
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शनिवार, ८ मई २०२१?
सूर्योदय: ? ०५:३९
सूर्यास्त: ? ०६:५२
चन्द्रोदय: ? २८:१३
चन्द्रास्त: ?१६:०१
अयन ? उत्तराणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: बसन्त
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? वैशाख
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? द्वादशी (१७:२० तक)
नक्षत्र ? उत्तराभाद्रपद (१४:४७ तक)
योग ? विष्कुम्भ (२०:०० तक)
प्रथम करण ? तैतिल (१७:२० तक)
द्वितीय करण ? गर (पूर्ण रात्रि)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मेष
चंद्र ? मीन
मंगल ? मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? वृष (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? वृष (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४६ से १२:४१
अमृत काल ? ०९:३१ से ११:१६
विजय मुहूर्त ? १४:२९ से १५:२३
गोधूलि मुहूर्त ? १८:४५ से १९:०९
निशिता मुहूर्त ? २३:५२ से २४:३४
राहुकाल ? ०८:५१ से १०:३२
राहुवास ? पूर्व
यमगण्ड ? १३:५५ से १५:३६
होमाहुति ? केतु
दिशाशूल ? पूर्व
अग्निवास ? पृथ्वी
चन्द्रवास ? उत्तर
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
७२१ वी श्री सेन जयंती, विवाहादि मुहूर्त वृष-मिथुन लग्न प्रातः ०६:०९ से १०:२०, सिंह लग्न दोपहर १२:३९ से ०२:४६ तक, चूड़ाकर्म संस्कार+नींव खुदाई+देव प्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०७:२५ से ०९:०४ तक, गृहप्रवेश मुहूर्त दोपहर १२:२३ से १२:५० तक, व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त ११:५७ से १२:५० तक, वाहनादि क्रय मुहूर्त दोपहर १२:२३ से सायं ०५:२३ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १४:४७ तक जन्मे शिशुओ का नाम
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (झ, ञ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम रेवती नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (दे, दो, च) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मेष – २८:२० से ०५:५३
वृषभ – ०५:५३ से ०७:४८
मिथुन – ०७:४८ से १०:०३
कर्क – १०:०३ से १२:२५
सिंह – १२:२५ से १४:४३
कन्या – १४:४३ से १७:०१
तुला – १७:०१ से १९:२२
वृश्चिक – १९:२२ से २१:४२
धनु – २१:४२ से २३:४५
मकर – २३:४५ से २५:२६
कुम्भ – २५:२६ से २६:५२
मीन – २६:५२ से २८:१६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:२८ से ०५:५३
रोग पञ्चक – ०५:५३ से ०७:४८
शुभ मुहूर्त – ०७:४८ से १०:०३
मृत्यु पञ्चक – १०:०३ से १२:२५
अग्नि पञ्चक – १२:२५ से १४:४३
शुभ मुहूर्त – १४:४३ से १४:४७
रज पञ्चक – १४:४७ से १७:०१
शुभ मुहूर्त – १७:०१ से १७:२०
चोर पञ्चक – १७:२० से १९:२२
शुभ मुहूर्त – १९:२२ से २१:४२
रोग पञ्चक – २१:४२ से २३:४५
शुभ मुहूर्त – २३:४५ से २५:२६
मृत्यु पञ्चक – २५:२६ से २६:५२
अग्नि पञ्चक – २६:५२ से २८:१६
शुभ मुहूर्त – २८:१६ से २९:२७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान देने के बाद भी अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास भी हानि का कारण बन सकता है। कार्य क्षेत्र पर चोरी जैसी गतिविधि अथवा आप पर आरोप लगाए जा सकते है सावधान रहे। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह होने की सम्भवना है। आर्थिक लेन-देन लिख कर ही करें। संध्या का समय थकान वाला रहेगा कोई नापसंद कार्य भी करना पड़ सकता है। शारीरिक कमजोरी अनुभव करेंगे।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहेगी हाथ में लिए अनुबंध समय पर पूर्ण नहीं करने के कारण आलोचना हो सकती है। स्वभाव से भी आज ढीलापन रहने के कारण भागदौड़ वाले कार्यो से बचने का प्रयास करेंगे। लेकिन फिर भी आज कार्य क्षेत्र पर अधिकांश कार्य अपने ही बलबूते करना पड़ेगा। सहकारी कार्य लेट-लतीफी के कारण अधूरे रहेंगे। नयी योजनाओं को हाथ में लेने से पहले हानि-लाभ की समीक्षा करलें। संध्या के बाद आर्थिक विषयो में सफलता मिलेगी। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी लेकिन आज टालना ही बेहतर रहेगा। सर, अथवा कमर से निचले भाग में समस्या बनने की सम्भवना है।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
रोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। सार्वजनिक क्षेत्र से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना बनेगी। आज आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा लेकिन बड़बोलेपन के कारण महिलाओं के सम्मान में कमी होगी। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण मिला जुला रहेगा। यात्रा आज किसी न किसी रूप में लाभदायक सिद्ध होगी।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप कार्यो की भरमार रहने के कारण भ्रमित हो सकते है। परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा दोपहर तक कार्यो में व्यवधान आने से निराश रहेंगे परन्तु संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग से लाभ होने से खर्च निकल जाएंगे। लेकिन संध्या का समय शारीरिक रूप से सावधानी बरतने का है आकस्मिक दुर्घटना अथवा किसी अशुभ समाचार के मिलने से मन परेशान होगा। सरकारी कार्य आज भी निरस्त करें। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय नहीं दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भी अस्तव्यस्त रहने से मनोकामना अधूरी रह सकती है। मध्यान तक जोखिम वाले कार्यो से बचने का प्रयास करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते है। आज कार्य क्षेत्र पर किसी से ना उलझे पद एवं प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। सांसारिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण स्वयं की अनदेखी करनी पड़ेगी परन्तु इसके बदले धन लाभ होने से संतोष रहेगा। दोपहर बाद धर्म-कर्म में अधिक रुचि रहेगी धार्मिक कार्यक्रमो में उपस्थिति देंगे। घर के बुजुर्गो से नए अनुभव मिलेंगे। पत्नी संतान का सुख मिलेगा।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन के पहले भाग में आपको परिश्रम के अनुसार फल ना मिलने से मानसिक पीड़ा हो सकती है। दिमाग में नए-नए विचार आने से किसी ठोस निर्णय लेने में परेशानी होगी। नई वस्तुओ की खरीददारी अथवा नये कार्य में निवेश आज ना करें। दोपहर के बाद स्थिति बेहतर होने लगेगी। धन की आमद होने से वित्तीय आयोजन कर पाएंगे। थोक के व्यवसायी आज निवेश कर सकते है आगे लाभ होगा। परिवार में किसी के बीमार होने से धन का व्यय भी रहेगा परन्तु शांति भी रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन का पहला भाग आपकी आशाओं के विपरीत रहने वाला है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहने से धन की कमी अनुभव होगी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर कीसी से कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है। आस-पडोसी की गलतियों को आज नजरअंदाज करें अन्यथा छोटी बात बड़ा विवाद खड़ा कर देगी। परिजनों की सहानुभूति मानसिक कमजोरी दूर करेगी। धार्मिक गतिविधियों में भी फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखें। अल्प धन लाभ होगा। मध्यान बाद स्थिति में सुधार तो आएगा लेकिन स्वभाव में लापरवाही भी बढ़ने से कोई खास लाभ नही उठा पाएंगे।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आंशिक शुभ रहेगा। पुरानी गलतियों या व्यवहार की कमी के कारण आज मन में ग्लानि रहेगी। सेहत भी आज थोड़ी विपरीत रहने से मन की बहुप्रतीक्षित इच्छा अधूरी रह सकती है परन्तु आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा। थोड़े परिश्रम से आशा से अधिक मुनाफा कमा सकते है इसके लिए कुछ अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। आज शेयर सट्टे में निवेश शीघ्र लाभ देगा। पैतृक संपत्ति के कार्य अधूरे रह सकते है। घरेलू सुख सामान्य से उत्तम रहेगा। आज कही सुनी बातों पर विश्वास ना करें।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन भी ग्रह स्थिति घर बाहर उथल पुथल कराएगी में आपको घरेलु मामलो में विशेष सावधानी बरतने की आयवश्यक रहेगी। रूठने-मनाने में दिन का कुछ भाग व्यर्थ हो सकता है। बुजुर्ग वर्ग भी आज आपकी विचारधारा के विपरीत सोच रखेंगे जिससे तालमेल बैठाने में मुश्किल होगी। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी लाचारी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण ना करें थोड़ा धैर्य रख मध्यान बाद की प्रतीक्षा करें परिस्थितियां सुधारने पर राहत मिलने लगेगी। आज बाहरी व्यक्ति से मन के भेद प्रकट ना करें। सेहत अकस्मात खराब हो सकती है।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे लेकिन आज हाथ खुला रहने से भविष्य में बड़े खर्च की योजना भी बनेगी। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगो से दूरी बन सकती है। संध्या का समय पूर्वनियोजित रहेगा पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानो के ऊपर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। सेहत छोटी मोटी व्याधि को छोड़ सामान्य रहेगी।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज कई दिनों से लटके किसी अनुबंध के आगे बढ़ने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। संध्या बाद आवश्यकता अनुसार धन की पूर्ति हो जाएगी। आज कार्य क्षेत्र पर आपकी लापरवाही के चलते अधिकारी वर्ग गर्म हो सकते है। स्टेशनरी अथवा प्रिंटिंग के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप कुछ नया करेंगे।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पहले भाग में आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर बिक्री बढने से धन की आमद होगी। व्यक्तित्व का भी विकास होने से सामाजिक छवि बेहतर बनेगी। लेकिन धन हाथ मे आने के बाद दिमाग उटपटांग कामो में उलझेगा साथ ही कुछ समय के लिये पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रहेगा। घर में किसी विवाद के बढ़ने की सम्भवना है। मौन दर्शक बनकर रहने में ही भलाई है। सेहत में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है। अतिआवश्यक कार्य दोपहर बाद करना ही हितकर रहेगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 08 मई 2021 शनिवार संवत् 2078 मास वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि सायं 05:21 बजे रहेगी पश्चात् त्रयोदशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:53 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:53 बजे होगा । उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र दोपहर 02:47 बजे तक रहेगा पश्चात् रेवती नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:07 से 10:47 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त 12:01 से 12:54 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपको शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी । सर्दी , कफ , बुखार आ सकता है । धर्म के काम में खर्च होगा । खर्च बढ़ेगा । लुभावने ऑफरों में न पड़ें , ध्यान रखें । जमीन , मकान आदि के दस्तावेजों में ठगाई हो सकती है ।
वृषभ :~ आज आपकी आय और व्यापार में वृद्धि होगी । व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे । परिवारजनों और मित्रों के साथ हँसी – खुशी से पल बिताएंगे । महिला वर्ग से लाभ होगा । भाई – बंधुओं तथा बुजुर्ग लोगों से लाभ होंगे । शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
मिथुन :~ आज आपके हर कार्य सरलतापूर्वक होंगे । घर , आफिस तथा सामाजिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण से प्रसन्नता होगी । मान – सम्मान में वृद्धि होगी । पदाधिकारियों के सहयोगपूर्ण व्यवहार से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा । सरकारी कार्यों में आनेवाले अवरोध दूर होंगे और काम आसान बनेगा ।
कर्क :~ आज आपकी शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य के साथ – साथ भाग्यवृद्धि से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा । धार्मिक कार्य , देवदर्शन और यात्राधाम की मुलाकात से आनंद होगा । पारिवार के साथ समय व्यतीत कर सकेगें । नौकरी वालों को लाभ हो सकता हैं ।
सिंह :~ आज आप स्वास्थ्य के बारे में विशेष ध्यान रखे । बीमारी के पीछे खर्च होगा । क्रोध और वाणी पर संयम रखे । पारिवारिक मनमुटाव होगा । अनैतिक कार्यों में शामिल न हों , इसका ध्यान रखें ।
कन्या :~ आज आपको सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी । स्त्री वर्ग से विशेष लाभ होगा । भागीदारी के लिए समय अनुकूल है । पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा । प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी ।
तुला :~ आज का दिन नौकरी वालों के लिए बहुत लाभदायक है । नौकरीवालों को काम में यश और सफलता मिलेगी । आफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । बौद्धिक चर्चा में भाग लेंगे । विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी । आर्थिक योजना बनाने के लिए यह अच्छा दिन है ।
वृश्चिक :~ आज आपमें शारीरिक व मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा । परिवार में कलह होने से मन उदास रहेगा । अनिद्रा सताएगी । माता का स्वास्थ्य खराब होगा । सार्वजनिक अपमानित हो सकते है । धन हानि होगी ।
धनु :~ आपका आज का दिन सुखमय बीतेगा । अनुकूल परिस्थिति होने से हर कार्य सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे । मन प्रसन्न रहेगा । व्यापार – धंधे में आर्थिक लाभ होगा । भागीदारी में लाभ होगा । भाई – बहनों के साथ समय व्यतीत करेंगे । कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं ।
मकर :~ आज मन की दुविधाओं से आपमे अनिर्णय की स्थिति रहेगी जिससे उलझन होगी । स्वास्थ्य नरम – गरम रहेगा । वाणी पर संयम नहीं होगा और वादविवाद में पड़ने से स्वजनों से मनमुटाव होगा । कार्य में कम सफलता मिलेगी । अनावश्यक खर्च और धनहानि हो सकती है ।
कुंभ :~ आज आपमे आनंद , उत्साह और प्रसन्नता रहेगी । नए कार्य का आरंभ लाभदायक होगा । लक्ष्मीदेवी की कृपा रहेगी । धार्मिक कार्यों मे खर्च होगा । निर्धारित कार्य सफल होंगे । परिवारिक शांति रहेगी ।
मीन :~ आज आनंद – उत्साह और तन – मन की प्रसन्नता आपके दिन में स्फूर्ति का संचार करेंगे । नए कार्य हाथ में लेंगे जिसमे सफलता मिलेगी । धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाएँगे । निर्णय लेते हुए दुविधा की स्थिति में निर्णय स्थगित रखे ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।