें , जो आप के हित में होगा । धार्मिक कार्यों मे खर्च हो सकता है । परिवारिक मनमुटाव न हो इसलिए वाणी पर संयम रखे । मध्याहन के बाद मन प्रफुल्लित रहेगा । शारीरिक स्वस्थता रहेगी । भाग्य वृद्धि हैं ।
कुंभ :~ आज सांसारिक विषयों की बजाए आध्यात्मिक विषयों की तरफ आप का झुकाव रहेगा । किसी नकारात्मकता को महत्व न देकर मानसिक स्वस्थ रहने का प्रयत्न करे । शारीरिक प्रफुल्लता और मानसिक प्रसन्नता रहेगी । मध्याहन के पश्चात् धार्मिक कार्यों मे आकर्षित रहेंगे । विद्यार्थियों को पढने – लिखने में अनुकूलता रहेगी ।
मीन :~ आज आप के लेन – देन , उगाही या निवेश करते समय सावधानी बरते। किसी के कार्य में विध्न न डाले । कोर्ट कचहरी में संभलकर चले । वाणी और क्रोध पर संयम बरते । अकस्मात से संभले । मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्वाय्थ्य में सुधार होगा । पारिवारिक वातावरण में आनंद रहेगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।